सरायकेला
शुक्रवार को भाजपा नेता रमेश हांसदा ने सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचकर भर्ती कस्तुरबा गांधी आवासीय बिधालय के छात्राओं की स्वास्थ्य की जानकारी ली, गुरुवार को आठ छात्राओं का अचानक सीने में जलन और सांस लेने की तकलीफ़ की शिकायत पर गुरुवार को सदर अस्पताल सरायकेला में भर्ती कराया गया था।

वहीं भाजपा नेता रमेश हांसदा अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर से बच्चों की जानकारी ली और कहा कि बच्चो में खुन की कमी भी हो सकता है, भाजपा नेता ने सिविल सर्जन को ज्ञापन देकर कस्तुरबा गांधी आवासीय बिधालय के सभी बच्चियों के खुन की जांच करने की मांग की और आवासीय विद्यालय में पी रहे पानी की भी जांच की मांग की उन्होंने इलाज कर रहे डॉक्टरों से बात की और बेहतर इलाज के लिए कहा।साथ में सरायकेला के पूर्व उपप्रमुख माईकल महतो, चिन्मय महतो,सपन महतो,विशू महतो मौजूद थे।











