छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाएगी–भाजपा नेता अमर बाउरी
छत्तीसगढ़ में इस बार भाजपा की सरकार– भाजपा नेता अमर बाउरी
9 अक्टूबर सोमवार को छत्तीसगढ़ के प्रभार क्षेत्र डोंगरगढ़ में भाजपा नेता सह डोंगरगढ़ चुनाव प्रभारी अमर बाउरी की अध्यक्षता में 2024 के विधानसभा चुनाव को लेकर कमेटी के मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं के संघ बैठक की गई।

वहीं बैठक में भाजपा नेता अमर बाउरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ चुनाव में पार्टी हर एक छोटी से छोटी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है और छत्तीसगढ़ में बीजेपी का परचम अवश्य लहराएगा इसमें कोई संदेह नहीं। अवश्य ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाएगी और छत्तीसगढ़ में भी जीत भारतीय जनता पार्टी की होगी।

वहीं आगे बैठक में अमर बाउरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता भूपेश बघेल सरकार की लूट नीति से ऊब चुकी है और छत्तीसगढ़ की जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार चाहती है जिसे हम सभी कार्यकर्ता अपनी मेहनत और लगन से संभव कर दिखाएंगे।
वहीं बैठक में भाजपा नेता अमर बाउरी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह भाजपा जमशेदपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के साथ स्थानीय नेता गण एवं छत्तीसगढ़ के माननीय कार्यकर्ता गण मौजूदगी रहे।

















