सरायकेला/आदित्यपुर
आदित्यपुर: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर यंग इंडियंस, जमशेदपुर चैप्टर के द्वारा मंगलवार को एसिया भवन, आदित्यपुर में फ्री ओरल कैंसर एवं डेंटल हेल्थ चेकअप कैम्प लगाया गया।

यहां चेकअप 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक चले इस शिविर में कुल 135 लोगों की जाँच की गई. और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया. कैम्प में डॉक्टर दीपक केडिया, डॉक्टर प्रियंका पाँडेय, डॉक्टर प्रियंका कुमारी एवं डॉक्टर पूजा कात्यान ने अपनी सेवाएं दी. शिविर के सफल आयोजन में यंग इंडियंस के उदित अग्रवाल, उमंग अग्रवाल, अंकित कावँटिया, स्नेहा गाँधी, निखिल खेतान, प्रशांत गाँधी, वेदांक गुटगुटिया, देवेश देबुका, विवेक देबुका, निखिल खैतान आदि का योगदान सराहनीय रहा.

















