झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एहतेशाम वकारिब बने जमशेदपुर के नए SSP, मनोज स्वर्गियारी को मिली सरायकेला-खरसावां की कमान

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एहतेशाम वकारिब बने जमशेदपुर के नए SSP, मनोज स्वर्गियारी को मिली सरायकेला-खरसावां की कमान

सरायकेला/खरसावां

डबल डाउन बार हत्याकांड के बाद झारखंड सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में नए पुलिस कप्तानों की नियुक्ति कर दी है. सरकार ने आईपीएस अधिकारी एहतेशाम वकारिब को जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) का नया वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) बनाया है, जबकि 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला-खरसावां जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है.

मनोज स्वर्गियारी मूल रूप से असम के बोडो समुदाय से आते हैं. उनका जन्म 28 जून 1991 को हुआ था. उन्होंने आईआईटी गुवाहाटी से बी.टेक की पढ़ाई पूरी की और वर्ष 2017 की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी बने.

उल्लेखनीय है कि बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार के बाहर करणी सेना युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह की हत्या के बाद पूरे कोल्हान में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठे थे. मामले को लेकर लगातार विरोध-प्रदर्शन, राजनीतिक बयानबाजी और प्रशासनिक जवाबदेही की मांग तेज हो गई थी. इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी और सरायकेला-खरसावां के एसपी को पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध करने का निर्णय लिया था.

सरकार ने स्पष्ट किया है कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराधियों के साथ-साथ लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी. नए पुलिस अधिकारियों के सामने अब दोनों जिलों में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, लोगों का भरोसा बहाल करना और चर्चित मामलों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करना बड़ी चुनौती होगी.

हिमांशु हत्याकांड पर CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन, जमशेदपुर SSP और सरायकेला SP हटाये गये।

हिमांशु हत्याकांड पर CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन, जमशेदपुर SSP और सरायकेला SP हटाये गये।

आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण न रख पाने का लगा आरोप।

(मालखान महतो)
जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु हत्याकांड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण न रख पाने के आरोप में पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक और सरायकेला-खरसावां की पुलिस अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दोनों अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार देर शाम अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, विधि-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में लापरवाही के कारण यह निर्णय लिया गया है। जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही या जवाबदेही से बचने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने चाईबासा के आयुक्त और रांची के एडीजी को क्षेत्र में लगातार कैंप कर स्थिति की प्रतिदिन समीक्षा करने का निर्देश दिया है। वहीं डीआइजी को जमशेदपुर में रहकर विधि-व्यवस्था की निगरानी करने को कहा गया है। गौरतलब है कि जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित ‘डबल डाउन’ बार में किसी बात को लेकर हिमांशु और उसके दोस्त प्रत्युष की कुछ युवकों से कहासुनी हो गई थी।

इसके बाद बार के बाहर बदमाशों ने पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हिमांशु की सोमवार को इलाज के दौरान टीएमएच में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे थे और व्यापारियों-स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश था।

पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने जारी किया बड़ा फेरबदल आदेश, 37 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला।

पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने जारी किया बड़ा फेरबदल आदेश, 37 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला।

थानों और ओपी में बदली जिम्मेदारियां, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रतिनियुक्ति आदेश जारी

सरायकेला/खरसावां

सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी द्वारा पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर पदस्थापन एवं प्रतिनियुक्ति आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के तहत कुल 37 पुलिस पदाधिकारियों को उनके पूर्व पदस्थापन स्थलों से स्थानांतरित कर विभिन्न थाना, ओपी, पुलिस केंद्र एवं सीएनओ कार्यों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश के अनुसार सअनि मो. रिजवान आलम को सरायकेला थाना से राजनगर थाना, सअनि बनारसी दास को सरायकेला थाना से चौका थाना, मअनि कुमारी सिंगो हेम्ब्रम को राजनगर थाना से गम्हरिया थाना, सअनि महेंद्र प्रसाद यादव को खरसावां थाना से पुलिस केंद्र सरायकेला, सअनि पतरस आइन्द को खरसावां थाना से कांड्रा थाना तथा सअनि लाल टोपनो को कुचाई थाना से आदित्यपुर थाना सीएनओ कार्य में प्रतिनियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार सअनि विनोद मांझी को दलभंगा ओपी से आदित्यपुर थाना, सअनि समा सुसारो तलगड़ा को आदित्यपुर थाना से चांडिल थाना, सअनि मनोहर मिंज को आदित्यपुर थाना से कुचाई थाना सीएनओ कार्य, सअनि अमर कुमार मंडल को आदित्यपुर थाना से सरायकेला थाना तथा सअनि समसुद्दीन को आदित्यपुर थाना से पुलिस केंद्र सरायकेला भेजा गया है।

आदेश में ग्रेस कंडुलना बेम्बो को गम्हरिया थाना से आरआईटी थाना, शशि भूषण प्रसाद को गम्हरिया थाना से नीमडीह थाना सीएनओ कार्य, प्रवेश राम को गम्हरिया थाना सिरिस्ता कार्य से ईचागढ़ थाना, सुभाष कुमार यादव को कांड्रा थाना से राजनगर थाना तथा गुरुवा मुंडा को कांड्रा थाना से सरायकेला थाना सीएनओ कार्य में पदस्थापित किया गया है।

इसके अलावा सुरेंद्र कुमार सिंह, रूबलाल मंडल, हरे प्रसाद सिंह, शांति मिंज, संजय कुमार दास, महेश कुजूर, मुन्ना कुमार राय, मोजिबुर रहमान, दीपक कुमार ओझा, मो. मुख्तेश्वर रहमान, सुशील प्रकाश राय, अरविंद कुमार पंडित, अशोक कुमार, जनेश्वर साह, मंगला खलखो, अनिल उरांव, मुकेश रविदास, बालकु चारको, राजेश कुमार, सुभाष आलम एवं अख्तर अंसारी सहित अन्य पदाधिकारियों को भी विभिन्न थानों, ओपी, पुलिस केंद्र और सीएनओ कार्यों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस अधीक्षक के आदेश में सभी संबंधित पदाधिकारियों को अविलंब योगदान देने तथा विधिवत प्रभार हस्तांतरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस महकमे में हुए इस व्यापक फेरबदल को जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सरायकेला-खरसावां पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 12 थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों का तबादला।

सरायकेला-खरसावां पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 12 थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों का तबादला।

सरायकेला/खरसावां

सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है। जारी आदेश के अनुसार खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार को चौका थाना प्रभारी, साइबर थाना में पदस्थापित वरुण यादव को ईचागढ़ थाना प्रभारी, सरायकेला थाना में पदस्थापित रविकांत परासर को आरआईटी ओपी प्रभारी तथा सरायकेला थाना में पदस्थापित राहुल कुमार सिंह को खरसावां थाना प्रभारी बनाया गया है।

इसी प्रकार आदित्यपुर थाना में पदस्थापित सतीश वर्मवाल को दलभंगा ओपी प्रभारी, दलभंगा ओपी प्रभारी रविन्द्र मुंडा को कुचाई थाना प्रभारी, कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा को कांड़्रा थाना, चांडिल थाना प्रभारी डिलसन बिड़वा को नीमडीह थाना प्रभारी तथा नीमडीह थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी को चांडिल थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं ईचागढ़ थाना प्रभारी बजरंग महतो को साइबर थाना सरायकेला, चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार को गम्हरिया थाना तथा आरआईटी ओपी प्रभारी संजीव कुमार सिंह को खरसावां थाना में पदस्थापित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी इस आदेश को जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आदेश के तहत सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल के बाद संबंधित थाना क्षेत्रों में नई कार्यशैली और बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जताई जा रही है।

सरायकेला खरसावां जिले का ट्रैफिक थाना प्रभारी बनाए गए पुलिस इंस्पेक्टर राजू।

सरायकेला खरसावां जिले का ट्रैफिक थाना प्रभारी बनाए गए पुलिस इंस्पेक्टर राजू।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर की कमान अब पुलिस इंस्पेक्टर राजू के हाथों में

सरायकेला/खरसावां

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यरत इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों का तबादला एवं पदस्थापन करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के साथ तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। एसपी द्वारा जारी तबादला सूची को पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने और क्षेत्रों में बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण करते हुए इंस्पेक्टर राजू

पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के द्वारा किए गए तबादले के अनुसार पुलिस इंस्पेक्टर राजू को ट्रैफिक थाना प्रभारी के रूप में नई पोस्टिंग दी गई है, जिसमें जिले के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था को और व्यवस्थित रखने की चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी होगी।

वहीं पुलिस इंस्पेक्टर राजू ने ट्रैफिक डीएसपी से ट्रैफिक थाना प्रभारी का पद ग्रहण किया। ज्ञात हो कि पुलिस इंस्पेक्टर राजू वर्ष 1994 बैच के है। वहीं पुलिस इंस्पेक्टर राजू ने पूर्व में आर आई टी थाना प्रभारी तथा हाल ही में गम्हरिया थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं।

Design a site like this with WordPress.com
Get started