कांग्रेस पार्टी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस पार्टी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि दी।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला खरसावां के कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार के द्वारा शुक्रवार को धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि आदित्यपुर 2 एनआईटी चौक स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण करके मनाया गया.सर्वप्रथम अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लोहा लेने वाले धरती आबा बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा के समक्ष उपस्थित होकर कांग्रेसी जनों ने धरती आबा के चरणों में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया एवं उन्हें फूल माला पहनाकर बिरसा मुंडा अमर रहे के गगनभेदी नारे लगाए.

मौके पर कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिरसा मुंडा जी अदम्य साहस, प्रभावी नेतृत्व करता के रूप में अंग्रेजों से लोहा लिया वह अतुलनीय एवं अविस्मरणीय है! धरती आबा झारखंड के माँ माटी एवं मानुष के भगवान के रूप में सदैव पूजे जाएंगे.प्रदेश सचिव सुरेश धारी ने कहा कि बिरसा मुंडा एक आंदोलनकारी एवं सफल नेतृत्व कर्ता के रूप में झारखंड समेत देशभर के आदिवासियों के जननायक है.कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस के महामंत्री रामा शंकर पांडे, वरिष्ठ नेता जगदीश नारायण चौबे, जिला महासचिव गंभीर सिंह, जिला सचिव महिला नेत्री वैजयंती बारी, जिला महासचिव कुणाल राय, जिला सचिव प्रकाश मंडल, राजद नेता आरके अनिल जिला सचिव दारा सिंह रवि कुमार राकेश ठाकुर फूलोंत्यासुम संदीप गोप आदि उपस्थित रहे।

मिलन चौक में निकाला गया मसाल जुलुस

मिलन चौक में निकाला गया मसाल जुलुस

ईचागढ़


ईचागढ़: थाना क्षेत्र के मिलन चौक में झारखंडी भाषा खातियानी संघर्ष समिति ओर झारखंड स्टेट स्टूडेंड्स यूनियन के तत्वाधान में पूरे झारखंड में कल ओर परसों को झारखंड बंद का आह्वाहन किया गया।

झारखंड सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ , 60/40 नियोजन नीति, स्थानीय नीति आदि के खिलाफ जम कर नारेबाजी कर मसाल जुलुस निकाला गया ओर कल ओर परसों सभी दुकानदारों से बंदी को सफल बनाने के लिए अपील किया गया।मौक़े पर अम्बिका प्रसाद महतो,बांसीधर महतो,निमाई चंद्र महतो,गंजु महतो, बंशीधर, बिचित्र, निमाई, सुदेश, त्रिलोचन, सहवाग, विद्रोही, आदि उपस्थित थे

लोकप्रिय सांसद विद्युवरण महतो ने 9 साल में विकास के इतने कार्य किए की उसे गिनाना संभव नहीं-जयंत घोष

लोकप्रिय सांसद विद्युवरण महतो ने 9 साल में विकास के इतने कार्य किए की उसे गिनाना संभव नहीं-जयंत घोष

मुसाबनी

सुरदा, केंदाडीह एवं राखाकॉपर की माइंस से संबंधित मामला सरकार के पास लंबित, सांसद पर दोष लगाना है गलत

मुसाबनी से गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

मुसाबनी: बीते दिनों कांग्रेसी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नेताओं द्वारा सांसद विद्युतवरण महतो के 9 वर्ष के कार्यकाल को लेकर उठाए गए सवाल पर सांसद प्रतिनिधि जयंत घोष ने जोरदार पलटवार किया है।

सांसद प्रतिनिधि ने कहा की 9 वर्ष के कार्यकाल में सांसद विद्युतवरण महतो ने विकास का एक नया आयाम गठित किया है। सांसद के कार्यों से घबराकर कांग्रेसी विधवा विलाप कर रहे है। कांग्रेसियों को चाहिए की पहले अपने 70 साल का हिसाब दे, उसके बाद सांसद से 9 साल का हिसाब मांगे।

सांसद प्रतिनिधि जयंत घोष ने कहा की कांग्रेसियों द्वारा कॉपर माइंस और रेलवे से जुड़े मुद्दों को उठाया गया लेकिन सच तो यह है की सांसद ने उपरोक्त मुद्दों पर जो काम किया, उसे स्थानीय जनता भलीभांति जानती है। सांसद के प्रयास से ही घाटशिला स्टेशन में पुरुषोत्तम और जनशताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव संभव हुआ जिसकी मांग स्थानीय जनता कई वर्षो से कर रही थी। घाटशिला के काशीदा में अंडरपास का निर्माण कराया गया जिससे लोगों को जाम से मुक्ति मिली। कई पैसेंजर ट्रेन शुरू कराए गए। स्टेशनों का सौंदर्यीकरण युद्धस्तर पर हुआ। राखामाइंस स्टेशन में सौंदर्यीकरण को आसानी से देखा जा सकता है। राखामाइंस स्टेशन में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेलवे के डीआरएम, जीएम से लेकर रेल मंत्री तक से मिलकर सांसद ने जोरदार तरीके से मांग रखा है।

इसी तरह, कॉपर खदानों की बात करें तो, वर्ष 2014 में जब चुनाव जीतकर विद्युतवरण महतो सांसद बने थे तब केंदाडीह और राखा कॉपर माइंस बंद था। खदानों में सिर्फ डी वाटरिंग का काम चलता था। सांसद ने तत्कालीन राज्य एवं केन्द्र सरकार के संबंधित मंत्री से लेकर विभागीय पदाधिकारियों से मुलाकात कर खदानों को चालू कराने की दिशा में ठोस पहल किया। केंदाडीह माइंस को चालू कराया। राखाकॉपर एवं चापड़ी माइंस को शुरू कराने के साथ नए कंस्ट्रेटर प्लांट की स्थापना के लिए भूमिपूजन भी कराया। तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं मुख्य सचिव राजबाला वर्मा से मिलकर एचसीएल और यूसील के बीच जारी ओवरलैपिंग विवाद को खत्म कराया जिससे राखा कॉपर माइंस खुलने की अड़चने दूर हुई।

उन्होंने कहा की केंदाडीह और राखाकॉपर माइंस के लीज रिन्यूअल का मामला झारखंड सरकार के पास लंबित है। राज्य में कांग्रेसियों की सरकार है। ऐसे में कांग्रेसी नेताओं को चाहिए की अपनी सरकार से बोलकर लंबित लीज रिन्यूअल को जल्द क्लियर कराए जिससे माइंस दोबारा चालू हो सके। झारखंड सरकार द्वारा लीज नहीं दिए जाने के कारण ही राखाकॉपर माइंस के टेंडर में कोई भी एजेंसी इंट्रेस्ट नहीं दिखा रही हैं।

इसी तरह, केंदाडीह माइंस के लीज एक्सटेंशन की फाइल एक साल से राज्य सरकार के पास पेंडिंग पड़ी है। सुरदा माइंस की पर्यावरणीय स्वीकृति की फाइल झारखंड सरकार के पास लंबित पड़ी है जिससे लीज की प्रक्रिया कंप्लीट नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा की वर्ष 2014-15 में सुप्रीम कोर्ट के एक निर्देश के बाद सुरदा माइंस बंद हो गया था जिसे सांसद ने तत्कालीन सीएम से बात कर पुनः चालू कराया था। इसी तरह, मऊभंडार प्लांट को भी 2015-16 में सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा बंद करने का निर्देश जारी किया गया था, जिसे रद्द कराने का काम सांसद ने तत्कालीन केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मिलकर कराया था।

सांसद प्रतिनिधि ने प्रधानमंत्री आवास मामले में कहा की एसईसीसी 2011 सेंसस कोड में किसी कारणवश मुसाबनी और घाटशिला प्रखंड की कुछ पंचायतों को शहरी क्षेत्र में डाल दिया गया था जबकि ये सभी ग्राम पंचायतें है। इसे लेकर सांसद ने लोकसभा में सवाल उठाया तथा केंद्रीय सचिव और विभागीय मंत्री से मिलकर भी चर्चा किया। केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकार को लिखकर जवाब भी मांगा गया जिसका जवाब आज तक राज्य सरकार ने नहीं दिया है। राज्य सरकार की उदासीनता के कारण मामला उलझा हुआ है। कांग्रेसी नेताओं को चाहिए की अपनी सरकार से बात कर केंद्र को जवाब भेजे, जिससे जरूरतमंदों को पीएम आवास योजना का लाभ मिल सके।

सांसद प्रतिनिधि ने मुसाबनी प्रखंड में सीओ की पोस्टिंग के सवाल पर कहा की सीओ की पोस्टिंग का अधिकार राज्य सरकार के पास है। इसके लिए सांसद को दोषी ठहराना कांग्रेसियों की ओछी राजनीति का प्रमाण है। यदि झारखंड सरकार सीओ की पोस्टिंग नहीं कर रही है तो कांग्रेसियों को अपनी सरकार से सवाल पूछना चाहिए। उन्होंने जिलाभर में सड़क का जाल बिछाने, अनेक पावर सब स्टेशन का निर्माण करवाने, अनेक ग्रीड की स्थापना कराने, शहर से लेकर गांव तक सैकड़ों ट्रांसफार्मर लगवाने, जादूगोड़ा माइंस को दोबारा चालू कराने, मुसाबनी में वृहत जलापूर्ति का निर्माण, मोक्षवाहन की व्यवस्था, दर्जनों एंबुलेंस उपलब्ध कराने, मऊभंडार में मुक्तिधाम का निर्माण कराने, अस्पतालों में ईलाजरत जरूरतमंदों का चिकित्सा बिल माफ कराने समेत कई ऐसे कार्यों का भी उल्लेख किया जो सांसद के प्रयास से ही संभव हुआ है। साथ ही कहा की बीते 9 साल में सांसद ने इतने कार्य किए है जिसे गिनाना संभव नहीं है।

उपायुक्त महोदय के कोर्ट में बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में किए जा रहे गंदे पानी और गमन के मामले पर आज होगी सुनवाई सुबोध झा।

उपायुक्त महोदय के कोर्ट में बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में किए जा रहे गंदे पानी और गमन के मामले पर आज होगी सुनवाई सुबोध झा।

जमशेदपुर/बागबेड़ा

दिनांक 9 जून को झारखंड हाईकोर्ट में जल आंदोलनकारी सुबोध झा अध्यक्ष बागबेड़ा महानगर विकास समिति के द्वारा जनहित याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट के माननीय चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा जी के ब्रांच मैं 30 दिनों के अंदर जमशेदपुर के उपायुक्त महोदय को समस्या का समाधान कर जानकारी देने को कहा है।

9 जून को उपायुक्त महोदय के कोर्ट में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता, जमशेदपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी, एवं और भी संलिप्त जो लोग हैं ,उपायुक्त महोदय के द्वारा सभी को नोटिस जारी किया गया है। आज सभी लोग उपस्थित होकर उपायुक्त महोदय के कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे।

मुख्य मामला इस प्रकार है।

बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना से गंदे पानी सप्लाई कर पिलाए जाने, बागोड़ा हॉर्सिंग कॉलोनी आदित्यपुर मोड़ फिल्टर प्लांट की साफ सफाई के लिए 21,63000 रुपे से कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ और 2163000 रुपए का गमन हो गया , मोटर रिपेयरिंग के नाम पर 30 से 35 *बारामती के नाम पर दो पूर्व मुखिया महामुनी हेंब्रम एवं प्रतिमा मुंडा द्वारा लाखों रुपए का गमन, प्रत्येक महीना ₹100 कलेक्शन किए जाने एवं सिक्योरिटी मनी के 10 सो ₹50 रुपए जमा राशि का गमन, अवैध कनेक्शन दिए जाने एवं मोटी रकम वसूलने, सूचना के अधिकार के तहत किसी भी प्रकार की कोई सूचना या जानकारी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को नहीं उपलब्ध कराने, ना ही समिति के सदस्यों को ही आज तक उपलब्ध कराया गया। वर्तमान मुखिया राजकुमार गौड़ एवं उमा मुंडा के द्वारा लिखित शिकायत उपायुक्त महोदय को किया गया है ,कि पूर्व मुखिया द्वारा किसी भी प्रकार का लेखा-जोखा या कोई भी प्रकार का प्रभार वर्तमान मुखिया को नहीं दिया जा रहा है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता के द्वारा पूर्व दोनों मुखिया पर सर्टिफिकेट केस भी किया गया है। आज इन सब मामला को लेकर प्रातः 10:30 बजे उपायुक्त कोर्ट में सुनवाई है।

सुबोध झा अध्यक्ष बागबेडा महानगर विकास समिति जल आंदोलनकारी भाजपा नेता एवं बागबेड़ा की जनता उपायुक्त महोदय से गुहार लगाती है। जनता के हित में जनता को स्वच्छ पेयजल प्राप्त हो इस गर्मी में भी मोटर जलने के नाम पर 10 दिन 15 दिन बागबेड़ा कॉलोनी वासियों को पानी नहीं प्राप्त हो पाता है। 8 जून को भी मोटर जल गई है बूंद बूंद पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। कृपया कर पीने योग्य पानी 1140 घरों को प्राप्त कराने में सहयोग प्रदान कर पुण्य का भागी बने। झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने वाले सुबोध झा अध्यक्ष बागबेडा महानगर विकास समिति, के साथ सूचना के अधिकार बागबेड़ा महानगर विकास समिति के संयोजक, विनय सिंह, कांग्रेस के महासचिव अजय ओझा, समाज सेबी विनोद सिंह जनहित याचिका दायर मैं शामिल है।

चांडिल प्रखंड के नूतनडीह में भाजयुमो का नव मतदाता सम्मेलन आयोजित।

चांडिल प्रखंड के नूतनडीह में भाजयुमो का नव मतदाता सम्मेलन आयोजित।

सरायकेला

सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल प्रखंड क्षेत्र के नूतनडीह गांव में भाजयुमो की और से महा जन संपर्क सह नव मतदाता सम्मेलन आयोजित किया गया।नव मतदाता सम्मेलन में रांची के सांसद संजय सेठ बतौर मुख्य अतिथि एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कृषलय तिवारी उपस्थित हुए।

नव मतदाता सम्मेलन को सांसद संजय सेठ के अलावा भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कृषलय तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष बिजय महतो भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक आचार्य व भाजयुमो कार्यकारिणी सदस्य विनोद राय ने संबोधित किया।सांसद संजय सेठ ने नव मतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के तहत भाजपा के 9 साल बेमिसाल के तहत पुरे देश में महा जन संपर्क अभियान सह नव मतदाता सम्मेलन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा भाजपा के नौ साल बेमिसाल के तहत सेवा सुशासन और गरीब कल्याण विकास कार्यों को ग्रामीण क्षेत्र के नव मतदाता को बताया गया।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कृषलय तिवारी ने कहां की 2024 में पहली बार जो युवा वोट करेगा वैसे नव मतदाता ने 24 की चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत देने का संकल्प लिया है प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद राय ने संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ही देश का बेहतर विकास कर सकते हैं इसलिए नव मतदाताओं ने पहला वोट कमल फूल को देने का संकल्प लिया है मौके पर विश्वनाथ उरांव मोतीलाल कुंभकार अकाश महतो युधिष्ठिर महतो मनोरंजन महतो शिव शंकर महतो जगदीश सिंह मुंडा आदि मौजूद रहे।

पश्चिम बादिया लैंपस में धान बीज वितरण का हुआ शुभारंभ।

पश्चिम बादिया लैंपस में धान बीज वितरण का हुआ शुभारंभ।

मुसाबनी

मुसाबनी: गुरूवार को मुसाबनी प्रखंड के पश्चिम बादिया लैंपस में अनुदानित दर पर धान बीज वितरण का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि प्रधान सोरेन, प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोहर गोराई, एटीएम अनीता महतो, लैंपस अध्यक्ष कारू मुर्मू, सचिव रबिन्द्र नाथ घोष ,उप प्रमुख काकोली घोष,मुखिया भीम सेन मुर्मू, सोमाय सोरेन,बिक्रम मुर्मू आदि की उपस्थिति में किसानों के बीच धान बीज वितरण कर शुरुआत की गई।

मौके पर किसानों को बताया गया कि लैंपस में ही आनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरु कर दी गई। यहां, किसानों का आनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात अनुदानित दर पर बीज वितरण किया जा रहा है। इसके लिए किसानों को सर्वप्रथम रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिसके लिए मोबाइल नंबर व आधार नंबर का होना आवश्यक है। लैंपस को स्वर्णा धान एमटीयू 1729 उपलब्ध कराई गई है। धान बीज 30 किलो के पैकेट में है। किसान लैंपस से अपनी सुविधानुसार 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज क्रय कर सकते हैं। मौके पर पंचायत के विभिन्न गांव के किसान उपस्थित थे।

एचवाईडीटी डीप बोरिंग प्लांट एक हफ्ते से खराब बस्ती के लोग पानी पीने की समस्या से जूझ रहे।

एचवाईडीटी डीप बोरिंग प्लांट एक हफ्ते से खराब बस्ती के लोग पानी पीने की समस्या से जूझ रहे।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: गर्मी और कड़ी धूप और बढ़ते तापमान के बीच आदित्यपुर बस्ती के लोग पानी पीने की समस्या से जूझ रहे हैं. यहां नगर निगम ने एचवाईडीटी (डीप बोरिंग प्लांट) की सुविधा दी है लेकिन एक सप्ताह पूर्व चोरों ने डीप बोरिंग का पाइप ही काटकर ले गए हैं. डीप बोरिंग प्लांट का पाइप चोरों द्वारा काटकर ले जाने की वजह से पिछले एक सप्ताह से पानी की समस्या से जूझ रहे आदित्यपुर बस्ती ए रोड के लोग। ऐसे में नगर निगम टैंकर भेजकर यहां के लोगों की प्यास बुझा रही है।

बता दें कि इस रोड में करीब 2000 परिवार रहते हैं.जिनके लिए डीप बोरिंग प्लांट ही प्यास बुझाने का एकमात्र साधन है, क्योंकि इस रोड में जलापूर्ति पाइप लाइन होने के बावजूद यहां पाइप लाइन में पानी नहीं आ रहा है. इस रोड में रहनेवाले आदिवासी महासभा के नायके बाबा दीकूराम मांझी कहते हैं कि पाइप लाइन जलापूर्ति शून्य होने की वजह से इस रोड के 2000 परिवारों को पेयजल की भारी किल्लत से जूझना पड़ रहा है. ये बताते हैं कि वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में कराया गया डीप बोरिंग आये दिन गड़बड़ियों का शिकार होता रहता है जिससे पेयजल की समस्या स्थायी बन चुकी है. उन्होंने स्थानीय पार्षद को डीप बोरिंग को ठीक कराने का अल्टीमेटम दिया है पार्षद का कहना है अब मैं पार्षद नहीं रही, ऐसे में उन्होंने नगर निगम के जबावदेह अधिकारी को सूचना देकर डीप बोरिंग दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है, लेकिन एक सप्ताह से यह बेकार ही पड़ा है और लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने किचन स्टोर की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण संबंधी आदेश पर आपत्ति जताई है।

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने किचन स्टोर की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण संबंधी आदेश पर आपत्ति जताई है।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा अधीक्षक के पत्रांक संख्या 600 किचन स्टोर की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण संबंधी आदेश पर आपत्ति जताते हुए पुनर्विचार की मांग को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक सरायकेला को एक मांग पत्र सौंपा है।

संघ ने मांग पत्र के माध्यम से कहा कि इस विभागीय योजना के क्रियान्वयन के लिए किसी को ठेकेदार के रूप में चिन्हित नहीं किया गया है तथा योजना में संवेदक को दी जाने वाली वित्तीय लाभ का प्रावधान भी नहीं है. ऐसी स्थिति में प्रभारी शिक्षक आर्थिक जोखिम क्यों लेंगे? अपने पारिवारिक खर्च, बच्चों की उच्च शिक्षा तथा गृह निर्माण बैंक लोन आदि के भुगतान के पश्चात महीने के अंत में शिक्षकों के बैंक खाते में ना के बराबर राशि शेष बचती है. ऐसी स्थिति में शिक्षक योजना के क्रियान्वयन के लिए पैसा कहां से लगाएंगे.साथ ही वर्तमान व्यवस्था में योजना क्रियान्वयन के पश्चात राशि की विमुक्ति के दौरान भ्रष्टाचार की प्रबल संभावना बनी रहेगी. प्रभारियों को अपनी जमा पूंजी की वापसी के लिए विद्यालय का शिक्षण कार्य को छोड़कर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, कनीय अभियंता तथा जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालयों का चक्कर काटना मजबूरी हो जाएगा. शिक्षक संघ ने उक्त कार्य के निष्पादन में संभावित परेशानियों को देखते हुए प्रासंगिक पत्र पर आपत्ति जताते हुए पुनर्विचार हेतु मांग की है. साथ ही चेतावनी दिया है, कि सकारात्मक पुनर्विचार ना होने की स्थिति में शिक्षक लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक दत्ता, जिला अध्यक्ष मानिक प्रसाद सिंह, महासचिव सुदामा मांझी, उपाध्यक्ष मनोज सिंह, देवेंद्र नाथ साहू, संगठन सचिव बलराज हांसदा, सोमेन दास आदि शिक्षक शामिल रहे।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 76 वें जन्मदिन पर कटेगा 76 पाउंड का केक- पुरेंद्र

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 76 वें जन्मदिन पर कटेगा 76 पाउंड का केक- पुरेंद्र

सरायकेला/गम्हरिया

गम्हरिया: टोयोटा शोरूम के सामने स्थित होटल द पर्ल में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह लालू विचार केंद्र, झारखंड प्रदेश के संयोजक पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव का 76 वां जन्मदिन 11 जून को गम्हरिया टोयोटा शोरूम मे 76 पाउंड का केक काटकर धूमधाम से मनाया जाएगा।

उक्त जानकारी होटल द एवेन्यू में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पुरेंद्र नारायण सिंह ने दी है। पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि इस अवसर पर भोजपुरी के सुप्रसिद्ध गायक राजेश रसिक और गौरी यादव लालू प्रसाद यादव की जीवनी पर आधारित गीतों की प्रस्तुति देंगे.

वहींपुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि इस अवसर पर लालू प्रसाद यादव के नीतियों, सिद्धांतों और कार्यक्रमों को वर्षभर जन- जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले 5 सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगाlपुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित समर्थकों से लालू प्रसाद यादव की जीवनी पर आधारित प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और विजई प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगाlसंवाददाता सम्मेलन में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, देव प्रकाश, गोपाल प्रसाद, डीपी सिंह, शिव शंकर प्रसाद ठाकुर, विनोद राम उपस्थित थे।

सड़क सुरक्षा टीम द्वारा सदर अस्पताल परिसर में नागरिको को जागरूक किया गया।

सड़क सुरक्षा टीम द्वारा सदर अस्पताल परिसर में नागरिको को जागरूक किया गया।

सरायकेला

सरायकेला: जिला परिवहन पदाधिकारी सरायकेला-खरसावां दिनेश कुमार रंजन के निर्देश पर सड़क सुरक्षा टीम द्वारा सदर अस्पताल परिसर में नेक नागरिक एवं हिट एंड रन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया

जानकारी साझा करते हुए टीम ने बताया कि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में सहायता करने वाले नेक नागरिक को सरकार द्वारा पुरस्कृत करने की योजना (नेक नागरिक) चलाई जा रही है

इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सही समय पर अस्पताल पहुंचाना है जिससे कि घायल की जान बचाई जा सके. इस योजना के तहत गोल्डन ऑवर (एक घंटा के अंदर) में अस्पताल पहुंचाने वाले नेक नागरिक को प्रोत्साहन राशि के रूप में पांच हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र देने का प्रावधान है. सड़क सुरक्षा टीम ने बताया कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले अस्पताल में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं, ताकि चिकित्सक प्रमाणित कर सकें कि घायल व्यक्ति को किसने मदद की है. उस मददकर्ता को गुड सेमेरिटन योजना के तहत इनाम की राशि दी जा सके. टीम ने बताया कि सड़क हादसों में मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से इस योजना को लाया गया है. लोगों को इस योजना की ज्यादा से ज्यादा जानकारी दें और लोगों को इसके प्रति जागरूक करें ताकि आए दिन सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों की संख्या कम हो सके. इसके अलावे हिट एंड रन के बारे में भी जानकारी दी गई

विस्थापितों के पुनर्वास के लिए चिन्हित जमीन की भी धड़ल्ले से खरीद -बिक्री

विस्थापितों के पुनर्वास के लिए चिन्हित जमीन की भी धड़ल्ले से खरीद -बिक्री

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: सुवर्णरेखा बहुउद्देश्यीय परियोजना के तहत निर्माणाधीन चांडिल डैम से हुए विस्थापितों के पुनर्वास के लिए चिन्हित जमीन की भी अब धड़ल्ले से खरीद -बिक्री होने लगी है. चिलगु  पुनर्वास स्थल की जमीन की भी खरीद-बिक्री जोरों पर हो रही है. 

बताया जा रहा है कि चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलगु पुनर्वास कॉलोनी में इन दिनों अवैध रूप से जमीन खरीद बिक्री धड़ल्ले से किया जा रहा है. जमीन माफियाओं द्वारा विस्थापितों के श्मशान घाट की जमीन को भी बेचकर उनमें मकान का निर्माण करवाया जा रहा है. वहीं पुनर्वास स्थल की जमीन का संरक्षण करने के जिम्मेदार सुवर्णरेखा बहुउद्देश्यीय परियोजना के अधिकारी भी इस मामले में मौन धारण किए हुए हैं.

दरअसल सुवर्णरेखा बहुउद्देश्यीय परियोजना के विस्थापितों के लिए चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के 22 स्थानों पर पुनर्वास स्थल के लिए जमीन आवंटित किया गया है, जहां केवल विस्थापितों को ही जमीन उपलब्ध कराने का प्रावधान है. परियोजना द्वारा जिन विस्थापित परिवारों को विकास पुस्तिका निर्गत किया गया है, उन्हें पुनर्वास की जमीन दी जाती हैं. लेकिन चिलगु पुनर्वास स्थल में गैर विस्थापितों के द्वारा अवैध रूप से जमीन पर कब्जा किया जा रहा है. जबकि, पुनर्वास नीति के स्पष्ट है कि पुनर्वास की जमीन खरीद बिक्री गैर कानूनी है, जमीन खरीद बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का प्रावधान है. सबसे बड़ी बात है कि इसी क्रम में श्मशान घाट की जमीन पर भी अतिक्रमण किया जा रहा है.

मुसाबनी में अवैध दुकान व मकान निर्माण कार्य को पुलिस ने कराया बंद

मुसाबनी में अवैध दुकान व मकान निर्माण कार्य को पुलिस ने कराया बंद

मुसाबनी

पुलिस ने जप्त किया निर्माण संबधी औजार

मुसाबनी टाउनशिप के लोग अवैध रूप से मुसाबनी बाजार में दुकान एवं अन्य कॉलोनियों में मकान बिना किसी आदेश या अनुमति के अवैध रूप से निर्माण कर अंचल एवं पुलिस प्रशासन को चुनौती दे रखा है। मुसाबनी बाजार ,सी लाइन, बाबू लाइन ,न्यू कॉलोनी, कंपनी तालाब एरिया आदि जगहों पर अवैध रूप से निर्माण कार्य चल रहा था ।जिस पर पुलिस ने तत्काल रोक लगा दिया है। पुलिसिया रोक के बावजूद भी रात के अंधेरे में पर्दे के पीछे धड़ल्ले से निर्माण कार्य जारी है।

इस मामले की जानकारी जब मुसाबनी डीएसपी चंद्र शेखर आजाद को हुई तो उन्होंने हरकत में आकर बुधवार को सारे अवैध निर्माण पर रोक लगाने का आदेश मुसाबनी थाना प्रभारी को दिया। हरकत में आई पुलिस ने घूम घूम कर अवैध निर्माण कार्य को अभिलंव बंद करा दिया। मुसाबनी बाजार में बिना अनुमति के बन रहे दुकान निर्माण कार्य को बंद कराते हुए सारे औजार, कुदाल, बेलचा आदि उठा कर पुलिस थाना ले गयी। थाना प्रभारी ने दुकानदारों को हिदायत देते हुए कहा कि बिना अनुमति का कोई निर्माण कार्य वे हरगिज न करें अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की आंख में धूल झोंक पर लोग सरकारी मकान एवं दुकान को लाखों रुपए में अवैध तरीके से खरीद बिक्री कर रहे हैं। जिसको लेकर मुसाबनी में कभी भी दो गुटों में संघर्ष होने की संभावना है। यदि समय रहते प्रशासन ध्यान नहीं दिया तो अवैध सरकारी आवास पर कब्जा को लेकर क्षेत्र का माहौल कभी भी बिगड़ सकता है।

प्रशासन से लोग अवैध निर्माण को तुड़वाने की मांग कर रहे हैं अंचल प्रशासन द्वारा दुकान एवं आवास आवंटन की जांच हेतु टीम गठित किया गया है। दुकान एवं मकान की खरीद बिक्री करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है। अवैध निर्माण के खिलाफ प्रसाशन सख्त है।

Design a site like this with WordPress.com
Get started