चांडिल वन क्षेत्र पदाधिकारी ने 50 किलो का दो बोरा केंन्दु पत्ता जब्त कर अंतराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया।

चांडिल वन क्षेत्र पदाधिकारी ने ५० किलो का दो बोरा केंन्दु पत्ता जब्त कर अंतराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: चांडिल वन क्षेत्र पदाधिकारी शशी प्रकाश रंजन ने गश्ती के दौरान अंतराज्यीय अवैध केंन्दु पत्ता गिरोह का पर्दाफाश किया गया।

वन विभाग की ओर नीलम निगम के माध्यम से जंगल में केंन्दु पत्ता का नीलामी। की जाती है। कुछ लोग केंन्दु पत्ता को अवैध रूप से कारोबार कर रहे हैं। केंन्दु पत्ता बंगाल ले जाते पकड़े गए।मोटर साइकिल, बड़े वाहन से केंन्दु पत्ता बंगाल पहुंचाते हैं। सरकार का राजस्व का हानी होती है। वन क्षेत्र पदाधिकारी ने कहा की लगभग एक कि्वटल केंन्दु से अधिक पत्ता को जब्त की गई।टीकर से रंगामटी पथ पर स्थित बासाहातु गांव के समीप दो मोटर साइकिल पर ५० किलो का दो बोरा जब्त किया गया।

झमाझम बारिश से मौसम सुस्त तेज हवा जगह जगह गिरे पेड़ व बिजली के खम्बे।

झमाझम बारिश से मौसम सुस्त तेज हवा जगह जगह गिरे पेड़ व बिजली के खम्बे।

राजनगर

राजनगर: मंगलवार की दोपहर लगभग दो बजे तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई।लगभग 15 से 20 मिनट हुई तेज हवाओं एवं बारिश के कारण राजनगर प्रखंड के कई जगहों में पेड़ की डाली,बिजली के खम्बे,तार आदि गिर गए।जिससे बिजली भी कई घन्टो तक बाधित रही।

वहीं बारिश होने से मौसम भी शुष्क हो गई।जहां चिलचिलाती धूप से गर्मी काफी बढ़ गई थी,वहीं बारिश होने के बाद मौसम थोड़ी शुष्क हो गई।जिससे जनमानस को थोड़ी राहत महसूस हुई।

शिविर लगाकर मन का मिलन पखवाड़ा की दी जानकारी।

शिविर लगाकर मन का मिलन पखवाड़ा की दी जानकारी।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार मंगलवार को चांडिल अनुमंडलीय न्यायालय विधिक सेवा समिति चांडिल की ओर से ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत लुसाडीह गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया।

मौके पर पीएलवी कार्तिक गोप ने ग्रामीणों को बताया कि मध्यस्था पर आधारित विशेष अभियान मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत किए जा रहे विवादों के निपटारे की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद, छुआछूत से संबंधित विवाद, जमीन से संबंधित विवाद जैसे पुराना से पुराना सुलहनीय विवादों का निपटारा निशुल्क किया जा रहा है. अभियान में यह बताया गया कि मध्यस्था न सिर्फ समय और धन को बचाती है बल्कि साथ में रिश्तो भी टूटने से बचाते है. जहां आम मुकदमे के निपटारे में समय लगता है वहीं मध्यस्था में कम समय मे निपटारा हो जाता है।

इस संबंध में पीएलवी कार्तिक गोप ने ग्रामीणों को मन का मिलन पखवाड़ा में भाग लेने की अपील की. कार्यक्रम में रुपलाल माझी, गोपाल माझी, लंबोधर माझी, भोलानाथ माझी, घासीराम माझी, बिरो माझी, शीतला माझी, समला माझी, चांदमनी माझी, छोटे माझी समेत बड़ी संख्या मे ग्रामीण शामिल थे।

15 से 28 तक घर-घर भ्रमण पर कुष्ठ रोगियों की पहचान करेंगी।

15 से 28 तक घर-घर भ्रमण पर कुष्ठ रोगियों की पहचान करेंगी

राजनगर

राजनगर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर मंगलवार को एलसीडीसी एवं आईडी सी एफ का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न। कार्यक्रम में लेप्रोसी केस डिटेक्शन कैंपेन की फिजियोथेरेपी श्रीमती सुधा कुमारी मुख्य रूप उपस्थिति थी। यह प्रशिक्षण सहिया, एएनएम को दिया गया।जिन्हें 15 से 28 तक डोर टू डोर भ्रमण के माध्यम से कुष्ठ रोगियों की तलाश करना है, और शरीर मे दाग धब्बे दिखने या सूनापन की शिकायत होने पर फौरन ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य भेजना उनका लक्ष्य है।वहीं फिजियोथेरेपी श्रीमती सुधा कुमारी ने कहा- कुष्ठ रोग को छुपाने की नही ईलाज कराने की आवश्यकता है।इसलिए अपने आस पास गली मोहल्ले में किसी के शरीर मे दाग जैसे लक्षण दिखाई देने पर हमारे आशा दीदीयों से सम्पर्क करें।या अपने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाँच कराएं ।

वहीं प्रशिक्षण कार्यक्रम मेंआईडीसीएफ यानी डायरिया कंट्रोल पर भी प्रशिक्षण दिया गया।जिसमें बताया गया कि 5 जून से 17 जून तक डायरिया उन्मुलन कार्यक्रम के तहत 5 साल से कम उम्र के बच्चे को ओआरएस पिलाने की सलाह दी गई ।मौके पर डॉ. पूजा बंछोड़, बीपीएम पंकज कुमार,मुकेश गिरी,भोतन मार्डी समेत एएनएम,सहिया उपस्थित थे।

विवाहित ने अपने पति वा परिजन द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप।

विवाहित ने अपने पति वा परिजन द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर थाना क्षेत्र के दिंदली बस्ती में रहनेवाली एक विवाहिता सोमवार को अपने एक साल के बच्चे के साथ थाना पहुंची. विवाहिता ने अपने पति व उनके परिजनों द्वारा प्रताड़ना किए जाने की शिकायत थाना प्रभारी राजन कुमार से की. उसने थानेदार को अपनी दुखभरी दास्तां सुनाते हुए बताया कि उसका नाम मनीषा कुमारी है, वो दिल्ली की रहने वाली है. नवंबर 2020 में उसकी शादी गया बिहार निवासी अंकित कुमार (रेल चालक) से हुआ था. अब उनका एक बच्चा (बेटा) भी है. वो लोग पहले विशाखापत्तनम में रहते थे, पति म्युच्युअल ट्रांसफर कराकर टाटानगर आ गए हैं.मनीषा ने बताया की यहां उनके कुछ परिजन रहते हैं जिनके साथ मिलकर पति मुझे प्रताड़ित करने लगे हैं. मनीषा ने बताया कि गाली गलौज और मारपीट आम बात हो गई है।

इस बात से तंग आकर वह थाना पहुंची है. थानेदार ने तत्काल फोन कर उसके पति अंकित कुमार को थाना बुलाया और जमकर फटकार लगाई. साथ ही दोबारा शिकायत मिलने पर जेल भेज देने की चेतावनी देकर दोनों को वापस भेजा है.

देश के विभाजन में शहीद हुए पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए महायज्ञ 14 से शुरू होगी।

देश के विभाजन में शहीद हुए पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए महायज्ञ 14 से शुरू होगी।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: देश के विभाजन में शहीद हुए पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तीन दिवसीय भागीरथ वंशी  शहीद आत्मा शांति महायज्ञ का आयोजन खरकई तट पर स्थित जय प्रकाश उद्यान में 14 से 16 जून तकआयोजित होगी।

अध्यक्ष ने बताया कि यह अनोखा यज्ञ है जो राजा भगीरथ और भगवान परशुराम के बाद इस पृथ्वी पर हो रहा है. जिन्होंने राजा शान्तनु के पुत्रों की आत्मा की शांति के लिए किया था. दूसरा यज्ञ भगवान परशुराम ने आत्मा की शांति के लिए किए थे. अब तीसरी बार देश विभाजन के समय तकरीबन शहीद हुए करीब 20 लाख लोगों की आत्मा की शांति के लिये शान्ति यज्ञ का आयोजन हो रहा है. 14 जून को सुबह साढ़े 7बजे झंडोत्तोलन होगा. 8 बजे 501 महिलाओं के द्वारा चित्रकूट घाट के लिए कलश यात्रा के लिए निकलेगी.वहीं।

संध्या चार बजे से चित्रकूट धाम से पधारे श्रीश्री 108 स्वामी सीताराम शरण महाराज का गीता महाग्रंथ का प्रवचन होगा. 15 जून को प्रातः आठ बजे से हवन यज्ञ, तर्पण और संध्या चार बजे से प्रवचन जबकि 16 जून को सुबह नौ बजे से गीता पाठ, सिख समुदाय के लोग अंतिम अरदास करेंगे और अंत में गायत्री परिवार की ओर से हवन के साथ महायज्ञ का समापन होगा और दोपहर एक बजे से महाप्रसाद का वितरण होगा. शाम में अंतिम प्रवचन के साथ महायज्ञ का समापन होगा. इस यज्ञ का संदेश होगा कि देश में कभी सामुहिक नरसंहार नहीं होगा. देश विभाजन के 76 वर्ष बाद जमशेदपुर के प्रबुद्ध जनों ने यह महायज्ञ का अनुष्ठान करने का निर्णय लिया है।

प्रेसवार्ता में संरक्षक हरि बल्लभ सिंह आरसी, अध्यक्ष रामेश कुमार, एके श्रीवास्तव, शिवपूजन सिंह, मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव, कन्हैया दुबे, सतीश सिंह, अनिता सिंह, दिनेश सिंह, डीडी त्रिपाठी, रविन्द्र सिंह, रघुनाथ प्रसाद, उमाशंकर तिवारी, सुधीर सिंह, ब्रिजेश कुमार राय, गायत्री परिवार की डालिया भट्टाचार्य आदि में शामिल थे।

बढ़ती गर्मी एवं लू को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी स्कूलों को 14 जून तक रहेंगे बंद।

बढ़ती गर्मी एवं लू को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी स्कूलों को 14 जून तक रहेंगे बंद।

सरायकेला

उमस भरी गर्मी तथा लू की आशंकाओं को देखते हुए शिक्षा सचिव की ओर से झारखंड में सभी प्रकार के विद्यालयों (आवासीय विद्यालयों को छोड़कर) अगले 3 दिनों के लिए बंद करने की घोषणा की गई हैं।

विदित हो कि उमस भरी प्रचंड गर्मी से प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से स्कूली बच्चों के बेहोश होने तथा तबीयत खराब होने की लगातार सूचना प्राप्त हो रही थी। बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए सिविल सोसायटी , जनप्रतिनिधियों तथा शिक्षक संगठनों की ओर से मानसून के आगमन तक विद्यालयों को स्थगित करने की लगातार मांग की जा रही थी। उक्त के आलोक में संवेदनशील कार्रवाई के लिए शिक्षा सचिव महोदय को आभार व्यक्त की जाती है।
सौजन्य से,अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ।

आदित्यपुर बस्ती में दूसरे समुदाय के लोग को घर बेचे जाने पर उग्र हुए बस्ती वासियों पहुंचे थाने।

आदित्यपुर बस्ती में दूसरे समुदाय के लोग को घर बेचे जाने पर उग्र हुए बस्ती वासियों पहुंचे थाने।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आदित्यपुर बस्ती आई रोड में एक मकान को दूसरे समुदाय के व्यक्ति को बेचे जाने को लेकर आई रोड के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

रविवार शाम बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने आदित्यपुर थाना घेराव करते हुए कड़ी आपत्ति जताई.
थाना पहुंचे बस्ती के लोगों ने पूरे मामले की लिखित शिकायत की है. जिसमें बताया गया है कि आई रोड निवासी संजय लाल ,पिता -कश्मीरा लाल द्वारा अपने घर को दूसरे समुदाय के व्यक्ति को स्थानीय लोगों को बिना बताए बेच दिया गया है. जिससे स्थानीय लोग वहां रहने में असहज महसूस कर रहे हैं. लिखित शिकायत के माध्यम से स्थानीय लोगों ने कहा है कि संजय लाल के घर को कई लोग खरीदने को तैयार हैं बावजूद इसके उन्होंने दूसरे समुदाय को बेचा है.लोगों का कहना है कि पुलिस घर के मालिक संजय लाल से मामले का पटाक्षेप करवाएं।

आदित्यपुर बस्ती का माहौल खराब, ब्राउन शुगर को लेकर हो रहे खूनी संघर्षआदित्यपुर बस्ती के लोगों द्वारा लिखित शिकायत में बताया गया है कि आदित्यपुर बस्ती में माहौल दिन-ब-दिन खराब होता जा रहा है. बस्ती में ब्राउन शुगर खरीद- बिक्री का गोरखधंधा जारी है. जिसमें आपराधिक तत्व के लोग शामिल हैं. गौरतलब है कि ब्राउन शुगर कारोबार वर्चस्व को लेकर मुस्लिम बस्ती में लगातार हिंसक झड़प और घटनाएं होती आई है. स्थानीय लोगों ने कहा है कि यदि इस मामले को सुलझाया नहीं जाता है तो लोग सड़क पर उतर कर आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

कश्मीर की तर्ज पर अब घाटशिला में सेव की फसल हुई तैयार

कश्मीर की तर्ज पर अब घाटशिला में सेव की फसल हुई तैयार

पूर्वी सिंहभूम/घाटशिला

केएस कॉलेज सरायकेला के प्राचार्य डॉ बीएन प्रसाद का कमाल लगभग एक सौ पौधों में सेव का लगा सेव का फल घाटशिला में अब नैनीताल व कश्मीर की तर्ज पर सेव की फसल तैयार है राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 33 वर्तमान में 18 में पुतडु टोल प्लाजा के आगे सालबनी गांव में के एस कॉलेज सरायकेला के प्राचार्य डॉ बीएन प्रसाद ने अपने 33 कट्ठा जमीन पर आश्चर्यजनक रूप से पहले वर्ष में सेब की फसल तैयार की है अनुमंडल के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी शख्स ने नैनीताल से पौधे मंगा कर सेव की उन्नत फसल उगाई पहले ही वर्ष में पौधों में सेव लग गए हैं इस संबंध में से पौधों को लगाने वाले डॉ बीएन प्रसाद ने कहा उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से गर्म वातावरण में भी लगने वाले सेव के बारे में सुन रखा था काफी संपर्क करने के बाद उन्होंने ऑनलाइन 125 पौधे ₹470 की दर से मंगाए लेकिन जो बचे उनमें पहले ही वर्ष फल लग गए इससे वे काफी उत्साहित है

इस वर्ष और कुछ पौधे वे लगाएंगे उन्होंने बताया कि घाटशिला के बेरोजगार युवकों के लिए सेव की खेती एक वरदान है इस मौसम में सेव की कीमत भी ज्यादा होती है ऐसे में इसकी खेती करना है एक फायदेमंद सौदा है उन्होंने कहा कि उन्होंने चारदीवारी कर उसके भीतर ना केवल सेब के पौधे लगाए बल्कि आम पपीता अनार इलायची के साथ-साथ मूंग व कई सब्जियों की भी खेती की है उन्होंने अब तक इसी फार्म हाउस में 4 क्विंटल प्याज उगाएं हैं उन्होंने कहा कि वे सप्ताह में 2 दिन जमशेदपुर से आकर से फसलों की देखभाल करते हैं जिसके कारण इस बार फसल अच्छी आई है उन्होंने संभावना जताई कि आने वाले कुछ वर्षों में वह प्रत्येक पौधे से सेव की एक बड़ी खेप प्राप्त करेंगे उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति उनसे सेव पौधारोपण संबंधी जानकारी लेना चाहते हैं उनके फार्म हाउस आकर ले सकते हैं बता दें कि मात्र लगभग डेढ़ बीघा जमीन सेव की खेती के साथ-साथ सब्जी की खेती कर उन्होंने एक मिसाल कायम की है

आम जनों की पीड़ा को कम करने के प्रयास गांव-गांव जाकर उनकी समस्याओं को सुने, सुबोध कांत सहाय।

आम जनों की पीड़ा को कम करने के प्रयास गांव-गांव जाकर उनकी समस्याओं को सुने, सुबोध कांत सहाय।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: जिला कांग्रेस कमेटी के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चांडिल पश्चिमी प्रखंड क्षेत्र में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रोम कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार कुमार के नेतृत्व में किया गया.नफरत छोड़ो भारत जोड़ों के आह्वान के साथ स्थानीय वरिष्ठ कांग्रेसी राजाराम महतो के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में प्रखंड क्षेत्र के आम जनों ने कार्यक्रम में भाग लिया
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अजय सिंह उपस्थित रहे।

जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं। आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि वह गांव गांव जाकर जनसमस्याओं को संकलन करें एवं उसके निदान के लिए वरीय नेताओं से संपर्क करके निदान का प्रयास करें !हम सभी ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव के विकास के लिए संकल्पित है। आज जिस प्रकार केंद्र सरकार ने आम जनमानस का जीना मुहाल कर दिया है वैसे परिस्थिति में कांग्रेसियों का यह दायित्व बनता है कि आम जनों की पीड़ा को कम करने के प्रयास के तहत गांव-गांव जाकर उनकी समस्याओं को सुने और उसका निदान करें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा प्रभारी एवं प्रदेश सचिव प्रिंस सिंह, महिला नेत्री सुंदरी तिर्की, विलास तिर्की रामा शंकर पांडे कुणाल राय सरवर आलम मोहसीन आलम जमील अशरफ बब्बन मोहम्मद नौशाद राणा सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से प्रखंड समन्वयक राजाराम महतो, विभीषण महतो, कर्म सिंह सरदार ,जयप्रकाश कर्मकार, रामा शंकर पांडे ,कुणाल राय ,अश्विनी महतो ,अनूप महतो, संजीव सरदार आदि का योगदान सराहनीय रहा।

दिनांक 10 जून को भी नहीं मिल पाएगा। 20000 जनता को पानी सुबोध झा।

आज दिनांक 10 जून को भी नहीं मिल पाएगा। 20000 जनता को पानी सुबोध झा।

जमशेदपुर/बागबेड़ा

बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के 1140 क्वार्टर में विभाग की लापरवाही के चलते नहीं मिल पाया पानी। वर्तमान पंचायत के मुखिया के पास कोई व्यवस्था नहीं है ।पिछले पंचायत के पूर्व मुखिया एवं ग्राम जल स्वच्छता समिति के द्वारा वर्तमान मुखिया को किसी भी प्रकार का लेखा जोखा उपलब्ध नहीं कराए जाने एवं जिला प्रशासन और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों के द्वारा सही रूप से सहयोग नहीं करने के कारण बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी की 20,000 हजार जनता बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं ।

सुबोध झा अध्यक्ष बागबेडा महानगर विकास समिति जमशेदपुर सह भाजपा नेता ने कहा करोड़ों रुपया का फंड आंदोलन कर बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना हो या बागबेड़ा एवं छोटा गोविंदपुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना हो। बागबेडा महानगर विकास समिति के आंदोलन के माध्यम से करोड़ों और अरबों रुपया प्राप्त हुआ है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारी एवं पंचायत के मुखिया के द्वारा ग्राम जल स्वच्छता समिति के द्वारा पूरे फंड का बंदरबांट कर लिया गया और जनता को पानी भी नहीं मिला बडा महानगर विकास समिति को आंदोलन से न्याय नहीं मिलने के बाद झारखंड हाई कोर्ट में पानी के लिए गुहार लगाना पड़ा।जनहित याचिका दायर करना पड़ा। सूचना के अधिकार से सारा काम किया गया किसी का भी सही जवाब नहीं दिया गया अभिलंब लोगों पर कार्रवाई हो और जनता को न्याय के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए।

शिव दुर्गा मंदिर प्रांगण से 20 जून का महाप्रभु जगन्नाथ,भगवान बलभद्र एवं मां सुभद्रा की रथ यात्रा निकलेगी।

शिव दुर्गा मंदिर प्रांगण से 20 जून का महाप्रभु जगन्नाथ,भगवान बलभद्र एवं मां सुभद्रा की रथ यात्रा निकलेगी।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर रेलवे कॉलोनी स्थित शिव दुर्गा मंदिर प्रांगण से 20 जून को धूमधाम से महाप्रभु जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं मां सुभद्रा की रथ यात्रा धूमधाम से निकलेगी. इसे लेकर रविवार को शाम साढ़े 5 बजे मंदिर प्रांगण में एक तैयारी समिति की बैठक रखी गई है. यह जानकारी मंदिर कमेटी के यजमान मोहित कुमार ने दिया. उन्होंने बताया कि 19 जून.को नेत्रोत्सव पूजन होगा।

बता दें कि इस बार जगन्नाथ पुरी से महाप्रभु जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, बहन सुभद्रा और माता लक्ष्मी की नई प्रतिमा लाई गई है जिसका प्राण प्रतिष्ठा पूजन और देव स्नान पिछले पूर्णिमा के शुभ अवसर पर विधिवत रूप रूप से कराया गया था.20 जून को पवित्र रथ यात्रा की तैयारी में यजमान मोहित कुमार के साथ ज्ञानेंद्र जेना, अशोक महाकुड, सतीश शर्मा, रवि शंकर शर्मा, संतोष बेहरा, शिव शंकर यादव, अभिलाष मिश्रा, राजू मुखी, अभिषेक, सत्यजीत साहू, हेमंत कुमार, कृष्णा साहू, रोबिन तराई, राकेश कुमार, विराज सहित कई श्रद्धालु लगे हुए हैं।

Design a site like this with WordPress.com
Get started