सरायकेला/कांड्रा
कांड्रा: झारखंड स्टूडेंट यूनियन के आह्वान पर 60-40 नियोजन नीति को रद्द कर खतियान आधारित नियोजन नीति लागू करने की मांग को लेकर लगातार आंदोलन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में 10 और 11 जून को दो दिवसीय बंदी की घोषणा की गई है.10 जून को पूर्व घोषित बंदी कार्यक्रम के तहत झारखंड स्टूडेंट यूनियन के सदस्यों ने सरायकेला-कांड्रा मार्ग को कांड्रा मोड़ के पास शनिवार को घंटों सड़क जाम रखा. 10 मई से घोषित 11 जून तक आहूत 31 दिवसीय आंदोलन के तहत झारखंड स्टूडेंट यूनियन द्वारा दो दिवसीय बंद बुलाई गई. जिसके तहत पहले दिन 10 जून को सदस्यों ने कांड्रा मोड़ जाम करते हुए नियोजन नीति रद्द करते हुए खतियान आधारित नीति को अविलंब लागू करने की मांग की।
इधर कांड्रा मोड़ जाम होने के चलते काफी देर तक सड़कों पर भारी वाहनों का आवागमन बाधित रहा. बाद में सदस्यों ने जाम हटाया जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।



