ईचा गालूडीह कॉम्लेक्स के मुख्य अभियंता अपने फैसले पर चौथे दिन भी अडिग हैं।

ईचा गालूडीह कॉम्लेक्स के मुख्य अभियंता अपने फैसले पर चौथे दिन भी अडिग हैं।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर स्थित ईचा गालूडीह कॉम्लेक्स के मुख्य अभियंता अपने फैसले पर अडिग हैं. उनकी कार्यशैली से खफा कर्मचारियों का धरना गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा।

इधर विरोध को देखते हुए मुख्य अभियंता ईचा के बजाय चांडिल कॉम्प्लेक्स में बैठ रहे हैं चूंकि वे वहां के भी चार्ज में हैं. साथ ही उन्होंने डीडीओ को फरमान जारी कर दिया है कि धरना पर बैठने वाले कर्मचारियों को अनुपस्थित कर उनका वेतन रोके दें, जिसके आलोक में आज से कर्मचारियों ने सीएल लेकर धरना देना शुरू किया है. जो क्रमवार धरना पर छुट्टी लेकर बैठेंगे।

बता दें कि आदित्यपुर स्थित ईचा गालूडीह कॉम्लेक्स के मुख्य अभियंता की कार्यशैली से खफा अराजपत्रित कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने सोमवार से ही भीषण गर्मी में धरना देना शुरू किया है.धरना का नेतृत्व कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विमल सिंह, संगठन सचिव प्रणव शंकर कर रहे हैं. जबकि धरना की अध्यक्षता सरायकेला जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार सिन्हा कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि ईचा गालूडीह कॉम्प्लेक्स के मुख्य अभियंता नियम कानून को ताक पर रखकर वरीयता सूची में पत्राचार लिपिक और भण्डारपाल को एक साथ कर गलत किया है. इसके अलावा हमारी मांग है कि नील चित्रक से अनुरेखक एवं अनुरेखक से प्रारूपकार कोटि 2 में देय तिथि से प्रोन्नति दें, सभी वर्गों के लिपिकों की लंबित प्रोन्नति शीघ्र दिया जाय आदि।

वहीं कर्मचारियों का कहना है कि जब चांडिल कॉम्प्लेक्स में सारी चीजें कर्मचारियों को दे दी गई तो ईचा गालूडीह कॉम्पलेक्स कर्मचारियों को मुख्य अभियंता सारी सुविधाएं क्यों नहीं दे रहे हैं. कर्मचारियों ने कहा कि वे भी फैसला होने तक डटे रहेंगे. वहीं कर्मचारी संघ के प्रदेश कमेटी रांची में इस मांग को लेकर अभियंता प्रमुख से मिलने का निर्णय लिया है।

35 वार्डों में पौधा रोपने समेत जनहित में सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह उपायुक्त से की, नीतू शर्मा।

35 वार्डों में पौधा रोपने समेत जनहित में सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह उपायुक्त से की, नीतू शर्मा।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: आदित्यपुर के वार्ड 17 की पूर्व वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय जाकर एक ज्ञापन सौंपा. जिसमें क्षेत्र के सभी 35 वार्डों में पौधा रोपने समेत जनहित में सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा है कि प्रत्येक वर्ष की तरह गर्मी में आदित्यपुर नगर निगम के अन्तर्गत पानी की समस्या बढ़ती जा रही है. औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण मूलतः हवा, जल, मिट्टी का दूषित होना आम बात हो गई है. आने वाले समय में सरायकेला तथा अन्य क्षेत्रों की स्थिति कितनी भयावह हो सकती है, इसकी कल्पना से ही भय लगता है. अतः आग्रह है कि आदित्यपुर नगर निगम अन्तर्गत प्रत्येक वार्ड को कम से कम 100 पौधे उपलब्ध करायें, ताकि प्राकृतिक सौन्दर्य के साथ ही प्रदूषण था पानी की किल्लत जैसी गम्भीर समस्या आनेवाले दिनों में निजात मिल सके।

उपायुक्त से कहा है कि जितने भी पेंशनधारी लामुक हैं, उनका समय पर पेंशन नहीं मिल पाता है. कई ऐसे पेंशनधारी है, जिनका छह माह या एक साल से पेंशन रुका हुआ है. नया पेंशन चालू कराने में भी कठिनाइयां आ रही हैं. आधार कार्ड की परेशानी के कारण सभी तरह के पेंशनधारी राज्य सरकार की योजना का लाभ पाने से वंचित रह जाते हैं. नीतू शर्मा ने उपायुक्त को अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया है. उन्होंने कहा है कि 2 वार्ड के खाद्य आपूर्ति डिलर कार्डधारियों को राशन सही समय पर नहीं देते हैं. लाभुक के साथ उनका व्यवहार सही नहीं होता है. तकरीबन चार पांच वर्ष पूर्व जिन कार्डधारियों ने आवेदन किया था उनका अबतक राशन कार्ड नहीं बन कर आया है.उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार की योजना के तहत जिला पूर्ति विभाग की ओर से उन गरीब जरूरतमंद लाभुको को खाद्य सामग्री नगर निगम के द्वारा वितरण करने की योजना दी गई थी।

आदित्यपुर नगर निगम के अन्तर्गत ऐसे कई गरीब परिवार हैं, जिनका अबतक कोई भी राशन कार्ड नहीं है. बुजुर्ग एकल जिन्दगी जी रहे हैं. उन्हें नगर निगम द्वारा खाद्य सामग्री वितरण कराया जाये, ताकि कोई भी गरीब लाचार परिवार इस योजना से वंचित न रहे. इसके अलावा उन्होंने अन्य समस्याओं व नगर निगम की बैठक में लिये गये निर्णय की चर्चा करते हुए उसे जनहित में जल्द से जल्द धरातल पर उतारने का आग्रह किया है।

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित।

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: नगर निगम चुनाव के लिए 19 जून को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन कर दिया गया है. यह जानकारी गम्हरियाअंचलाधिकारी मनोज कुमार ने देते हुए कहा कि इस संबंध में किसी भी प्रकार का दावा एवं आपत्ति के लिए क्षेत्र के मतदाता गम्हरिया प्रखंड के मीटिंग हॉल मेंआ सकते हैं. उनके लिए दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 1 जुलाई तक निर्धारित की गई है. 

उन्होंने बताया कि 6 जुलाई को मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन कर दिया जाएगा, जिसके बाद किसी तरह का दावा और आपत्ति अमान्य होगा. मनोज कुमार सीओ गम्हरिया

चुनचुड़िया गांव मे विभिन्न प्रकार के बीज का वितरण किया गया।

चुनचुड़िया गांव मे विभिन्न प्रकार के बीज का वितरण किया गया।

सरायकेला/कुकड़ू

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कुकड़ू प्रखंड केअंतर्गत चुनचुड़िया गांव में बुधवार को समृद्धि ऑर्गेनिक फॉर्म के तत्वावधान में किसानों को विभिन्न प्रकार के मिलेटस यानी मोटे अनाज रागी, बाजरा, कुटकी, कोदो, गुंदली, रामदाना आदि विभिन्न प्रकार के बीज का वितरण किया गया।

इस अवसर पर फार्म के.एग्रीकल्चर फिल्ड ऑफिसर फागु राम महतो ने कहा कि सरकार ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेटस वर्ष के रूप में मना रही है, ताकि किसान अधिक से अधिक मोटा अनाज की खेती करें. उन्होंने किसानों को बताया कि मोटा अनाज स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत लाभदायक है.फागुराम महतो ने बताया कि मिलेटस फसलों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुपरफुड श्रीअन्न का दर्जा दिया है. इन फसलों में आयरन, कैल्शियम, फाइबर आदि जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इन फसलों का हृदय व डायबिटीज रोगियों के द्वारा उपयोग लाभदायक रहता है. इसलिए किसानों के बीच प्रचार-प्रसार अधिक किया जा रहा है।

इस अवसर पर गणेश चंद्र महतो, दुर्योधन महतो, हजारी महतो, षष्टी चरण महतो, श्रीचांद महतो, त्रिलोचन महतो समेत कई किसान उपस्थित थे।

जिले के 6 संस्थानों को उपायुक्त (DC) द्वारा दिया गया नोटिस

जिले के 6 संस्थानों को उपायुक्त (DC) द्वारा दिया गया नोटिस

सरायकेला-खरसावां

सरायकेला-खरसावां झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 का अनुपालन नहीं करने पर होगी कार्यवाही

75% आरक्षण के नियम का अनुपालन नही करने वाले संस्थानों पर जारी रहेगी कार्रवाई- उपायुक्त

सोमवार को उपायुक्त अरवा राजकमल द्वारा झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 का अनुपालन नहीं करने वाले जिले के 6 संस्थानों को नोटिस दिया गया है।

इस संबंध में उन्होंने बताया कि संबंधित अधिनियम के तहत राज्य अंतर्गत वैसे सभी प्रतिष्ठान जहां 10 या उससे अधिक कार्य बल कार्यरत है, को झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 का अनुपालन करना अनिवार्य है। निजी प्रतिष्ठानों में बह्यस्त्रोत से सेवा प्रदाता संस्थाएं एवं संवेदक इत्यादि भी इस अधिनियम के दायरे में आते हैं।
इसका अनुपालन नही करने वाले नियोजकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का प्रावधान है।
इस अधिनियम के अनुपालन हेतु जिले के संस्थानों को कई माध्यमों से सूचना उपलब्ध कराई गई है तथा इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया गया है। साथ ही माननीय मंत्री चंपई सोरेन एवं विभागीय सचिव महोदय की उपस्थित में कार्यशालाओं के माध्यम से भी नियोजकों से सीधा संवाद किया गया।

उन्होंने बताया कि इस अधिनियम के तहत जिले के अधिकांश बड़े एवं प्रतिष्ठित संस्थानों ने अपना निबंधन करा लिया है एवं इसका अनुपालन करने का प्रयास भी उनके द्वारा किया जा रहा है। परंतु विभिन्न माध्यमों से सूचित करने के उपरांत भी कुछ संस्थानों द्वारा अब तक इस अधिनियम के तहत निबंधन तक नहीं कराया गया है। वैसे संस्थानों को चिन्हित किया जा रहा है एवं प्रथम चरण में कुल- 6 संस्थानो को नियमानुसार नोटिस दिया गया है एवं उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने हेतु निदेशित किया गया है।


प्रथम चरण में आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड, समृद्धि स्पोंज लिमिटेड, डीडी स्टील एंड पावर लिमिटेड, आधार राइस मिल प्राइवेट लिमिटेड एवं शारदा एक्सेल प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किया गया है।

इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी श्री रवि कुमार ने बताया कि इस अधिनियम का अनुपालन नही करने वाले नियोजकों को चिन्हित करने की प्रक्रिया जारी है तथा समय-समय पर उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने जिले के सभी नियोजक, जिन्होंने अब तक अपना निबंधन नहीं कराया है, से अपील किया कि इस अधिनियम के तहत यथाशीघ्र अपना निबंधन कराते हुए इसका अनुपालन सुनिश्चित करें।

एकल सूरताल टीम ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में किया सुंदरकांड पाठ।

एकल सूरताल टीम ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में किया सुंदरकांड पाठ।

मुसाबनी

मुसाबनी : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस मौके पर एकल अभियान के अंतर्गत एकल सुरताल की 15 सदस्य टीम ने टीम लीडर सह सुरताल प्रमुख करुणा ठाकुर एवं व्यवस्था प्रमुख अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में सुंदरकांड का पाठ किया। इससे पूर्व जमशेदपुर से आए वन बंधु परिषद के संरक्षक सुभाष मुनका, अध्यक्ष राजेश मित्तल, सचिव अभिषेक गर्ग, महिला विंग की सचिव ममता अग्रवाल, रामबाबू, राजेश जैन, विद्यालय के संरक्षक दीप चंद्र अग्रवाल,अध्यक्ष किशन कुमार अग्रवाल, अशोक गुप्ता, सचिव बाबूलाल सिंह ,प्रेम गुप्ता, पीतर चंद्र अग्रवाल,ललिता अग्रवाल, प्रधानाचार्य रुमि सरकार आदि द्वारा भारत माता एवं मां शारदे की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन मुख्य पुजारी करुणा ठाकुर के द्वारा कराया गया। इस मौके पर हवन पूजन भी हुआ।

मौके पर प्रधानाचार्य रूमी सरकार ने उपस्थित समस्त आगंतुक अतिथि ,कमिटी मेंबर, अभिभावक, आचार्य बंधु भगिनी एवं भैया / बहनों का हार्दिक स्वागत किया और कहा कि सुख शांति समृद्धि के लिए आज हवन यज्ञ व सुंदरकांड पाठ बड़ी श्रद्धा व भक्ति के साथ किया गया। विद्यालय के सचिव बाबूलाल सिंह ने सुंदरकांड के माता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसका पाठ करने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है वातावरण शुद्ध होता है मन के विकार दूर होते हैं देवी देवता प्रसन्न होते हैं।आचार्य आचार्या एंव भैया बहनों ने सस्वर भक्तिपूर्ण वातावरण में सुंदरकांड का पाठ किया। इस दौरान विद्यालय के सभी आचार्य आचार्या ने मंत्रोच्चारण के साथ आहुति दी।

मौके पर विद्यालय प्रबन्ध समिति के सचिव बाबू लाल सिंह, हिमांशु मिश्रा, चौधरी उमेश सिंह, शंकर अग्रवाल, मिथलेश पांडेय, इंद्रदेव झा, पप्पू कांवटिया, विकास गोयल, मनोज अग्रवाल,किरोड़ीमल अग्रवाल सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

पांचवे गुरु अर्जुन देव के 417 वीं पुण्यतिथि की याद में सिख समुदाय ने कांदरबेड़ा चना व शर्बत बांटी गई।

पांचवे गुरु अर्जुन देव के 417 वीं पुण्यतिथि की याद में सिख समुदाय ने कांदरबेड़ा चना व शर्बत बांटी गई।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव जी के 417वीं पुण्यतिथि की याद में सिख समुदाय द्वारा चांडिल के कांदरबेड़ा में चना व शर्बत का वितरण किया गया। इस अवसर पर समुदाय के लोगों ने गुरु अर्जुन देव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित की। वहीं, समाजसेवा का संकल्प लिया। यहां लगाए गए शिविर में सिख समुदाय के लोग ने नर सेवा प्रदान किया। सैकड़ों लोगों के बीच मीठे शर्बत व चना का वितरण किया गया।

इस अवसर पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रधान भगवान सिंह ने कहा कि सिखों के पांचवें गुरु अर्जुनदेव जी के याद में हमारे समुदाय द्वारा जगह – जगह सेवा शिविर के माध्यम से लोगों की सेवा की जा रही हैं। इस भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों, मजदूरों तथा आम लोगों के बीच मीठे शर्बत तथा चना वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिखों के पांचवें गुरु अर्जुनदेव जी को दुश्मनों ने गर्म रेत में डालकर हत्या कर दी थी। लेकिन हमलोग सभी से प्रेम करते हैं। हमारे समुदाय को गुरुओं की ओर से शिक्षा मिली है कि जो हमें नुकसान पहुंचाता है, उसके साथ बदले की भावना नहीं रखना है, बल्कि वैसे लोगों के प्रति भी प्रेम का भावना रखना है। सिख समुदाय प्रेम और आदर भाव से दुश्मन को भी पराजय करती है। उन्होंने कहा कि इसी तरह के भीषण गर्मी के समय गर्म रेत (बालू) में गुरु अर्जुनदेव की निर्मम हत्या कर दी गई थी, इसलिए इस तरह के भीषण गर्मी में सिख समुदाय द्वारा लोगों को राहत देने के उद्देश्य से मीठे शर्बत और चना का वितरण किया जाता है।

मौके पर मनजीत सिंह ने कहा कि गुरुओं के मार्गदर्शन से पिछले दस साल से सेवा शिविर लगाया जा रहा है। इन शिविरों में हजारों लोगों को सेवा दी जाती हैं।
इस मौके पर मनजीत सिंह, चंचल सिंह भाटिया, सोमू सिंह, गुरुचरण सिंह बिल्ला, मानगो गुरुद्वारा प्रधान सुरजीत सिंह, जगजीत सिंग, मनदीप सिंह, गौरव सिंह आदि उपस्थित थे।

राजनगर सीएचसी में टीबी मुक्त पंचायत पहल की विशेष बैठक सम्पन्न।

राजनगर सीएचसी में टीबी मुक्त पंचायत पहल की विशेष बैठक सम्पन्न।

टीबी उन्मूलन हेतु पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका होगी अहम,डॉ.जगन्नाथ हेम्ब्रम।

राजनगर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर में टीबी मुक्त पंचायत पहल को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जगन्नाथ हेम्ब्रम ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की । बैठक में प्रखंड क्षेत्र को टीबी मुक्त कैसे बनाया जाए. इसको लेकर विचार विमर्श किया गया।

जगन्नाथ हेम्ब्रम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2030 तक टीबी उन्मूलन बनाने का लक्ष्य दिया गया है. डॉ हेम्ब्रम ने कहा कि टीबी उन्मूलन बनाने के लिए सभी का सहयोग हो तो वर्ष 2025 तक में ही पुरे प्रखंड क्षेत्र को टीबी उन्मूलन बनाया जायेगा।उन्होंने कहा कि घर घर जाकर टीबी की खोज करने वाले को सहयोग करने की अपील की। डॉ हेम्ब्रम ने कहा कि टीबी मरीज को नियमित दवाई खाने की आवश्यकता है।इसके साथ साथ पोषण आहार की भी जरूरत है।

इस अवसर पर बीपीएम पंकज कुमार, प्रखंड प्रमुख ओलिभ ग्रेस कुल्लू, उपप्रमुख सुमना देवी, जेएसएलपीएस के प्रखंड समन्वयक मेनुका महतो, मुखिया नमिता सोरेन, रजनी जारिका, मोटाय मेलगंडी, राजो टुडू, पानो मुर्मू, निमय सोरेन,रासमनी हांसदा, सुर्यमनी मार्डी, सुनीति मुर्मू आदि उपस्थित थे।

ईचा गालूडीह कॉम्लेक्स के मुख्य अभियंता के खिलाफ कर्मचारियों ने दिया धरना।

ईचा गालूडीह कॉम्लेक्स के मुख्य अभियंता के खिलाफ कर्मचारियों ने दिया धरना।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर स्थित ईचा गालूडीह कॉम्लेक्स के मुख्य अभियंता की कार्यशैली से नाराज अराजपत्रित कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने भीषण गर्मी में धरना दिया।

इस दौरान मुख्य अभियंता विरोध को देखते हुए कार्यालय से नदारद रहे. धरना का नेतृत्व कर रहे कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विमल सिंह, संगठन सचिव प्रणव शंकर और जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार सिन्हा ने बताया कि ईचा गालूडीह कॉम्प्लेक्स के मुख्य अभियंता नियम कानून को ताक पर रखकर वरीयता सूची में पत्राचार लिपिक और भंडारपाल को एक साथ कर के गलत किया है.इसके अलावा हमारी मांग है कि नील चित्रक से अनुरेखक एवं अनुरेखक से प्रारूपकार कोटि 2 में देय तिथि से प्रोन्नति दें, सभी वर्गों के लिपिकों की लंबित प्रोन्नति शीघ्र दिया जाय आदि।

धरना कार्यक्रम में सुधीर महतो, अजय सिंह, राजेश कुमार, सुतपा मंडल, सरस्वती गोप, सरस्वती देवगम, महेंद्र तिवारी, राजीव चौबे, नील मोहन बानरा समेत चांडिल, घाटशिला, चाइबासा आदि के कर्मचारी शामिल रहे. सभी कर्मचारी मुख्य अभियंता मुर्दाबाद और हाय हाय के जोरदार नारेबाजी करते रहे।

पूर्व विधायक अनन्तराम टुडु का भाजपा में वापसी। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकास ने माला पहना कर पार्टी में किया शामिल।

पूर्व विधायक अनन्तराम टुडु का भाजपा में वापसी। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकास ने माला पहना कर पार्टी में किया शामिल।

सरायकेला/राजनगर

राजनगर: सरायकेला विधानसभा के पूर्व विधायक अंनत राम टुडु ने फिर एक बार भाजपा का दामन थाम लिया है।रविवार को चाईबासा में कोल्हान सतरीय जनसम्पर्क अभियान कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पुर्व विधायक अनन्तराम टुडु को फूल माला पहना कर भाजपा में शामिल कर लिया।

वहीं पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सतीश पूरी ने कहा – अनन्तराम टुडु एक ईमानदार,अच्छे और सच्चे व्यक्ति है।भाजपा उनका स्वागत करती है।उनके शामिल होने से पार्टी संगठन मजबूत होगी।वहीं अनन्तराम टुडु ने कहा पार्टी ने जिस विश्वास और भरोसे से दोबारा पार्टी में शामिल किया है।मैं उसे बखूबी निभाउंगा, और पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करूंगा।

राधा स्वामी मार्ग में सिख समाज ने राहगीरों के बीच ठंडा शरबत- चना का वितरण।

राधा स्वामी मार्ग में सिख समाज ने राहगीरों के बीच ठंडा शरबत- चना का वितरण।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर स्थित राधा स्वामी सत्संग मार्ग में रविवार को सिख समाज द्वारा शहीद गुरु अर्जन सिंह देव की शहादत के उपलक्ष मे गुरुचरण सिंह के नेतृत्व में छबील लगाकर राहगीरों के बीच ठंडा शरबत और चना का वितरण किया गया.राधा स्वामी सत्संग मार्ग स्थित अरुणोदय अपार्टमेंट के निवासियों द्वारा शहीद गुरु अर्जन सिंह देव के शहदत के मौके पर रविवार को चिलचिलाती धूप में आम लोगों के बीच ठंडा शरबत और चना बांटा गया।

आयोजक गुरु शरण सिंह ने बताया कि यहां प्रतिवर्ष शहीदी दिवस के उपलक्ष पर छबील लगाकर राहगीरों की सेवा की जाती है. उन्होंने कहा कि देश समाज और इंसानियत के नाते गुरु अर्जन सिंह देव ने बलिदान दिया, जिससे हमें आज भी सीख मिलती है. छबील में बड़ी संख्या में सिख समाज के पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. इस अवसर पर अवतार सिंह ज्ञान दीप सिंह हरेंद्र सिंह एवं विभिन्न जगह के सिख समाज के लोग मौजूद थे।

साधु बांध मठिया में महाप्रभु जगन्नाथ की पुजा अर्चना आरती भक्त मंडली द्वारा की गई।

साधु बांध मठिया में महाप्रभु जगन्नाथ की पुजा अर्चना आरती भक्त मंडली द्वारा की गई।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल में स्थित साधु बांध मठिया परिसर में महाप्रभु की की पुजा अर्चना की गई। संनद् रहे आगमी बीस जुन को रथ साधु बांध मठिया से रथ चल कर चांडिल स्टेशन दुर्गा मंदिर मोसी बाड़ी पहुंचे हैं।

चांडिल के काली मंदिर महंत सह जुना अखड़ा के प्रदेश वक्ता विद्यानंद सरस्वती, उनके सहयोगी ने हर साल की भांति इस भी बड़े घुमधाम से रथ पर्व मनाया जाता है।साधु ,ब्रह्माण का भोजन कराया गया।आस पास के समाज सेवी, विभिन्न राजनीति दल के नेता सरायु राय हाकिम चंद्र महतो,महेश कूडु ,प्रमोद उरांव,हरे लाल महतो ,खगेन महतो, विधुत दा, देवाशीष राय,गणेश वर्मा,आदि समाज सेवी उपस्थित थे।आस पास मंदिर के जयदा, दलमा, चेलियामा, मठिया परिसर के साधु संत भी उपस्थित थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started