सरायकेला/आदित्यपुर
चांडिल: भारतीय जनता पार्टी सरायकेला खरसावां द्वारा मोदी सरकार के 9 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। ईचागढ़ विधानसभा के चौका मण्डल के हाईस्कूल मैदान में लाभर्थि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में मोदी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित महिला व पुरुष उपस्थित हुए ।

प्रदेश से चलकर आए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिनोद सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो विभिन्न योजनाओं को आम जनता के हित में लागू किया है वह अपने आप में एक रिकॉर्ड है । उन्होने कहा कि झोपड़ पट्टी जैसा शब्द पिछली सरकारों में सुनने व देखने को मिलता था आज देश में हर व्यक्ति, किसी न किसी योजना का लाभार्थी है।
लाभार्थी सम्मेलन के कार्यक्रम प्रभारी इचागढ़ विधानसभा के भाजपा नेता विनोद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के नौ साल बेमिसाल रहा है। केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं गांव-गांव तक पहुँच रहा है । आज मोदी जी के नेतृत्व में 80 करोड़ गरीबों को राशन, शौचालय, आवास, उज्जवला कनेक्शन, पांच लाख तक की निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं जैसी सैकड़ो योजनाएं का गरीबों को लाभ मिल रहा है।













