सरायकेला/आदित्यपुर

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना के समीप स्थित जनहित में बनी सरकारी शौचालय को अवैध कब्जा से नगर निगम ने मुक्त कराया।


आपको बताते चलें कि नगर निगम की ओर से जनहित में एवं स्वच्छ भारत के निर्माण को एवं स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए आदित्यपुर थाने के समीप शौचालय बनवाया गया था ताकि नगर वासियों को इसका लाभ मिल सके और एक स्वच्छ भारत के निर्माण में आदित्यपुर क्षेत्र अपना कदम आगे बढ़ा सकें और ऐसा हुआ भी शौचालय का निर्माण हो जाने के बाद नगर वासियों ने शौचालय का भरपूर एवं अच्छी तरह इस्तेमाल भी किया लेकिन धीरे-धीरे एक शख्स ने उसे शौचालय पर अपना कब्जा जमा लिया यदि फिर युं कहें कि शख्स ने उक्त शौचालय में ही अपना डेरा जमा लिया।



लेकिन झूठ या फिर अपराध कितना भी बड़ा क्यों ना हो सच के आगे बहुत छोटी पड़ जाती है इसी तरह इस पूरे मामले की गुप्त सूचना नगर निगम को मिली जिस पर नगर निगम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जनता के प्रति अपना फर्ज एवं अपना कर्तव्य पूरा किया।

आपको बताते चले कि पिछले काफी महीनो से अवैध कब्जा कर शौचालय को अपना घर बना लेने वाले दबंग व्यक्ति से अपर नगर आयुक्त पारुल सिंह एवं नगर निगम की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जनहित में शौचालय को कब्जा मुक्त करा कर पुनः जनता को सौंप दिया जनता के लिए जनता को सोपा।

साथ ही मौके पर पारुल सिंह ने यह संदेश भी नगर निगम के अधिकारियों ने दिया कि किसी भी तरह का अवैध कंस्ट्रक्शन करना गैरकानूनी है। साथ ही उन्होंने बताया कि बाजार में स्वच्छ भारत अभियान के तहत साफ सफाई एवं नियम वध तरीके से ही बाजार लगे। ताकि आम जनता को आवागमन में कोई भी परेशानी ना हो। नगर निगम आदित्यपुर की टीम को जनता ने इस कार्य के लिए धन्यवाद भी दिया।
