सरायकेला/आदित्यपुर
आदित्यपुर: स्माल इंडस्ट्री एसोसिएशन (एसिया) का अधिष्ठापन समारोह शनिवार को आदित्यपुर के ऑटो कलस्टर सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के उद्योग सचिव जितेंद्र कुमार सिंह शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन शामिल हुये
कार्यक्रम के दौरान पूर्व अध्यक्ष संतोष खेतान ने स्मृति चिन्ह नए अध्यक्ष इंदर अग्रवाल तथा पूर्व महासचिव दशरथ उपाध्याय ने वर्तमान महासचिव प्रवीण गुटगुटीया को स्मृति चिन्ह देकर पदभार सौंपा। इसके उपरांत उद्योग सचिव जितेंद्र कुमार सिंह ने नवमनोनित कमिटी को शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन दीपक डोकानिया ने की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उद्योग सचिव जितेंद्र कुमार सिंह ने नई कमिटी को बधाई दिया, वहीं पुरानी टीम के द्वारा की गई कार्यों की सराहना की। उद्योग सचिव ने कहा की सरकार उद्योग हित में जो भी पॉलिसी बनाती है, उसमे आपके सुझाव काफी महत्वपूर्ण होता है,
विशिष्ट अतिथि जियाड़ा निदेशक प्रेम रंजन ने कहा की उद्यमियों की जो समस्या आई है, उसपर हम गंभीर है। पार्किंग के लिए ईएमसी में तीस हजार वर्गफीट जमीन पर प्रस्ताव तैयार किया गया है। जहां सौ गाड़ियों की पार्किंग की जा सकेगी। रही बात सड़क की तो आरसीडी डिपार्टमेंट के कंसल्टेंट के साथ आप उद्यमियों को बैठक के बाद डीपीआर तैयार कराया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नए अध्यक्ष इंदर अग्रवाल ने कहा की आदित्यपुर राज्य का उद्योग के लिए हृदय स्थल है। उन्होंने कहा की आपने जो दायित्व दिया है उसपर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।ये है नई कमिटी: अध्यक्ष इंदर अग्रवाल, महासचिव प्रवीण गुटगुड़िया,ट्रस्टी संतोष खेतान एवं चतुर्भुज केडिया, उपाध्यक्ष संजय सिंह, संतोख सिंह, राजीव रंजन एवं सुधीर सिंह,सचिव तापस साहू, अशोक गुप्ता, दिव्यांशु सिन्हा एवं मनदीप सिंह, कोषाध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य मनोज हरनाथका, राजेश जेसुका, स्वपन मजूमदार, मनोज चोपड़ा, नीलेश सेठ, अनिल विश्वकर्मा, सुबोध सिंह, सुनील सिंह, पिंकेश माहेश्वरी, नमन अग्रवाल, अनिल गुप्ता, अनिल अग्रवाल, मनोज गुटगुटिया, राजेन्द्र गोलछा आदि।




































