जमशेदपुर में जाम को लेकर एक्शन में पुलिस,, चलाया विशेष जांच अभियान।

जमशेदपुर में जाम को लेकर एक्शन में पुलिस,, चलाया विशेष जांच अभियान।

जमशेदपुर : बुधवार को एएसपी सुमित कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में साकची बाजार क्षेत्र की सड़कों पर सघन जांच अभियान चलाया गया. साथ ही जहां-तहां बेतरतीब पार्किंग करने वाले लोगों को नसीहत देकर दोबारा पकड़े जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गयी. एएसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि त्यौहार का मौसम है, लोग खरीदारी करने बाजार आ रहे हैं. मगर बेतरतीब पार्किंग और जहां-तहां अवैध रूप से फुटपाथ पर दुकान लगाकर लोग सड़क को जाम कर रहे हैं।

एसपी ने बताया कि फिलहाल उन्हें नसीहत दी गयी है. विशेष तौर पर ऑटो चालकों को हिदायत दी गयी है. उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि सभी ऑटो चालकों से वार्ता कर उनसे सहयोग की अपील करें, अन्यथा दोबारा पकड़े जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

आदित्यपुर बस्ती वासियों का थाने में जोरदार विरोध प्रदर्शन।

आदित्यपुर बस्ती वासियों का थाने में जोरदार विरोध प्रदर्शन।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

4 अक्टूबर बुधवार को सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आदित्यपुर बस्ती आई रोड़ के लोगों ने बस्ती के एक मकान को दूसरे समुदाय को बेचे जाने के विरोध में एक बार फिर आदित्यपुर थाना पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया गया.आदित्यपुर बस्ती आई रोड के बस्ती वासियों का कहना है कि पुलिस द्वारा उक्त मामले में कार्रवाई नहीं की जा रही है, तो मामले को सरायकेला अनुमंडल न्यायालय में भेजा जाए जिससे अनुमंडल न्यायालय द्वारा मामले को लेकर न्याय संगत कार्रवाई की जा सके।

आपको बताते चलें कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आई रोड बस्ती निवासी स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से संजय लाल नामक व्यक्ति द्वारा अपने मकान को 11लाख रुपए में अन्य समुदाय को बेचे जाने से नाराज लोगों द्वारा बीते कई महीने से लगातार विरोध किया जा रहा है. मामले को लेकर बस्ती के लोगों द्वारा सरायकेला पुलिस अधीक्षक के समक्ष भी गुहार लगाई गई है ,इसी कड़ी में बुधवार आदित्यपुर बस्ती के दर्जनों महिला एवं पुरुषों ने थाना पहुंचकर अपना विरोध जताया ,बस्ती वासियों का कहना है कि संजय लाल नामक व्यक्ति द्वारा 11 लाख कीमत में अपने पुराने मकान को शाकिर अली नामक व्यक्ति को बेच दिया गया है ,जिसका विरोध स्थानीय कर रहे हैं. बस्ती वासियों द्वारा बताया गया कि वह उक्त मकान को लोग भी खरीदना चाहते हैं ,लेकिन अधिक कीमत में संजय लाल द्वारा बस्ती के लोगों को घर बेचने के बजाय बाहरी व्यक्ति को बेच दिया गया है. जिससे भविष्य में बस्ती का सहार्दपूर्ण माहौल बिगाड़ सकता है।

सरायकेला एसपी डॉ विमल कुमार ने महिला शक्ति पेट्रोलिंग पार्टी स्पेशल फोर्स का किया गठन।

सरायकेला एसपी डॉ विमल कुमार ने महिला शक्ति पेट्रोलिंग स्पेशल फोर्स का किया गठन।

सरायकेला/आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला जिले के एसपी डॉ. बिमल कुमार ने आदित्यपुर थाने में महिला सुरक्षा को लेकर स्पेशल फोर्स का गठन किया.एसपी ने महिला एस.आई के नेतृत्व में कुल 8 महिला एएसआई और सिपाहियों की इस टीम को आदित्यपुर,आर.आई.टी,गम्हरिया और कांड्रा थाना क्षेत्र में गश्त लगाने सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई का जिम्मा सौंपा है.विशेष रूप से महिला सुरक्षा पर काम करने वाली इस टीम का नाम महिला शक्ति पेट्रोलिंग रखा गया है।

महिला शक्ति पेट्रोलिंग पार्टी को आदित्यपुर थाने से हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए डॉ. बिमल ने पत्रकारों को बताया कि इस फोर्स का गठन महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही किया गया है.उन्होने कहा कि आज शहरी क्षेत्र से इसकी शुरुआत हुई है और ग्रामीण क्षेत्र में भी विभिन्न थानों में तैनात महिला पुलिसकर्मी इसी तरह अपने थाना क्षेत्रों में कार्यरत रहेंगी.उन्होने बताया कि इसके लिए एक मोबाइल नंबर-9798302490 भी विशेष रूप से जारी करते हुए आज से ही इसका व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

इस नंबर पर महिलाओं के फोन आते ही टीम पीड़ित महिला तक पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई करने की शुरुआत करेगी.इसके लिए महिलाओं को किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए शक्ति पेट्रोलिंग टीम को सक्षम बनाया गया है.आदित्यपुर थाने से 4 स्कूटी पर सवार 8 महिला पुलिसकर्मियों‌ को एसपी डॉ विमल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

घटा डैम का जलस्तर घटकर 181.50 पहुंचा तो सात रेडियल गेट बंद किया, तीन रेडियल गेट को एक-एक मीटर तक खोल कर छोड़ा गया

घटा डैम का जलस्तर घटकर 181.50 पहुंचा तो सात रेडियल गेट बंद किया, तीन रेडियल गेट को एक-एक मीटर तक खोल कर छोड़ा गया

सरायकेला/चांडिल

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला जिले के चंद्र विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चांडिल डैम का जलस्तर घटने के बाद मंगलवार की सुबह सात रेडियल गेट बंद कर दिए गए हैं. फिलहाल डैम का तीन रेडियल गेट को एक-एक मीटर तक खोल कर रखा गया है इचागढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने क्षेत्र का जायजा लिया.

वहीं  मंगलवार की सुबह चांडिल डैम का जलस्तर 181.50 मीटर दर्ज किया गया. इससे चांडिल डैम के किनारे डूब क्षेत्र में रहने वाले विस्थापित परिवारों ने राहत की सांस ली है. डैम का जलस्तर 181.85 मीटर के पार चले जाने के बाद डैम के 10 रेडियल गेटों को खोल दिया गया था. इनमें आठ गेट को डेढ़-डेढ मीटर और दो गेट को एक-एक मीटर तक खोला गया था. इसके बाद डैम का जलस्तर तेजी से घटता गया.

मंगलवार की सुबह चांडिल डैम का जलस्तर 181.50 मीटर पहुंचने के बाद सात रेडियल गेटों को बंद कर दिया गया. फिलहाल डैम के तीन रेडियल गेट एक-एक मीटर तक खुला है. वहीं जलस्तर बढ़ने के बाद ईचागढ़ गांव की सड़कों पर जलभराव हो गया. इससे गांव की सड़कों पर आवागमन बंद हो गया था. इसका जायजा लेने के लिए ईचगढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सह प्रभारी अंचल अधिकारी किकू महतो ईचागढ़ गांव पहुंचे और स्थिति का आकलन किया. वे किचड़नुमा सड़कों से होते हुए पूरे गांव का भ्रमण कर लोगों की वर्तमान स्थिति से अवगत हुए.

गौड़ सेवा संघ का 33 वां स्थापना दिवस केंद्रीय कार्यालय सिजुलता में मनाया गया।

गौड़ सेवा संघ का 33 वां स्थापना दिवस केंद्रीय कार्यालय सिजुलता में मनाया गया।

सरायकेला-खरसावां

( पारस कुमार होता की रिपोर्ट )

सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत सीजूलता स्थित केंद्रीय कार्यालय में सरायकेला खरसावां जिला समिति के तत्वाधान में गौड़ सेवा संघ का 33वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर सराईकला खरसावां जिला अंतर्गत सभी गौड़ बहुल क्षेत्र से अहले सुबह से ही गौड़ समाज का बैनर लिए हुए स्त्री पुरुष जुलूस की शक्ल में सीजूलता पहुंचे। परिसर पर विधिवत रूप से गौड़ सेवा संघ के स्टेरिंग कमेटी के सदस्य मार्कंडेय महाकुड के कर कमलों से झंडोतोलन किया गया तत्पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए स्थापना दिवस की शुरूआत हुई ।

इस अवसर पर गौड़ सेवा संघ केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष हरेकृष्णा प्रधान जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने आगे सभा को संबोधित करते हुए अपना विचार रखा कि सभी ग्राम समिति का स्थापना कर मजबूती प्रदान करने का कार्य किया जाए । स्टेरिंग कमेटी के सदस्य मार्कंडेय महाकुड़ ने गौड़ समाज का इतिहास पर प्रकाश डालते हुए सभी आयु वर्गों के लोगों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही । सभा परिचर्चा के दौरान जिला अध्यक्ष अशोक प्रधान ने शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि गौड़ समाज का उद्धार शिक्षा को हथियार बनाने से ही संभव है ।हमें बढ़-चढ़कर अपने परिवार जनों को शिक्षित करना होगा ,तभी समाज का विकास होगा । सभा को सम्मानित अतिथि नीलसेन प्रधान (केंद्रीय उपाध्यक्ष), नेंबू प्रधान (केंद्रीय सहसचिव) ,केंद्रीय सदस्य रूपनो प्रधान, नागेश्वर प्रधान के अलावे जिला समिति के वक्ताओं एवं प्रखंड समिति के पदाधिकारीगणों ने अपना विचार प्रस्तुत किया ।

इस पूरे समारोह का संचालन जिला सचिव मुरली प्रधान ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड अध्यक्ष गम्हरिया के दिलीप प्रधान ने किया । मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक प्रधान, मुरली प्रधान, कृष्ण प्रधान, पवित्र महाकुड़ , देवीदत्त प्रधान, विष्णु प्रधान, जगन्नाथ प्रधान, ओमप्रकाश प्रधान, गोपीनाथ प्रधान, बासुदेव प्रधान, संदीप प्रधान, घनश्याम महाकुड, शरद बाबा, लक्ष्मण महाकुड़ ,अश्विनी प्रधान ,नीताई प्रधान ,शक्ति महाकुड ,मंत्री महाकुड़, श्यामल महाकुड ,राजीव प्रधान, मानिक गौड, भरत महाकुड, सूरज महाकुड़ ,मुरारी प्रधान ,विश्वजीत प्रधान, लक्ष्मण के अलावे काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

मुरुप के अर्जुन पुस्तकालय के विद्यार्थियो के बीच हुआ मोटिवेशनल कार्यक्रम।

मुरुप के अर्जुन पुस्तकालय के विद्यार्थियो के बीच हुआ मोटिवेशनल कार्यक्रम।

सरायकेला/खरसावां

( पारस कुमार होता की रिपोर्ट )


राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी के जयंती के अवसर पर सरायकेला प्रखण्ड अन्तर्गत मुरुप पंचायत मुख्यालय गाँव स्थित अर्जुन पुस्तकालय के विद्यार्थियों के बीच मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी के चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित श्री झारखण्ड सीमेंट फाउंडेशन ट्रस्ट खरसवां के सी एस आर श्री बद्रीनाथ डे ने पुस्तकालय के विद्यार्थियों को करियर कौंसिल के लिए मोटिवेट करते हुए कहा कि विद्यार्थी समय व्यर्थ न गवाएं और समय का सदउपयोग करें। विद्यर्थी लक्षय निर्धारण कर लगन पूर्वक अध्ययन करें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी।
उन्होंने अर्जुन पुस्तकालय को हर संभव मदद करने की भी बात कही। अर्जुन पुस्तकालय के अध्यक्ष हेमसागर प्रधान ने बताया कि शिक्षा कभी भी व्यर्थ नहीं होती भले ही वह किसी तरह की ग्रहण की गई हो। एही नहीं बल्कि शिक्षा अक्षय संपति है जो कभी भी नष्ट नहीं होता है और ना ही इसकी चोरी होने का भय रहता।

इससे पूर्व अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन संतोष महतो ने की जबकि धन्यवाद ज्ञांपन ललित प्रधान ने दी।इस अवसर पर मुरुप पंचायत समिति सदस्या श्रीमती अनिता प्रधान ने अर्जुन पुस्तकालय को कई उपयोगी पुस्तकें दान स्वरूप प्रदान दिए।

मौके पर मुरुप पंचायत समिति सदस्या श्रीमती अनिता प्रधान, मुरुप के ग्राम प्रधान जीतमोहन महतो,अर्जुन पुस्तकालय मुरुप के अध्यक्ष हेमसागर प्रधान, अजीत प्रधान, ललित प्रधान, विकास प्रमाणिक, देवाशीष प्रमाणिक, आशीष प्रमाणिक, मृत्युंजय प्रमाणिक, धनंजय प्रमाणिक, अमीर प्रमाणिक, समीर प्रमाणिक, महादेव प्रमाणिक, अभिलाष प्रमाणिक, संतोष महतो समेत कई विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

गोवर्धन योजना तहत निर्मित गोबर गैस प्लांट का जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा लोकार्पण किया गया।

गोवर्धन योजना तहत निर्मित गोबर गैस प्लांट का जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा लोकार्पण किया गया।

पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत सदर प्रखंड के तमाड़बांध पंचायत स्थित श्री चाईबासा गौशाला परिसर में जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) अंतर्गत गोवर्धन योजना तहत निर्मित गोबर गैस प्लांट का लोकार्पण किया गया.

इस अवसर पर सहायक समाहर्ता श्रुति राज लक्ष्मी, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चाईबासा के कार्यपालक अभियंता, चाईबासा गौशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष/सचिव, सदस्य गण सहित अन्य उपस्थित रहे.

वहीं इस गोबर गैस प्लांट से आसपास के तकरीबन 15 से 20 घरों को गैस पाइप लाइन के माध्यम से जोड़ा गया है. इस अवसर पर वार्ता के दौरान लाभुकों द्वारा बताया गया की गोबर गैस प्लांट से जुड़ने के उपरांत अब प्रत्येक माह ₹500 से ₹1000 तक की बचत होगी. इस दौरान उपायुक्त के द्वारा पाइपलाइन के माध्यम से घरों तक पहुंच रहे रसोई ईंधन की कार्य प्रणाली की भी जानकारी प्राप्त की गई. उक्त अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान समय में गोबर गैस प्लांट से निर्मित गैस रसोई इंधन के रूप में एक बेहतर विकल्प है तथा यहां पर गौशाला की उपलब्धता होने के कारण प्लांट के लिए आवश्यक गोबर की आपूर्ति भी सुलभ है. उन्होंने कहा कि गोबर गैस प्लांट से निर्मित रसोई इंधन धुएं से होने वाले बीमारियों में तथा एलपीजी गैस पर होने वाले खर्च दोनों में कमी लाएगी. उन्होंने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में जिस किसी भी लाभुकों को इस योजना की आवश्यकता है, तो वह पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से संपर्क स्थापित कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

जादुगोड़ा: सीआइएसएफ जवानों ने रंकिणी मंदिर व आसपास श्रम दान कर चलाया स्वच्छता अभियान।

जादुगोड़ा: सीआइएसएफ जवानों ने रंकिणी मंदिर व आसपास श्रम दान कर चलाया स्वच्छता अभियान।

पूर्वी सिंहभूम/जादूगोड़ा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

1 अक्टूबर रविवार को स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत यूसिल की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने सहायक समादेष्टा अक्षय के नेतृत्व में जादूगोड़ा के प्रसिद्ध रंकिणी मंदिर में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया. इस अभियान में जादूगोड़ा, नरवा पहाड़ व तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट के सीआइएसएफ जवानों ने संयुक्त रूप से मंदिर परिसर एवं उसके आस-पास के इलाकों की सफाई की. इस स्वच्छता अभियान में सहायक समादेस्टा अक्षय उगाले, इंस्पेक्टर पवन कुमार, वी के सिंह, विनय कुमार, बलविंदर सिंह समेत 10 सब इंस्पेक्टर, 12 एएसआइ, 18 जीडी व अन्य ने शिरकत की।

इस दौरान स्थानीय लोगों के बीच स्वच्छता संबंधी पर्चे बाट कर स्वच्छ भारत मिशन का संदेश उन तक पहुंचाया गया, ताकि गांव-गांव में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता आये।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित इस स्वच्छता अभियान में 100 घंटे यानी हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान के स्वच्छता संकल्प को चरितार्थ करते हुए 50 की संख्या में जवानों ने जादूगोड़ा रांकिणी मंदिर व आसपास के इलाकों की साफ-सफाई कर स्थानीय गांव वालों तक भी स्वच्छ भारत मिशन का संदेश पहुंचाया।

आपको बताते चलें कि सीआइएसएफ की ओर से बीते 15 सितंबर से यह अभियान चलाया जा रहा है. अब आस-पास के स्कूल, मंदिर, मैदान, यूसिल कॉलोनी में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है।

टाटा पुरूलिया एन एच 32 बना कीचड़नुमा, कीचड़ में कमल खिलते,सबका साथ दो विकास:-सुफल महतो

टाटा पुरूलिया एन एच 32 बना कीचड़नुमा, कीचड़ में कमल खिलते,सबका साथ दो विकास:-सुफल महतो

सरायकेला/चांडील

स्वच्छ भारत अभियान में श्रम दान के लिए सड़क बना किचड़नुमा, किचड़ में ही कमल खिलते हैं, सर्वाधिक महंगाई, बेरोजगारी, निजीकरण , से त्रस्त जनता सबकुछ देख रहा है, सबका साथ दो का विकास किसी से छिपा नहीं है.

सुफल महतो

किसान आन्दोलन के पश्चात तीनों कृषि कानून रद्द होने के तीन माह के अन्दर एम एस पी की कानूनी गारंटी ,साल भर बाद भी अमल में नहीं लाया। इसके विरोध में देशव्यापी अभियान जारी है. वहीं 3 अक्टूबर को लखिनपुर खिरी घटना के खिलाफ देशव्यापी काला दिवस मनाने का आव्हान संयुक्त किसान मोर्चा ने किया है,5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव चुनावों में भाजपा को साफ करने में जुटी है , त्रस्त जनतता

बिस्टुपुर माइकल जॉन ऑडिटोरियम में जुड़ेजा भारत जीतेगा भारत सह सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बिस्टुपुर माइकल जॉन ऑडिटोरियम में जुड़ेजा भारत जीतेगा भारत सह सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जमशेदपुर/बिस्टुपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

1 अक्टूबर रविवार को जमशेदपुर के बिस्टुपुर माइकल जॉन ऑडिटोरियम में एस एस रिजवी छब्बन जी के नेतृत्व में जुड़ेगा भारत जीतेगा भारत सह सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सभी मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया.मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष बबलू झा ने किया.वहीं आयोजित सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएलपी लीडर जनाब आलमगीर आलम साहब स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता अल्पसंख्यक सेल के प्रभारी उमर खान प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी अशोक चौधरी कार्यकारी जिला नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर फिरोज खान जेबा खान रामेश्वर प्रसाद रियाज खान सफी अहमद उपस्थित हुए।

वहीं कार्यक्रम मै गुरदीप सिंह युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू अभिजीत सिंह सुल्तान अहमद राजा सिंह राजपूत जिला सचिव दीपक गुप्ता सुरेंद्र शर्मा बादशाह खान अन्य नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।

जिले के विभिन्न कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं पार्क में चलाया गया सफाई अभियान, लोगो नें बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा

जिले के विभिन्न कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं पार्क में चलाया गया सफाई अभियान, लोगो नें बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा

सरायकेला-खरसावां

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत उप विकास आयुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों ने समाहरणालय परिसर की सफाई के लिए श्रमदान दिया।

गाँधी जयंती के पूर्व आज दिनांक 01 अक्टूबर 2023 को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत समाहरणालय परिसर सरायकेला खरसावां में स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया l यह कार्यक्रम जिले के विभिन्न कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं पार्क समेत विभिन्न स्थलों पर सफाई अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम के तहत उप विकास आयुक्त समेत जिले के पदाधिकारियों एवं समाहरणालाय के कर्मियों ने श्रमदान देकर समाहरणालय भवन परिसर की सफाई किया l इस मौके पर उप विकास आयुक्त ने कहा अपने घर एवं आस-पड़ोस की साफ-सफाई करना हम सभी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है l अपने घर एवं आसपड़ोस को साफ – स्वच्छ रख कर हम कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं l उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन की टीम ठोस कचरा प्रबंधन के लिए अभियान चला रही है l परंतु यह अभियान तभी सफल हो सकता है जब हम अपने घर में जैविक कचरा एवं प्लास्टिक को अलग-अलग डस्टबिन में रखें l ऐसा कर हम जैविक कचरा एवं प्लास्टिक कचरे को मिक्स होने से रोक सकते हैं l जैविक कचरा एवं प्लास्टिक कचरा को अलग-अलग जमा करने से जैविक कचरा से कम्पोस्ट बनाने और प्लास्टिक कचरे को रिसाइकिल करने में मदद मिलेगी ल कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त नें मौक़े पर उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत अपने आस पास साफ सफाई रखने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने तथा स्वच्छता के प्रति अन्य लोगो को भी प्रेरित करने का शपथ ग्रहण कराया।

अभियान के तहत सीधो-कान्हू पार्क सरायकेला में अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्री रामकृष्ण कुमार , कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सरायकेला श्री राजेंद्र प्रसाद एवं विधायक प्रतिनिधि श्री सानद आचार्य समेत विभिन्न पदाधिकारी एवं नेहरू युवा केंद्र के वॉलटियरस के द्वारा स्वैच्छिक श्रमदान कर सफाई अभियान चला गया।

उक्त में उप विकास आयुक्त के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंती पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल सरायकेला, सोशल मीडिया प्रसार पदाधिकारी, क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी, जिला समन्वयक जल जीवन मिशन एवं अन्य पदाधिकारी तथा कर्मी उपस्थित रहें।

सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण तथा ओवर स्पीडिंग रॉंग साइड ड्राइविंग ड्रंक ड्राइविंग के खिलाफ चलाया गया विषेश जांच अभियान।

सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण तथा ओवर स्पीडिंग रॉंग साइड ड्राइविंग ड्रंक ड्राइविंग के खिलाफ चलाया गया विषेश जांच अभियान।

सरायकेला/गम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

30 सितंबर शनिवार को अपर उपायुक्त एवं जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में सड़क दुर्घटनाओ पर नियंत्रण तथा ओवर स्पीडीँग, रॉंग साइड ड्राइविंग, ड्रंक ड्राइविंग के विरुद्ध चलाया गया विशेष जाँच अभियान.मौक़े पर उपरोक्त के अलावा जेआरडीसीएल के पदाधिकारी, गम्हरिया थाना प्रभारी सुषमा कुमारी तथा सड़क सुरक्षा की टीम के सदस्य उपस्थित रहें।

वही विशेष जांच अभियान में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन सुनिश्चित करने को लेकर लोगो को किया गया जागरूक साथ ही ओवर स्पेडिंग एवं रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर की गई करवाई।

उपायुक्त के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण, सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा ओवर स्पीडिंग एवं रॉन्ग साइड ड्राइविंग के विरुद्ध अपर उपायुक्त सुबोध कुमार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी शंकर आचार्य शामद के नेतृत्व में गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विशेष जाँच अभियान चलाया। इस दौरान लोगो को लोगों को सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के अनुपालन करने हेतु प्रेरित किया साथ ही बड़े वाहनो को ओवर स्पीडिंग एवं रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर नियम संगत कार्यवाही कर यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित ड्राइविंग करने, अवैध पार्किंग ना करने हेतू प्रेरित किया गया।

Design a site like this with WordPress.com
Get started