जनगणना–2027 के प्रथम चरण के सफल संचालन के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

जनगणना–2027 के प्रथम चरण के सफल संचालन के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

जनगणना–2027 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उपायुक्त ने नागरिकों से स्व-गणना सहित अभियान में सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग की अपील।

सरायकेला

सरायकेला–खरसावाँ: उपायुक्त -सह- प्रधान जनगणना पदाधिकारी नीतिश कुमार सिंह द्वारा समाहरणालय स्थित सभागार में भारत की जनगणना–2027 के प्रथम चरण के सफल संचालन के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि जनगणना–2027 दो चरणों में संपन्न होगी।

प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य दिनांक 16 मई से 14 जून 2026 तक किया जाएगा, जबकि द्वितीय चरण अंतर्गत जनसंख्या गणना फरवरी 2027 में प्रस्तावित है।
उन्होंने जानकारी दी कि इस बार जनगणना पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संचालित की जाएगी, जिसमें प्रगणक एवं पर्यवेक्षक डिजिटल उपकरणों के माध्यम से आंकड़े संकलित कर सीधे केंद्रीय सर्वर पर अपलोड करेंगे। साथ ही नागरिकों की सुविधा के लिए 01 मई 2026 से 15 मई 2026 तक स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिसके तहत आमजन se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

उपायुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के दौरान आमजन से परिवार एवं आवास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित की जाएंगी, जिनमें परिवार के सदस्यों का विवरण, शैक्षणिक स्थिति, उपलब्ध संसाधन (टीवी, इंटरनेट, वाहन आदि) एवं अन्य आधारभूत जानकारी शामिल है। इन आंकड़ों का उपयोग सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण एवं प्रभावी क्रियान्वयन में किया जाता है।

जिले में इस कार्य के सफल क्रियान्वयन हेतु कुल 12 चार्ज (03 शहरी एवं 09 ग्रामीण) का गठन किया गया है तथा कुल 2245 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) बनाए गए हैं। इसके लिए 2518 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही 46 फील्ड ट्रेनर्स के माध्यम से दिनांक 27 अप्रैल 2026 से 13 मई 2026 तक सभी कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिसके उपरांत वे निर्धारित अवधि में अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में घर-घर जाकर गणना कार्य संपादित करेंगे।

उपायुक्त द्वारा अपील की गई कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान है, जिसके सफल क्रियान्वयन में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। नागरिकों से अनुरोध है कि प्रगणक/अधिकारी जब उनके घर पर जानकारी संकलन हेतु आएं, तो मांगी गई आवश्यक जानकारियां सही, पूर्ण एवं समय पर उपलब्ध कराएं तथा इस कार्य में सहयोग प्रदान करें। साथ ही स्व-गणना सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करते हुए अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

उन्होंने यह भी कहा कि जनगणना जैसे व्यापक अभियान के सफल क्रियान्वयन में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मीडिया के माध्यम से आमजन तक सही, प्रमाणिक एवं समय पर जानकारी पहुंचाना संभव होता है, जिससे जागरूकता बढ़ती है और नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित होती है।

उपायुक्त ने विश्वास व्यक्त किया कि जिले के सभी नागरिकों एवं मीडिया के सहयोग से जनगणना–2027 का कार्य सफलतापूर्वक, समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संपन्न किया जाएगा।

उक्त अवसर पर अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, जिला सांख्यिकी एवं मूल्यांकन पदाधिकारी कमलेश कुमार दास एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

जयराम महतो के समर्थन में पार्टी पदाधिकारियों की हुंकार, विरोधियों पर षड्यंत्र रचने का आरोप

जयराम महतो के समर्थन में पार्टी पदाधिकारियों की हुंकार, विरोधियों पर षड्यंत्र रचने का आरोप

सरायकेला

रविवार को एल के एम पार्टी के पदाधिकारियों ने एक प्रेसवार्ता कर स्पष्ट कहा कि जे एल के एम पार्टी के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से षड्यंत्र रचा जा रहा है।

इस प्रेसवार्ता में प्रमंडलीय अध्यक्ष नवीन महतो, केंद्रीय संगठन सचिव सविता महतो, केंद्रीय सचिव विद्येश्वर महतो, नगर अध्यक्ष प्रदीप महतो, प्रखंड अध्यक्ष संजय महतो, केंद्रीय प्रवक्ता देवाशीष महतो और कोल्हान प्रवक्ता माधव महतो समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

पार्टी के प्रमंडलीय अध्यक्ष नवीन महतो ने कहा कि मौजूदा समय में लड़ाई संरक्षण की है, जबकि झगड़ा आरक्षण को लेकर दिखाया जा रहा है। झारखंड राज्य के गठन में आदिवासी और कुड़मी दोनों समाजों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बावजूद इसके आज केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो को टारगेट किया जा रहा है, जबकि वे शोषित–पीड़ित वर्ग के लोगों को 75 प्रतिशत वेतन देने जैसे ऐतिहासिक फैसले ले रहे हैं।केंद्रीय संगठन सचिव सविता महतो ने कहा कि “टाइगर” जयराम महतो को धमकियां दी जा रही हैं, जबकि रेल टेका आंदोलन मूल रूप से कुड़मियों का आंदोलन था। हम किसी भी प्रकार की गाली गलौज या अपमानजनक व्यवहार का विरोध करते हैं। पहले समाज, फिर पार्टी यह हमारी प्राथमिकता है। केद्रीय सचिव विद्येश्वर महतो ने कहा कि कुड़मी समाज की लड़ाई केंद्र सरकार से है और यह 1975 से चली आ रही है। यदि सिस्टम न्यायपूर्ण ढंग से चले तो कुड़मियों को आदिवासी का दर्जा मिलने से कोई रोक नहीं सकता।

हमारी पार्टी इस मुद्दे में प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं है, लेकिन कार्यकर्ता अपने समाज के समर्थन में स्वतंत्र रूप से खड़े हो सकते हैं। केंद्रीय प्रवक्ता देवाशीष महतो ने कहा कि हमारे नेता स्वयं सरना कोड की मांग कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें आदिवासी विरोधी कहना सरासर गलत है.

IamVerifiedVoter अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त नें की प्रेस वार्ता

IamVerifiedVoter अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त नें की प्रेस वार्ता

सरायकेला-खरसावां

आगामी 4 मार्च को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से आयोजित होने वाले #IamVerifiedVoter अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त नें की प्रेस वार्ता

समस्त जिलेवासियो से #IamVerifiedVoter अभियान मे अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर अभियान को सफल बनाने को किया गया अपील

जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत जिले में स्वीप कार्यक्रम चलाई जा रही है। इस कार्यक्रम के तहत जिला समेत सम्पूर्ण राज्य मे मतदाताओं को जोड़ने, विभिन्न क्षेत्रो मे मतदान प्रतिशत बढ़ाने तथा मतदान के प्रति लोगो को जागरूक करने के उदेश्य से राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी दिनांक 04 मार्च 2024 को #IamVerifiedVoter अभियान चलाया जायेगा। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकरी दी। उपायुक्त ने कार्यक्रम के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा है कि “आई एम वेरीफाइड वोटर” अभियान के तहत सभी मतदान केन्द्रो में शिविर लगाई जाएगी। जिसमें वोटरो से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वोटर मतदान मतदान केंद्र में अपनी नाम दर्ज है या नहीं इसकी जानकारी ले पाएंगे। ईपिक कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि है तो इसका भी शिविर के माध्यम से निराकरण कर पाएंगे। जिले के सभी मतदान केंद्र में बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक उपस्थित रहेंगे और वोटरों के समस्याओं का समाधान करेंगे।

इस अभियान को बेहतर रूप से मॉनिटरिंग के लिए जिले के सभी वरिय पदाधिकारी मतदान केंद्र का भ्रमण करेंगे।इस दौरान उपायुक्त नें समस्त जिले वासियो से अपील करते हुए कहा कि आगामी 4 मार्च को आयोजित होने वाले सोशल मीडिया के माध्यम से #IamVerifiedVoter अभियान मे अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर अभियान को सफल बनाने मे जिला प्रशासन का सहयोग करने की बात कही।

Design a site like this with WordPress.com
Get started