विधायक सविता महतो ने नीमडीह के भांगाट एवं मांझीडीह में 3.89 करोड़ की लागत से बनने वाले दो सड़को का किया शिलान्यास।

विधायक सविता महतो ने नीमडीह के भांगाट एवं मांझीडीह में 3.89 करोड़ की लागत से बनने वाले दो सड़को का किया शिलान्यास।

सरायकेला/चांडिल

नीमडीह प्रखंड क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत शिलापट्ट अनावरण कर किया। इस दोनों योजना के तहत कुल 5 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण करीब 3 करोड़ 89 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।इसमें भांगाट से राकाड़ तक 2.6 किमी सड़क का निर्माण लगभग 1 करोड़ 82 लाख रुपये तथा पीडब्ल्यूडी पथ मांझाडीह मोड़ से माकुला भाया बानडीह तक 2.4 किमी सड़क का निर्माण करीब 2 करोड़ 7 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। शिलान्यास के अवसर पर विधायक सविता महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली ये दोनों सड़कें क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से ग्रामीणों को खराब सड़कों के कारण आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, खासकर बरसात के दिनों में स्थिति और भी दयनीय हो जाती थी।

उन्होंने आगे कहा कि इन सड़कों के निर्माण से न केवल गांवों के बीच संपर्क बेहतर होगा, बल्कि किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी, छात्रों को स्कूल और कॉलेज आने-जाने में सुविधा मिलेगी तथा मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।विधायक ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र का समग्र विकास है और सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्ता के साथ समय पर सड़क का निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र में और भी विकास योजनाएं लाई जाएंगी, ताकि हर गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंच सके और लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो सके।

इस अवसर पर ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता अजय तिर्की, कनीय अभियंता संजय महतो, जिला परिषद सदस्य असित सिंह पातर, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप, प्रमुख फूलमनी हांसदा, मुखिया वरुण सिंह, मृत्युंजय तंतुवाय, सुजीत महतो, ग्राम प्रधान सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। ‎

करीब 66 लाख से बने 9 पीसीसी सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन।

करीब 66 लाख से बने 9 पीसीसी सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन।

सरायकेला/ईचागढ़

ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शुक्रवार को विधायक सविता महतो ने 9 पीसीसी सड़क का उद्घाटन नारियल फोड़कर व शीलापट्ट अनावरण कर किया।

विधायक सविता महतो ने दारूदा टोला नीमडीह में करीब 6.30 लाख रुपये प्राक्कलित राशि से निर्मित पीसीसी सड़क,नारों में 7. 12 लाख ,टीकर में 8 .50 लाख ,दुलमीडीह में 8.47 लाख,मैसड़ा में 7.12 लाख,गौरांगकोचा में 7.12 लाख, काठघोड़ा में 7.12 लाख एवं गुदड़ी टोला खुंडीह में 7.12 लाख व कुड़ुकतोपा में 7.12 लाख की लागत से विधायक मद से निर्मित पीसीसी पथ का भव्य उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में लगातार कालीकरण, पीसीसी, स्वास्थ्य उपकेंद्र, कोल्ड स्टोरेज आदि का निर्माण कराया जा रहा है। ईचागढ़ क्षेत्र का चहुमुखी विकास ही एक मात्र लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का मांग को देखते हुए 9 पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया।

उन्होंने कहा कि यातायात सुविधा को सुद्रीढ़ करने के लिए आगे और भी विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, सचिव अमित सिन्हा,स्वपन कुमार आदित्यदेव, नरेन गोप,मधु गोप,हरेन्द्र नाथ महतो, अघोर महतो,बंधु राम महतो आदि उपस्थित थे।

राज्यपाल ने किया विवेकानंद केंद्र चांडिल का नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

राज्यपाल ने किया विवेकानंद केंद्र चांडिल का नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

सरायकेला/ईचागढ़

वर्षों की प्रतीक्षा और समाज की सामूहिक भावना से तैयार विवेकानंद केंद्र सेवा एवं प्रशिक्षण प्रकल्प, चांडिल के नवनिर्मित भवन का बुधवार को प्रातः 10 बजे भव्य लोकार्पण हुआ। झारखंड के महामहिम राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर भवन का उद्घाटन किया और इसे समाज को समर्पित किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजसेवी, कार्यकर्ता और केंद्र से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि आज का दिन स्मरणीय दिन है क्योंकि यह विवेकानंद केंद्र के मार्गदर्शक स्व. एकनाथ रानाडे जी का जन्म-उत्सव दिवस है। इसी शुभ तिथि पर भवन के लोकार्पण का निर्णय लिया गया था।

नया भवन—‘मानव निर्माण से राष्ट्र निर्माण’ की दिशा में बड़ा कदम
केंद्र का बीज 1977-78 में नौरंगराम स्व. देवी ट्रस्ट में बोया था, जिसे एकनाथ रानाडे जी और स्व. भगवती प्रसाद खेतान जी ने आगे बढ़ाया। वर्षों से संस्कार वर्ग, योग शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे क्षेत्रों में केंद्र की अथक गतिविधियाँ चलती रही हैं।
अब नए भवन के तैयार होने के बाद इन सेवाओं के विस्तार को नई गति मिलेगी।

राज्यपाल ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद के विचार—“उठो, जागो और स्वयं को जानो”—का उल्लेख करते हुए कहा कि चांडिल का यह केंद्र आने वाले वर्षों में राष्ट्रसेवा और युवा निर्माण का सशक्त केंद्र बनेगा।ईचागढ़ की विधायिका सविता महतो, विवेकानंद केंद्र के अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष प्रवीण देवलोकर तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

उद्घाटन कार्यक्रम में नगर संपर्क प्रमुख अनाथ मिश्रा, जीवनव्रती एवं विभाग संगठक रांची चिराग परमार, नगर कार्यालय प्रमुख सुशील कुमार लाल शाहदेव, निधि संकलन प्रमुख आशीष कुंडू, वानप्रस्थ कार्यकर्ता कालीचरण गुप्ता, कार्यपद्धति प्रमुख गुलशन कुमार और प्रचार प्रमुख मनोज सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों में उत्साह
कार्यक्रम के दौरान माहौल उत्साहपूर्ण रहा और स्थानीय नागरिकों ने इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक-सामाजिक उपलब्धि बताया।

आदित्यपुर के नवयुवक बजरंग अखाड़ा समिति की ओर से जागरण और झांकी का भव्य आयोजन किया, समाजसेवी अंकुर सिंह ने किया उद्घाटन

आदित्यपुर के नवयुवक बजरंग अखाड़ा समिति की ओर से जागरण और झांकी का भव्य आयोजन किया, समाजसेवी अंकुर सिंह ने किया उद्घाटन

सरायकेला/आदित्यपुर

सरायकेला जिले के आदित्यपुर क्षेत्र में रामनवमी का पावन त्योहार उल्लासपूर्ण वातावरण में धूमधाम से मनाया जा रहा है. यहां विभिन्न अखाड़ा कमिटियों की ओर से इस मौके पर धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं. इस कड़ी में दिंदली बस्ती में नवयुवक बजरंग अखाड़ा समिति की ओर से भाजपा नेता छवि महतो की अगुआई में कलकता जागरण एवं भव्य झांकी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जाने-माने समाजसेवी सह इनसाइड झारखंड न्यूज के डायरेक्टर अंकुर सिंह शामिल हुएं. उन्होंने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. साथ ही, अपने संबोधन में आयोजन की जमकर सराहना की.

वहीं, इस दौरान जागरण कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति की, जिसे उपस्थित लोगों ने जमकर सराहा. दूसरी ओर झांकी कार्यक्रम के तहत भगवान राम के प्रति बजरंगबली की भक्ति को आकर्षक ढ़ंग से दर्शाया गया, जो भक्तों को खूब भाया. इस दौरान पूरा माहौल धार्मिक भक्तिमय बना रहा.

डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर में वर्चुअल विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन, लीगल लिट्रेसी क्लब का किया गया उद्घाटन

डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर में वर्चुअल विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन, लीगल लिट्रेसी क्लब का किया गया उद्घाटन

जमशेदपुर

झालसा रांची के निर्देशानुसार डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के तत्वाधान में वर्चुअल विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राज्य के अन्य 72 स्कूलों के साथ वर्चुअल माध्यम से न्यायिक साक्षरता क्लब का उद्घाटन भी किया गया। शिविर के माध्यम से स्कूली बच्चों को विधिक जागरूकता की महत्ता के बारे में बताया गया । साथ ही बाल विवाह, बाल श्रम, बाल उत्पीड़न और पोस्को एक्ट जैसे गंभीर मुद्दों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही बच्चों को उनके मौलिक अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की गई।

उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर के न्यायिक पदाधिकारी आर एस पांडेय उपस्थित रहे। वहीं अन्य विशिष्ठ लोगों में लीगल डिफेंस कौंसिल के चीफ विदेश सिन्हा,कौंसिल के सहायक सदस्यों में अधिवक्ता योगिता कुमारी,अभिनव कुमार श्रीवास्तव,अंकित प्रताप कुंवर,पवन कुमार तिवारी, डालसा असिस्टेंट रवि मुर्मू, डीएवी स्कूल के सुपरवाइजरी हेड सह शिक्षक प्रतिनिधि ओम प्रकाश पाठक उपस्थित थे। वहीं पीएलवी के रूप में मुख्य रूप से नागेन्द्र कुमार, प्रकाश मिश्रा, प्रभात कुमार सरदार, सुबोध कुमार, अनील कुमार शर्मा , शिव रजक सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान न्यायिक साक्षरता की आवश्यकता पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया और बताया गया कि यह समाज के हर वर्ग के लिए जरूरी है, तथा बच्चों के माध्यम से यह संदेश पूरे देश में फैल सकता है।
इसके अलावा बहरागोड़ा डीएवी स्कूल में भी लिट्रेसी क्लब का उद्घाटन किया गया और स्कूली बच्चों के बीच विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बहरागोड़ा में घाटशिला व्यवहार न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारी श्री विकास कुमार भगत बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे । साथ ही पैनल लॉयर्स में सुबोध हेमब्रम, सुनील सीट, डालसा सहायक अलंकार तामड़िया, डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल मुकेश कुमार एवं पीएलवी में आनंद साव, राजेश प्रहराज, राजा भोज, मुना हांसदा आदि उपस्थित थे ।

कोल्हान डीआईजी ने जमशेदपुर के होटल में आने वाले गेस्ट की मॉनिटरिंग के लिए बनाया गया नया सॉफ्टवेयर का किया शुभारंभ।

कोल्हान डीआईजी ने जमशेदपुर के होटल में आने वाले गेस्ट की मॉनिटरिंग के लिए बनाया गया नया सॉफ्टवेयर का किया शुभारंभ।

जमशेदपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

शनिवार 4 नवंबर को कोल्हान डीआईजी ने जमशेदपुर के होटल में आने वाले गेस्ट की मॉनिटरिंग के लिए बनाया गया नया सॉफ्टवेयर का किया शुभारंभ।

आपको बताते चलें कि जमशेदपुर के होटलों में आने वाले गेस्ट का रिकॉर्ड को अब बनाकर रखने के लिए एक नया सिस्टम विकसित कर दिया गया है.इस नये सिस्टम को जमशेदपुर होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (जेएचआरए) के सहयोग से तैयार किया गया है, जिसका नाम होटल गेस्ट वेरिफिकेशन सिस्टम रखा गया है. शनिवार को इसकी लांचिंग कोल्हान के डीआइजी अजय लिंडा ने एक कार्यक्रम के दरौान किया।

इस मौके पर डीआइजी अजय लिंडा ने बताया कि इस तरह के नये सिस्टम के बनने से होटलों में संदिग्ध लोगों के ठहरने पर रोक लग सकेगी. पुलिस की दबिश की जरूरत नहीं पड़ेगी और रेगुलर मोनिटिरिंग हो सकेगी. इस सिस्टम के बनने से पूरे राज्य में एक नया संदेश जायेगा और राज्य में यह अपने तरह का अनूठा प्रयोग होगा।

जिला सूचना एवं प्रौद्योगिकी पदाधिकारी किशोर प्रसाद ने यहा बताया कि राज्य राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआइसी) ने एक सॉफ्टवेयर का विकास किया है, जिसका उपयोग होटल में आने वाले अतिथि का सत्यापन प्रक्रिया को बेहतर और आसान होगा।

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष रविश रंजन ने बताया कि यह झारखंड में पहला सॉफ्टवेयर होगा, जो होटल अतिथि पुलिस सत्यापन में उपयोग होगा. यह सॉफ्टवेयर होटलों द्वारा परेशानी मुक्त दिनचर्या सुनिश्चित करेगा. सॉफ्टवेयर को उसी के अनुसार डिजाइन किया गया है जहां होटल, स्थानीय पुलिस स्टेशन और जिला पुलिस विभाग जानकारी अपलोड करने और उस तक पहुंचने की पहुंच होगी. यह झारखंड में पहली बार है जब एनआइसी ने पुलिस के काम को आसान बनाने के लिए इस सॉफ्टवेयर को विकसित किया है।

इस मौके पर जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल, ग्रामीण एसपी पियुष गुप्ता, सिटी एसपी मुकेश लुनायत, एनआइसी के निदेशक पियुष गुप्ता, आइटी के निदेशक ओमेश सिन्हा समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

स्वास्थ्य उप केन्द्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास सांसद गीता कोड़ा एवं विधायक सोनाराम सिंकु के करकमलों से संपन्न हुआ।

स्वास्थ्य उप केन्द्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास सांसद गीता कोड़ा एवं विधायक सोनाराम सिंकु के करकमलों से संपन्न हुआ।

ग्रामीणों ने अपनी समस्या से सांसद एवं विधायक के को अवगत कराया।

पश्चिमी सिंहभूम/नोवामुन्डी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

नोवामुन्डी प्रखंड के लोकेसाई में स्वास्थ्य उप केन्द्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास सांसद गीता कोड़ा एवं विधायक सोनाराम सिंकु के करकमलों से संपन्न हुआ।

ग्रामीणों के द्वारा हर्षोल्लास से पारम्परिक ढोल नगाड़ों के साथ फुलमालाओं से सांसद एवं विधायक का किया गया स्वागत। सांसद एवं विधायक ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मौके पर सांसद श्रीमती गीता कोड़ा एवं विधायक श्री सोनाराम सिंकु ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्यायों को जाना। ग्रामीणों ने पेयजल, आवास निर्माण, आंगनवाड़ी केन्द्र मरम्मति/ पुनर्निर्माण, सड़क निर्माण आदि समस्यायों को सांसद एवं विधायक के समक्ष रखा। सांसद एवं विधायक ने गंभीरता से ग्रामीणों की समस्यायों को सुना।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि समस्यायों को समाधान का हर संभव प्रयास किया जाएगा। जब भी मौका मिले अपने समस्यायों से मुझे अवगत कराईए, परस्पर संवाद से ही समस्यायों का समाधान का रास्ता निकलेगा। क्षेत्र में मुख्य सड़क निर्माण के साथ कई ग्रामीण सड़को का काम हो रहा है, वर्तमान में डीएमएफटी फंड में योजना चयन के लिए गांव गांव में ग्राम सभा हो रही है, ग्राम सभाओं में जाएं, अपने ग्राम के योजनाओं को ग्रासभा पंजी में अवश्य शामिल कराऐं।

कार्यक्रम में साथ में मुन्डा बामिया बोबोंगा, कुशल लागुरी, डेबरा बालमुचु, घसुवा बारजो, मानकी निरंजन बोबोंगा, डुबराज बोबोंगा, बलराम बोबोंगा, मुखिया सुमित्रा बोबोंगा, वार्ड मेंबर सीता बोबोंगा, खिरोवती बोबोंगा, दुलारी देवी , हेमा गुलाबी एक्का, सुरजमुनी लागुरी, बसंत गोप, जयराम गोप, लालमोहन दास, उपेन्द्र लागुरी, बिपीन लागुरी, दानिश, राना बोस, प्रदीप प्रधान, सुरेश प्रजापति, विनीत गोप, शंकर टूटी, मुकेश गोप, रंजीत गागराई, रोशन पान, रसिका लागुरी, रामधन बोबोंगा, बिरसिंह बोबोंगा,रविशचन्द्र बोबोंगा, साधुराय बोबोंगा, राजकुमार पान, रामचन्द्र बोबोंगा, आदि उपस्थित थे।

रविवार:आज 9 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी,, तीन स्टेशनों पर कार्यक्रम का आयोजन

रविवार:आज 9 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन उद्घाटन,, तीन स्टेशनों पर कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के शिरकत करने की संभावना

टाटानगर स्टेशन के कार्यक्रम में शामिल होंगे माननीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवं जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो

झारखंड

आज रविवार को 9 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी जिसके तहत तीन स्टेशनों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

वहीं सीनियर डीसीएम सिकेपी ने जानकारी देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम रेलवे की ओर से आयोजित गया है यह कार्यक्रम आज यानी के रविवार को 11:00 के आसपास यह कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा कार्यक्रम में 9 बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन किया जाएगा जिसमें की दो सीकेपी डिविजन से होंगे और एक भुवनेश्वर पुरी से खुलेगी और राउरकेला तक जाएगी।

झारसुगुड़ा और राउरकेला स्टेशन पर कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें माननीय एमपी सुरेश पुजारी का आगमन होगा एवं उनके साथ अन्य राजनीतिक प्रतिनिधि शामिल होंगे और वहीं राउरकेला में जुबेल राम का आगमन होगा और अन्य प्रतिनिधि दल भी शामिल होंगे।

आपको बताते चले की दूसरी जो ट्रेन है वह रांची से हावड़ा की ट्रेन है और उसका कार्यक्रम टाटानगर में रखा गया है जिसमें कि माननीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा एवं जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो जी का आगमन होगा वहीं कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के शिरकत करने की संभावना जताई जा रही है।

कार्यक्रम में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के उपरांत पूर्व में आयोजित किए गए बच्चों के कार्यक्रम के लिए बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा और साथ ही मंत्री एवं जनप्रतिनिधि वहां उपस्थित सभी गणमानी लोगों को संबोधित करेंगे।

मल्टी स्किल सेंटर का लोकार्पण मंत्री जोबा मांझी एवं चाईबासा विधायक दीपक बिरुआ के कर कमल द्वारा किया गया।

मल्टी स्किल सेंटर का लोकार्पण मंत्री जोबा मांझी एवं चाईबासा विधायक दीपक बिरुआ के कर कमल द्वारा किया गया।

पश्चिमी सिंहभूम/चाईबासा

(कोल्हान ब्यूरो भरत सिंह की रिपोर्ट)

पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चाईबासा स्थित विकास भवन में झारखंड राज्य की महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री जोबा माझी एवं चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा के कर-कमलों द्वारा जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल की मौजूदगी में सीएसआर पॉलिसी के तहत टाटा स्टील फाउंडेशन के तत्वाधान पर संचालित मल्टी स्किल सेंटर का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण दौरान टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रतिनिधियों द्वारा उपस्थित आगंतुकों को पौधा प्रदान कर स्वागत उपरांत डिजिटल माध्यम से दीप प्रज्वलन किया गया। लोकार्पण उपरांत उपस्थित अतिथियों के द्वारा मल्टी स्किल सेंटर परिसर का अवलोकन कर समस्त गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की गई।

इस अवसर पर अपने संबोधन में मंत्री माझी ने कहा कि विधायक कालखंड में यह परिसर विकास भवन के नाम से जाना जाता था तथा इसी भवन के माध्यम से गांव में विकास कार्य संचालित होता था। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही गौरव का पल है कि आज उसी विकास भवन से कोल्हान, सारंडा क्षेत्र के बालक-बालिकाओं के विकास का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है। इस भवन में मेगा स्किल सेंटर संचालन को लेकर मंत्री माझी के द्वारा जिला के उपायुक्त एवं टाटा स्टील फाउंडेशन को बधाई भी प्रेषित किया गया।

इस अवसर पर विधायक बिरुवा ने कहा कि क्षेत्र के नौजवानों का कौशल विकास हेतु किए गए इस प्रयास के लिए जिला प्रशासन तथा टाटा स्टील फाउंडेशन दोनों ही तारीफ के हकदार हैं। चाईबासा विधायक के द्वारा समारोह में जिला का माईनिंग बहुल क्षेत्र होने के कारण इन कार्यों में प्रयुक्त होने वाले भारी वाहनों के परिचालन से जुड़ी हुई प्रशिक्षण भी यहां के युवकों को उपलब्ध करवाने के तदर्थ ट्रेनिंग सेंटर खोलने तथा जिला स्तर पर एक पुस्तकालय का संचालन करने, जिसमें दूरदराज से चाईबासा पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए आवश्यकतानुसार किताबें उपलब्ध रहे इसका का सुझाव दिया गया।

समारोह में उपायुक्त ने कहा कि जिला अंतर्गत युवक-युवतियों को हुनरमंद बनाने हेतु प्रशिक्षण केंद्र का संचालन सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन कृति संकल्पित है। इसके अलावा प्रशिक्षित युवक-युवतियों को रोजगार से जोड़ने के लिए भी लगातार प्रयासरत रहता है। इस कड़ी में आज चाईबासा शहर के बीचो-बीच स्थित जर्जर हो चुके विकास भवन का टाटा स्टील फाउंडेशन की मदद से भवन का जीर्णोद्धार कराते हुए मल्टी स्किल सेंटर का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है।

उक्त लोकार्पण समारोह में उप विकास आयुक्त संदीप बक्शी, सहायक समाहर्ता श्रुति राजलक्ष्मी, चाईबासा सदर अनुमंडल पदाधिकारी शशीन्द्र कुमार बढ़ाईक, टाटा स्टील फाउंडेशन के सीईओ सौरव राय, स्किल डेवलपमेंट हेड कैप्टन अमिताभ वर्मा, यशवंत कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

राजखरसावां व मनोहरपुर स्टेशन का होगा काया कल्प, विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास 6 को

राजखरसावां व मनोहरपुर स्टेशन का होगा काया कल्प, विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास 6 को

सरायकेला-खरसावां

दिल्ली से पीएम मोदी करेंगे ऑन लाइन शिलान्यास.कार्यक्रम स्थल पर रहेंगे सांसद।

डीआरएम ने राजखरसावां रेलवे स्टेशन पहुंच कर लिया तैयारियों का जायजा, दिये आवश्यक दिशा निर्देश
31 केएसएन 9, 10 : राजखरसावां रेलवे स्टेशन तथा आस पास के क्षेत्रों का निरीक्षण करते डीआरएम व अन्य अधिकारी।


खरसावां : रेल बजट में घोषित अनुसार अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राजखरसावां रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा. राजखरसावां रेलवे स्टेशन में इन योजनाओं के शिलान्यास की तिथि छह अगस्त को तय की गयी है. इसकी तैयारी का जायजा लेने के लिये सोमवार की सुबह सीकेपी के मंडल रेल प्रबंधक अर्जुन जाटोह राथौड रेलवे के अधिकारियों के साथ राजखरसावां पहुंचे. राजखरसावां रेलवे स्टेशन पहुंच कर कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये. साथ ही राजखरसावां रेलवे स्टेशन को विकसित करने के लिये अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत होने वाले कार्यो पर भी अधिकारियों संग चर्चा की. प्लेटफॉर्म संख्या एक के बाहर स्थित मैदान में कार्यक्रम आयोजित की जायेगी. इस संबंध में डीआरएम अर्जुन जाटोह राथौड ने बताया कि छह जून को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है. मौके पर सिनीयर डीसीएम गजराज सिंह चरन समेत रेलवे के कई वरीय अधिकारी मौजूद थे.

जानकारी के अनुसार अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पहली कड़ी में सीकेपी रेल मंडल के दो रेलवे राजखरसावां व मनोहरपुर में रेलवे स्टेशन में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास 6 अगस्त को होगा. रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी छह अगस्त को झारखंड के 20 रेलवे स्टेशनों को विकसित करने के योजना का नयी दिल्ली से ऑन लाइन शिलान्यास करेंगे. शिलान्यास कार्यक्रम में नयी दिल्ली से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के ऑन लाइन जुड़ेंगे, जबकि राजखरसावां रेलवे स्टेशन में भारत सरकार के जनजाती मामनलों के मंत्री अर्जुन मुंडा तथा मनोहरपुर में सांसद गीता काड़ो मौजूद रहेंगे. हालांकि अभी तक रेलवे की ओर से इस पर अधिकारिक पुष्टी नहीं की गयी है. परंतु कार्यक्रम को लेकर अंदर ही अंदर तैयारी शुरु कर दी गयी है. रेलवे की ओर से इसको लेकर नोडल अधिकारी भी बनाये गये है.

जानकारी के अनुसार अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राजखरसावां रेलवे स्टेशन में करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से अलग अलग योजनाओं पर कार्य होगा. वहीं मनोहरपुर के लिये 27 करोड़ की लागत से अलग अलग योजनाओं पर कार्य होगा. इन योजनाओं पर अगस्त माह से ही कार्य शुरु हो जायेगी.

भारतीय रेलवे ने रेलवे स्टेशनों के विकास को लेकर अमृत भारत स्टेशन योजना की शुरुअत की है. देश के 1275 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होगा. इसके तहत स्टेशनों के विकास की परिकल्पना की गयी है. इसमें स्टेशन पहुंच, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, शौचालय, लिफ्ट/एस्केलेटर, स्वच्छता, मुफ्त वाई-फाई, स्थानीय उत्पादों के लिए कियोस्क जैसी सुविधाएं उपलब्ध करना है. साथ ही हर स्टेशन पर आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ‘एक स्टेशन एक उत्पाद’, बेहतर यात्री सूचना प्रणाली, कार्यकारी लाउंज, व्यावसायिक बैठकों के लिए नामांकित स्थान, भूनिर्माण आदि जैसी योजनाओं को भी शामिल करना है.

इस योजना में इमारत में सुधार, शहर के दोनों किनारों के साथ स्टेशन को एकीकृत करना, मल्टीमॉडल एकीकरण, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं, टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल समाधान, गिट्टी रहित ट्रैक का प्रावधान, आवश्यकता के अनुसार ‘रूफ प्लाजा’, चरणबद्धता और व्यवहार्यता और निर्माण की भी परिकल्पना की गई है।

शहरी स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र का उदघाटन ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने किया।

शहरी स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र का उदघाटन ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने किया।

सरायकेला/कपाली

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 में 15 वें वित्त आयोग की निधि से निर्मित शहरी स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र का उदघाटन ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, चांडिल एसडीओ रजीत लोहरा, जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक सरायकेला मनीष गुलाटी द्वारा किया गया।

आपको बता दें कि इस स्वास्थ्य केंद्र में एक डॉक्टर और तीन नर्स सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम के 4:00 बजे तक उपलब्ध रहेंगे.वही जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष गुलाटी ने कहा कि आने वाले समय में यहां पॉली क्लिनिक भी संचालित किया जाएगा जिसमें एक स्पेशलिस्ट डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे. साथ ही महिलाओं के लिए जो मासिक जांच होती है उसका भी प्रबंध यहां पर किया जाएगा और बच्चों के लिए टीकाकरण की सुविधा भी यहां पर जल्द शुरू होने जा रही है. वहीं एसडीओ रणजीत लोहार ने कहा कि यह स्वास्थ्य केंद्र एक विकल्प के तौर पर है पहले से ही इचागढ़ विधायक द्वारा एक एंबुलेंस यहां दिया गया है. जिसका सही मायने में अब उपयोग हो पाएगा

जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए, सीसीटीवी कंट्रोल रूम का उद्घाटन विधायक ने किया।

जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए, सीसीटीवी कंट्रोल रूम का उद्घाटन विधायक ने किया।

चक्रधरपुर

चक्रधरपुर शहर की निगरानी को लेकर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इसका कंट्रोल रूम चक्रधरपुर थाना में बनाया गया है. चक्रधरपुर थाना में अधिष्ठापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का लोकार्पण सोमवार को किया गया. मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव, पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अन्नय मित्तल, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, एसडीओ रीना हांसदा, डीएसपी कपिल चौधरी, प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी उपस्थित थी।

कंट्रोल रूम में बनाए गए सिस्टम को देखते विधायक अधिकारीगण.सीसीटीवी कंट्रोल रूम का उद्घाटन फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया गया. विधायक सुखराम उरांव ने सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने व कंट्रोल रूम की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए जिला प्रशासन धन्यवाद की पात्र है. एक छोटे से कमरे से पूरे शहर की अब कंट्रोलिंग होगी. डीसी अन्नय मित्तल ने कहा कि पूरे शहर को सीसीटीवी से कंट्रोल करने की योजना पहले से की जा रही थी. जिसे अब पूरा कर लिया गया है. बहुत ही हाईटेक तरीके से शहर की निगरानी की जा रही है.आशुतोष शेखर ने कहा कि जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगने व कंट्रोल रूम बनाये जाने से घटना व क्राइम पर भी नियंत्रण रखा जा सकेगा.96 कैमरे लगाए गए हैं.सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉल करने वाले व कंट्रोल रूम की देखरेख करने वाली एजेंसी के अधिकारियों ने कंट्रोल रूम के सिस्टम, जगह-जगह लगाए गए कैमरे से निगरानी, कैमरे के समीप से उद्घोष कराने की सिस्टम इत्यादि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि शहर में विभिन्न जगह पर लगभग 96 कैमरे लगाए गए है. इस मौके पर चक्रधरपुर के थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार, बीडीओ संजय कुमार सिन्हा, अंचलाधिकारी बाल किशोर महतो, चक्रधरपुर थाना के अन्य अधिकारी व पुलिस जवान मौजूद थे।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

Design a site like this with WordPress.com
Get started