चौका मोड़ में फ्लाईओवर का निर्माण किया गया।

चौका मोड़ में फ्लाईओवर का निर्माण किया गया।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन सड़क बनाने के दौरान चौका मोड़ में फ्लाई ओवर का निर्माण कराया गया है, ताकि लोगों के आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो. इसके लिए सड़क के दोनों ओर सर्विस रोड भी बनाया गया है. फ्लाई ओवर के नीचे कांड्रा से ईचागढ़ जाने वाली सड़क गुजरती है. चौका मोड़ में कांड्रा रोड के हाईवे से जुड़ने वाले स्थान पर बड़ा तालाबनुमा गड्ढ़ा बन गया है. इससे वाहन चालकों के साथ आम लोगों को भी आवागमन के दौरान परेशानी हो रही है गड्ढ़ा बड़ा होने के कारण बड़े वाहनों को निकलने में मुशकिल हो रही है.सड़क के बीच में बना गड्ढा।

कांड्रा रोड के हाईवे से जुड़ने वाले स्थान पर बने गड्ढे के कारण आए दिन दुर्घटनाएं घटती रहती है. बुधवार को सुबह भी उस गड्ढे के कारण एक बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया. गड्ढे को आगे देख जैसे ही बाइक सवार ने बचने का प्रयास किया, वैसे ही अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया. ठीक उसी समय एक स्कूल बस उसी सड़क पर गुजर रहा था. दुर्घटना में हालांकि बाइक सवार को अधिक चोट नहीं लगी, लेकिन एक बड़ी घटना घटने से रह गया. लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया सर्विस रोड अब परेशानी का सबब बनता जा रहा है.चौका मोड़ पर सर्विस रोड के किनारों पर पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है. सड़क किनारे अबतक नाली का निर्माण नहीं कराया गया है. जिसके कारण बरसात के माैसम में सड़क पर ही पानी बहता है. बरसात में सड़क पर पानी नहीं आए, सड़क किनारे स्थित मकानों से पानी सड़क पर ना आए इसके लिए नाली का निर्माण कराया जाना था. लेकिन चौका में अबतक नाली का पूरा निर्माण नहीं कराया गया है।

इस मामले में एनएचएआई उदासीन रवैया अपनाई हुई है. निर्माण के दौरान सड़क ऊंचा होने के कारण सड़क किनारे के कई मकान नीचे हो गए हैं. ऐसे में बरसात के दौरान सड़क का पानी मकानों के अंदर पहुंच जा रहा है।

कांग्रेसियों द्वारा भारत जोड़ों की बात आम जन के साथ शुरुआत की गई।

कांग्रेसियों द्वारा भारत जोड़ों की बात आम जन के साथ शुरुआत की गई।

सरायकेला

सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर क्षेत्र मे कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में आदित्यपुर दो क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों से मिलकर भारत जोड़ों की बात आम जन के साथ शुरुआत की गई. जिला कांग्रेस कमेटी शहरी क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों से मिलकर उन्हें सम्मानित करते हुए.देश एवं राज्य के संबंध में उनके महत्वपूर्ण विचारों से अवगत कराया. कांग्रेसियों ने लोगों के आवास पर जाकर उनसे मिल और उन्हें राहुल गांधी के संदेशों से अवगत कराया एवं विमर्श में उनके महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।

मौके पर जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि भारत जोड़ों की बात आमजन की शुरुआत आज जिले के अन्य हिस्सों में भी किया गया है, जिस का समापन 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के दिन जिले भर के शिक्षकों को सम्मानित करते हुए सम्मान समारोह के साथ किया जाएगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा प्रभारी परितोष सिंह राकेश तिवारी प्रदेश सचिव सुरेश धारी वरिष्ठ नेता जगदीश नारायण चौबे जिला महासचिव खिरोङ सरदार, महासचिव रामा शंकर पांडे ,जिला कोषाध्यक्ष सिद्धेश्वर उपाध्याय इंटक नेता राणा सिंह सुनील सिंह महिला नेत्री वैजयंती बारी बबीता सिन्हा संजीत सिन्हा प्रकाश मंडल कुणाल राय राहुल यादव गौरी शंकर राय अरुण पांडे सेवादल अध्यक्ष मुन्ना सिंह रमेश ठाकुर संजीत सिन्हा फूलों कटायसुम रीना देवी प्रवेश मुखी समेत पार्टी के कार्यकर्ता जन उपस्थित रहे।

स्वर्णरेखा बांध चांडिल में चल रहे 116 गांव के अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी।

स्वर्णरेखा बांध चांडिल में चल रहे 116 गांव के अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: विस्थापित अधिकार मंच के संस्थापक राकेश रंजन ने कहा कि लाल रंग हमारा एकता का परिचय है यह लड़ाई जाति धर्म संप्रदाय राजनीति से ऊपर उठकर अधिकार से वंचित की लड़ाई है सब एक ही सूत्र जाति धर्म संप्रदाय में बंधे हैं, वह है विस्थापित हम सबका शरीर में एक ही रंग बह रहा है इसलिए इस लाल रंग को जन क्रांति का प्रतीक मानकर विस्थापितों को देकर सम्मानित किया गया।
अखिल झारखंड विस्थापित अधिकार मंच के बैनर तले अधीक्षण अभियंता पुराना कार्यालय स्वर्णरेखा बांध चांडिल में 16 जून से चल रहे हैं 84 मौजा 116 गांव के अनिश्चितकालीन धरना का तीस दिन पूरा हुआ इस उपलक्ष में विस्थापित ग्रामीण क्षेत्र में जन जागरण करने वाले महिला एवं पुरुषों को लाल रंग का अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया विस्थापित अधिकार मंच के संस्थापक राकेश रंजन ने कहा कि लाल रंग हमारा एकता का परिचय है यह लड़ाई जाति धर्म संप्रदाय राजनीति से ऊपर उठकर अधिकार से वंचित की लड़ाई है सब एक ही सूत्र जाति धर्म संप्रदाय में बंधे हैं, वह है विस्थापित हम सबका शरीर में एक ही रंग बह रहा है इसलिए इस लाल रंग को जन क्रांति का प्रतीक मानकर विस्थापितों को देकर सम्मानित किया गया।मंच के केंद्र प्रवक्ता अनूप महतो ने कहा हम चांडिल बांध विस्थापितों के आंदोलन को और धार देने के लिए 84 मौजा व 116 गांव में पॉकेट मीटिंग के माध्यम से जन जागरण का कार्यक्रम को चलाया जाएगा एवं प्रत्येक गांव में ग्राम कमेटी का गठन किया जाएगा।

धरने में मुख्य रूप से उपस्थित राकेश रंजन महतो ,अनूप कुमार महतो, अजय महतो, मोतीलाल मुर्मू, तपन महतो, सबवेसर महतो, सीताराम महतो, राजीव महतो, चक्रधर महतो, सुनील महतो आदि विस्थापित उपस्थित थे।

सरायकेला पूर्व नप उपाध्यक्ष के कंस्ट्रक्शन साइट पर पाइपलाइन किया गया छतिग्रस्त, क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार, मंत्री के हस्तक्षेप से मरम्मत कार्य शुरू

सरायकेला पूर्व नप उपाध्यक्ष के कंस्ट्रक्शन साइट पर पाइपलाइन किया गया छतिग्रस्त, क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार, मंत्री के हस्तक्षेप से मरम्मत कार्य शुरू

पूर्व उपाध्यक्ष ने बिना सूचना के पाइपलाइन खोदा, नोटिस निर्गत

सरायकेला

सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत राजबांध मुख्य सड़क के सामने पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी के कंस्ट्रक्शन साइट पर काम के दौरान पीएचइड विभाग के पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त किए जाने से पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में बीते 3 दिनों से पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है. मामले पर संज्ञान लेते हुए विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य ने मामले से मंत्री चंपई सोरेन को अवगत कराया जिसके बाद मंत्री के आदेश पर युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य शुरू किया गया है।

बताया जाता है कि पूर्व नप उपाध्यक्ष के कंस्ट्रक्शन साइट पर जेसीबी से खुदाई के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गया. जिससे 3 दिनों तक सरायकेला क्षेत्र में पानी की जलापूर्ति ठप्प रही. मामले की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा विधायक प्रतिनिधि को दी गई, जिसके बाद उन्होंने फौरन स्थानीय विधायक सह मंत्री चंपई सोरेन को मामले से अवगत कराया, जिस पर मंत्री चंपई सोरेन द्वारा फौरन संज्ञान लेते हुए नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को निर्देशित किया गया कि 12 घंटे के भीतर पाइपलाइन मरम्मत कार्य पूर्ण कर संपूर्ण नगर पंचायत क्षेत्र में जलापूर्ति सामान्य की जाए. इस संबंध में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि सोमवार को कुछ एक क्षेत्र में आंशिक जलापूर्ति हुई है जो अगले 12 घंटे के भीतर सामान्य की जाएगी।

पूर्व नप उपाध्यक्ष मनोज चौधरी द्वारा अपने कंस्ट्रक्शन साइट पर बिना नगर पंचायत को सूचित किए हुए खुदाई कार्य प्रारंभ करने से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुआ. जिससे जलापर्ति बाधित रही. इस मुद्दे पर विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नप उपाध्यक्ष ने गैर जिम्मेदाराना हरकत की जिसका खामियाजा लोगों को उठाना पड़ा. इधर नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि बिना पूर्व सूचना के कार्य किए जाने पर मनोज चौधरी को नोटिस निर्गत करते हुए उन्हें पूरे मरम्मत कार्य हर्जाना स्वरूप अपने खर्च पर कराने का निर्देश दिया गया है।

टीआरएल विभाग को बंद करने का छात्र संघ ने किया विरोध।

टीआरएल विभाग को बंद करने का छात्र संघ ने किया विरोध।

पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा

चाईबासा: कोल्हान विश्वविद्यालय एवं उसके अंतर्गत संचालित होने वाले विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालय में जनजातीय क्षेत्रीय भाषाओं की पढ़ाई होती है. वहां पर इन भाषाओं को हटाकर रीजनल सेंटर के तहत पढ़ाई संचालित करने की योजना है. यह कहीं से भी उचित नहीं है. अगर ऐसा होता है तो उसके विरुद्ध जोरदार आंदोलन किया जाएगा. यह बातें रविवार को कोल्हन विश्वविद्यालय के छात्र संघ के प्रतिनिधियों ने टाटा कॉलेज परिसर में आयोजित बैठक में कही. कहा कि कोल्हान आदिवासी बहुल क्षेत्र है, यहां के सबसे अधिक विद्यार्थी क्षेत्रीय भाषा में अध्ययन करते हैं. वर्तमान में रीजनल सेंटर के लिए न तो चिन्हित स्थान है और न ही भवन ऐसी परिस्थिति में अचानक टीआरएल विभाग को बंद करना काफी का चिंता का विषय है. यह आदिवासी विरोधी मानसिकता है. अगर एक जगह रीजनल सेंटर हो जाएगा तो लोग एमआईएल विषय कैसे तय करेंगे. वहां मातृभाषा की पढ़ाई कैसे होगी. मातृ भाषाओं का विभाग नहीं रहेगा तो मातृभाषा के माध्यम से मातृभाषा की पढ़ाई कैसे होगी।

छात्र संघ ने कहा कि अपनी विफलता को छुपाने के लिए सरकार ऐसा कर रही है. यह कहीं से भी उचित नहीं है. इसे लेकर अनावश्यक विवाद पैदा किया जा रहा है. एक तरफ आदिवासी भाषा संस्कृति को बढ़ाने की बात कही जाती है. वहीं दूसरी ओर उसे एक जगह सीमित किया जा रहा है. मातृभाषा को समाप्त करने की योजना है, इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए. इस विषय पर कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन का भी विचार लिया जाए. मौके पर कोल्हान विश्वविद्यालय सचिव सुबोध महाकुड़, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मंजीत हासदा, पीजी विभाग छात्र संघ अध्यक्ष सनातन पिंगुआ, वीरू गगराई, विवेक पूर्ति, नकुल पिंगुआ, दीपेश बिरुआ आदि मौजूद थे।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

बांग्ला भाषा के विकास के लिए 22 सितंबर को जमशेदपुर से रांची तक निकलेगी पदयात्रा।

बांग्ला भाषा के विकास के लिए 22 सितंबर को जमशेदपुर से रांची तक निकलेगी पदयात्रा।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: राज्य में बांग्ला अकादमी का गठन करने, बांग्ला माध्यम में पहली से 12वीं कक्षा तक हर विषय में पाठ्यक्रम तैयार पठन-पाठन शुरू करने समेत अन्य मांगों को लेकर झारखंड बंगभाषी संमन्वय समिति ने अब आंदोलन की राह पकड़ ली है. अपनी विभिन्न मांगों को लेकर समिति 22 सितंबर को जमशेदपुर से लेकर रांची तक पैदल मार्च करेगी. इसके साथ ही मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपकर स्पष्ट शब्दों में सरकार से राय मांगेगी।

इसे लेकर रविवार को चांडिल स्थित एक होटल समिति ने एक बैठक की.झारखंड बनने के बाद दिन पर दिन खराब होती गई स्थिति झारखंड बंग भाषी समन्वय समिति के महासचिव संदीप सिन्हा चौधरी ने कहा कि अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में बंगालियों की सराहनीय भूमिका रही है. झारखंड जब 2000 में अलग राज्य बना तब 12 जिलों के बांग्ला भाषियों को उम्मीद जगी कि बंगाली भाषा और संस्कृति अपने पूर्व गौरव पर लौट आएगी. लेकिन हुआ इसका उलटा. अलग राज्य की स्थापना के बाद से यहां कई सरकारें रहीं, लेकिन उन्होंने न केवल बंगाल की जनता की मांगों को नजरअंदाज किया, बल्कि स्थिति दिन पर दिन खराब होती गई. वर्तमान में झारखंड में बांग्ला पढ़ने का कोई पाठ्यक्रम नहीं है. किताबों की छपाई पूरी तरह से बंद है. शिक्षकों की भर्ती नगण्य है. सैकड़ों बंगाली माध्यम स्कूलों को हिंदी माध्यम में बदल दिया गया है. 1990 के बाद से सभी बंगाली माध्यम के विद्यालयों को हिंदी माध्यम में परिवर्तित करने का काम शुरू कर दिया गया. अब आवश्यकताओं के अनुसार इसमें बदलाव लाना होगा.संदीप सिन्हा चौधरी ने कहा कि यदि किसी समुदाय को मिटाना है तो सबसे पहले उसकी भाषा और संस्कृति को नष्ट करना होगा. झारखंड राज्य गठन के बाद से ही इस साजिश के खिलाफ बंगाली समुदाय के लोग उठ खड़े हुए हैं. समिति लोगों को संगठित कर भाषा और संस्कृति को बचाने और दोबारा स्थापित करने के लिए आंदोलन जारी रखे हुए है. पिछली सरकार के पूर्ण असहयोग और अनिच्छा के कारण, बड़ी संख्या में विद्यार्थी झारखंड छोड़कर दूसरे प्रदेशों में चले गए. उन्होंने झारखंड के सबसे बड़े भाषा समूह से अनुरोध है कि वे स्वयंसेवक के रूप में 22 सितंबर को नेताजी सुभाष मैदान आमबगान साकची पहुंचे और आंदोलन में सार्थक भूमिका निभाएं।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

16जून 2023 से चल रहे हैं 84 मौजा 116 गांव के अनिश्चितकालीन धरना का तीस दिन पूरा हुआ।

16जून 2023 से चल रहे हैं 84 मौजा 116 गांव के अनिश्चितकालीन धरना का तीस दिन पूरा हुआ।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: अखिल झारखंड विस्थापित अधिकार मंच के बैनर तले अधीक्षण अभियंता पुराना कार्यालय स्वर्णरेखा बांध चांडिल मैं 16 जून 2023 से चल रहे हैं 84 मौजा 116 गांव के अनिश्चितकालीन धरना का तीस दिन पूरा हुआ इस उपलक्ष में विस्थापित ग्रामीण क्षेत्र में जन जागरण करने वाले महिला एवं पुरुषों को लाल रंग का अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया विस्थापित अधिकार मंच के संस्थापक राकेश रंजन ने कहा कि लाल रंग हमारा एकता का परिचय है यह लड़ाई जाति धर्म संप्रदाय राजनीति से ऊपर उठकर अधिकार से वंचित की लड़ाई है सब एक ही सूत्र जाति धर्म संप्रदाय में बंधे हैं, वह है विस्थापित हम सबका शरीर में एक ही रंग बह रहा है इसलिए इस लाल रंग को जन क्रांति का प्रतीक मानकर विस्थापितों को देकर सम्मानित किया गया।

मंच के केंद्र प्रवक्ता अनूप महतो ने कहा हम चांडिल बांध विस्थापितों के आंदोलन को और धार देने के लिए 84 मौजा व 116 गांव में पॉकेट मीटिंग के माध्यम से जन जागरण का कार्यक्रम को चलाया जाएगा एवं प्रत्येक गांव में ग्राम कमेटी का गठन किया जाएगा ।

मुख्य रूप से उपस्थित राकेश रंजन महतो ,अनूप कुमार महतो, अजय महतो, मोतीलाल मुर्मू, तपन महतो, सबवेसर महतो, सीताराम महतो, राजीव महतो, चक्रधर महतो, सुनील महतो आदि विस्थापित उपस्थित थे।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

चांडिल के लाभ हाथी उठाते है, गांव वाले परेशान रहते हैं।

चांडिल के लाभ हाथी उठाते है, गांव वाले परेशान रहते हैं।

सरायकेला/आदित्यपुर

चांडिल: दलमा के हाथी चांडिल डैम का लाभ उठाते हैं चांडिल वन क्षेत्र के जनता हमेशा कहीं ना कहीं हाथी होने की थी जाती है।हाथी को चांडिल डैम के जल भंडार गांव वासियों के घर , स्कूल में रखे अनाज,खेत लगे सब्जी ,गाछ वृक्ष को अपना शिकार बनाते हैं।

इन दिनों चांडिल क्षेत्र के टीकर, कटीया ,मानिकि्यु, अंडा हुटु,लाकड़ी,हेवन,लावा काशीपुर, सीमा पीलित,डाटाम, गांव में लगभग 17 हाथी का झुंड है।दिन में गांव वालों हाथी को भागने में लग जाते हैं। हाथी को अनाज एवं भोजन के अनाज वाले घर तोड़ते हैं, आसपास के झाड़ी हाथी दिन विश्राम करते हैं।खेत लगे सब्जी को खाते और नष्ट करते हैं। जिससे गांव वालों रात में हाथी के भय दहशत में रहते हैं।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

साईं गुरुकुल ट्रस्ट में अभिनय पर 15 दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।

साईं गुरुकुल ट्रस्ट में अभिनय पर 15 दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर स्थित साईं गुरुकुल ट्रस्ट में अभिनय पर 15 दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई. इस कार्यशाला को इंडीजीनियस पीपुल्स आर्ट एंड कल्चर सोसायटी के सहयोग से आयोजित किया गया. यह जानकारी प्रेसवार्ता कर ट्रस्ट के लोगों ने दी. प्रेस वार्ता में ट्रस्ट के अध्यक्ष देव महतो, अवधेश सिंह, मीनू टुडू, अरविंद कुमार सिंह, सुरेंद्र टुडू आदि शामिल थे. ट्रस्ट के लोगों ने बताया कि उनके यहां 1 अगस्त से अभिनय की नई क्लास भी शुरू हो रही है. वर्तमान में जारी कार्यशाला 17 जुलाई को सम्पन्न होगी।

कार्यशाला में जानेमाने कलाकार दे रहे हैं अभिनय के टिप्स. कार्यशाला में देश के जानेमाने कलाकार छात्रों को अभिनय के टिप्स दे रहे हैं जिनमें राजस्थान से आये अभिनेता व ट्रेनर नरेश पाल सिंह चौहान, असम की अभिनेत्री अरुंधिता कुलिता, वरिष्ठ रंगकर्मी जीतराय हांसदा और शिवलाल सागर, संथाली अभिनेत्री गंगा रानी थापा और सुमन पूर्ति, अभिनेता पार्थो भट्टाचार्य, संथाली फिल्म के अभिनेता व निर्देशक दशरथ हांसदा आदि शामिल हैं।

नगर पार्षद के आदेश की आड़ मे तोड़ दी दुकान, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

नगर पार्षद के आदेश की आड़ मे तोड़ दी दुकान, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

पश्चिम सिंहभूम/चक्रधरपुर

चक्रधरपुर: शनिवार सुबह शहर के बाजार पोस्ट आफिस रोड स्थित अभिनव पुस्तक भंडार नामक प्रतिष्ठान की छत व दरवाजा को मकान मालिकों ने मिलकर जबरन तोड़ डाला. किराए में स्थान लेकर दुकान चला रहे भुक्तभोगी के थाने में शिकायत करने पर मौके पर थाना प्रभारी चन्द्रशेखर प्रसाद पहुंचे. मकान मालिकों नरेश कडिया व अन्य ने उन्हें नगर पर्षद के आदेश की कापी दिखाई, जिसमें मकान के बेहद पुराने व जर्जर होने के कारण खतरनाक बताया गया. आदेश में मकान को ध्वस्त करने की बात कही गई.भुक्तभोगी दुकानदार अमित शर्मा ने बताया कि नगर पर्षद के आदेश की आड़ में मकान मालिकों ने उनका लाखों का नुकसान तो कराया ही, गैर कानूनी ढंग से बल प्रयोग करते हुए जबरन कब्जा कर दखल करने का भी प्रयास किया है।

इस सम्बंध में अमित शर्मा ने चक्रधरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. साथ ही इस अन्याय के खिलाफ न्यायालय की शरण लेने की भी बात कही है. इधर इस प्रकरण पर एसडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी नगर पर्षद रीना हंसदा से शिकायत किए जाने पर उन्होंने कहा कि भवन के जर्जर होने के कारण यह आदेश दिया गया था. लेकिन किसी किराएदार का नुकसान कराना और जबरन बेदखल कराना ठीक नहीं है. उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि इस जर्जर भवन में कोई दुकान संचालित नहीं होगी।

विश्व युवा कौशल दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन।

विश्व युवा कौशल दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन।

पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा

चाईबासा: सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज की अगुवाई में संत जेवियर वेलफेयर सेंटर पुलिस लाइन चाईबासा में शनिवार को प्रशिक्षण विभाग पश्चिमी सिंहभूम के सहयोग से विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक शिवकुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. अपने स्वागत भाषण में उन्होंने युवाओं के लिए कौशल विकास के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित जिला औद्योगिक केंद्र के महाप्रबंधक शिवकुमार ने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न ट्रेड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसमें प्रतिभागियों के लिए लोन की भी सुविधा भी उपलब्ध है. जिसका लाभ प्रतिभागी उठा सकते हैं.
विभिन्न ट्रेड के प्रशिक्षण के बारे में युवाओं की दी जानकारी। जिला कौशल कार्यालय के अधिकारी शुभम कुमार, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी पुनीता कुमारी, जेएसएलपीएस के पदाधिकारी आनंद ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विभिन्न ट्रेड के प्रशिक्षण के बारे में युवाओं को जानकारी दी।

साथ ही साथ उन्होंने सी3 द्वारा जिले में किशोरों व युवाओं के लिए कौशल विकास की दिशा में किए जा रहा प्रयासों की विस्तार पूर्वक चर्चा की. सी3 बीते 16 वर्षों से विभिन्न विभागों जैसे स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के साथ मिलकर किशोरों एवं युवाओं को जागरूक करने की दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है. ताकि वह बेहतर जीवन जी सकें एवं जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हो सकें।

प्रखंड की सभी आंगनबाड़ी सेविका-सहियों का मतदाता सूची कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रखंड की सभी आंगनबाड़ी सेविका-सहियों का मतदाता सूची कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सरायकेला/गम्हरिया

गम्हरिया प्रखंड कार्यालय में शनिवार को प्रखंड की सभी आंगनबाड़ी सेविका-सहियों का मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण आयोजित किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरायकेला के एसडीओ रामकृष्ण कुमार भीबता दें कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अभी पूरे देश में मतदाता पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है. इसके तहत नये मतदाताओं को जोड़ना, मतदाता सूची से नाम हटाना, मतदाताओं के पते में सुधार करवाने का काम किया जा रहा है. इसको लेकर चरणबद्ध तरीके से बीएलओ को प्रशिक्षित किया जा रहा है. एक चरण का कार्यक्रम समाप्त हो चुका है. दूसरे चरण के तहत विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में शनिवार को गम्हरिया प्रखंड कार्यालय में प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहियों को मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित किया गया. प्रशिक्षण शिविर में शामिल एसडीओ राम कृष्ण कुमार ने भी पुनरीक्षण कार्य से जुड़ी सेविकाओं एवं सहियों को पुनरीक्षण से संबंधित विशेष प्रशिक्षण दिया. वहीं उन्होंने बीडीओ एवं सीओ के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने लोगों से इस विशेष अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने और अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने की अपील की।

Design a site like this with WordPress.com
Get started