सरायकेला/आदित्यपुर
हवा में काला जहरीला धुआं फैला कर गंभीर बीमारी का तांडव मचा रही KYS SPONGE IRON PRIVATE LIMITED कंपनी :- सूत्र

फैक्ट्री प्रदूषण एक प्रमुख वैश्विक पर्यावरणीय समस्या है:- विशेषज्ञ।
फ़ैक्टरी प्रदूषण वायु प्रदूषण के मुख्य स्रोतों में से एक है जिसे हमें जल्द से जल्द खत्म करना होगा:- बास्को नगरवासी
कंपनी में सरकारी आदेशों का हो रहा उल्लंघन:- अनुमंडल पदाधिकारी
कंपनी में सुरक्षा की दृष्टिकोण से किसी भी तरह के उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए नहीं पाया गया:-अनुमंडल पदाधिकारी
पूरी दुनिया में वायु प्रदूषक बेहद ही गंभीर समस्या है। वायु प्रदूषण से न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुँचता है बल्कि हमारे स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
आपको बताते चले की सरायकेला खरसावां जिले के कंपनियां की चिमनियों से निकलने वाला काला धुआं लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहा है वहीं पशु पक्षी एवं पेड़ पौधों पर भी अपना असर डाल रहा है कहने का तात्पर्य है कि कुछ कंपनियां के द्वारा अपने निजी स्वार्थ के कारण हवाओं में कला जहरीला धुआं छोड़ रहे हैं और पूरे पर्यावरण को दूषित कर रहे हैं।
अब ऐसे में जिले में रहने वाले जिले वासियों का कहना है कि कंपनियों को ना तो पर्यावरण ना ही किसी की जान माल की चिंता है उन्हें तो सिर्फ पैसे की पैसे कमाने की जल्दी है जिले वासियों का कहना है कि जनहित में इन कंपनियों पर कानून का डंडा अवश्य ही गिरना चाहिए और आज के समय में पर्यावरण की स्वच्छता एक गंभीर समस्या के रूप में पूरे जिले वासियों के समक्ष प्रस्तुत है इसे हमें बेहद ही गंभीरता से लेने की आवश्यकता है और कोई ठोस कदम उठाने की भी आवश्यकता है जिससे कि पर्यावरण को शुद्ध किया जाए ताकि दूषित पर्यावरण दूषित हवाओं से होने वाली गंभीर समस्याओं से निपटने में मदद मिले और किसी भी तरह की गंभीर स्वास्थ्य से संबंधित समस्या उत्पन्न ना हो और पर्यावरण भी शुद्ध एवं स्वच्छ रहे।
ताजा मामला सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बास्को नगर के KYS मोड़ का है जहां पर KYS SPONGE IRON PRIVATE LIMITED कंपनी द्वारा हवाओं में लगातार काला व जहरीला धुआं फैलाया जा रहा था जिससे कि आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को दिक्कतों एवं परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
उक्त कंपनी द्वारा फैलाई जा रहे हैं जहरीले व काले धुएं की गुप्त सूचना सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी को दी गई और इस जहरीले काले धुएं से जनता की रक्षा करने की गुहार लगाई गई।
अनुमंडल पदाधिकारी ने मारा छापा
वहीं गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त कंपनी मे छापा मारा। इस छापेमारी से आसपास के प्रदूषण फैलाने वाले कंपनियों में भी मानो हड़कंप मच गया अफरा तफरी मच गई।
वहीं अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा इस छापेमारी में उक्त कंपनी में कई तरह की खामियां पाई गई सबसे ज्यादा इस कंपनी में प्रदूषण से जुड़ी समस्या पाई गई।
छापेमारी से कंपनी में पाई गई प्रदूषण से जुड़ी कई खामियां:-अनुमंडल पदाधिकारी
वहीं मामले पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि उक्त कंपनी द्वारा लगातार काले धुएं फैलाने की गुप्त सूचना मिल रही थी जिस पर संज्ञान लेते हुए आज 24 अप्रैल शनिवार को छापेमारी अभियान चलाया गया और इस छापेमारी में पाया गया कि उक्त कंपनी द्वारा हवाओं में लगातार जहरीला काला धुआं फैलाया जा रहा है जिससे कि आसपास क्षेत्र में रहने वाले लोगों को काफी तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है एवं उनके पशुओं पर भी इस जहरीले काले धुएं का काफी प्रभाव पड़ रहा है जिससे कि उनके पशुओं की मृत्यु भी हो रही है एवं कंपनी के रास्ते से आने जाने वालों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है
आगे अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि अगर यह अपनी धुएं की व्यवस्था नहीं करती हैं तो कंपनी पर सख्त सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी ।
वहीं इस कंपनी में प्रदूषण से जुड़ी hajardous display भी नहीं लगाई गई है।
साथियों आपको बताते चलें कि बास्को नगर क्षेत्र काफी भीड़ भाड़ वाली जगह है जहां पर काफी परिवार अपना घर बसाए हुए हैं और उन सभी को इस कंपनी द्वारा फैलाई जा रहे हैं धुएं से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं इस मामले पर सूत्रों का कहना है कि उक्त कंपनी द्वारा लगातार प्रदूषण फैलाकर गंभीर बीमारी के साए में शहर वासियों को धकेलना का कार्य कर रही है लेकिन इस पर प्रदूषण विभाग द्वारा किसी तरह की कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है।
सूत्रों का कहना की समस्या पर प्रदूषण विभाग पदाधिकारी बिल्कुल मौन धारण कर बैठे हुए हैं और आंखें भी मूंद कर कर बैठी है और इतना ही नहीं लगता है प्रदूषण पदाधिकारी ने अपने कान भी बंद कर लिए हैं ऐसा इसलिए क्यों कि लगातार पत्रकार द्वारा प्रदूषण विभाग पदाधिकारी को प्रदूषण फैलाए जाने की सूचना मिलती रही लेकिन अब तक इस समस्या पर प्रदूषण विभाग पदाधिकारी ने कोई भी ठोस कदम उठाने की जरूरत नहीं समझी या फिर शहर वासियों को इस गंभीर समस्या से निजात दिलाने की कोई भी तरकीब नहीं सोची।
वहीं इस मामले पर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि प्रदूषण विभाग पदाधिकारी को आम जनमानस की तकलीफ दिखाई नहीं देती या फिर सब कुछ देखते हुए भी प्रदूषण विभाग मौन साधे हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का यह भी कहना है कि सरकार द्वारा प्रदूषण विभाग पदाधिकारी को प्रदूषण की समस्या को दूर करने के लिए नियुक्त किया गया है लेकिन उन्हें अपने काम में कोई दिलचस्पी दिखाई नहीं देती।
यहां पर यक्ष प्रश्न यह उठता है कि जब 1 किलोमीटर के दायरे में प्रदूषण विभाग पदाधिकारी का कार्यालय मौजूद है इसके बावजूद भी उक्त कंपनी से लगातार जहरीला व काला धुआं कैसे छोड़ा जा रहा है और इस पर कोई कड़ा एवं ठोस कदम क्यों नहीं उठाया जा रहा है आखिर क्या वजह है की कंपनियों द्वारा लगातार प्रदूषण फैलाई जा रही है लेकिन इसकी रोकथाम के लिए प्रदूषण विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।
शहर वासियों ने सवाल उठाया है कि प्रदूषण से प्रत्येक वर्ष कई पशुओं की एवं कई लोगों की जान जा रही है इसका जिम्मेदार कौन कंपनी या फिर प्रदूषण विभाग ?



