भ्रष्टाचारी नेता को आजीवन चुनाव लड़ने पर रोक लगे:-अभय झा।
सरायकेला/आदित्यपुर
आदित्यपुर: युवा जनशक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा ने एक विज्ञपित जारी करके कहा कि विपक्षी एकता भ्रष्टाचारियों का झुंड है जो देशवासियों को मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा देश ऋणी रहेगा. उन्होंने भारत को नई ऊंचाई दी है. आज पूरा विश्व भारत के आगे नतमस्तक है।
अमेरिका में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत हुआ है. वहीं दूसरी और भारत में विरोधी पार्टी मोदी हटाओ का अभियान चला रहा हैं. जिनके बीच 2024 में प्रधानमंत्री बनने की होड़ लगी है. अतः युवा जनशक्ति मोर्चा सरकार से यह मांग करती है कि वो ऐसा कानून बनाए जिसमें यह प्रावधान हो कि दागी और भ्रष्टाचारी नेता को आजीवन चुनाव लड़ने पर रोक लगे. ताकि देश के विरुद्ध एजेंडा चलाने वाले पर अंकुश लगाई जा सके।
आप”पार्टी की महिला सदस्यता सभा। कई महिलाओं ने थामा पार्टी का दामन।
राजनगर
राजनगर:आम आदमी पार्टी की सरायकेला विधानसभा अध्यक्षा सावित्री मार्डी ने राजनगर प्रखंड के झलक गांव में महिलाओं के लिए एक सदस्यता सम्मेलन का आयोजन किया।जिसमे पार्वती दास के नेतृत्व में कई महिलाओं ने “आप पार्टी” का दामन थामा, जिसे “आप” पार्टी की महिला नेत्री श्रीमती सावित्री मार्डी ने टोपी पहनकर सदस्यता ग्रहण कराई।जिसमे पार्वती दास,साधना दास, शांतिलता दास, गुमी मुर्मू, आसेत टुडू,सलमा मार्डी, कविता दास, शुक्रमणि मार्डी, निशा टुडू, मल्हो हेमब्रम, जोबा टुडू, रेवती दास, सालगे मुर्मू, कपरा टुडू, सावित्री गोप, रायमात मार्डी,लक्ष्मी टुडू,सुनीता सोरेन, पुंगी सोरेन,बसंती हसदा, पुनता मार्डी,सुमित्रा मार्डी,रायमती हेंब्रम, छोटो मुर्मू, आदि।
वहीं सदस्यता सभा को संबोधित करते हुए सावित्री मार्डी ने कहा कि महिलाएं ही समस्याओं का समाधान कर सकती है क्योंकि इस पुरुष प्रधान समाज में सबसे अधिक कष्ट और प्रताड़ना महिलाओं को ही झेलनी पड़ती है। महगाई,बेरोजगारी व बुनियादी सुविधाओं के अभाव का दुष्परिणाम भी महिलाओं को ही भुगतना पड़ता है।उन्होंने महिलाओं को मोबाईल पर दिल्ली के उत्कृष्ट स्कूल, अस्पताल,मोहल्ला क्लीनिक,रोड़ व बसों की तस्वीरें भी दिखाई।
इस दौरान पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता राम चंद्र मार्डी ने दिल्ली व पंजाब में अरविंद केजरीवाल की सरकारों द्वारा किए जा रहे लोकहित के कार्यों का विस्तार से समझाया तथा पार्टी की मूलभूत विचारधारा व उपलब्धियों से महिलाओं को अवगत कराया। उन्होंने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए ईमानदार व्यक्तियों को वोट देने पर सलाह दी।
कांग्रेस:-सरायकेला प्रखण्ड कमिठी विस्तार एवं सदस्यता अभियान क्रायक्रम किया गया।
सरायकेला
दिनांक 20 मई 2023 को सरायकेला स्थित सरायकेला परिसदन में युवा काँग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष सचिन हेम्ब्रम के नेतृत्व में सरायकेला प्रखण्ड कमिठी विस्तार एवं सदस्यता अभियान क्रायक्रम किया गया। जिसमे मुख्य रूप से झारखण्ड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा, जिला युवा कांग्रेस कमिठी के अध्यक्ष मुकेश मुन्दुईयाँ, जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रुईदास चाकी, जिला उपाध्यक्ष बीरेन्द्र नायक, आदित्यपुर नगर अध्यक्ष जयराम हेम्ब्रम उपस्थित थे !
इस क्रायक्रम में सरायकेला प्रखण्ड कमिटी का विस्तार किया गया जिसमे सिंघू टुडु और कृपा गोडसोरा को प्रखण्ड उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया और साथ चैतन मार्डी एवं शेख युनुस को सरायकेला प्रखण्ड सचिव नियुक्त किया गया।
साथ ही सदस्यता अभियान में सरायकेला प्रखण्ड के पठानमारा पंचायत के 17 गाँव के मानकी, मुण्डओं ने युवा कांग्रेस का दामन थामा |
सरायकेला खरसावां लोकसभा व विधानसभा चुनाव जन संपर्क अभियान शुरू करेगी भाजपा
चांडिल
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
चांडिल: आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव फतेह करने में भाजपा जुट गई है. चुनाव के पूर्व भाजपा जन-जन से मिलकर सभी को अपने पाले में करने की जुगत भिड़ा रही है. इसके लिए पार्टी महा जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है. इसके लिए जिला स्तरीय महा जनसंपर्क अभियान समिति का गठन भी किया गया है. आठ सदस्यीय समिति जिले के सभी मंडलों में बारी-बारी से जनसंपर्क अभियान चलाएगी. समिति के पदाधिकारी व सदस्यों को अलग-अलग मंडलों मैं अभियान चलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
भाजपा ने 30 मई से 30 जून तक विशेष अभियान चलाने की योजना बनाई है.जिला स्तरीय महा जनसंपर्क अभियान समिति में भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश माहली को संयोजक बनाया गया है. जबकि भाजपा के जिला महामंत्री मधुसुदन गोराई को सह संयोजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा, जिला मंत्री कुबेरकांत सारंगी, जिला कार्यसमिति सदस्य अमित केसरी व युवा मोर्चा के जिला महामंत्री युधिष्ठिर महतो को सदस्य बनाया गया है. समिति में जिला मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा को मीडिया प्रभारी और जिला सोशल मीडिया प्रभारी निरंजन मिश्रा को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है.
ईचागढ़ विधानसभा में सभी पर भारी पड़ सकते हैं अरविंद सिंह
जमशेदपुर
जमशेदपुर : ईचागढ़ विधानसभा सीट से पूर्व विधायक अरविंद सिंह 2024 में चुनाव लड़ सकते हैं. चर्चा हो रही है कि अगर वे चुनावी मैदान में उतरे तो सभी प्रत्याशियों पर भारी पड़ सकते हैं. ईचागढ़ विधानसभा सीट का तीन बार प्रतिनिधित्व कर चुके अरविंद सिंह चुनाव के पहले से ही आम जनता के बीच जाकर उनके सुख-दुख में शरीक हो रहे हैं. वे विधानसभा क्षेत्र में पूरी तरह से सक्रिय हैं. विधानसभा क्षेत्र के लोग बराबर टोली बनाकर उनके आवास पर आकर मिल भी रहे हैं और वर्तमान विधायक का दुखड़ा भी रो रहे हैं. क्षेत्र के लोगों के अनुरोध पर ही वे चुनावी समर में कूदने की तैयारी कर रहे हैं. इस विधानसभा सीट से आजसू पार्टी के हरेलाल महतो और पूर्व विधायक स्व. साधु महतो की पत्नी सारथी महतो भी जोर आजमाइश की तैयारी कर रही है.
अरविंद सिंह हैं बाबूलाल मरांडी के बेहद करीबी
पूर्व विधायक अरविंद सिंह की बात करें तो वे भाजपा नेता सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के बेहद करीबी हैं. जब बाबूलाल ने भाजपा छोड़कर अपनी नयी पार्टी झारखंड विकास मोर्चा बनायी थी, तब उनके साथ अरविंद सिंह भी शामिल हो गये थे और पार्टी को मजबूत करने का काम किया था. अरविंद सिंह की केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से भी काफी नजदीकियां हैं. रघुवर दास और अरविंद सिंह को कई कार्यक्रमों में एक साथ देखा भी गया है. पूर्व विधायक अरविंद सिंह के परिवार के सदस्य ईचागढ़ और जमशेदपुर पश्चिम से चुनाव लड़ सकते हैं. दोनों विधानसभा क्षेत्रों में अरविंद सिंह की सक्रियता बेहद बढ़ गयी है.
साख नहीं बचा पायी हैं सविता महतो
ईचागढ़ की वर्तमान विधायक सविता महतो अपने पति के नाम पर चुनाव तो जीत गयी है, लेकिन वह अपनी साख नहीं बचा पा रही है. जिस सोच के साथ लोगों ने उन्हें खुलकर वोट दिया था अब विधानसभा क्षेत्र की जनता में बिखराव आने लगा है. पार्टी की ओर से उन्हें दोबारा टिकट मिलेगा या नहीं यह भी साफ नहीं है.
हरेलाल विवाद में और सारथी का जनाधार नहीं
आजसू पार्टी के नेता हरेलाल महतो पहले से ही विवाद में हैं. बीच में एक मामला दर्ज होने के बाद वे फरारी काट रहे थे, लेकिन पुलिस ने कई माह बाद कोलकाता में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया था और जेल भेजा था. हांलांकि वे भी चुनावी समर में उतरने की अपने स्तर से तैयारी कर रहे हैं. इधर स्व. साधु महतो की पत्नी सारथी महतो की बात करें तो उनका अपना कोई जनाधार नहीं है. राजनीति में भी वह पूरी तरह से सक्रिय नहीं है. ऐसे में अगर पार्टी की ओर से उन्हें टिकट दिया जाता है तो वह नैया कैसे पार लगा सकती है आने वाले दिनों में ही पता चलेगा.