चक्रधरपुर
चक्रधरपुर शहर की निगरानी को लेकर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इसका कंट्रोल रूम चक्रधरपुर थाना में बनाया गया है. चक्रधरपुर थाना में अधिष्ठापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का लोकार्पण सोमवार को किया गया. मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव, पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अन्नय मित्तल, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, एसडीओ रीना हांसदा, डीएसपी कपिल चौधरी, प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी उपस्थित थी।


कंट्रोल रूम में बनाए गए सिस्टम को देखते विधायक अधिकारीगण.सीसीटीवी कंट्रोल रूम का उद्घाटन फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया गया. विधायक सुखराम उरांव ने सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने व कंट्रोल रूम की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए जिला प्रशासन धन्यवाद की पात्र है. एक छोटे से कमरे से पूरे शहर की अब कंट्रोलिंग होगी. डीसी अन्नय मित्तल ने कहा कि पूरे शहर को सीसीटीवी से कंट्रोल करने की योजना पहले से की जा रही थी. जिसे अब पूरा कर लिया गया है. बहुत ही हाईटेक तरीके से शहर की निगरानी की जा रही है.आशुतोष शेखर ने कहा कि जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगने व कंट्रोल रूम बनाये जाने से घटना व क्राइम पर भी नियंत्रण रखा जा सकेगा.96 कैमरे लगाए गए हैं.सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉल करने वाले व कंट्रोल रूम की देखरेख करने वाली एजेंसी के अधिकारियों ने कंट्रोल रूम के सिस्टम, जगह-जगह लगाए गए कैमरे से निगरानी, कैमरे के समीप से उद्घोष कराने की सिस्टम इत्यादि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि शहर में विभिन्न जगह पर लगभग 96 कैमरे लगाए गए है. इस मौके पर चक्रधरपुर के थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार, बीडीओ संजय कुमार सिन्हा, अंचलाधिकारी बाल किशोर महतो, चक्रधरपुर थाना के अन्य अधिकारी व पुलिस जवान मौजूद थे।
Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com
Advertisement



























