उप विकास आयुक्त के अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस का किया गया आयोजन

उप विकास आयुक्त के अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस का किया गया आयोजन

सरायकेला-खरसावां

लंबित आवास को पूर्ण करने हेतु समस्याओं समाधान पर की गईं चर्चा, 30 जून तक लंबित कार्य पूर्ण करने पर बनी सहमति

सरायकेला प्रखंड के ईटाकुदर पंचायत अंतर्गत बुंडू गांव के गुमानडीह टोला में प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त सरायकेला- खरसावां प्रवीण कुमार गगराई उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास के सभी लंबित आवासों को पूर्ण करने हेतु 30 जून 2023 की तिथि निर्धारित की गई है इसके लिए विशेष अभियान के रूप में प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस का आयोजन प्रत्येक गुरुवार को किया जा रहा है। आज आयोजित कार्यक्रम में वैसे सभी लाभुक जिनके प्रधानमंत्री आवास लंबित हैं वे उपस्थित रहे तथा उनके साथ आवास के लंबित रहने के कारणों पर चर्चा की गई। लाभुकों की समस्याओं को जानकर उप विकास आयुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों को समस्या का समाधान अविलंब करने का निर्देश दिया। कुछ लाभुकों द्वारा बताया गया कि निजी कारणों से तथा आवास बड़ा बनाने के कारण उनकी राशि खर्च हो गई है इस पर उपस्थित पदाधिकारी द्वारा उन्हें आश्वस्त किया गया कि आप आवास का काम पुनः चालू करें ताकि अगली किस्त की राशि आपको दी जा सके।

इस दौरान गुमानडीह टोला की मोगली सरदार के आवास हेतु निर्माण कार्य का प्रारंभ भी उप विकास आयुक्त सरायकेला-खरसावां, प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला तथा मुखिया ईटाकुदर पंचायत द्वारा कुदाल चलाकर किया गया। लाभुकों द्वारा सकारात्मक पहल करने और समय पर आवास पूर्ण करने का आश्वासन उपस्थित पदाधिकारियों को दिया गया।

मौके पर उप विकास आयुक्त, सरायकेला-खरसावां द्वारा उपस्थित ग्रामीणों से अन्य समस्याओं की जानकारी ली गई जिस पर ग्रामीणों ने तालाब जीर्णोद्धार, सड़क की खराब स्थिति तथा कुछ पेंशन के मामले से पदाधिकारियों को अवगत कराया। इस दौरान पेंशन संबंधी मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया जबकि तालाब जीर्णोद्धार और सड़क संबंधी मामले में यथाशीघ्र कार्रवाई करने की बात कहीं गई। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सरायकेला-खरसावां के अतिरिक्त प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला, जिला समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यवान, जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) प्रधानमंत्री आवास योजना बसंत साहू , प्रखंड समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना सरायकेला राकेश महतो, पंचायत सचिव एवं अन्य कर्मीगण उपस्थित रहे ।

क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह माइकल जॉन ऑडिटोरियम में चार जून को

क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह माइकल जॉन ऑडिटोरियम में चार जून को

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह माइकल जॉन ऑडिटोरियम में 4 जून को संध्या मे आयोजित होगा. सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान आयुक्त मनोज कुमार उपस्थित रहेंगे जबकि मोटिवेशनल स्पीच के लिए यूपीएससी रैंकर्स मनीष भारद्वाज को आमंत्रित किया गया है. 

इस समारोह मे सीबीएसई, आईसीएससी की परीक्षा में 85% अंक लाने वाले विद्यार्थियों और जैक की परीक्षा में 80% अंक लाने वाले 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा. अब तक 70 विद्यार्थियों की सूची बन चुकी है. इसके अलावा सभी बोर्ड के सिटी टॉपर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा.
इन सभी के अलावे आइआइटी, नीट, आईआईएम, खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों, रिसर्च एवं प्रशासनिक सेवा में उत्तीर्ण छात्रों को क्षत्रीय गौरव से सम्मानित किया जाएगा. यह 10वां क्षत्रीय सम्मान समारोह है. अध्यक्ष ने कहा इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों और युवाओं को समाज से जोड़ना और राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें आगे लाने की पहल करना है. 

यह जानकारी प्रेस वार्ता में क्षत्रीय संघ के पदाधिकारियों ने दी. प्रेसवार्ता में केंद्रीय अध्यक्ष शम्भू नाथ सिंह, उपाध्यक्ष विमल सिंह, महिला अध्यक्ष कविता परमार, महासचिव मंजू सिंह, कोषाध्यक्ष अरविंद सिंह, ब्रिजेश सिंह, प्रेस प्रभारी प्रशांत सिंह पुतुल शामिल थे।

क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह माइकल जॉन ऑडिटोरियम में चार जून को

क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह माइकल जॉन ऑडिटोरियम में चार जून को

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह माइकल जॉन ऑडिटोरियम में 4 जून को संध्या मे आयोजित होगा. सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान आयुक्त मनोज कुमार उपस्थित रहेंगे जबकि मोटिवेशनल स्पीच के लिए यूपीएससी रैंकर्स मनीष भारद्वाज को आमंत्रित किया गया है।

इस समारोह मे सीबीएसई, आईसीएससी की परीक्षा में 85% अंक लाने वाले विद्यार्थियों और जैक की परीक्षा में 80% अंक लाने वाले 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा. अब तक 70 विद्यार्थियों की सूची बन चुकी है. इसके अलावा सभी बोर्ड के सिटी टॉपर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा.
इन सभी के अलावे आइआइटी, नीट, आईआईएम, खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों, रिसर्च एवं प्रशासनिक सेवा में उत्तीर्ण छात्रों को क्षत्रीय गौरव से सम्मानित किया जाएगा. यह 10वां क्षत्रीय सम्मान समारोह है. अध्यक्ष ने कहा इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों और युवाओं को समाज से जोड़ना और राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें आगे लाने की पहल करना है।

यह जानकारी प्रेस वार्ता में क्षत्रीय संघ के पदाधिकारियों ने दी. प्रेसवार्ता में केंद्रीय अध्यक्ष शम्भू नाथ सिंह, उपाध्यक्ष विमल सिंह, महिला अध्यक्ष कविता परमार, महासचिव मंजू सिंह, कोषाध्यक्ष अरविंद सिंह, ब्रिजेश सिंह, प्रेस प्रभारी प्रशांत सिंह पुतुल शामिल थे

मृतक कर्मचारियों की पत्नियां अनुकंपा के आधार पर नौकरी की मांग कर रही है पिछले छह माह से

मृतक कर्मचारियों की पत्नियां अनुकंपा के आधार पर नौकरी की मांग कर रही है पिछले छह माह से

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर का एनआईटी गेट पिछले छह माह से हड़ताली चौक बना हुआ है. आदित्यपुर स्थित एनआईटी गेट पर पूर्व के आरआईटी काल के मृतक कर्मचारियों की पत्नियां अनुकंपा के आधार पर नौकरी की मांग कर रही है. महिलाएं पिछले छह माह हड़ताल पर डटी हैं. ये लोग पिछले वर्ष 22 नवंबर 2022 से अनिश्चित कालीन धरना पर बैठी थी. जब उनकी बातें नहीं सुनी गई तो मृत कर्मचारियों की पत्नियां भूख हड़ताल पर बैठी हैं. लेकिन अब तक इन दलित पीड़ित विधवा महिलाओं का हाल जानने संस्थान का कोई व्यक्ति नहीं आ रहा है.आरआईटी के मृतक कर्मी के आश्रितों का कोई सुधि नहीं ले रहा है. अब कर्मियों की पत्नियों का बुरा हाल हो रहा है।

हड़ताल पर बैठे मृत कर्मचारी की पत्नीयों में सदाशिव मुखी की पत्नी विमला देवी, जौहर मुखी की पत्नी मुन्नी देवी, कार्तिक मुखी की पत्नी सायबान मुखी, कल्लू नायक की पत्नी छाया देवी, शरद मुखी की पत्नी नीलमणि मुखी शामिल हैं. इनलोगों ने लगातार मीडिया के संवाददाता से बात करते हुए कहा कि संस्थान के लोग अब भी कागजी प्रक्रिया की ही बात कह रहे हैं, यह बात पिछले 10 वर्षों से कही जा रही है. जबकि भूख हड़ताल पर बैठी इन महिलाओं का हाल जानने पांच दिनों से जिला प्रशासन के लोग जरूर आ रहे हैं।

मंगलम सिटी का मुख्य गेट और बाउंड्री वॉल को किया बुलडोजर से ध्वस्त

मंगलम सिटी का मुख्य गेट और बाउंड्री वॉल को किया बुलडोजर से ध्वस्त

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर स्थित मंगलम सिटी का मुख्य गेट और बाउंड्री वॉल को गुरुवार को अंचल प्रशासन ने कब्जा मुक्त करा लिया है. कड़ी सुरक्षा के बीच प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी की मौजूदगी में अंचल के बुल्डोजर ने यह कार्रवाई की।

इस दौरान कुल 2.03 एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया. इससे पूर्व अंचल प्रशासन द्वारा बिल्डर को नोटिस देकर उक्त भूखंड को खाली करने का निर्देश दिया गया था, बावजूद इसके मेसर्स मंगलम अपार्टमेंट द्वारा भूखंड पर कब्जा जारी रखा गया था, जिसके बाद अंचल प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए गुरुवार को यह कार्रवाई की है.वही कब्जा मुक्त कराने के दौरान सोसाइटी के लोगों ने विरोध भी किया, मगर पुलिस प्रशासन की सख्ती के आगे उनकी एक न चली और पूरी तरह से अतिक्रमणित भूखंड को कब्जा मुक्त करा लिया गया.

सेंट्रल पब्लिक स्कूल के टेनिस समर कैंप संपन्न

सेंट्रल पब्लिक स्कूल के टेनिस समर कैंप संपन्न

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर सेंट्रल पब्लिक स्कूल में 15 मई 2023 से 31 मई तक मिनी टेनिस समर कैंप 2023-24 का आयोजन किया गया. इस कैंप में कक्षा 1 से कक्षा 4 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया. कैम्प कई प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें सभी प्रतिभागियों ने अच्छा प्रदर्शन किया. सभी प्रतिभागियों ने लॉन टेनिस की विभिन्न तकनीके को सीखा.

समर कैंप प्रतियोगिता में कक्षा एक से आदित्य राज विजेता एवं प्रिया सिन्हा उपविजेता रही. कक्षा दो की विजेता वेदिका वत्स और उपविजेता अमन कुमार रहे. कक्षा 3 की विजेता आराध्या बनरा एवं उपविजेता शौर्य महमूद रहे. कक्षा 4 से आदित्य श्रीवास्तव विजेता एवं प्रियांशु कुमार उपविजेता रहे. समर कैंप में कक्षा चार के प्रियांशु कुमार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए.  बाल वर्ग में अहान टोपनों कक्षा एक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए. विद्यालय की प्राचार्या डॉ. मौसमी, सी.पी.एस. प्रबंधन और सी.पी.एस. परिवार ने विजेताओं और उपविजेताओं को बधाई दी.

पानी के लिए तरस रही वार्ड 30 की जनता : सतीश शर्मा

पानी के लिए तरस रही वार्ड 30 की जनता : सतीश शर्मा

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर घनी आबादी वाली क्षेत्र आदित्यपुर वार्ड 30 की जनता बूंद बूंद पानी के लिए तरस रही है। विदित हो कि आदित्यपुर नगर निगम की शुरुआती दौर से ही यह वार्ड उपेक्षा का शिकार रहा है। पानी को लेकर इस वार्ड में कोई मूलभूत कार्य नही किया गया। कुछ बोरिंग हुआ जो मात्र खाना पूर्ति होकर रह गया। इस वार्ड में हुए बोरिंग भी भ्रष्टाचार का शिकार हो गया। जिसका नतीजा हुआ की आज वार्ड की जनता बुंद बुंद पानी के लिए तरस रही है। क्षेत्र में एक भी बोरिंग चालू स्थिति में नही है।

इतनी बड़ी आबादी वाली क्षेत्र में कभी कभार आदित्यपुर नगर निगम द्वारा टैंकर से जलापूर्ति किया जाता है जो ऊट के मुंह में जीरा साबित होता है। पानी की किल्लत झेल रहे वार्ड 30 की जनता नगर निगम के प्रति काफी आक्रोशित है। भाजपा नेता सतीश शर्मा ने कहा की समय रहते यदि आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 30 में पानी की समुचित व्यवस्था और उपेक्षा पूर्ण रवैया में बदलाव नहीं लाती है तो वहां की जनता को साथ लेकर नगर निगम के विरुद्ध आंदोलन तेज करेगे जिसकी सारी जिम्मेवारी आदित्यपुर नगर निगम की होगी।

कोल्हान डीआईजी के आदेश पर अवैध रूप से बालू की तस्करी मे नौ हाइवा जब्त

कोल्हान डीआईजी के आदेश पर अवैध रूप से बालू की तस्करी मे नौ हाइवा जब्त

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: अवैध रूप से बालू की तस्करी मे नौ हाइवा जब्त किया है. अवैध बालू लदे हाइवा कोरांगामाटी-सिल्ली सड़क पर ईचागढ थाना क्षेत्र के रुगड़ी बाजार के और आगसिया के बीच जब्त किया गया है. यह कार्रवाई स्थानीय पुलिस-प्रशासन की नहीं थी. 

वहीं स्थानीय लोगों द्वारा कोल्हान के डीआईजी को अवैध बालू के परिचालन को लेकर बार-बार सूचना दिए जाने के बाद पुलिस के वरीय पदाधिकारियों का स्पेशल टास्क फोर्स गठित किया गया. स्पेशल टास्क फोर्स ने डीआईजी के निर्देश पर मंगलवार की रात उक्त कार्रवाई की गई.

पुलिस की छापामारी के दौरान जब्त किए गए नौ हाइवा में से आठ हाइवा मालिक के खिलाफ ईचागढ़ के अंचल अधिकारी भोलाशंकर महतो ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि एक हाइवा संचालक ने बालू का चालान प्रस्तुत किया. पूरी तरह बालू से भरे हाइवा संचालक ने तीन सौ सीएफटी बालू का चालान प्रस्तुत किया. इस पर ओवर लोड बालू रहने से संबंधित प्रतिवेदन जिला परिवहन पदाधिकारी के पास भेजा गया है. उस हाइवा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं होगी. उसमें जुर्माना वसूला जाएगा. जब्त सभी हाइवा को ईचागढ़ थाना परिसर में रखा गया है. पुलिस-प्रशासन मामले की तहकीकात कर रही है. ईचागढ थाना के गेट के सामने से अवैध बालू की तस्करी की जाती है, लेकिन ईचागढ़ पुलिस को इसकी सूचना नहीं मिलती है और बालू की तस्करी के खिलाफ डीआईजी स्तर से कार्रवाई होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

टुमाँगकोचा सैकड़ों लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच,दी गयी दवा

टुमाँगकोचा सैकड़ों लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच,दी गयी दवा

मुसाबनी

आंगनबाड़ी केंद्र के 20 बच्चों को बीडीओ देंगी ड्रेस

छुटे लोगों का बनाया गया,आयुष्मान, आधार व राशन कार्ड

मुसाबनी: मुसाबनी प्रखंड के टुमांगकोचा गांव में बुधवार को मुसाबनी प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी की पहल पर मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन कर सारे बच्चों एवं महिला पुरुषों की स्वास्थ्य जांच की गई। आवश्यकतानुसार चिकित्सकों द्वारा दवा दिया गया।

आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले 20 बच्चों को पोस्टिक आहार युक्त भोजन कराया गया। इतना ही नहीं बीडीओ सीमा कुमारी ने आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले सभी बच्चों के लिए अपने निजी खर्च पर ड्रेस बनवाने की पहल तेज कर दी है। वे अपने साथ मुसाबनी बाज़ार से टेलर मास्टर को भी साथ ले गई थी। जिसने शिविर में ही बच्चों के ड्रेस की मापी लिया। जल्द ही ड्रेस बनाकर बच्चों को मुहैया करा दी जाएगी। इस दौरान जिन जिन लोगों का आधार कार्ड एवं राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया था। उनका भी राशन कार्ड एवं आधार कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई ।जन वितरण प्रणाली, बाल विकास परियोजना कार्यालय सहित अन्य विभाग के कर्मचारी यहां मौजूद थे। जो ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निदान कर रहे थे। बुधवार को दीदी बाड़ी योजना का लाभ दिलाने के लिए लाभुकों का चयन किया गया। जिनके यहां दीदी बाड़ी योजना का कार्य शुरू किया जाएगा।

वहीं आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए बीडीओ ने अपने स्तर से एक शिक्षक की बहाली की है। जिसका मानदेय का भुगतान वे खुद करेंगी। बताते चलें कि प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी ने टुमाँग कोचा गांव को पिछले सप्ताह ही गोद लिया है।

शिविर में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ राजन कुमार बरनवाल, सीएचसी केन्डाडीह के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुंदर लाल मार्डी, डॉक्टर ज्योति कुमारी, एमजीएम के कुमार विमल, कुबेर सेतुआ,मनीष कुमार, देवानंद प्रसाद, गोपाल कुमार पांडेय, आयुष्मान मित्र राजू बेरा, बीपीएम सूरज पूर्ति, एएनएम पूर्वी महाली, गीता रानी महतो, एमपीडब्ल्यू मृगांगो भगत, धनंजय सीट, मेडिकल स्टाफ सुभाष रंजन पातर, फार्मासिस्ट शत्रुघ्न साव, सहिया सोमवारी बांडरा, सुपरवाइजर रेखा कुमारी बरनवाल, सोनू सिंह, डीलर अन्थोनी दास, चंचल बोस आदि मौजूद थे।

श्री शनिदेव भक्त मंडली ने लोगों के बीच चना गुड़ शरबत वितरण किया गया

श्री शनिदेव भक्त मंडली ने लोगों के बीच चना गुड़ शरबत वितरण किया गया

सरायकेला/गम्हरिया

गम्हरिया: सामाजिक संस्था श्री शनि भक्त मंडली ट्रस्ट ने बुधवार को टीचर ट्रेनिंग मोड गम्हरिया मैं दूसरा कैंप लगाया गया. भीषण गर्मी में राह चलते लोगों के बीच चना गुड़ ठंडा मीठा शरबत वितरण किया गया.

इस कैंप में कुल 1400 लीटर 30 किलो चना 15 किलो गुड़ की खपत हुई. वही शनिदेव भक्त मंडली का तीसरा कैंप 5 जून को अकाशवानी चौक आदित्यपुर में लगाया जाएगा. इस शिविर में मौजूद रहे.मंडली संरक्षक ,मंडली सचिव उज्वल घोष,मंडली , मंडली उपाध्यक्ष पंकज रामा, मंटू सिंह मोदक, बिनय दास, धीरेन्द्र बेहरा, रतन सिंह मुंडा, सतीश चाचरा, गौरंगो धर,नरेश कुमार टुडू, बिस्वजीत नंदी,महेश्वर नंदी,आशीष बनर्जी, योगेन महतो, तारक नाथ चक्रबर्ती, देवब्रत सिंह कुशवाह,गजेन्द्र कुमार सिंह,राजेश कुमार वर्मा, पार्थो घोष, सत्यन घोष,दीपक महतो,सुनील महतो, मिलन संतरा, माणिक गोराई, मास्टर अनिमेष गोराई, सिथांगशु डे , सुभाशीष दास आदि ।

मानव के से बेहतर हाथी एक समाजिक प्राणी है।हाथी भी चांडिल डैम में जल क्रीड़ा करते हुए।

मानव के से बेहतर हाथी एक समाजिक प्राणी है।हाथी भी चांडिल डैम में जल क्रीड़ा करते हुए।

सरायकेला/चांडिल

दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी के चांडिल डेम में पहुंचे हाथियों का झुंड, किया जल कीड़ा

मत्स्यजीवी में भय,कहीं हाथी उनके मछली पकड़ने वाले क्रेज को पहुंचाए ना क्षति

सरायकेला: दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी के चांडिल डेम में देखते देखते 10 से 15 के झुंड में हाथी पहुंचे। बहुउद्देशीय परियोजना के डेम के जलाशय में वे जल क्रीड़ा करने लगे ।

हाथियों के झुंड में छोटे छोटे बच्चे भी थे जो घंटो भर ये झुंड पानी में तैरते रहे। जिसको देख कर सैकड़ों पर्यटकों ने लुप्त उठाया । दो दिनों से गजराज का झुंड शाम ढलते ही, झुंड जंगल से उतर कर जलाशय में प्रवेश कर जाते हैं। नौका बिहार और डेम समिति संचालक व मत्स्य मित्र द्वारा जलाशय में क्रेज क्लचर के माध्यम से मछ्ली का उत्पादन करते हैं।जिसको देखते हुए।समिति के सदस्यों को डर लगा हुआ है।

वे आशंकित हैं कि हाथियों का झुंड द्वारा क्रेज को क्षति नही पहुंचाए ।चांडिल बांध विस्थापित मत्स्य जीवी स्वाबलंबी सहकारी समिति के अध्यक्ष ने कहा कि लगातार कई दिनों से हाथियों का झुंड जलाशय में जल क्रीड़ा करने पहुंचते हैं। जिसका डर लगा रहता है।कोई क्रेज को क्षति नही पहुंचाये। परंतु कोई समिति के लोग गजराजों को छेड़े तो उपद्रव मचा देंगे जिसे देखते हुए ।हमारे समिति के सदस्य सुरक्षा देखते हुए । नजर अंदाज कर देते हैं और घंटो भर जल क्रीड़ा करके पुन: जंगल में चले जाते हैं ।

इस संबंध में चांडिल वन्य क्षेत्र पदाधिकारी को सूचना दिया गया है।

सिख समाज की ओर से एस टाइप में पहली बार शबील लगाया गया

सिख समाज की ओर से एस टाइप में पहली बार शबील लगाया गया

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: गर्मी में राह चलते लोगों को भीषण गर्मी से पानी मिल जाए तो सोने में सुहागा वही मंगलवार को सिख समाज की ओर से एस टाइप में पहली बार शबील लगाकर राहगीरों की सेवा की गई. 

इसके तहत चना का और मीठे ठंडी शर्बत का वितरण किया गया. आयोजक मंडली के बलदेव सिंह ने बताया कि यहां पहली बार शबील लगाया गया है. 

गुरु अर्जुनदेव के शहीदी पर्व के अवसर पर अब हर वर्ष राहगीरों की सेवा की जाएगी.  गर्मी में लोगों को पानी पिलाने से पुण्य का कार्य होता है. इस कार्य में कुलदीप सिंह, जगदीप सिंह, मंगल सिंह, भगवान सिंह, गुरजीत सिंह, मलकीत सिंह, मनजीत सिंह, सतनाम सिंह, राजा सिंह, हरमीत सिंह, जसमीत सिंह, जगजीत सिंह, पप्पू सिंह, सविंदर कौर, प्रितपाल कौर, हरभजन कौर का सराहनीय योगदान रहा.

Design a site like this with WordPress.com
Get started