वॉलीबॉल समर कैंप का आयोजन,शुरुआत पुरेंद्र के कर कमलो द्वारा किया गया

वॉलीबॉल समर कैंप का आयोजन,शुरुआत पुरेंद्र के कर कमलो द्वारा किया गया

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: झारखंड वॉलीबॉल संघ के निर्देशानुसार जिला सरायकेला खरसावां वॉलीबॉल संघ के तरफ से 4 जून से लेकर 11 जून तक आदित्यपुर 2 कुलुपतंगा मैदान में वॉलीबॉल समर कैंप आयोजन किया गया।

जिसमे सरायकेला खरसवां के चुने हुए 30 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आने वाले टूर्नामेंटों में वह सरायकेला खरसावां की टीम का नेतृत्व करेंगे.समर कैंप का शुरुआत मुख्य अतिथि आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के कर कमलो द्वारा किया गया तथा उन्होंने खिलाड़ियों को वॉलीबॉल तथा नेट देकर उनका सम्मान बढ़ाया और आने वाले समय में जिला के मुख्य खिलाड़ियों को खेल के मुख्यधारा में जाने के लिए सलाह दी।

कैंप के प्रशिक्षक के रूप में नितेश कुमार चौबे , सरायकेला खरसवां जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव गणेश चौबे, अध्यक्ष राज बक्शी, चेयरमैन अरुण कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सुमित शर्मा आज जिला के सभी गणमान्य वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थित थेl नवनीत कुमार शर्मा, सौरभ गुप्ता, रंजन तिवारी, सनी सिंह, संकेत चौधरी, विशाल मिश्रा, अमित ठाकुर, शुभम कुमार सिंह, अभिषेक झा, ओमवीर मिश्रा, विनोद सिंह और बहुत सारे खिलाड़ी उपस्थित होकर सफल बनाने में सहयोग दे रहे हैं। समर कैंप का समापन 11 जून 2023 को किया जाएगा।

महाप्रभु भगवान जगन्नाथ को 108 कलश जल से महास्नान कराया गया,14 दिनों के लिए प्रभु का मंदिर बंद

महाप्रभु भगवान जगन्नाथ को 108 कलश जल से महास्नान कराया गया,14 दिनों के लिए प्रभु का मंदिर बंद

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: रविवार को महाप्रभु भगवान जगन्नाथ को 108 कलश जल से महास्नान कराया गया. मुख्य पुरोहित आचार्य मधुसूदन जोशी, पवन कुमार त्रिवेदी, काशी से अंकित शर्मा, चांडिल के बच्चा तिवारी समेत अन्य पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दूध, दही, घी, पंचामृत, गुलाब, जल, चंदन और हल्दी के मिश्रण से महाप्रभु के साथ बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को स्नान कराया।

देव स्नान पूर्णिमा के अवसर पर आश्रम स्थित श्रीश्री जगन्नाथ मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही.इस संबंध में जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती ने बताया कि महाप्रभु भगवान जगन्नाथ को 108 कलश जल से महास्नान कराया गया. इसमें गंगाजल, पंचामृत व औषधीय मिश्रित जल मिलाया गया था. उन्होंने बताया कि परंपरा अनुसार अब भगवान बीमार हो जाते हैं. इस दौरान भगवान जगन्नाथ एकांतवास में चले जाते हैं. जहां महाप्रभु का जड़ी-बूटी से इलाज किया जाता है. भक्तों के लिए अगले 14 दिनों तक मंदिर का कपाट बंद रहेगा. इसके साथ ही अब रथयात्रा की तैयारी आरंभ हो चुकी है. 18 जून को भक्त महाप्रभु के नवजीवन रूप का दर्शन कर सकेंगे. जिसे नेत्र उत्सव कहा जाता है. मंदिर के पट खुलने के बाद भक्त महाप्रभु भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर सकेंगे

भगवान बलभद्र, महाप्रभु जगन्नाथ, एवं मां शुबद्रा की पूर्णिमा पूजन सम्पन्न

भगवान बलभद्र, महाप्रभु जगन्नाथ, एवं मां शुबद्रा की पूर्णिमा पूजन सम्पन्न

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: रविवार को आदित्यपुर-2 रेलवे कॉलोनी स्थित शिव दुर्गा मंदिर प्रांगण में स्थापित नए भगवान बलभद्र, महाप्रभु जगन्नाथ, एवं मां शुबद्रा की पूर्णिमा के शुभ अवसर पर विधिवत रूप से देवस्नान पूर्णिमा पूजन सम्पन्न हुआ।

अगामी 20 जून को पवित्र रथ यात्रा निकलेगी। रविवार को इस देवस्नान पूर्णिमा पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से,यजमान मोहित कुमार,ज्ञानेंद्र जेना,अशोक महाकुड,सतीश शर्मा,रवि शंकर शर्मा,संतोष बेहेरा,शिव शंकर यादव ,अभिलाष मिश्रा,राजू मुखी,अभिषेक,सत्यजीत साहू, हेमंत कुमार,कृष्णा साहू, रोबिन तराई,राकेश कुमार,विराज , सहित कई श्रद्धालु उपस्थित हुए
कमिटी द्वारा सभी सहर वासियों से आगामी 20 जून को निकलने वाली भव्य रथ यात्रा में सामिल होने का आग्रह किया गया है।

भाजपा द्वारा पूरे देश में चलाया जा रहे महाजनसंपर्क,सोशल मीडिया इंफ्लूंसर मीट का आयोजन किया गया

भाजपा द्वारा पूरे देश में चलाया जा रहे महाजनसंपर्क,सोशल मीडिया इंफ्लूंसर मीट का आयोजन किया गया

आदित्यपुर

आदित्यपुर: भाजपा द्वारा पूरे देश में चलाया जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के तहत रविवार को ज़िला भाजपा द्वारा आदित्यपुर नगर निगम के निवर्तमान महापौर बिनोद श्रीवास्तव के रोड न 5 स्थित आवासीय कार्यालय में सरायकेला विधानसभा स्तरीय सोशल मीडिया इंफ्लूंसर मीट का आयोजन कार्यक्रम प्रभारी निरंजन मिश्रा के नेतृत्व में किया गया।

के माध्यम से आये हुए वैसे लोग जो भाजपा की विचारधारा के समर्थक है एवं सोशल मीडिया में अलग पहचान रखते है मोदी के 9 वर्षों के कार्यकाल में हुए प्रमुख उपलब्धियों को प्रजेंटेशन के माध्यम से दिखाया गया एवं सभी से देश की उज्ज्वल भविष्य के लिए 2024 की चुनावी लड़ाई में मदद के लिए आग्रह किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे गणेश महली ने कहा की 2024 की लड़ाई बहुत ही अहम है, सारे भ्रष्टाचारी नेता जिन्हें देश की प्रगति से पेट में दर्द हो रहा है वे सभी अभी साथ आ रहे है और उनका एक ही मक़सद है मोदी हटाओ, इसलिए आप सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से मोदी के कार्यों को आम जानता तक ले जाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील श्रीवास्तव, ज़िला आई टी सेल प्रभारी आकाश रंजन, आर आई टी मण्डल महामंत्री पंकज सिंह, अजय मिश्रा, सौरव पाठक, दीपक राय, शत्रुधन कुमार, अंकित श्रीवास्तव, कार्तिक मंडल, दिलीप गुप्ता, विशाल विनायक, राहुल शर्मा, अभय मिश्रा एवं अन्य युवा मौजूद थे

हैंडबॉलऔर वॉलीबॉल प्रतियोगिता मे डीएवी एनआईटी के चार छात्रों का चयन

हैंडबॉलऔर वॉलीबॉल प्रतियोगिता मे डीएवी एनआईटी के चार छात्रों का चयन

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: नेशनल स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा नई दिल्ली और मध्यप्रदेश के भोपाल में आयोजित होने वाले हैंडबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिता मे
डीएवी एनआईटी के चार छात्रों का चयन हुआ है. आगामी 6 से लेकर 11 जून तक आयोजित होने वाले इन प्रतियोगिताओं में अपनी सफलता का परचम लहराने को लेकर छात्र कड़ी मेहनत कर रहे हैं. 

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएवी एनआईटी के प्रिंसिपल ओपी मिश्रा ने बताया कि नई दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है.इस प्रतियोगिता में स्कूल के तीन छात्र श्रेयस प्रधान, रोशन कुमार यादव और देवेश कुमार परफॉर्म करेंगे. उन्होंने बताया कि श्रेयस प्रधान एवं रोशन कुमार यादव 11वीं के छात्र हैं, जबकि देवेश कुमार 12वीं का छात्र है. वही मध्यप्रदेश के भोपाल में आयोजित होने वाले वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 12वीं का छात्र आशीष झा परफॉर्म करेगा. उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और भरोसा जताया कि चयनित सभी छात्र स्कूल का नाम रौशन करेंगे. बता दें कि इस प्रतियोगिता में देश भर के हजारों स्कूलों के छात्र हिस्सा ले रहे हैं. अकेले डीएवी के 950 स्कूल के छात्र शिरकत करेंगे.

आदित्यपुर के अस्पतालों में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था करने की मांग।

आदित्यपुर के अस्पतालों में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था करने की मांग।

सरायकेला/आदित्यपुर

सरायकेला आदित्यपुर कोल्हान मानव अधिकार संगठन ने स्वास्थ्य मंत्री विनोद गुप्ता को आदित्यपुर में आपातकालीन चिकित्सा को लेकर ज्ञापन सौंपा।

आदित्यपुर-गम्हरिया क्षेत्र में करीब चार लाख की आबादी के लिए आपातकालीन चिकित्सा की कोई व्यवस्था नहीं है. यहां सरकारी व गैर सरकारी कई अस्पताल व नर्सिंग होम हैं, लेकिन उनमें किसी दुर्घटना के शिकार व्यक्ति की जान बचाने या इलाज के लिए कोई व्यवस्था नहीं है. सभी लोगों को पडोसी जिले के जमशेदपुर में एमजीएम अस्पताल या टीएमएच भागना पड़ता है.

लौहनगरी जमशेदपुर के युवा पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में स्थित टाटा मैटालिकस कंपनी मे कर रहे है कर्मचारियों को जागरूक

लौहनगरी जमशेदपुर के युवा पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में स्थित टाटा मैटालिकस कंपनी मे कर रहे है कर्मचारियों को जागरूक

खड़गपुर

गीता थिएटर के युवा टीम पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में स्थित टाटा मैटालिकस कंपनी के 04 प्रमुख विभागों में बांग्ला भाषी “अमी सोब जानी” नामक नुक्कड़ नाटक का सफल मंचन किया गया। यह नुक्कट नाटक समाजिक संस्था स्वच्छता पुकारे के नेतृत्व में गीता थिएटर की कलाकारों द्वारा किया गया था।
जिसमें नशा पान, प्लास्टिक उपयोग ना करने के साथ -साथ पर्यावरण संरक्षण, रोड़ वं कंपनी सेफ्टी से संबंधित विषयों को सम्मिलित किया गया था।

नाटक में एक के बाद एक तीन दृश्यो को दिखाया गया ,पहले दृश्य में वृक्ष को दिखाया गया जो आम मानस से पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक होने के लिए विनती करता है दृश्य में वृक्ष मानव जाति से जल,वायु और मट्टी संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए इन सभी चीजों का महत्व हमारे जीवन में क्या-क्या है उन सभी को बताता है और कहता है की इनमें से एक भी चीज अगर नष्ट हो गई तो कैसे हमारा अस्तित्व खत्म हो सकता है तथा दूसरे दृश्य में दिखाया जाता है कि कैसे हम छोटी सी लापरवाही के कारण सड़क एवं कंपनी-कारखाने में अपनी जान खो देते हैं और हमारे पीछे हमारे परिवार की क्या स्थिति हो जाती है, वही तीसरे एवं अंतिम दृश्य में दिखाया जाता है कि कैसे एक खुशहाल परिवार प्लास्टिक उपयोग एवं नशा करने के कारण बिखर जाता है।

अंत में नाटक की सूत्रधार प्रेम दीक्षित ने पूरे नाटक का सारांश उपस्थित दर्शकों के सामने रखा और इन सभी विषयों के प्रति जागरूक एवं सतर्क रहने के लिए उपस्थित कंपनी कर्मचारियों को शपथ ग्रहण करवाया।

नुक्कड़ नाटक में गीता थिएटर के 08 युवा कलाकार थे जिसमें से नाटक में वृक्ष की भूमिका समीर नंदन, धरती माता वं मछली वाली की भूमिका रिया सांडिल, कंपनी में काम करने वाले लापरवाह कर्मचारी की भूमिका मनीष साहू और रंजन, प्लास्टिक उपयोग करने वाली की भूमिका स्नेहा कुमारी, जागरूक करने वाली महिला की भूमिका सुमन कुमारी,नशा करने वाले युवा की भूमिका में तुषार दासगुप्तो एवं राहुल दास ने बखूबी निभाई।
इस 32 मीनट के नुक्कड़ नाटक को बांग्ला भाषा में संजय दत्ता द्वारा लिखा गया था जिसका निर्देशन गीता कुमारी द्वारा किया गया था।

जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक मंचन कार्यक्रम के दौरान कंपनी द्वारा गर्मी के मौसम का पूरा ध्यान रखते हुए समय सुची तैयार किया गया जिसके कारण 04 नुक्कड़ नाटकों को 02-02 की सूची मे तैयार किया पहले दो नाटकों का मंचन प्रातः 8 बजे से 10 के बीच तथा 3 से 5 के बीच मंचन करावाया गया।

10वीं कक्षा एवं 12वीं, इंटर, साइंस एवं कॉमर्स के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय टॉपर को डीसी ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया

10वीं कक्षा एवं 12वीं, इंटर, साइंस एवं कॉमर्स के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय टॉपर को डीसी ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया

सरायकेला

सरायकेला: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अरवा राजकमल के द्वारा जिले में 10वीं कक्षा एवं 12वीं कक्षा के इंटर, साइंस एवं कॉमर्स के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय टॉपर को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपायुक्त के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा, जिला शिक्षा अधीक्षक चार्ल्स हेमब्रम, जिला नियोजन पदाधिकारी एवं सभी बच्चो के अभिवावक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त नें सर्वप्रथम क्रमवार बच्चों से परिचय तथा उनके लक्ष्य पर चर्चा कर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने तथा बेहतर प्रदर्शन करने हेतु कई बिन्दुओ पर चर्चा कर सलाह दी।

इस दौरान उपायुक्त नें सभी छात्र-छात्राओं को बेस्ट विसेस दी।कार्यक्रम के दौरान स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा जिले में 10वी कक्षा का रिजल्ट बेहतर (96%) पर जिले के उपायुक्त श्री अरवा राजकमल एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के नाम प्रसस्ती पत्र प्राप्त हुए है। इस दौरान 10वी कक्षा के छात्र-छात्राओं के द्वारा उपायुक्त को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया वही जिला शिक्षा पदाधिकारी को उपायुक्त नें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर जिले में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओ एवं उनके अभिवावक तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी को शुभकामनायें दी।

जेआरडीसीएल विको मोड़ से लेकर उषा मार्टिन मोड़ तक सभी स्ट्रीट 48 घंटे में ठीक करें- पुरेंद्र

जेआरडीसीएल विको मोड़ से लेकर उषा मार्टिन मोड़ तक सभी स्ट्रीट 48 घंटे में ठीक करें- पुरेंद्र

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग के गम्हरिया स्थित विको मोड़ से लेकर लाल बिल्डिंग चौक तक मुख्य मार्ग एवं सर्विस रोड में लगे सभी स्ट्रीट लाइट फिलहाल खराब है और लाल बिल्डिंग चौक से लेकर उषा मार्टिन मोड़ तक आधे से भी कम स्ट्रीट लाइट जल रहे हैं पिछले 1 सप्ताह पहले रात टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग के गम्हरिया क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि मुख्य मार्ग एवं सर्विस रोड में लगे लगभग 250 स्ट्रीट लाइट में से 222 स्ट्रीट लाइट बंद पड़ा हुआ था।

इस संबंध में गम्हरिया क्षेत्र के समाजसेवी एस एन मिश्रा ने आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह को जानकारी देते हुए स्ट्रीट लाइट को ठीक कराने हेतु पहल करने का अनुरोध किया था। गम्हरिया क्षेत्र के लोगों ने पुरेंद्र नारायण सिंह को बतलाया था कि स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण आए दिन लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं पुरेंद्र ने सत्या प्रमोद में बात की और सत्या प्रमोद ने बतलाया था कि विद्युत कनीय अभियंता से शीघ्र ट्रांसफार्मर मरम्मत किए जाने का अनुरोध किया गया हैl एक-दो दिनों में ट्रांसफार्मर ठीक हो जाएगा और लगभग सभी स्ट्रीट लाइट जलाने की कोशिश की जाएगी. 1 सप्ताह बीतने के बाद भी सिर्फ लाल बिल्डिंग चौक से लेकर उषा मार्टिन मोड़ तक आधे से भी कम स्ट्रीट लाइट अभी तक जल पाया है और विद्युत बोर्ड द्वारा घोड़ा बाबा स्थित चौक का ट्रांसफार्मर अब तक नहीं बदले जाने के कारण विको मोड़ से लेकर लाल बिल्डिंग चौक तक के स्ट्रीट लाइट को पावर नहीं मिल पा रहा है जिस कारण स्ट्रीट लाइट बंद है.

नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने जेआरडीसीएल को 48 घंटे के अंदर में टाटा कांड्रा मार्ग में लगे सभी स्ट्रीट लाइट को चालू किए जाने की मांग करते हुए कहा कि मांगे पूरी नहीं होने पर 5 जून को जेआरडीसीएल के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जाएगाl

मुसाबनी क्षेत्र में बिजली का जर्जर तार बना जानलेवा

मुसाबनी क्षेत्र में बिजली का जर्जर तार बना जानलेवा

मुसाबनी

बदलने की मांग को लेकर कार्यपालक अभियंता को कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

मुसाबनी प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को घाटशिला स्थित उनके कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुसाबनी क्षेत्र में पुराने जर्जर तारों को बदलने की मांग की गई है। जर्जर तार क्षेत्र में जानलेवा साबित हो रहा है। इससे मवेशी एवं अन्य लोगों को हमेशा करंट लगने का खतरा बना रहता है।

कांग्रेसियों ने कार्यपालक अभियंता से जर्जर तार को बदलकर ओवरहेड केबल लगाने की मांग की।कहा गया है कि मुसाबनी क्षेत्र में लगे बिजली के तार जर्जर व बहुत पुरानी हो चुकी है।तार के टूटकर गिरने से कई घटनाएं अब तक घटित हो चुकी हैं। कार्यपालक अभियंता ने इस दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता तापस चटर्जी, मुसाबनी कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजय शाह, लक्ष्मण चंद्र बाग आदि उपस्थित थे।

उप विकास आयुक्त के अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस का किया गया आयोजन

उप विकास आयुक्त के अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस का किया गया आयोजन

सरायकेला-खरसावां

लंबित आवास को पूर्ण करने हेतु समस्याओं समाधान पर की गईं चर्चा, 30 जून तक लंबित कार्य पूर्ण करने पर बनी सहमति

सरायकेला प्रखंड के ईटाकुदर पंचायत अंतर्गत बुंडू गांव के गुमानडीह टोला में प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त सरायकेला- खरसावां प्रवीण कुमार गगराई उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास के सभी लंबित आवासों को पूर्ण करने हेतु 30 जून 2023 की तिथि निर्धारित की गई है इसके लिए विशेष अभियान के रूप में प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस का आयोजन प्रत्येक गुरुवार को किया जा रहा है। आज आयोजित कार्यक्रम में वैसे सभी लाभुक जिनके प्रधानमंत्री आवास लंबित हैं वे उपस्थित रहे तथा उनके साथ आवास के लंबित रहने के कारणों पर चर्चा की गई। लाभुकों की समस्याओं को जानकर उप विकास आयुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों को समस्या का समाधान अविलंब करने का निर्देश दिया। कुछ लाभुकों द्वारा बताया गया कि निजी कारणों से तथा आवास बड़ा बनाने के कारण उनकी राशि खर्च हो गई है इस पर उपस्थित पदाधिकारी द्वारा उन्हें आश्वस्त किया गया कि आप आवास का काम पुनः चालू करें ताकि अगली किस्त की राशि आपको दी जा सके।

इस दौरान गुमानडीह टोला की मोगली सरदार के आवास हेतु निर्माण कार्य का प्रारंभ भी उप विकास आयुक्त सरायकेला-खरसावां, प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला तथा मुखिया ईटाकुदर पंचायत द्वारा कुदाल चलाकर किया गया। लाभुकों द्वारा सकारात्मक पहल करने और समय पर आवास पूर्ण करने का आश्वासन उपस्थित पदाधिकारियों को दिया गया।

मौके पर उप विकास आयुक्त, सरायकेला-खरसावां द्वारा उपस्थित ग्रामीणों से अन्य समस्याओं की जानकारी ली गई जिस पर ग्रामीणों ने तालाब जीर्णोद्धार, सड़क की खराब स्थिति तथा कुछ पेंशन के मामले से पदाधिकारियों को अवगत कराया। इस दौरान पेंशन संबंधी मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया जबकि तालाब जीर्णोद्धार और सड़क संबंधी मामले में यथाशीघ्र कार्रवाई करने की बात कहीं गई। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सरायकेला-खरसावां के अतिरिक्त प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला, जिला समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यवान, जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) प्रधानमंत्री आवास योजना बसंत साहू , प्रखंड समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना सरायकेला राकेश महतो, पंचायत सचिव एवं अन्य कर्मीगण उपस्थित रहे ।

क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह माइकल जॉन ऑडिटोरियम में चार जून को

क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह माइकल जॉन ऑडिटोरियम में चार जून को

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह माइकल जॉन ऑडिटोरियम में 4 जून को संध्या मे आयोजित होगा. सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान आयुक्त मनोज कुमार उपस्थित रहेंगे जबकि मोटिवेशनल स्पीच के लिए यूपीएससी रैंकर्स मनीष भारद्वाज को आमंत्रित किया गया है. 

इस समारोह मे सीबीएसई, आईसीएससी की परीक्षा में 85% अंक लाने वाले विद्यार्थियों और जैक की परीक्षा में 80% अंक लाने वाले 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा. अब तक 70 विद्यार्थियों की सूची बन चुकी है. इसके अलावा सभी बोर्ड के सिटी टॉपर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा.
इन सभी के अलावे आइआइटी, नीट, आईआईएम, खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों, रिसर्च एवं प्रशासनिक सेवा में उत्तीर्ण छात्रों को क्षत्रीय गौरव से सम्मानित किया जाएगा. यह 10वां क्षत्रीय सम्मान समारोह है. अध्यक्ष ने कहा इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों और युवाओं को समाज से जोड़ना और राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें आगे लाने की पहल करना है. 

यह जानकारी प्रेस वार्ता में क्षत्रीय संघ के पदाधिकारियों ने दी. प्रेसवार्ता में केंद्रीय अध्यक्ष शम्भू नाथ सिंह, उपाध्यक्ष विमल सिंह, महिला अध्यक्ष कविता परमार, महासचिव मंजू सिंह, कोषाध्यक्ष अरविंद सिंह, ब्रिजेश सिंह, प्रेस प्रभारी प्रशांत सिंह पुतुल शामिल थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started