देश में भय,भूख व भ्रष्टाचार का शासन चल रहा है. सुबोधकांत सहाय।
सरायकेला/चांडिल
चांडिल: देश में भय, भूख व भ्रष्टाचार का शासन चल रहा है. इस सरकार से गरीब, मजदूर और बेराेजगार युवाओं को किसी प्रकार का लाभ नहीं मिला है. हक और अधिकार की आवाज बुलंद करने वाले देशद्रोही करार दिए जा रहे हैं. ये पूंजीपति व उद्योगपतियों की सरकार है. उक्त बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री सह रांची के पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय ने कही. वे शनिवार को चांडिल स्थित बाबूर बगान में कांग्रेस के ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि इससे निजात पाने के लिए कांग्रेस के हाथ को मजबूत करना होगा।
सम्मेलन के दौरान रांची लोकसभा सीट फतह करने को लेकर संगठन के नेताओं ने चर्चा की. सुबोधकांत सहाय ने कहा कि अगर जनता उन्हें मौका देती है तो पूर्व की तरह वे जनता की सेवा में तत्पर्य रहेंगे. संगठन को मजबूत और धारदार बनाकर गांव-टोला में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा. सम्मेलन में पार्टी के कार्यकर्ताओं से अधिक पदधारी ही नजर आए।
अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से बनी मेरी राजनीतिक वजुद।
सरायकेला/ईचागढ़
ईचागढ़ में हमने विकास की लंबी लकीर खींची है- अरविंद सिंह
ईचागढ़ : ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने चांडिल चिलगु के दोनों पंचायत के समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ भुइयांडीह में अपने समर्थकों के साथ सोमवार को बैठक की । बैठक में उन्होंने कहा कि हमने ईचागढ़ में विकास की लंबी लकीर खीची है । जनता के सहयोग से ईचागढ़ को अपने पसीने से सींचा है । राजनीतिक नेता तो आते और जाते रहेंगे, लेकिन आज उन्हें पहचानने की जरूरत है । आज जनता को जितने की जरूरत है । ईचागढ़ से बनी है मेरी वजूद अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कहा कि आज जो मेरी वजूद है वह ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से ही बनी है । हम ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में शांति चाहते हैं और शांति के लिये एक अभिभावक की कमी है । वर्तमान में ईचागढ़ को सजाने और संवारने की जरूरत है. अपने समर्थकों से कहा कि वे उनके हर सुख-दुख में साथ रहेंगे ।
चांडिल के भुइयांडीह (करनीडीह) में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के भतिजे अंकुर सिंह के अलावा महावीर गोप, कामदेव दास, विवेक गोप, रवींद्र नाथ तंतुबाई, सूरज सिंह, आनंद सिंह, देव गोराई, विभुति भूषण गोप समेत बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे ।
प्रखंड कार्यालय मैं आजसू पार्टी ने झामुमो और कांग्रेस पार्टी पर हल्ला बोला।
जमशेदपुर
जमशेदपुर: प्रखंड कार्यालय पर आजसू प्रखंड समिति के अध्यक्ष निरंजन महतो के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा आहूत हल्ला बोल कार्यक्रम संपन्न हुआ.कार्यक्रम का संचालन संजय करूआ ने किया जबकि धन्यवाद ललन झा ने किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने झामुमो और कांग्रेस सरकार पर सीधा हमला बोला साथ ही अफसरों की बेलगाम कार्य और दलाली प्रथा को बढ़ावा देने पर जमकर बरसे और कहा की झामुमो और कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करना है क्योंकि एक पार्टी इस राज्य की खनिज संपदा को बेचती है और दूसरा उसको खरीद लेती है वर्तमान सरकार लोकतंत्र की जगह लूटतंत्र की परिभाषा पढ़ा रही है राजनेताओं के पहचान जमीन दलाली से लेकर अवैध वसूली के लिए बन गया. राज्य की व्यवस्था पर अगर अव्यवस्था हावी होने लगे तो समझिए की राज्य के राजकुमार सत्ता के नशे में चूर है सरकार 1000 दिन पूरे होने पर बैनर और पोस्टर के माध्यम से जश्न मना रही है उसी दिन 1000 करोड़ को खबर खनिज संपदा को लूट की खबर अखबार की सुर्खियों में छप गई है,आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा की राज्य में जिस तरह के हालात बने है और जो दुर्दशा बनी है इस दुर्दशा के लिए हिम्मत चाहिए और हिम्मत सिर्फ राजकुमार हेमंत के पास ही होगा क्योंकि सरकार चलाने के लिए विवेक चाहिए और है नही इसलिए सरकार अंचलाधिकारी और थानेदार चला रहे है.प्रखंड विकास पदाधिकारी को 29 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया जो क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर है।
वक्ताओं में कार्यकारी अध्यक्ष संजय मलाकार, संजय सिंह, ललन झा, अप्पू तिवारी, राजेश कर्मकार, मनोज गुप्ता, अरूप मल्लिक, मंजू राज, संगीता कुमारी, संभू श्रवण, सैलेश सिंह, शैलेंद्र सिन्हा,रौशन सिंह, बबलू करुआ, प्रवीन प्रसाद, संतोष सिंह, सुधीर कुमार, सूरज कैवर्तो, मृत्युंजय सिंह,धर्मवीर सिंह, मंगल टुडू, ललित सिंह, सावत्री देवी,कंचन देवी,सरस्वती देवी, सचिन प्रसाद, राजेश कुमार, समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।
आम आदमी पार्टी ने मोहरदा वाटर प्लांट का घेराव किया।
जमशेदपुर
जमशेदपुर: जमशेदपुर के मोहरदा वाटर प्लांट द्वारा पीने के पानी की शुद्धता में सुधार को लेकर आम आदमी पार्टी महानगर कमेटी द्वारा बिरसानगर वाटर प्लांट का घेराव किया गया. साथ ही साथ जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा करने की मांग की अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
बता दें कि बिरसानगर वाटर प्लांट मोहरदा द्वारा बिरसानगर जोन नंबर 1 से 10 तक बागुन नगर, बागुन हातो, शांति नगर, मिथिला कॉलोनी, भोजपुर कॉलोनी समेत आसपास के इलाकों में पानी का सप्लाई किया जाता है. यह पीने का पानी किसी भी तरह से पीने लायक नहीं है. और इस गंदे पानी का सप्लाई किया जा रहा है जो कि पानी की गुणवत्ता के साथ- साथ वाटर प्लांट के कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है. वर्तमान समय में प्लांट का संचालन टाटा ग्रुप के जुस्को द्वारा किया जा रहा है. टाटा ग्रुप जो कि देश में अलग पहचान रखती है और इस संस्था द्वारा गंदे पानी का सप्लाई करना लोगों को आश्चर्यचकित कर रहा है. इधर साफ पानी की सप्लाई को लेकर आम आदमी पार्टी महानगर कमेटी द्वारा बिरसानगर वाटर प्लांट का घेराव किया गया और जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरी करने की मांग की गई अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।
मोदी सरकार के स्वर्णिम 9 वर्ष का सांसद ने किया घूम घूम कर बखान।
मुसाबनी
मुसाबनी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को इस जनसंपर्क अभियान में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो खुद शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने मुसाबनी प्रखंड के पूर्व जिला पार्षद बुधेश्वर मुर्मू, मुखिया।
दुलारी मुर्मू, मुसाबनी बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह, डॉक्टर जीसी सतपथी, झुरो देवी हाई स्कूल के सचिव कुंदन कुमार सिंह, प्रिंसिपल शिव पूजन सिंह चौहान, पुरषोत्तम कावंटिया, विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य रूमी सरकार, मिथलेश पांडेय सहित दर्जनों बुद्धिजीवियों से व्यक्तिगत रूप से सांसद ने मिलकर उन्हें मोदी सरकार के 9 वर्षों के उपलब्धि संबंधित पुस्तकें भेंट की। उन्होंने मुसाबनी नंबर 3 बाजार, मुसाबनी नंबर 1 क्षेत्रों में भी व्यापक जनसंपर्क अभियान में शामिल होकर लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 9 वर्ष में किए गए विकास कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चारों और विकास हो रहा है, हर क्षेत्र में वह चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो स्वास्थ्य, सुरक्षा, रोजगार हर क्षेत्र में कार्य किए जा रहे हैं। देश आत्मनिर्भर बना है, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर देश का मान बड़ा है। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लेने की बात कही। इस जनसंपर्क अभियान के दौरान उनकी अपने पुराने साथी पूर्व मुखिया व झामुमो नेता जयपाल मुर्मू से मुलाकात हो गई, सांसद ने उनका हालचाल जाना और सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर जारी बुकलेट की प्रति उन्हें भेंट किया और मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताते हुए समर्थन की अपील किया।
इस जनसंपर्क अभियान में विशेषकर मुसाबनी प्रखंड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम, मुसाबनी ग्राम प्रधान गौरव किस्कू, पूर्व भाजपा अध्यक्ष दिनेश साव, सांसद प्रतिनिधि जयंत घोष, पंचायत समिति सदस्य भरत चंद्र भगत, हरिशरण महाकुड़, हिमांशु मिश्रा, निरंजन पाल सहित काफी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल थे ।
भाजपाईयों ने थामा झामुमो का दामन मंत्री चम्पई ने माला पहना कर किया स्वागत।
राजनगर
राजनगर: राजनगर के कुजु पंचायत अंतर्गत लोधा गाँव मे झामुमो का सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जहां झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल थे।वहीं लोधा गाँव के ग्रामीणों ने पारम्परिक संस्कृतिक आदिवासी नृत्य और ढोल मादल के साथ मंत्री का स्वागत सम्मान किया।
इस दौरान सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान दर्जनों भाजपाईयों ने झामुमो का दामन थामा।जिसे मंत्री चम्पई सोरेन ने माला पहना कर उनका स्वागत किया।सभा को संबोधित करते हुए मंत्री चम्पई सोरेन ने इचा डेम मामले मे कहा हमने डैम का स्वरूप बदला दिया है।जिसमे गाँव डूबेगा नही,पाईप लाईन की मदद से सिंचाई के लिए पानी पहुँचाया जाएगा।जिससे सिंचाई के लिए पानी की कमी कभी नही होगी।ईचा डैम मामले में भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा इस दौरान उन्होंने हेमंत सरकार की उपलब्धियों को गिनवाया। जिसमें उन्होंने कहा हमारी सरकार 2 साल कोरोना महामारी से लोगों को बचाने में लग गई,जैसे ही कोरोना महामारी समाप्त हुई। वैसे ही हमारी हेमंत सोरेन की सरकार ने विकास कार्य को गति देते हुए कई योजनाएं लाकर सीधे अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया है.जिसमें अत्यंत सुदूरवर्ती क्षेत्र के छात्र-छात्राएं जो इंटर या डिग्री कॉलेज में पड़ते है।उन्हें निशुल्क कॉलेज ले जाने का कार्य करेगी।वहीं सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान लोधा गाँव के रतनलाल मोहंती के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने झामुमो का दामन थामा। इस मौके पर प्रखंड उपप्रमुख सुमना देवी,जोनबनी पंचायत की मुखिया नामित सोरेन,बुधेस्वर सोरेन, झामुमो जिला उपाध्यक्ष नींबू महाकुड़, प्रखंड अध्यक्ष रामजीत हांसदा,सोमनाथ गोप,करमु पान,सानू महाकुड़, राकेश पति,घसिया एवं कई संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित थे।
मोदी सरकार के स्वर्णिम 9 वर्ष का सांसद ने किया घूम घूम कर बखान।
मुसाबनी
मुसाबनी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को इस जनसंपर्क अभियान में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो खुद शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने मुसाबनी प्रखंड के पूर्व जिला पार्षद बुधेश्वर मुर्मू, मुखिया दुलारी मुर्मू, मुसाबनी बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह, डॉक्टर जीसी सतपथी, झुरो देवी हाई स्कूल के सचिव कुंदन कुमार सिंह, प्रिंसिपल शिव पूजन सिंह चौहान, पुरषोत्तम कावंटिया, विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य रूमी सरकार, मिथलेश पांडेय सहित दर्जनों बुद्धिजीवियों से व्यक्तिगत रूप से सांसद ने मिलकर उन्हें मोदी सरकार के 9 वर्षों के उपलब्धि संबंधित पुस्तकें भेंट की। उन्होंने मुसाबनी नंबर 3 बाजार, मुसाबनी नंबर 1 क्षेत्रों में भी व्यापक जनसंपर्क अभियान में शामिल होकर लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 9 वर्ष में किए गए विकास कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चारों और विकास हो रहा है, हर क्षेत्र में वह चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो स्वास्थ्य, सुरक्षा, रोजगार हर क्षेत्र में कार्य किए जा रहे हैं। देश आत्मनिर्भर बना है, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर देश का मान बड़ा है। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लेने की बात कही। इस जनसंपर्क अभियान के दौरान उनकी अपने पुराने साथी पूर्व मुखिया व झामुमो नेता जयपाल मुर्मू से मुलाकात हो गई, सांसद ने उनका हालचाल जाना और सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर जारी बुकलेट की प्रति उन्हें भेंट किया और मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताते हुए समर्थन की अपील किया।
इस जनसंपर्क अभियान में विशेषकर मुसाबनी प्रखंड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम, मुसाबनी ग्राम प्रधान गौरव किस्कू, पूर्व भाजपा अध्यक्ष दिनेश साव, सांसद प्रतिनिधि जयंत घोष, पंचायत समिति सदस्य भरत चंद्र भगत, हरिशरण महाकुड़, हिमांशु मिश्रा, निरंजन पाल सहित काफी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल थे ।
भाजपाइयों ने घर-घर जाकर नौ वर्ष की उपलब्धियों पर किताब भेंट किया गया।
सरायकेला/आदित्यपुर
आदित्यपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के नौ सफल वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा जनसंपर्क अभियान चला रही है. इसी क्रम में रविवार को जिला भाजपा द्वारा आरआईटी क्षेत्र में संपर्क से समर्थन कार्यक्रम चलाया गया. इसके तहत समाज के प्रबुद्धजनों के घर-घर जाकर उन्हें सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के नौ वर्ष की उपलब्धियों पर जारी एक किताब भेंट किया गया. साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को जीताकर फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिये समर्थन की अपील की गयी। मिस्ड कॉल देकर समर्थन दिया।
प्रबुद्धजनों में मुख्य रूप से जाने माने चिकित्सक डॉ नकुल चौधरी, समाज सेवी विजय शंकर मिश्रा, शैलेश सिंह, दशरथ उपाध्याय, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर सह समाज सेवी संतोष चौबे, समाजसेवी लाल बाबू सिंह, समाज सेवी श्रीनिवास यादव जिनके घर जा कर संपर्क किया गया. सभी से नौ वर्ष के कार्यकाल को समर्थन देने के लिए 9090902024 पर मिस्ड कॉल करवाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद श्रीवास्तव, बॉबी सिंह, सिंहभूम लोकसभा प्रवास योजना के प्रभारी उदय सिंहदेव, ज़िला महामंत्री राकेश सिंह, सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली, ज़िला मंत्री मनोज तिवारी, ललन शुक्ला, निरंजन मिश्रा, अमितेश अमर, पंकज सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, दीपक सिंह, प्रकाश रंजन एवं अन्य शामिल थे।
भाजपा ने महाजनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश मेहता को किया सम्मानित।
मुसाबनी
मुसाबनी: घाटशिला विधानसभा के भाजपा के पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी ने महाजनसंपर्क अभियान के तहत रविवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश मेहता के बेनाशोल स्थित आवास में जाकर उनसे मुलाकात की एवं पार्टी के समर्पित वरिष्ठ नेता को अंग्वस्त्र देकर सम्मानित किया। नेताओं ने उनसे संगठन मजबूती के टिप्स लिए व विभिन्न विषयों पर चर्चा किया। महा जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों को नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्षों के जनउपयोगी योजनाओं की जानकारी दी गई।
वहीं लखन मार्डी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2014 में केंद्र की सत्ता में आई और सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। देश की आजादी के लंबे समय तक लोग एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए लाइनों में खड़ी रहती थी।नरेंद्र मोदी की सरकार ने लगभग 10 करोड से भी ज्यादा माताओं और बहनों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन चूल्हा व सिलिंडर देकर धुआं से आजादी दिलाई। उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया थी देश हित में कई महत्वपूर्ण फैसले किए जाने बाकी है इसलिए सभी ग्रामीण फिर 2024 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा का हाथ मजबूत करने का संकल्प लें। ताकि देश का विकास निरंतर गति से आगे बढ़ता रहे।
मौके पर जिला अध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम , भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कौशिक कुमार , ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष साकेत अग्रवाल,भुक्तु मार्डी आदि उपस्थित थे।
कांग्रेस पार्टी ने सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ पद यात्रा निकाली गई,मोदी सरकार के विरोध में।
सरायकेला/आदित्यपुर
आदित्यपुर: कांग्रेस पार्टी द्वारा शनिवार को पद यात्रा निकाली गई इसका पदयात्रा का नेतृत्व कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार के द्वारा किया गया।
यह पद यात्रा आकाशवाणी चौक से शेरे पंजाब एस टाइप चौक होते हुए पटेल चौक तक लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा किया गया. पिछले दिनों मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी के संसद सदस्यता रद्द किया गया.जिसका विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा मे सैकड़ों कांग्रेसी जनों की उपस्थिति में शांतिपूर्ण तरीके से यात्रा निकला।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस के प्रभारी संजीव श्रीवास्तव उपस्थित रहे.मौके पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश में लोकतंत्र और लोकतंत्र के चारों स्तंभों का गला घोटने का कार्य कर रही है.कांग्रेस पार्टी सदैव इसकी मुखालफत करेगी कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा कि देशवासियों की जन भावना राहुल गांधी के साथ है एवं देश की आम जनता राहुल गांधी को पुनः लोकसभा में देखना चाहती है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा प्रभारी और प्रदेश सचिव परितोष सिंह, प्रदेश सचिव सुरेश धारी, वरिष्ठ नेता जगदीश नारायण चौबे, नगर अध्यक्ष रानी कालौंडिया, जिला महासचिव रामा शंकर पांडे, जिला कोषाध्यक्ष सिद्धेश्वर उपाध्याय, जिला महासचिव कुणाल राय, जिला जिला महासचिव खिरोड़ सरदार, महिला नेत्री वैजयंती बारी ,सचिव प्रकाश मंडल ,नरेश कुमार सिंह, जमील अशरफ बब्बन ,रमेश बाल मूचू, मनसा लोहार ,गंभीर सिंह , विनय सिंह ,संजीव सिन्हा ,संदीप गोप, मुबारक मोमिन ,रिजवान खान ,राहुल यादव ,रवि कुमार, फूलों टाइसम, रवि कुमार , बबीता सिन्हा, विनय झा, आइबी मिश्रा, दिनेश कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
कॉन्ग्रेस जिला अध्यक्ष पर बलात्कार का आरोप कांग्रेसियों की चुप्पी शर्मनाक-सतीश शर्मा
सरायकेला/आदित्यपुर
आदित्यपुर: कांग्रेस जिला अध्यक्ष पर बलात्कार जैसे संगीन आरोपो को लेकर भाजपा नेता सतीश शर्मा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से चल रहे कॉन्ग्रेस जिला अध्यक्ष पर एक आदिवासी महिला द्वारा लगाए गए बलात्कार जैसे संगीन मामलों पर प्रशासन द्वारा निष्पक्ष जांच की मांग की है। शर्मा ने कहा की जिले की कांग्रेसी नेता का नैतिक पतन हो गया है। अपने जिला अध्यक्ष पर लगे बलात्कार एवम महिला उत्पीड़न जैसे गंभीर मामलों पर जिले के कांग्रेसी नेता कान में रुई डालकर चुप्पी साधे हुए हैं।
साथ ही जानता का ध्यान भटकाने हेतु तरह तरह के हथकंडे अपनाते है। राहुल गांधी की सजा को हाईकोर्ट ने बरकरार रखा है. कोर्ट के फैसले की बौखलाहट में जिले के कांग्रेसी नेता न्यायलय विरोधी तरह तरह के ब्यान और कार्यक्रम कर रहे है जो न्यायालय के अवमानना का मामला बनता है.भाजपा नेता सतीश शर्मा ने कहा की जल्द ही जिले के कांग्रेसी नेताओं के न्यायलय अवमानना संबंधित साक्ष्यों को गुजरात के संबंधित न्यायलय में प्रस्तुत करेगे।
लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा को अपने सहयोगी आजसू पार्टी की याद आने लगी।
सरायकेला/चांडिल
चांडिल: लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा को अपने सहयोगी आजसू पार्टी की याद आने लगी है. निर्वाचन क्षेत्र के दौरे पर आए रांची लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय सेठ गुरुवार को चिलगु स्थित आजसू पार्टी के कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया. आजसू पार्टी की ओर से बताया गया कि यह पहली बार था कि सांसद संजय सेठ चुनाव जीतने के बाद आजसू पार्टी के कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मिले. सांसद बनने के चार साल में अपने सहयोगी दल की याद आने पर आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताया. सांसद ने आजसू पार्टी को भाजपा का छोटा भाई बताते हुए साथ मिलकर विकास की गाथा लिखने की बात कहीं।
चिलगु स्थित आजसू पार्टी के कार्यालय में बातचीत के दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद से जमकर सवाल दागे. कार्यकर्ताओं का कहना था कि सांसद बताएं कि चार सालों में क्या आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ कभी बात किया. किसी विकास योजना में उनकी सहभागिता रही. किसी कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित किया गया. अगर नहीं तो क्यों. चुनाव में सहयोगी दल रहने के कारण क्षेत्र के विकास में दोनों दलों के कार्यकर्ताओं की संयुक्त भागिदारी रहना चाहिए थी. चुनाव जीतने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ खुशी मनाने भी सांसद नहीं पहुंचे ऐसा क्यों. अब चुनाव नजदीक पहुंचा तो सांसद को आजसू की याद आ गई. वहीं दूसरी ओर नाराजगी के बावजूद आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सांसद का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।