पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भागवन इन्द्र देव की पूजा एवं पर्व,, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए जेएमएम कार्यकर्ता सुखराम हेंब्रम

पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भागवन इन्द्र देव की पूजा एवं पर्व,, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए जेएमएम कार्यकर्ता सुखराम हेंब्रम

सरायकेला/चांडिल

सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत हुंडरू गांव में स्थित स्कुल के मैदान में भागवन इन्द्र देव की परंपरागत ढंग से पुजा अर्चना की गई।

मेला में मुख्य अतिथि के रूप में जेएम्एस के कार्यकर्ता सुखराम हेम्ब्रम भी उपस्थित थे। इंद्र मेला के द्रसंचालन कमेटी में ग्राम प्रधान सुर्यनारायण सिह,राजु माझी चिगड़ा पारकीडीह पंचायत के उपमुखिया सदानंद सिंह, गंभीर सिंह,पद्मलोचन सिंह,पशुपति गोराइ,उमेश गोराइ,भुरू सिंह, योगेन्द्र सिंह, ग्राम वासियों के सहयोग से इंद्र का पुजा अर्चना की गई। इसके छाता को भुवन सिंह ने उठाया।

इस अवसर पर संस्कृति कार्यक्रम भी उपस्थित की गई कार्यक्रम का लोग आंनद उठाया।इंद्र की पुजा गांव अच्छी बारिश के लिए की जाती है। अच्छी बारिश होने फसल भी अच्छा होता है।यह पुजा हर साल के भांति गांव वाले करते आ रहे। हुंडरू पथारडीह के ग्राम प्रधान सुर्यनारायण सिह में कहा की गांव वाले के सहयोग से अव तक पुजा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होता है।

आदित्यपुर में निकली गई श्रीकृष्ण रुक्मिणी की भव्य रथ यात्रा, राधेश्याम की जयकारे से भक्ति में हुआ पूरा क्षेत्र।

आदित्यपुर में निकली गई श्रीकृष्ण रुक्मिणी की भव्य रथ यात्रा, राधेश्याम की जयकारे से भक्ति में हुआ पूरा क्षेत्र।

सरायकेला/आदित्यपुर

22 सितंबर शुक्रवार को आदित्यपुर में भारतीय कृष्ण भावनामृत संघ की ओर से श्रीकृष्ण रुक्मणी रथ यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें श्रीकृष्ण रुक्मणी रथ यात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष भक्त शामिल हुए जो भगवान श्री कृष्ण रुक्मणी रथ को खींचने हुए दिखाई दिए।

वहीं इस रथ यात्रा के मौके पर में उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा, सनातन प्रमाणिक, भजहरि तंतुबाई, महासचिव: नील पदमा विश्वास, सचिव जूली महतो, सुभाष गोराई, खीर देवी, संजीव कुमार सिंह, बाबू तांती, कोषाध्यक्ष  चंद्रावती महतो, सह कोषाध्यक्ष जामिनी दास, खुदीराम दास, संरक्षक: बरजो राम हांसदा, राजरानी महतो, सुधीर कुमार सिंह, डॉक्टर नथुनी सिंह, प्रकाश मेहता, द्वारिका बलराम, भक्तो महतो, मंटू महतो, वन बिहारी महतो, जितेन सरकार, परशुराम गोप, रवि गोप, जितेंद्र पलाय, बापी राय, सुभाष थापा, सपन कुमार दास, भंडारी महतो, दयतारी मुखी, शुरूपद प्रधान, गोपाल चंद्र गोराई, गोपाल आदि भी शामिल हुए

रथ यात्रा दोपहर 3 बजे आदित्यपुर सालडीह बस्ती हरि मंदिर से शुरू होकर आशियाना होते हुए आदित्यपुर खरकई नदी पुल होते हुए वापस अटल पार्क पहुँची. रथ यात्रा मैं शामिल लोगों ने राधे कृष्णा राधे श्याम के जयकारे लगाए जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय के माहौल में रंग गया।

वहीं में संध्या 7:00 बजे से अटल पार्क सभागार में श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह समारोह का आयोजन किया गया। वहीं 23 सितम्बर को राधा अष्टमी मनाया. रथ यात्रा के संयोजक श्री कृष्ण रुकमणी विवाह संगठन आदित्यपुर मंडल के अध्यक्ष अंजनी कुमार चौधरी भी मौजूद रहे।

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन को जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है, जाने पुजा की विधि व शुभ मुहूर्त..

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन को जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है, जाने पुजा की विधि व शुभ मुहूर्त..

जन्माष्टमी 2023 पर रोहिणी नक्षत्र

इस बार रोहिणी नक्षत्र 06 सितंबर सुबह 09:20 शुरू हो कर 07 सितंबर 7:25 बजे समाप्त हो रही है। वहीं भाद्रपद कृष्ण जन्माष्टमी 06 सितंबर दोपहर 03.37 से शुरू हो कर 07 सितंबर शाम 04.14 समाप्त हो रही है।

जन्माष्टमी 2023 शुभ मुहूर्त

श्रीकृष्ण पूजा का समय – 6 सितंबर रात्रि 11.57 बजे से आरंभ होकर 07 सितंबर प्रात: 12:42 तक। पूजा की अवधि – 46 मिनट

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन को जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। बहुत सी महिलाएं व पुरुष इस दिन जन्माष्टमी का व्रत रखते हैं। आपको बताते चलें दोस्तों श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है. प्रत्येक वर्ष जन्माष्टमी का त्योहार दो दिन मनाया जाता है. एक दिन गृहस्थ जीवन वाले और दूसरे दिन वैष्णव संप्रदाय वाले जन्माष्टमी मनाते हैं।

अब ऐसे में इस वर्ष 6 और 7 सितंबर दोनों दिन श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा. गृहस्थ जीवन जीवन वाले 6 सितंबर और वैष्णव संप्रदाय 7 सितंबर को जन्माष्टमी मनाएंगे

आप को बताते चलें कि इस बार 6 सितंबर को भगवान श्री कृष्ण का 5250 वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में मध्यरात्रि यानी 12 बजे रात  को मथुरा में हुआ था. भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में यह त्योहार हर साल पूरे देश में पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इस दिन भक्त व्रती रहकर पूरे नियम और संयम से भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं.हिंदू ग्रथों के अनुसार, कंस के बढ़ रहे अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए भगवान विष्णु ने जन्माष्टमी के दिन कृष्ण के रूप में आठवां अवतार लिया था।

जन्माष्टमी पूजन विधि 2023

दोस्तों जन्माष्टमी व्रत वाले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें. इसके बाद साफ कपड़े पहन कर घर के मंदिर में दीप जलाएं और सभी देवी-देवताओं की पूजा करें. लड्डू गोपाल का जलाभिषेक करें और भोग लगाएं और धूप-दीप जलाएं. रात्रि में पूजन के लिए तैयारी करें. जन्माष्टमी पर रात्रि पूजन का विशेष महत्व होता है क्योंकि भगवान कृष्ण का जन्म अर्धरात्रि में हुआ था. रात्रि पूजन के लिए श्री कृष्ण के लिए झूला सजाएं. इसके बाद श्रीकृष्ण को पंचामृत या गंगाजल से अभिषेक करें और फिर उनका श्रृंगार करें. इस दिन श्रीकृष्ण का बांसुरी, मोर मुकुट, वैजयंती माला कुंडल, पाजेब, तुलसी दल आदि से श्रृंगार किया जाता है. इसके साथ ही पूजा में उन्हें मक्खन, मिठाई, मेवे,मिश्री और धनिया की पंजीरी का भोग लगाया जाता है. पूजा में श्रीकृष्ण की आरती जरूर करें

माष्टमी 2023 व्रत पारण समय

जिन लोगों के घर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के समापन के बाद जन्माष्टमी व्रत का पारण होता है, वे देर रात 12:42 बजे  के बाद पारण कर लेंगे. वहीं जो लोग अगले दिन सुबह पारण करते हैं, वे 7 सितंबर को  सुबह 06:02 के बाद पारण करेंगे. जिनके यहां अष्टमी तिथि के समापन पर पारण होता है, वे 7 सितंबर को शाम 04:14  के बाद पारण करेंगे

एम टाइप मैदान मे दिखेगा दक्षिण भारत के जर्जर मंदिर की आकृति का पूजा पंडाल।

एम टाइप मैदान मे दिखेगा दक्षिण भारत के जर्जर मंदिर की आकृति का पूजा पंडाल।

सरायकेला/आदित्यपुर


आदित्यपुर : लौहनग़री जमशेदपुर और आस पास के क्षेत्र मे दुर्गा पूजा समारोह के आयोजन की तैयारी शुरु हो गई है। इस क्रम मे आज एम टाइप मैदान, आदित्यपुर मे दुर्गा पूजा पंडाल के निर्माण हेतु पारंपरिक पूजा अर्चना के पश्चात भूमिपूजन किया गया। इस बार दर्शकों को यहां दक्षिण भारत के पुराने जर्जर मंदिर की आकृति का दुर्गापूजा पंडाल देखने को मिलेगा. उक्त आकृति का पूजा पंडाल नक्काशी से भरा होगा और यह दर्शकों को स्वतः अपनी तरफ आकर्षित करेगा।

उक्त मौके पर ईचागढ़ के पूर्व विधायक सह जयराम स्पोर्टिंग यूथ क्लब के मुख्य संरक्षक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के अलावा उनके भतीजे स्व प्रवीण सिंह के पुत्र अंकुर सिंह प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

श्री श्री दुर्गा पूजा कमिटी जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब इस वर्ष गोल्डेन जुबली वर्ष मना रहा है. यहां पर पूजा की शुरूआत 1973 में ही की गयी थी. कमिटी के मुख्य संरक्षक अरविंद कुमार सिंह के अनुसार, यहाँ वर्ष 1973 में छोटे आकार में पूजा समारोह के आयोजन की शुरुआत की गयी थी. तब मोहल्ला के अभिभावक के रूप में कन्हैया प्रसाद, वर्मा जी, स्व नवल किशोर, समीर मंडल, विश्वनाथ भक्त, श्यामल कांत झा (जीवित) ने इसकी शुरुआत की थी. कमिटी के द्वारा इस बार यहाँ दरिद्रनारायण भोज का भी आयोजन किया जाएगा.
पहाड़ी और जंगल के बीच विराजमान होंगी मां दुर्गे
पूजा पंडाल का भव्य और मोहक रुप देखते ही बनेगा. जंगल और पहाड़ के बीच मां दुर्गे की दो अलग-अलग मूर्तियां विराजमान रहेंगी. एक मूर्ति पूजा पंडाल के भीतर होगी. सभी मूर्तियों का अपना अलग आकर्षण होगा।

दक्षिण भारत के जिस पुराने जर्जर मंदिर की आकृति के पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका काम काफी बारीकी से होगा. पंडाल को बिल्कुल ही जीवंत रूप देने का काम किया जाएगा।

इस बार लाइटिंग बिल्कुल ही अलग होगा. चलता-फिरता लाइट का लुफ्त लोग उठा सकेंगे. इस मैकेनिकल लाइट भी कहा जाता है जिसका प्रयोग जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब की ओर से पहली बार किया जाएगा।

जानकारी देते हुए पूजा कमेटी ने बताया कि पूजा पंडाल में खासकर महिलाओं का ध्यान रखा जाएगा उन्हें सुरक्षित दुर्गा मां के दर्शन कराने के साथ-साथ बाहर निकालना भी मुख्य उद्देश्य होगा।

आपको बताते हैं चलें कि जयराम स्पोर्टिंग यूथ क्लब के पूजा पंडाल की चर्चा सिर्फ आदित्यपुर में ही नहीं होती है बल्कि पड़ोसी राज्यों में भी होता है. जमशेदपुर और कोल्हान की बात करें तो प्रत्येक घरों में इस बात की चर्चा होती है कि इस बार आदित्यपुर में किस तरह का पूजा पंडाल होगा. पड़ोसी राज्यों के लोग भी दुर्गापूजा पर आदित्यपुर का पूजा पंडाल देखने खींचे चले आते हैं।

उक्त मौके पर ईचागढ़ के पूर्व विधायक सह जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब के मुख्य संरक्षक अरविंद सिंह, उनके भतीजे अंकुर सिंह यजमान के रूप में मौजूद थे. इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष ए के श्रीवास्तव, महासचिव सत्यप्रकाश, लाईसेंसी शंकर सिंह, ऋषि मिश्रा, भगवान सिंह, जितेंद्र मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, अशोक मिश्रा उर्फ बबुआ मिश्रा, जवाहर लाल सिंह, धनंजय कुमार, संजू, विवेक, धीरज कैरा, सौरभ कुमार, कमल कपूर शाह, अनुराग सिंह, पंकज कुमार, पप्पू सिंह, मनबोध शर्मा, शशि शेखर, राजेश कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, पूर्व पार्षद विनीता अविनाश, आलोक दुबे, राजा सिंह, चंदन सिंह, किरण देवी, पार्वती डेकोरेटर्स के प्रोपराइटर अशोक दास, ड्राइंग डिजाइनर शिव कुमार दास आदि मौजूद थे।

बास्को नगर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मनसा पूजा।

बास्को नगर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मनसा पूजा।

जय मां मनसा के नारे से गूंज उठा पूरा क्षेत्र।

मांता की भक्ति में डूबे हजारों लोग

भक्तिमय हुआ पूरा बॉस्को नगर क्षेत्र

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

17 अगस्त बृहस्पतिवार को आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित बास्को नगर में हर्षोल्लास के साथ मनसा पूजा मनाया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हो कर मां मनसा की पूजा की एवं जय मां मनसा के नारे लगाए और माता से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त की किया।

वहीं पूजा में खिचड़ी भोग के रूप में प्रसाद ग्रहण किया.वंहा उपस्थित सभी श्रद्धालुओं में मां मनसा के प्रति आस्था और निष्ठा देखने को मिली.वहीं रात्रि के समय मां मनसा की पूजा करने के पश्चात सुबह के समय 5:00 बजे बलि देकर पूजा संपन्न हुई और सुबह से 8:00 बजे खिचड़ी भोग का वितरण किया गया।

वहीं पूजा में उपस्थित बापी चंद्रपति ने मनसा पूजा के विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम लोग यह मनसा देवी की पूजा वर्ष 2004 से करते आ रहे हैं और यह पूजा पीढ़ी दर पीढ़ी होती रहेगी आगे उन्होंने कहा कि सदैव ही मां मनसा देवी का आशीर्वाद हम सभी भक्तजनों पर एवं पूरे क्षेत्र वासियों पर बना रहता है इसीलिए इस पूजा में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित होकर इस पूजा का आनंद लेते हैं।

जलाभिषेक के लिए आईआरबी 2 से कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना।

जलाभिषेक के लिए आईआरबी 2 से कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना।

मुसाबनी

जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों का जत्था हर हर महादेव, बोल बम के जयघोष के साथ आईआरबी 2 कैम्प से बाबा बैद्यनाथ धाम(देवघऱ) के लिए रवाना हुआ। आईआरबी कैंप परिसर स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में रामबाबू चौधरी,मंयक कुमार, अजय दास , संजय कुमार, प्रमोद मांझी,ओम प्रकाश,नगरदीप मंडल आदि दर्जनों कांवड़िये बोल बम, हर हर महादेव के जयघोष के साथ सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए। जहां से शिव भक्त उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर कांवर में गंगा जल भरकर 105 किमी की पैदल यात्रा कर बाबा धाम देवघर पहुंच कर अपने आराध्य बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे।देवघर में अरघा के माध्यम से शिवलिंग पर जल वे चढ़ाएंगे। कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम निकट बासुकीनाथ, त्रिकूट पर्वत, नौलखा मंदिर, तपोवन आदि धार्मिक स्थलों का दर्शन करेगी।

कांवरियों ने कहा कि इस बार और उत्साह के साथ जल चढ़ाने के लिए वे लोग रवाना हो रहे हैं। संघ के लोगों ने कहा कि मुसाबनी में सुख समृद्धि एवं शांति व्यवस्था हमेशा कायम रहे, इसे लेकर भोलेनाथ से वे प्रार्थना करेंगे।

मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर महाराज का 40वां जन्मोत्सव डबरा में मनाया गया।

मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर महाराज का 40वां जन्मोत्सव डबरा में मनाया गया।

जया अग्रवाल (डबरा, ग्वालियर) मध्य प्रदेश

मुनिश्री ने अपने प्रवचन देते हुए भक्तों से कहा दिगंबर मुनि अपना जन्म उत्सव कभी नहीं मनाते वहां परोपकार दिवस मनाते हैं क्योंकि हमारा जन्म मुनि बनकर स्वयं का कल्याण करने के लिए हुआ है यदि इस राह में कोई हमारे साथ जुड़ जाता है तो हम सोचते हैं कि हमारे साथ-साथ इस जीव का भी कल्याण हो जाए।

समारोह में जैन भजन सम्राट राजीव विजयवर्गीय ने अनेकों जैन भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों का मन मोह लिया जिसका धर्म प्रेमी बंधु ने भरपूर आनंद लिया। समारोह में मुख्य रूप से मध्यप्रदेश गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, मंत्री मुन्ना लाल गोयल,भारत तिब्बत सहयोग मंच की प्रांत अध्यक्ष मोनिका जैन एडवोकेट, मनोज जैन( जैन कॉलेज)एवं अन्य गुरु भक्त उपस्थित हुए।कार्यक्रम की शुरुआत गणाचार्य श्री 108 विराग सागर महाराज जी के चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुनि श्री को पिछी कमंडल एवं सिंघासन भक्तों द्वारा भेंट किया गया।

कार्यक्रम में समस्त भारत से हजारों से भी अधिक की संख्या में मुनि भक्त उपस्थित हुए और उपस्थित अतिथियों का सम्मान आरोग्यमय में वर्षा योग समिति के सदस्य विनोद जैन, अरुण जैन, नीरू जैन, महावीर जैन, महेंद्र जैन, हेमंत जैन, राजू जैन, ममता जैन, जितेंद्र जैन, बसंत जैन, दिनेश जैन, रवि जैन, लोकेश जैन, सुशीला जैन शास्त्री अनुराग जैनअमन जैन एवं अन्य सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। एवं समस्त डबरा के मंचों द्वारा मुनिश्री को अर्घ समर्पित किए गए एवं महा आरती की गई।

न्यू कॉलोनी महाकालेश्वर मंदिर में हुआ अद्भुत शिव श्रृंगार।

न्यू कॉलोनी महाकालेश्वर मंदिर में हुआ अद्भुत शिव श्रृंगार।

मुसाबनी

न्यू कॉलोनी महाकालेश्वर शिव मंदिर में सावन के मौके पर रुद्राभिषेक एवं शाम में शिव श्रृंगार की अद्भुत छटा देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। पूरे दिन बड़ी संख्या में शिव भक्तों के जलार्पण के बाद संध्या बेला में शिव श्रृंगार कार्यक्रम विधि विधान से मंदिर के पुजारी मनीष जोशी द्वारा संपन्न कराया गया। जिसमें विभिन्न तरह के फूलों, बेलपत्रों के अलावा अन्य सामग्री के साथ बाबा भोलेनाथ को बड़े ही सुंदर ढंग से सजाया गया था। घंटों चले शिव श्रृंगार के कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पंक्तिबद्ध कतार मंदिर में प्रवेश कर बाबा भोलेनाथ का दर्शन करते हुए हर हर बम बम का जयकारा लगाते निकल रहे थे। शिव श्रृंगार की बेला की अछ्वुत छंटा देखते ही बन रही थी। बताते चलें कि सावन में शिव श्रृंगार का अलग महत्व है। इसके लिए विशेष व्यवस्था की जाती है। जबकि प्रत्येक सोमवारी की संध्या अलग-अलग रूप से बाबा भोलेनाथ का श्रृंगार किया जाता है।

इस अवसर पर पूजा अर्चना के साथ शिव चर्चा महिलाओं के द्वारा किया गया। संध्या काल में पूजा अर्चना के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। भजन कीर्तन कार्यक्रम में महिला पुरुषों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिसमें काफी संख्या में महिलाओं ने शिव चर्चा में भाग ली। इस अवसर पर समाजसेवी दीप चंद्र अग्रवाल, पितर चंद्र अग्रवाल ,विजय सिन्हा, सत्यजीत सरकार सहित काफी संख्या में भक्तगण अपने पूरे परिवार के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान में बढ़-कर कर हिस्सा लिया।

न्यू कॉलोनी महाकालेश्वर मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक।

न्यू कॉलोनी महाकालेश्वर मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक।

मुसाबनी

सैकड़ों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण।

मुसाबनी न्यू कॉलोनी महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार को मुसाबनी, घाटशिला एवं जमशेदपुर के समाजसेवीयों द्वारा आपसी सहयोग से बाबा भोले शंकर का रुद्राभिषेक कराया गया है। महाकालेश्वर मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन कर बाबा महाकालेश्वर का रुद्राभिषेक किया गया। इस मौके पर मंदिर में बाबा महाकालेश्वर का भव्य श्रृंगार किया गया।पंडित मनीष जोशी सहित जमशेदपुर से आए पंडितों की टीम द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना करा कर बाबा महाकालेश्वर का रुद्राभिषेक कार्यक्रम संपन्न कराया गया।इस अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। जमशेदपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया ने भी रुद्राभिषेक कार्यक्रम में भाग लिया।संध्या काल में मंदिर प्रांगण में भजन संध्या का आयोजन कर बाबा भोलेनाथ को भक्ति संगीत से रिझाया गया। भक्ति संगीत का लोगों ने भरपूर आनंद लिया।

महाकालेश्वर मंदिर न्यू कॉलोनी में मंदिर रुद्राभिषेक के बाद भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। इस भंडारा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कतार बंद होकर प्रसाद ग्रहण किया। महाकाल का प्रसाद लेने वालों की भारी भीड़ मंदिर प्रांगण में लगी रही। पुरुषोत्तम कांवटिया, दिनेश साव, जयप्रकाश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विकास गोयल ,सुरेश चौधरी, कृष्णा चौधरी,आशीष पातर, सत्यजीत सरकार, कामेश्वर सिंह, सिद्धांत दे, बबलू झा, रितेश सतपति, किशोर सिन्हा सहित काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के बाद सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में दीप चंद्र अग्रवाल धर्म पत्नी पुष्पा देवी, विवेक धर्मपत्नी रिचा, पितर चंद्र अग्रवाल धर्म पत्नी ललिता अग्रवाल, किरोड़ीमल धर्मपत्नी मीरा गुप्ता, अशोक सिन्हा धर्मपत्नी निर्मला सिन्हा, विजय सिन्हा धर्मपत्नी नीलम सिन्हा , समीर बेरा उनकी धर्मपत्नी सुलाता बेरा,राजेश सिंह, दीपक अग्रवाल, पवन सिंघानियां में अहम भूमिका अदा की।

बाबा बर्फानी मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा 19 को, मंदिर निर्माण कमेटी ने तैयारी पूरी की।

बाबा बर्फानी मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा 19 को, मंदिर निर्माण कमेटी ने तैयारी पूरी की।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगीनापुरी स्थित चित्रकूट छठ घाट में नवनिर्मित बाबा बर्फानी महादेव शिव मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. इसके लिए मंदिर निर्माण कमेटी ने तैयारी पूरी कर ली है. मंदिर में 19 से 21 अगस्त तक पूजा अनुष्ठान चलेगा. कमेटी ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित करने का निर्णय लिया है।

इस बात की जानकारी पूजा कमेटी के पदाधिकारी डॉ बाल मुकुंद पैनाली, अमरनाथ ठाकुर, जनार्दन उपाध्याय, प्रकाश सिन्हा, सीए राकेश झा, केसी मांझी ने संयुक्त रूप से रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर दी।

बताया कि 19 अगस्त को कलश यात्रा के साथ अनुष्ठान प्रारंभ होगा. कलश यात्रा में 108 महिलाएं शामिल होंगी, जो नदी से कलश में जल भरकर मंदिर पहुंचेंगी. 20 अगस्त को देवताओं का पूजन, अन्नादिवास, फलाधिवास, वस्त्राधिवास होगा. 21 अगस्त को देवी-देवताओं का पूजन, मूर्ति स्थापना के साथ भजन संध्या एवं पूर्णाहुति के साथ महाभोग का वितरण होगा।

सालडीह बस्ती में जन्माष्टमी पूजा पंडाल को लेकर भूमि पूजन हुआ संपन्न। 10 दिनों तक होगा मेले का आयोजन।

सालडीह बस्ती में जन्माष्टमी पूजा पंडाल को लेकर भूमि पूजन हुआ संपन्न। 10 दिनों तक होगा मेले का आयोजन।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )


सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालडीह बस्ती स्थित सार्वजनिक जन्माष्टमी पूजा कमेटी अग्रदूत संघ द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा. रविवार को भव्य पूजा पंडाल निर्माण को लेकर भूमि पूजन संपन्न हुआ

इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष सपन कुमार दास, प्रेस प्रभारी अजय महतो, पिंटू कुमार, पंचमी कुम्भकार उर्फ काली, सचिव संजय गोराई, पुतकर कराई, कौशल लाबेन, अक्षय कुमार, कोषाध्यक्ष पवन महतो, अमन सिंह, बाबू चंद प्रजापति, बीजू महतो, सुनीता लियंगी, शुभम दास, संरक्षक सुभाष गोराई, दैतारी मुखी, नील पद्मा विश्वास आदि शामिल थे।

जानकारी के मुताबिक इस वर्ष छह सितंबर से 16 सितंबर तक मेला का आयोजन होगा. जिसमें विभिन्न प्रकार के झूले, स्टॉल एवं अन्य आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे. प्रतिदिन भजन संध्या विभिन्न कलाकारों द्वारा आयोजित होगा. इस वर्ष पंडाल को बाहुबली फ़िल्म के सेट की आकृति का रूप दिया जाएगा. जो मुख्य आकर्षण रहेगा .जानकारी देते हुए अध्यक्ष सपन दास ने बताया कि पंडाल आकर्षण का केंद्र बनेगा. विधिवत भूमिपूजन किया गया है।

तेजस्वनी महिला संगठन ने हर्षोल्लास के साथ मनाया सावन महोत्सव…

तेजस्वनी महिला संगठन ने हर्षोल्लास के साथ मनाया सावन महोत्सव…

सरायकेला/आदित्यपुर

सावन महीना सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व : नीतू शर्मा

आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 17 स्थित जे एस टावर में तेजस्वनी महिला संगठन सभागार में शनिवार को नीतू शर्मा के नेतृत्व में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. सभी महिलाएं हरी हरी साड़ी और हरी चूड़ियां पहन कर कार्यक्रम में शिरकत की. कार्यक्रम की शुरुआत गणेश एवं सरस्वती वंदना के साथ की गई।

इसके बाद कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य व संगीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया. साथ ही सावन के गीतों की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस अवसर पर महिलाओं के बीच म्यूजिकल डांस एवं डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि वार्ड 17 की पूर्व पपार्षद नीतू शर्मा ने कहा कि सावन में हरियाली और जीवन में खुशियों का संदेश देता है. साथ ही कहा कि सावन का महीना सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व है. मौके पर तेजस्वनी महिला संगठन कई महिलाएं शामिल थी।

Design a site like this with WordPress.com
Get started