उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई जिला यातायात एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई जिला यातायात एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

पुर्वी सिंहभूम

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

ड्रिंक एंड ड्राइव मामलों में बरतें सख्ती, दोषियों पर तत्काल एफआईआर करें- उपायुक्त

युवाओं का तेज गति से बाइक दौड़ाना चिंताजनक, नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं दें- उपायुक्त

जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय यातायात एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े । बैठक में गदत माह में हुई सड़क दुर्घटनाओं की विस्तृत समीक्षा, सघन वाहन जांच, हिट एंड रन के मामले में मुआवजा भुगतान, युवाओं के बीच और विद्यालयों में सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम, ब्लैक स्पॉट्स पर किए गए सुधारात्मक कार्य आदि की समीक्षा की गई।

सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा में यह बात सामने आई कि निजी अस्पताल सड़क दुर्घटना के घायलों को कानूनी प्रक्रिया के चलते जल्दी भर्ती नहीं लेते । जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि गोल्डन ऑवर में किसी घायल को निजी अस्पताल भर्ती लेते हैं तो अस्पताल प्रबंधन को किसी भी प्रकार से कानूनी प्रक्रिया में नहीं लाया जाएगा । मानवहित में भी वे सामने आकर मदद करें ताकि घायलों को गोल्डन ऑवर में उचित इलाज मुहैया कराते हुए जनहानि को रोका जा सके । उन्होने सभी निजी अस्पताल प्रबंधक से भी इस संबंध में बैठक रखने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया जिसमें गुड समारिटन एवं गोल्डन ऑवर के बारे में विस्तृत चर्चा की जाएगी ।

सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि पर जताई गई चिंता, आवश्यक उपायों को लेकर किया गया विमर्श

गत नवंबर माह में जिले में 38 सड़क दुर्घटनायें हुई जिनमें 31 लोगों की मृत्यु हो गई वहीं 21 लोग घायल हुए । सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने चिंता जताते हुए कहा कि त्यौहार के समय में युवाओं पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। युवाओं के बीच यह संदेश जाए कि आपका जान कीमती है, ओवरस्पीडिंग जानलेवा होती है। विशेषकर सभी अभिभावकों को विशेष ध्यान देना होगा कि उनके नाबालिग के हाथ में वाहन नहीं हो । निजी स्कूल प्रबंधन भी ध्यान रखेंगे कि कोई नाबालिग दो पहिया या चार पहिया लेकर स्कूल नहीं आएं।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने डीटीओ एवं डीएसपी ट्रैफिक को रैश ड्राइविंग, ड्रिंक एंड ड्राइव को लेकर सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया । उन्होने निर्देशित किया कि ड्रिंक एंड ड्राइव के आरोपियों पर तत्काल एफआईआर करें। सड़क पर सुरक्षित चलना और दूसरों को भी सुरक्षित रखना, यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है, इसे गंभीरता से लेते हुए आम नागरिक जिला प्रशासन को सहयोग करें ।

सड़कों पर हो उचित मार्किंग और साइनेज

ओवर स्पीडिंग या गलत दिशा में ड्राइविंग से ज्यादातार सड़क दुर्घटनायें हो रही हैं । इस संबंध में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा एनएचएआई (NHAI) के पदाधिकारी को आईआरसी (IRC) के गाइडलाइन के मुताबिक हाईवे पर उचित कार्यवाई किए जाने का निर्देश दिया गया । NHAI, RCD, एवं Jusco को सभी सडकों पर आवश्यकतानुरूप एवं चौक चौराहों पर अनिवार्य रूप से मार्किंग, साइनेज बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया । NHAI, RCD एवं जुस्को को सडकों के फ्लैंक को बेहतर करने, जुस्को को मरीन ड्राइव रोड पर मार्किंग एवं साइनेज बोर्ड तथा रम्बल स्ट्रिप लगाने का निर्देश दिया गया । वहीं हाईवे में ओवरस्पीडिंग पर कार्रवाई करने हेतु पुलिस चेकिंग लगाने का निर्देश दिया गया।

215 लाइसेंस सस्पेंड, 36 लाख रू. से ज्यादा जुर्माना वसूला गया

नवंबर माह में सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना पर 215 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किया गया । वाहन जांच अभियान में बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालक और बिना सीटबेल्ट के चारपहिया वाहन चालकों समेत अन्य मामलों में करीब 36 लाख रू. से ज्यादा जुर्माना वसूला गया।

स्कूल बसों एवं वैन में सुरक्षा मानकों का अनुपालन हो रहा है या नहीं इसकी जांच करने, स्कूल एवं कॉलेजों में सड़क सुरक्षा के प्रति नियमित जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाने का निर्देश दिया गया । युवाओं के बीच जागरूकता अभियान में साइकोलॉजिस्ट से भी सहयोग लेने का निर्देश दिया गया ताकि उनके मनोभाव को समझते हुए जागरुक किया जा सके, समाज एवं घर के प्रति उनकी जिम्मेदारियों, जीवन की सुरक्षा को लेकर काउंसिलिंग की जा सके।

मुआवजा भुगतान में लायें तेजी

सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 2 लाख रू. मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है । जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने इसमें तेजी लाते हुए मुआवजा भुगतान करने के निर्देश दिए । अबतक के कुल 41 मामलों में 22 के परिजनों को भगतान किया गया है, लंबित 18 में इंश्योरेंस कंपनी के स्तर पर 12 लंबित हैं। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने डीटीओ को इंश्योरेंस कंपनी से पत्राचार कर जल्द मुआवजा भुगतान कराने के निर्देश दिए।

बैठक में उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, एसडीएम धालभूम पीयूष सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी, एसडीएम घाटशिला सत्यवीर रजक, जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला बरेलिया, डीटीओ धनंजय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, डीएसपी ट्रैफिक अनिमेष गुप्ता, जिला शिक्षा अधीक्षक निशु कुमारी, एनएचएआई, आरसीडी के पदाधिकारी, बस एसोसिएशन के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय कमेटी का हुआ पुनर्गठन।

गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय कमेटी का हुआ पुनर्गठन।

सरायकेला/राजनगर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चतुर्भुज बारीक लगातार तीसरी बार बने अध्यक्ष, पीतोवास प्रधान बने महासचिव

राजनगर प्रखंड के बड़ा सिजुलता पंचायत भवन परिसर में रविवार को गौड़ सेवा संघ का महासम्मेलन स्टेयरिंग कमेटी के चेयरमैन मारकंडो महाकुड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। महासम्मेलन में सर्वसम्मति से गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय कमेटी का पुनर्गठन किया गया।

वहीं संघ के पुनर्गठन के बाद भी चतुर्भुज बारीक लगातार गौड़ समाज के तीसरी बार अध्यक्ष मनोनित हुए। वहीं पितोवास प्रधान भी लगातार पांचवी बार केन्द्रीय महासचिव मनोनित हुए। इसके अलावे गौड़ सेवा संघ केंद्रीय समिति के सचिव हरेकृष्णा प्रधान,कोषाध्यक्ष चीनीवास प्रधान,उपाध्यक्ष नेबु प्रधान,अभिमन्यु प्रधान,नीलसेन प्रधान,शिशिर बेहरा व कमलदेव प्रधान बनाए गए। वरीय पत्रकार उमाकांत प्रधान को गौड़ सेवा संघ केन्द्रीय समिति का प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी बनाया गया।

इससे पूर्व सामाजिक झंडोतोलन एवं समाज के संस्थापक अध्यक्ष स्व देवीलाल प्रधान के तस्वीर पर मालार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

सभी वर्ग को साथ लेकर समाज का करेंगे सर्वांगीण विकास: चतुर्भुज बारीक

गौड़ सेवा संघ के अध्यक्ष चतुर्भुज बारीक ने कहा समाज के सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर समाज का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता होगी। अपने पिछले कार्यकाल के उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा समाज को एकजुट करने में सभी का सराहनीय योगदान रहा और आगे भी समाज के विकास व एकजुटता को लेकर कार्य जारी रहेगा।

समाज के विकास को लेकर लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय: पीतोवास प्रधान

समाज के केंद्रीय महासचिव पीतोवास प्रधान ने कहा केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के पश्चात समाज का सम्मेलन आयोजित होगा जिसमें समाज के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने समाज हित मे सभी लोगो को एक मंच पर आने की अपील की। समाज के उपाध्यक्ष नीलसेन प्रधान ने भी संबोधित किया।

चतुर्भुज प्रधान बने जिला कोषाध्यक्ष

सम्मेलन में सरायकेला जिला कमेटी में तीन नए सदस्यों को पदभार दिया गया जिसमें चतुर्भुज प्रधान को जिला कोषाध्यक्ष,दिनेश प्रधान को जिला उपाध्यक्ष एवं हेमसागर प्रधान को जिला प्रवक्ता के रूप में मनोनीत किया गया। महासम्मेलन के सफल आयोजन में नीलसेन प्रधान,अशोक प्रधान,अशोक गौड़,भास्कर महाकुड़,मायधर बेहरा,नागेश्वर प्रधान,पंकज प्रधान,काशीनाथ प्रधान,मुरली प्रधान,पवित्र महाकुड़,बालक महाकुड़,सोनू महाकुड़,देवाशीष महाकुड़ व विष्णु महाकुड़ समेत समाज के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

भाजपा नेता गणेश माहली ने गोजुडीह ग्रामीणों के साथ की बैठक।

भाजपा नेता गणेश माहली ने गोजुडीह ग्रामीणों के साथ की बैठक।

सरायकेला–खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

श्री सीमेंट कंपनी प्रबंधन ग्रामीणों से किए वादे पूरा करें अन्यथा होगी उग्र आंदोलन-गणेश महाली

सदैव की तरह एक बार फिर जन्ता की खातिर एवं जन्ता के हितों के लिए आगे आए भाजपा नेता गणेश महाली.जंहा पर खरसावां के गोजुडीह में भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश माहली ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर गांव की समस्याओं से अवगत हुए. ग्रामीणों ने अपनी समस्या से संबंधित एक ज्ञापन भी गणेश माहली को सौंपा।

इस मौके पर वार्ड सदस्य सुषमा महली, विशेश्वर महली, गुरु चरण महली, ज्योति महली, दुबराज महली, दुलाल महाली, तरुण लाल महाली, राजेश महली, बसंती महली, पद्मावती महाली समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

बैठक में पहुंचे ग्रामीणों ने हांसदा मौजा में स्थापित श्री सीमेंट प्लांट से हो रही परेशानियों से भाजपा नेताओं को अवगत कराया. ग्रामीणों ने बताया कि कंपनी द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण से गांव के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रदूषण से गांव के लोग गंभीर बीमारी का शिकार हो रहे है. कंपनी का कचरा पास के नाला में बहयाा जा रहा है, इससे नाला में न तो गांव के लोग नहा पा रहे हैं और न ही मवेशी पानी पी पा रहे है।

आगे ग्रामीणों ने बताया कि गांव के श्मशान घाट को कंपनी के चारदिवारी से घेर लिया गया है. इस कारण शवों के अंतिम संस्कार में भी परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने बताया कि कंपनी ने जमीनदाताओं को मुलभूत सुविधाओं के साथ साथ नौकरी देने का भरोसा दिया था, परंतु अभी भी कई जमीनदाताओं को नौकरी नहीं मिल पायी है. कंपनी की ओर से गांव में पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी सुविधायें उपलब्ध कराने का वादा करके कंपनी अपनी वादों से मुकर गयी है. खेल को बढ़ावा देने के लिये फुटबॉल मैदान के जीर्णोद्धार करने के अपने वादे को भी कंपनी भुला गयी. स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का भी वायदा किया गया था. इसे भी कंपनी द्वारा अभी तक पूरा नहीं किया गया है. ग्रामीणों ने भाजपा नेता गणेश माहली ने इन समस्याओं का समाधान कराने हेतु आवश्यक पहल करने का आग्रह किया।

इस पर गणेश माहली ने कहा कि श्री सीमेंट कंपनी प्रबंधन ग्रामीणों से किए वादे पूरा करें अन्यथा उग्र आंदोलन किया जायेगा. गणेश माहली ने कहा कि वे ग्रामीणों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे. गणेश महली ने ग्रामीणों को हर संभव मदद करने और हक दिलाने का वादा किया।

श्री श्री श्याम महोत्सव अग्रसेन भवन में 22 दिसंबर को।

श्री श्री श्याम महोत्सव अग्रसेन भवन में 22 दिसंबर को।

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

श्री श्याम मित्र मंडल मुसाबनी के सदस्यों की समीक्षा बैठक शुक्रवार को अग्रसेन भवन में संपन्न हुई। बैठक में 22 दिसंबर शुक्रवार को आयोजित होने वाले दशम एक दिवसीय श्री श्याम महोत्सव 2023 के आयोजन व तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया। श्री श्याम महोत्सव का आयोजन अग्रसेन भवन मुसाबनी में होगा। सभी भक्तों को निमंत्रण कार्ड भेजा जा रहा है। भव्य पंडाल निर्माण कराने का बैठक में सदस्यों ने निर्णय लिया है। कार्यक्रम के तहत 22 दिसम्बर शुक्रवार को सुबह सात बजे निशान यात्रा गाजे बाजे के साथ मुसाबनी 1:00 बजे शिव मंदिर से निकलकर विश्वनाथ मंदिर मुसाबनी 3:00 बजे अग्रसेन भवन प्रांगण पहुंचेगी। शाम के समय शीश के दानी का भव्य श्रृंगार, अखंड ज्योत, छप्पन भोग, शाम 8:00 बजे से विशाल संकीर्तन, शाम 8:00 बजे से प्रसाद एवं भंडारा का कार्यक्रम रखा गया है। महोत्सव का मुख्य आकर्षण भजन संध्या है।

इस भजन संध्या में भक्तों को झुमाने के लिए कोलकता के राजू मेहरा एवं स्वेता कौशिक व जमशेदपुर के महावीर अग्रवाल के द्वारा श्याम संगीत का भव्य प्रस्तुति होगा। बैठक में बजरंग अग्रवाल, पप्पू अग्रवाल, सुभाष सिंघानिया, राजीव अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, विक्की गोयल, विजय गुप्ता, सुभाष अग्रवाल,पवन सिंघानिया, कानू अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर नगर में प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर नगर में प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )


पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धा अटल बिहारी वाजपेई जी एवं पूर्व सांसद श्रद्धा लक्ष्मण गिलुवा जी की जयंती मनाने के लिए चक्रधरपुर नगर में एक आवश्यक बैठक रखी गई।


गुरुवार 15 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर नगर में प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य श्रीमती मालती गिलुवा जी की आवास में एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई। इस बैठक में सर्वसमिति से निर्णय लिया गया की 20/12/2023 को वनविश्रामगर में सुबह 11:00 बजे पूर्व सांसद श्रद्धा लक्ष्मण गिलुवा जी एवं 25/12/2023 को एकाउंस कॉलोनी काली मंदिर में सुबह 11:00 बजे पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धा अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया है।

इस बैठक में अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष श्री अशोक सारंगी जी, जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा, जिला मंत्री अशोक दास, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडे, शेषनारायण लाल, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला कार्य समिति सदस्य संजय पासवान, शिवलाल रवानी, मदन विश्वकर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता शेखर प्रसाद रवानी, टोकलो मंडल अध्यक्ष रोहित प्रधान, अनुसूचित जनजाति मोर्चा नगर अध्यक्ष रवि बकिरा, पिछड़ी मोर्चा नगर अध्यक्ष विनोद शर्मा, नगर उपाध्यक्ष राजेश कुमार राय, नगर महामंत्री गौतम रवानी, नगर मंत्री मोहन यादव, अभय कुमार साव, राजेश प्रसाद, नगर सहसंयोजक अश्वनी प्रमाणिक, सोशल मीडिया प्रभारी इंद्रजीत रवानी, परविंदर चौहान, पप्पू सारंगी, राम कोड़ा, बजरंग महानंद,धीरज साव विनोद प्रधान, रंजीत बोदरा,और भारतीय जनता पार्टी के गणं कार्यकर्ता का उपस्थित थे।

गौड़ सेवा संघ का सातवां महासम्मेलन 17 दिसंबर को सिजुलता में।

गौड़ सेवा संघ का सातवां महासम्मेलन 17 दिसंबर को सिजुलता में।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सम्मेलन में केंद्रीय समिति का होगा चुनाव।

गौड़ सेवा संघ का सातवां महासम्मेलन 17 दिसंबर रविवार को जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत सिजुलता में होगी। यह महासम्मेलन सिजुलता स्थित गौड़ सेवा संघ के निबंधित कार्यालय में होगी जिसमें गौड़ सेवा संघ केन्द्रीय समिति का विधिवत चुनाव होगा। गौड़ समाज के महासम्मेलन को सफल बनाने को लेकर राजनगर के हेंसल में गौड़ सेवा संघ के पदाधिकारियो की एक बैठक हुई।

बैठक में महासम्मेलन के तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए कई आवश्यक निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय महासचिव पितोवास प्रधान ने बताया कि महासम्मेलन पूर्वाह्न 11 बजे से समाज का झंडोत्तोलन के साथ शुरू होगी। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे स्टियरिंग कमिटी के चैयरमेन व सदस्यों का आश्रीवाचन होगा। दोपहर 1 बजे समाज के केंद्रीय समिति का चुनाव होगा। चुनाव के पश्चात समाज का खुला सत्र होगा जिसमें समाज के विकास को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने गौड़ समाज के सभी लोगो से महासम्मेलन में उपस्थित होकर गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। बैठक में मुख्य रूप से गौड़ सेवा संघ के महासचिव पीतोवास प्रधान,हरेकृष्ण प्रधान,नेबू प्रधान,अशोक प्रधान,काशीनाथ प्रधान व अजीत प्रधान समेत अन्य उपस्थित थे।

उपायुक्त के अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक संपन्न।

उपायुक्त के अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक संपन्न।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पांच मामलों पर सर्व सहमति से लिया गया निर्णय

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला के अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला अनुकंपा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान समिति के समक्ष 05 मामलों को रखा गया। बैठक में उपायुक्त द्वारा जिला अनुकंपा समिति के आधार पर नियुक्तियों हेतु आवेदन के बारे में विचार विमर्श किया गया एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता के साथ अनुकंपा कर्मियों को नियुक्ति नियमावली, कागजात जांच के आधार पर चयनित किया गया। उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि अनुकंपा नियुक्ति हेतु पूर्व से लंबित मामलों पर गहन जांच कर उन्हें निष्पादित किए जाए।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्रीमती पारुल सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल श्री गिरजा शंकर महतो तथा जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री झुनू कुमार मिश्रा उपस्थित रहे।

अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।

अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।

सरायकेला-खरसावां

दिनांक 8 दिसंबर शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला के अध्यक्षता में छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला एवं संमबद्व ओपन थिएटर में विभिन्न पदों पर कलाकारों का स्थाई चयन हेतु चयन में समीक्षा समिति के साथ समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।

समीक्षा के दौरान अधोहस्ताक्षरी द्वारा सभी चयनित अभ्यर्थियों के आवेदनों की जांच की गई एवं आपत्ति का निराकरण हेतु ठोस निर्णय लेते हुए इस प्रक्रिया को पूर्ण करने निर्देश दिया गया।

उक्त बैठक में तपन कुमार पटनायक, संगीत नाटक अकादमी अवार्ड सुधांशु शेखर पाणी, वरीय कलाकार दिलदार अंसारी खरसावां, सुशांत महापात्र, वरीय कलाकार नाथू महतो एवं वरिय संगीत कलाकार उपस्थित हुए।

आगामी 6 दिसंबर 2023 को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उपस्थित होंगे माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन

आगामी 6 दिसंबर 2023 को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उपस्थित होंगे माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन

सरायकेला–खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के सरायकेला खरसावां जिले में आगमन की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने सभी जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक।

माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के संभावित (06 दिसंबर) सरायकेला खरसावां जिले में आगमन को लेकर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला द्वारा पुलिस अधीक्षक सरायकेला डॉक्टर विमल कुमार उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई समेत अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त नें माननीय मुख्यमंत्री के आगमन की रूप रेखा पर बिंदुवार चर्चा करते हुए बताया कि आगामी 6 दिसंबर 2023 को माननीय मुख्यमंत्री का सरायकेला खरसावां जिला में आगमन संभावित है। उन्होंने कहा माननीय मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत खरसावां प्रखंड के फुटबॉल मैदान खरसावां में संभावित है। इस क्रम में उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, हेलीपैड,पार्किंग, विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए जाने वाले स्टॉल, विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास/उद्घाटन तथा विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण आदि तैयारी को लेकर संबंधित पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभाग एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को लाभुकों की आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वही विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास उद्घाटन तथा परिसंपत्तियों की वितरण संबंधित सूची 3 दिसंबर 2023 तक गोपनीय शाखा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उपायुक्त नें कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के 30 स्टॉल जैसे- कृषि, पशुपालन,कल्याण,समाज कल्याण, आवास,परिवहन,जल संसाधन, उद्योग, विद्युत, पेयजल, सामाजिक सुरक्षा, वन विभाग, जेएसएलपीएस, मनरेगा, आवास, राजस्व, आधार केंद्र, बैंक, आई.पी.आर.डी, शिक्षा, श्रम एवं नियोजन, मत्स्य , पुलिस 100, जल संसाधन, विधुत, भूमि संरक्षण आदी) अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी तथा योजना संबंधित आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त में विभागीय पदाधिकारी को स्टॉल पर विभाग स्तर से पदाधिकारी कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने तथा योजना संबंधित आवेदन, पंपलेट/बैनर आदी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निदेश दिए।वही संबंधित पदाधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर विधुत आपूर्ति, पेयजल तथा चलंत शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निदेश दिए।

मौके पर उपरोक्त के अलावा अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के सरायकेला खरसावां आगमन की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने सभी जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक।

माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के सरायकेला खरसावां आगमन की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने सभी जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक।

सरायकेला-खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन का संभावित (06 दिसंबर) सरायकेला खरसावां जिले में आगमन को लेकर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला द्वारा जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक आहूत की गई। बैठक में माननीय मुख्यमंत्री के आगमन की रूप रेखा पर बिंदुवार चर्चा कर तैयारी के लिए सभी लोगों को विभिन्न कार्यों का दायित्व दिया गया। इस दौरान समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा ऐसे सभी योजनाएं जिसका लाभ ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में दिया जा रहा है की सूची जिला मुख्यालय को 01 दिसंबर तक उपलब्ध कराए। साथ ही शिलान्यास एवं उद्घाटन की सूची तैयार कर नियमानुसार ससमय शिलापट तैयार करने हेतू सम्बन्धित पदाधिकारी को निदेशित किया गया।

वहीं कार्यक्रम में सभी विभागों कृषि, पशुपालन,कल्याण,समाज कल्याण, आवास,परिवहन,जल संसाधन, विद्युत, पेयजल, सामाजिक सुरक्षा, वन विभाग, उद्योग विभाग, जेएसएलपीएस समेत विभिन्न विभागों के 30 स्टॉल लगा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा योग्य लाभुकों के आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में लाभुकों के आवागमन हेतु वाहनों (बस) की व्यवस्था, पार्किंग, यातायात रूट लाइन आदी को लेकर बिंदुवार चर्चा कर सम्बन्धित पदाधिकारी को निदेशित किया गया। अंत में उपायुक्त ने शांतिपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम संपन्न कराने हेतू पदाधिकारियों को गंभीरता से लेते हुए सौपी गई जिम्मेदारियां का निर्वहन करने की बात कही गई।

मौके पर मुख्य रूप से जिला वन प्रमण्डल पदाधिकारी आदित्य नारायण, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आई टी डी ए संदीप कुमार दोराइबूरु , अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 के परीक्षा केन्द्र निर्धारण को लेकर हुई बैठक।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 के परीक्षा केन्द्र निर्धारण को लेकर हुई बैठक।

बैठक में 104 परीक्षा केंद्रों का किया गया चयन

पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 से संबधित परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण हेतु जिला परीक्षा केन्द्र चयन समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सभी आवश्यक आधारभूत सुविधा युक्त शिक्षण संस्थानों पर विमर्श करते हुए चयन किया गया। परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण में छात्र-छात्राओं के लिए सुविधा, परीक्षा की निष्पक्षता एवं अनुशासन बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।

बैठक में जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा निर्देशित किया गया कि परीक्षा केन्द्रों का चयन सभी निर्धारित मानदण्डों के आधार पर किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी केंद्रों में आवश्यक बुनियादी सुविधाओं जैसे कि बेंच-डेस्क, शौचालय, पेयजल, आदि सुविधा से युक्त हों। साथ ही चयनित परीक्षा केंद्र ऐसी जगह पर हो जहां छात्रों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो और जहां कदाचार की संभावना न्यूनतम हो। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें।

बैठक के निर्णय के अनुसार, वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 के लिए कुल 104 परीक्षा केन्द्रों का चयन किया गया है। इनमें 72 परीक्षा केन्द्र माध्यमिक परीक्षा के लिए और 32 परीक्षा केन्द्र इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए होंगे।

बैठक में माननीय सांसद प्रतिनिधि, माननीय विधायक प्रतिनिधि, एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री राजीव रंजन, जिला शिक्षा अधीक्षक, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

सरायकेला-खरसावां

उपलब्ध संसाधनों का समुचित सदुपयोग कर लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने एवं संस्थागत डिलीवरी बढ़ाने के दिए गए निदेश

विभिन्न बिन्दुओ मे कार्य प्रगति धीमा पाए जाने पर राजनगर, गम्हरिया, इचागढ़ एवं नीमडीह के MOIC को शोकॉज किया गया

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला के द्वारा वर्चुअल बैठक आयोजित कर स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित सभी कार्यक्रमों का वित्तीय एवं भौतिक समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कई आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण, एचआइवी जांच, ANC जाँच, VHSND, आयरन गोली का वितरण, संस्थागत प्रसव व होम डिलीवरी, टीवी जाँच, कुष्ठ रोगी की पहचान तथा इलाज, HIV जाँच, मलेरिया-डेंगू, जाँच इत्यादि कार्यक्रम की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के कार्य प्रगति धीमी पाए जाने पर राजनगर, गम्हरिया, इचागढ़ एवं नीमडीह के MOIC को उपायुक्त नें शोकॉज करनें के निदेश दिए। तथा सभी MOIC को संस्थागत डिलीवरी बढ़ाने पर बल देने, संस्थागत डिलीवरी का प्रतिशत कम वाले क्षेत्रो को चिन्हित कर सभी आवश्यक सुविधाए प्रदान करने तथा जिला स्तरीय जाँच दल गठित कर होम डिलीवरी के कारण तथा उसमे पाए जाने वाली अनियमितता के आधार पर सम्बन्धित पदाधिकारी/कर्मी पर नियमसंगत करवाई करने के निदेश दिए। इसके पश्चात्य उपायुक्त नें सभी केन्द्रो मे निर्धारित समयावधी मे VHSND कराने तथा VHSND में सभी महिलाओ का स्वास्थ्य जाँच के साथ एनीमिया, हीमोग्लोबिन की जाँच करने तथा आवश्यक चिकित्सिय सहायता प्रदान करने के निदेश दिए।

उपायुक्त ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारीयों को सम्बन्धित पदाधिकारी के साथ कार्यों की समीक्षा करने, ANM, CHO का मासिक क्षेत्र भर्मण कार्यक्रम तैयार करने तथा ऐसी ANM या CHO जो क्षेत्र मे भ्रमण ना करती हो उनके कार्य प्रगति धीमा पाया जाता है उनपर नियम संगत करवाई सुनिश्चित करने के निदेश दिए। उपायुक्त नें सभी MOIC को क्षेत्र अंतर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्रो का औचक निरिक्षण कर आवश्यक सुविधाओं का जायजा लेने तथा उपलब्ध संसाधनों का समुचित सदुपयोग कर लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने तथा जिला स्तरीय टीम को नियमित रूप से क्षेत्रो में भ्रमण कर योजनाओं की कार्य प्रगति पर विशेष ध्यान रखने के निदेश दिए।

समीक्षा क्रम मे उपायुक्त ने लो बर्थ बेबीस (MAM/SAM) को चिन्हित कर नजदीकी एमटीसी में एडमिट करा बेहतर चिकित्सीय सहायता, देखभाल तथा पोषण युक्त आहार उपलब्ध कराने के निदेश दिए। वहीं अभियान चलाकर यक्षमा, कुष्ट, HIV, मलेरिया तथा डेंगू मरीजों की पहचान कर ससमय बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए प्रदान करने तथा मरीजों का निश्चित समयावधी में नियमित जाँच करने के निदेश दिए। वही सभी आवश्यक डेटा पोर्टल पर ससमय अपलोड करने के निर्देश दिए।

बैठक में उपायुक्त के साथ मुख्य रूप से सिविल सर्जन डॉ अजय सिन्हा, WHO के पदाधिकारी, सभी एमओआईसी, DPM NRLM सभी बीपीओ एवं विभिन्न चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started