बकरीद पर्व शांति पुर्वक मनाया गया।

बकरीद पर्व शांति पुर्वक मनाया गया।

सरायकेला/निमडीह

चांडिल अनुमंडल के नीमडीह थाना क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोगो ने बकरीद पर्व हर्षोल्लास, शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया।

ज्ञात हो की नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत झिमड़ी सिंदुरपुर मुरू गांव स्थित मजिस्द में बकरीद का नमाज अदा की गई। नीमडीह थाना प्रभारी तंज़िल खान ए एस आइ अजित कुमार नीमडीह थाना के पुलिस ने तीनों गांव में कड़ी निगरानी,काफी सर्तकता सावधानी से बकरीद पर्व में किसी भी अप्रिय घटना नहीं घंटे।राकिब साइ,मुबारक मोमीन सुबोध कांत सहाय के करीबी लोगों को गांव शांति कायम की प्रयास की गई।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

संजय कुमार ने जिला कृषि पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां का प्रभार लिया।

संजय कुमार ने जिला कृषि पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां का प्रभार लिया।

सरायकेला खरसावां

सरायकेला संजय कुमार ने बुधवार के दिन जिला कृषि पदाधिकारी सरायकेला खरसावां का पदभार ग्रहण किया।

आपको बताते चलें इससे पूर्व पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा मैं जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थे। की वर्तमान में जिला कृषि पदाधिकारी विजय कुजूर को हस्तांतरण कर गुमला जिला में जिला कृषि पदाधिकारी के रूप में हुआ है।

को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा हरियाली पर्व मनाते हुए पौधारोपण किया।

को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा हरियाली पर्व मनाते हुए पौधारोपण किया।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: अषाढ़ी मास में हरियाली पूजा के उपलक्ष पर आदित्यपुर एनआईटी परिसर स्थित पर्यावरण मैदान में आदित्यपुर रजक समाज को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. जहां गाजे-बाजे के साथ लोगों ने हरियाली पर्व मनाते हुए पौधारोपण किया।

रजक समाज द्वारा जहां अषाढ़ी हरियाली पूजा के मौके पर बलि प्रथा को बढ़ावा दिया जाता था .अब नदियों की पूजा के बाद पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के संदेश को दिया जाता है. इसी कड़ी में बुधवार को आयोजित अषाढ़ी पूजा के उपलक्ष पर रजक समाज को ल द्वारा खरकई नदी किनारे पूजा- अर्चना करने के बाद एनआईडी पर्यावरण मैदान में 25 फलदार एवं छायादार वृक्ष के पौधे लगाए गए. इस मौके पर यहां लोगों के बीच भोजन आदि का भी वितरण किया गया।

कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए समाज से जुड़ी श्वेता राज ने बताया कि समाज के लोगों को पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. इस मौके पर समाजसेवी शारदा देवी, दुर्गा चरण बैठा, अशोक कुमार, सत्य प्रकाश राजीव कुमार के अलावा बड़ी संख्या में समाज से जुड़ी महिला और पुरुष मौजूद रहे।

सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी आम लोगों के जेब ढीली।

सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी आम लोगों के जेब ढीली।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर इन दिनों सब्जी बाजार में अब सब्जियां लोगों को आंसू रुला रहे हैं.आदित्यपुर जमशेदपुर में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं.आलम ये है कि, इस महंगाई का असर सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है.जहां लोग किलो के भाव में सब्जी खरीदते थे आब आलम यहां है कि लोग उसी सब्जी को पाव मैं लेने लगे हैं. जहाँ 10 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अब और लाल होते हुए 100 रुपए किलो तक पहुंच गया है. इतना हीं नही जुबान का जायका भी इसके चलते फीका हो चला है. एक तरफ जहां लोग मजबूरी में सब्जी खरीद रहे हैं तो वहीं सब्जी के थोक और चिल्हर व्यापारियों के मुताबिक अभी लोगों को और महंगाई झेलनी होगी।

बता दें कि, बारिश के कारण टमाटर के दाम में उछाल देखा जा रहा है. टमाटर के दाम अब पेट्रोल के बराबर टमाटर बाजार में में 100 से 120 रुपए किलो तक टमाटर का रेट आ पहुंचा है. हरी मिर्च, शिमला मिर्च, करेला, अदरक, धनिया, लहसुन, फूलगोभी के भी दाम रिकार्ड तोड़ रहे हैं.और घरों के बजट भी गड़बड़ा रही है ज्यादातर गरीब लोगों पर इसका असर देखा जा रहा है जो रोज कमाने खाने वाले है।

600 दिनों में 5019 पेंशन धारियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ लाभुक को प्राप्त हुआ-संजय कुमार सिन्हा।

600 दिनों में 5019 पेंशन धारियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ लाभुक को प्राप्त हुआ-संजय कुमार सिन्हा।

पश्चिमी सिंहभूम/चक्रधरपुर

चक्रधरपुर: बी .डी .ओ .संजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को प्रेस के माध्यम से बताया कि 2021 से लेकर 2023 तक पेंशन धारियों को निर्मित रूप से पेंशन दिया जा रहा है जैसे कि मुख्यमंत्री राज्य निरीक्षक महिलाएं सम्मान पेंशन 1399.और मुख्यमंत्री राज्य वृद्धा वस्था पेंशन योजना 3406 स्वामी विवेकानंद निशुल्क स्वालंबन प्रोत्साहन 286 पेंशन दिया गया।

वहीं संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि 5000से अधिक पेंशन सफलतापूर्वक दिया गया। वहीं आंकड़ों के अनुसार कोल्हान में सबसे अधिक पेंशन दिया गया।

संजय कुमार ने बताया कि जन सरकारी योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का कार्य बदस्तूर भिन्न-भिन्न योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों के लोगों तक जनहित में आगे भी जारी रहेगा ।

600 दिनों में 5019 पेंशन धारियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ लाभुक को प्राप्त हुआ, संजय कुमार सिन्हा।

600 दिनों में 5019 पेंशन धारियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ लाभुक को प्राप्त हुआ, संजय कुमार सिन्हा।

पश्चिमी सिंहभूम/चक्रधरपुर

चक्रधरपुर: के बी डी ओ संजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को प्रेस के माध्यम से बताया कि कि 2021 से लेकर 2023 तक पेंशन धारियों को निर्मित रूप से पेंशन दिया जा रहा है जैसे कि मुख्यमंत्री राज्य निरीक्षक महिलाएं सम्मान पेंशन 1399.और मुख्यमंत्री राज्य वृद्धा वस्था पेंशन योजना 3406 स्वामी विवेकानंद निशुल्क स्वालंबन प्रोत्साहन 286 पेंशन दिया गया।

वही संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि 5000से अधिक पेंशन सफलतापूर्वक दिया गया। वही आंकड़ों के अनुसार कोल्हान में सबसे अधिक पेंशन दिया गया. वही संजय कुमार ने बताया कि जन सरकारी योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का कार्य बदस्तूर भिन्न-भिन्न योजनाओं का लाभ गरीब तत्वों के लोगों तक जनहित में आगे भी जारी रहेगा ।

चांडिल विद्युत की अधिकांश समस्या पंचायत स्तर निपटारा करने पहल की जाएगी, सहायक अभियंता चांडिल।

चांडिल विद्युत की अधिकांश समस्या पंचायत स्तर निपटारा करने पहल की जाएगी, सहायक अभियंता चांडिल।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: झारखंड विधुत वितरण निगम सहायक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल शाखा चांडिल के लाल जी महतो ने कहा की विद्युत विभाग की समस्या का समाधान पंचायत स्तर में करने की बात कही।

सहायक अभियंता लाल जी महतो ने कहा की विद्युत के बिल,मीटर, राजस्व की वसुली पर विशेष ध्यान दी जाएगी।विद्युत बिलिंग,मीटर रीडिंग , विद्युत बिल जमा की व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। चांडिल में सहायक अभियंता के रूप योगदान दी।‌ गत दिन सोमवार को योगदान दिया।

ईडी ने की छापेमारी 0.19 एकड़ प्रॉपर्टी सील।

ईडी ने की छापेमारी 0.19 एकड़ प्रॉपर्टी सील।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के 7वें केदू गाछ के समीप इनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (इडी) ने छापामारी की है. यह प्लांट ईंचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के भाई नवीन सिंह की कंपनी है. यह आरोप है कि उक्त प्लांट न्यू निर्माण बिल्डर्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की एनएनबी कांक्रीटो कंपनी में अवैध धन का निवेश किया गया है. यह भी आरोप लगाया गया है कि उक्त प्लांट में गलत तरीके से निवेश कराया गया है.यह आदित्यपुर थाना के आसंगी मौजा में अवस्थित है, जो 0.19 एकड़ में फैला हुआ है।

बताया जाता है कि उक्त कंपनी में काले धन के निवेश की पुख्ता जानकारी होने के बाद प्रीवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट रांची 2002 के तहत यह जमीन को सीज किया गया है. सितंबर 2022 को प्रीवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गयी है. हालांकि, अब तक अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गयी है।

“वर्ल्ड एंटी ड्रग डे” पर कार्यशाला आयोजित, नशे के विरुद्ध ज्योत जलाकर दिलाई गई शपथ।

“वर्ल्ड एंटी ड्रग डे” पर कार्यशाला आयोजित, नशे के विरुद्ध ज्योत जलाकर दिलाई गई शपथ।

सरायकेला

सरायकेला: 26 जून “वर्ल्ड एंटी ड्रग डे” के मौके पर आदित्यपुर स्थित ऑटो क्लस्टर सभागार में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने के साथ नशे के फैले कारोबार पर रोक लगाने की भी रणनीति तैयार की गई।

कार्यक्रम में स्कूल -कॉलेज के शिक्षकों जिले के तमाम आला अधिकारियों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया. जिन्हें नशा अभियान रोकने संबंधित विशेष जानकारियां प्रदान की गई।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद सरायकेला उपायुक्त अरवा राजकमल ने कहा की कार्यशाला के माध्यम से प्राप्त जानकारियों को शिक्षक और अधिकारी ,छात्र और लोगों को बताकर उन्हें भी जागरूक करें, ताकि नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

नशा मुक्त भारत अभियान के के संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि भारत सरकार द्वारा नशा के विरुद्ध अभियान चलाए जाने के उद्देश्य से देश भर के 58 जिलों में नशा मुक्ति केंद्र और रिहैबिलिटेशन सेंटर ,नारकोड स्थापित किए जा रहे हैं. जिसके तहत सरायकेला- खरसावां जिले के सदर अस्पताल में भी अगले वित्तीय वर्ष में इन सेंटरों को स्थापित किया जाएगा. उपायुक्त ने कहा कि अफीम- गांजे की खेती करने वाले लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में अफीम गांजा की खेती करने वालों की सूचना ना देने वाले वन विभाग के निचले कर्मचारियों और लोगों के विरुद्ध भी मामला दर्ज करने की पहल की जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि नशे कारोबारियों को कड़ी सजा दिलाने के मामलों में भी तेजी आई है .2 साल पहले जिले में पहली बार नशे के विरुद्ध केस में कनविक्शन हुआ ,जो लगातार जारी है. इस मौके पर कार्यशाला को संबोधित करते हुए एसपी आनंद प्रकाश ने कहा कि सरायकेला- खरसावां जिले के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में अफीम -गांजा की खेती और कारोबार होता है. जबकि आदित्यपुर रिहायशी क्षेत्र में ब्राउन शुगर का कारोबार होता है. जिसे रोकने के लिए पुलिस द्वारा कई कारगर उपाय किए जा रहे हैं .उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वे पुलिस को नशे के विरुद्ध होने वाले अभियान की सूचना प्रदान करें।

अखिल झारखंड विस्थापित अधिकार मंच द्वारा पुनर्वास कार्यालय का घेराव किया।

अखिल झारखंड विस्थापित अधिकार मंच द्वारा पुनर्वास कार्यालय का घेराव किया।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: अखिल झारखंड विस्थापित अधिकार मंच द्वारा बीते 16 जून से अनिश्चित कालीन धरना- प्रदर्शन किया जा रहा है. अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में मंच द्वारा सुवर्णरेखा बहुउद्देश्यीय परियोजना के चांडिल पुनर्वास कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जा रहा है.धरना प्रदर्शन के 11वे दिन विस्थापितों ने पुनर्वास कार्यालय का घेराव किया।

इस दौरान काफी संख्या में विस्थापित शामिल थे. पुनर्वास कार्यालय में विस्थापितों की आक्रोशित भीड़ ने उग्र प्रदर्शन किया. भीड़ द्वारा पुनर्वास कार्यालय के पदाधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी. करीब चार घंटे तक कार्यालय परिसर में उग्र प्रदर्शन किया गया. इस दौरान विस्थापितों ने कार्यालय में ताला जड़ दिया.

 विस्थापित बार- बार पुनर्वास पदाधिकारी से वार्ता करने की मांग कर रहे थे लेकिन चार घंटे तक कोई भी पदाधिकारी अपने कक्ष से बाहर नहीं निकला. शाम करीब चार बजे विस्थापितों ने कार्यालय के गेट का ताला खोल दिया. इस अवसर पर राकेश रंजन महतो ने संबोधित करते हुए कहा 40 साल पहले चांडिल डैम निर्माण के लिए 116 गावों के जमीन का अधिग्रहण किया गया, लेकिन आज तक विस्थापितों को अधिकार नहीं दिया गया. डैम निर्माण के समय जमीन अधिग्रहण के एवज में सरकार ने विस्थापितों को नौकरी, मुआवजा, पुनर्वास, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा देने का वादा किया था. 40 साल बीत जाने के बाद भी सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया, बल्कि विस्थापितों का शोषण किया है।

राकेश महतो ने कहा कि अब विस्थापित जागरूक हो चुके हैं और अपना हक अधिकार को लेने की तैयारी में है. इस अवसर पर अनूप महतो ने कहा कि चांडिल डैम के विस्थापितों को सरकार ने छलने का काम किया है. विस्थापित अपने वाजिब हक की मांग लेकर वर्षों से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से आजतक विस्थापितों को न्याय देने की पहल नहीं हुई. उन्होंने कहा कि चांडिल डैम के मुद्दे को केवल वोट बैंक बना कर रख दिया गया है।
 

एसबीआई मुसाबनी के नए शाखा प्रबंधक बोदरो हाईबुरु ने दिया योगदान।

एसबीआई मुसाबनी के नए शाखा प्रबंधक बोदरो हाईबुरु ने दिया योगदान।

मुसाबनी

मुसाबनी: भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 26 वें शाखा प्रबंधक के रूप में बोदरो हाईबुरु ने योगदान देकर पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने पर बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इससे पूर्व श्री हाईबुरु आरएसीसी जमशेदपुर शाखा में पदस्थापित थे। स्थानांतरित शाखा प्रबंधक ललित कुमार सवेंया से उन्होंने कार्यभार लिया।ललित कुमार सवेंया का स्थानांतरण बिहार राज्य के अररिया जिला अंतर्गत मधुखूंट एसबीआई शाखा में हुआ है।

योगदान के बाद नए शाखा प्रबंधक बोदरो हाईबुरु नर कहा कि बैंक अधिकारियों एवं ग्राहकों के बीच बेहतर संबंध स्थापित कर शाखा को सशक्त और बनाएंगे। ग्राहक ऋण लें, तो उससे समय पर चुकता कर अपनी साख बनाए रखें, ताकि बैंक को किसी प्रकार की कार्यवाही करने के लिए विवश नहीं होना पड़े। उन्होंने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक की मुसाबनी शाखा को सुविधाओं से परिपूर्ण कर ग्राहकों के लिए हाईटेक बनाया गया है। बैंक परिसर में ग्राहक सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वर्षों पुराने फर्नीचर एवं उपकरण को बदलकर नया लगाया जा रहा है। जिससे बैंक की खूबसूरती बढ़ गई है।

मुसाबनी बाजार समिति ने ज्ञापन सौंप थाना प्रभारी को कराया अवगत।

मुसाबनी बाजार समिति ने ज्ञापन सौंप थाना प्रभारी को कराया अवगत।

मुसाबनी

मंगलवार 27 जून को बंद रहेगी मुसाबनी बाजार की दुकानें

मुसाबनी: मुसाबनी बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह के नेतृत्व में मुसाबनी बाजार समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कई दुकानदारों द्वारा सोमवार को मुसाबनी थाना प्रभारी अंचित कुमार को ज्ञापन सौंपकर हर माह के अंतिम मंगलवार को बाजार बंद रखे जाने की जानकारी दी। 10 जून को बाजार समिति की बैठक में लिए गए निर्णय से थाना प्रभारी को दुकानदारों ने अवगत कराया जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया खाकी मुसाबनी की बाजार हर महीने के अंतिम मंगलवार को बंद रखा जाएगा ।
बंद से आवश्यक सेवा से संबंधित दुकाने यथा होटल, सब्जी, दूध, दवाई ,मांस मछली आदि की दुकानों को बंद से मुक्त रखा गया है। बजार समिति के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी को बताया कि आहूत बंद के दौरान कुछ असामाजिक तत्व एवं एक्के दुक्के दुकानदार अन्य दुकानदारों को दुकान बंद रखने के खिलाफ अभी से भड़का रहे हैं ।जिससे
बाजार का माहौल बिगड़ रहा है ।इसलिए प्रशासन को ऐसे दुकानदार एवं शरारती तत्व को चिन्हित कर कार्रवाई सुनिश्चित करना चाहिए।

दुकानदारों ने बताया कि माह में 1 दिन दुकान बंद करने का निर्णय सार्वजनिक रूप से लिया गया है। इसमें किसी भी दुकानदार एवं अन्य लोगों का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं होगा। बंद के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने की मांग थाना प्रभारी से की गई ।ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से मुसाबनी बाजार समिति अध्यक्ष सरदार राजू सिंह, जलधार प्रधान, पप्पू अली, विवेक गुप्ता, दीपक अग्रवाल, इम्तियाज अंसारी सहित काफी संख्या में दुकानदार शामिल थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started