पहले राउंड की गिनती के बाद चंपई सोरेन अपने निकटतम प्रतिद्वंदी झामुमो प्रत्याशी गणेश महाली से 8542 मतो से आगे

पहले राउंड की गिनती के बाद चंपई सोरेन अपने निकटतम प्रतिद्वंदी झामुमो प्रत्याशी गणेश महाली से 8542 मतो से आगे

आज सुबह से ही झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के मतों की गिनती शुरू हो चुकी है. सरायकेला विधानसभा के चौथे राउंड की गिनती समाप्त हो चुकी है. चौथे राउंड की गिनती के बाद से भाजपा प्रत्याशी चंपई सोरेन अपने निकटतम प्रतिद्वंदी झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी गणेश महाली से 18311 मतों से आगे चल रहे हैं.


चौथे राउंड की गिनती में चंपई सोरेन को 42269 मत मिले हैं, जबकि गणेश महाली  को 23958 मत मिले हैं. वहीं चौथे राउंड की  गिनती में तीसरे स्थान पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रत्याशी प्रेम मार्डी है. उन्हें कुल 7980 मत मिले हैं.

उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास ने अपने पुरे परिवार के साथ किया मतदान।

उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास ने अपने पुरे परिवार के साथ किया मतदान।

लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें: रघुवर दास

जमशेदपुर

विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया सुबह 7:00 से ही प्रारंभ हो चुकी है और मतदाता अपने-अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्र पहुंचकर लंबी कतार लगाकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं इस मतदान प्रक्रिया के क्रम में उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के तहत हो रहे मतदान में हिस्सा लेने जमशेदपुर पहुंचे जहां उन्होंने जमशेदपुर के भालुबासा स्थित हरिजन उच्च विद्यालय मतदान केंद्र पर उन्होंने सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

जिले में 18 नवम्बर तक डाकमत पत्र से मतदान करेंगे मतदाता

जिले में 18 नवम्बर तक डाकमत पत्र से मतदान करेंगे मतदाता

सरायकेला-खरसावां

डाकमत पत्र से मतदान हेतु समाहरणालय एवं एआर प्लस टू उच्य विद्यालय, सरायकेला में सुनिश्चित की गयी है सुविधा- जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त

विधानसभा आम चुनाव- 2024 के तहत डाकमत पत्र से होने वाले मतदान को लेकर जिलास्तर पर मतदाताओं हेतु आवश्यक सुविधा सुनिश्चित की गयी है। इस कड़ी में डाकमत पत्र से मतदान हेतु समाहरणालय भवन एवं एआर प्लस टू उच्य विद्यालय, सरायकेला तथा पुलिस लाइन सरायकेला को चिन्हित किया गया है जहाँ मतदान कार्यो में प्रतिनियुक्त अधिकारी व कर्मी के साथ दूसरे जिलों के इलेक्सन ऑन डयूटी के मतदाता अपना मतदान डाकमत पत्र के माध्यम से कर रहे हैं।


प्रथम चरण के लिए 11 नवंबर 2024 तक सभी चयनित केन्द्रो पर मतदान किया जायेगा इसके अतिरिक्त छूटे हुए पदाधिकारी/कर्मी 12 नवंबर को काशी साहू कॉलेज, सरायकेला में बनाए जा रहें डिस्पैच सेंटर पर अपना मतदान कर सकेंगे। वही दूसरे चरण के मतदाता 8 नवंबर से 18 नवंबर तक पूर्वाह्न 09 बजे से अपराह्न 05 बजे तक अपना मतदान सभी चिन्हित स्थलों पर मतदान कर सकेंगे। वहीं पोस्टल बैलेट से मतदान करने हेतु सभी मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित पहचान-पत्रों में से कोई एक पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा,ताकि मतदाता अपने मतों का उपयोग कर सके। साथ ही अब तक पोस्टल बैलेट के माध्यम से कल दिनांक 7 नवंबर 2024 तक कुल 4528 मतदाताओं ने अपना मतदान पोस्टल बैलेट के माध्यम से किया। जिसमे 51 सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से 1363, 57 खरसावां विधानसभा क्षेत्र से 1361 तथा 50 ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से 1156 तथा अन्य विधानसभा क्षेत्र के 648 मतदाताओं ने अपना मतदान पोस्टल बैलेट के माध्यम से किया है।

मानभूम के स्टार कलाकार बादल पाल ने गीत संगीत के माध्यम से अरविंद कुमार सिंह के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

मानभूम के स्टार कलाकार बादल पाल ने गीत संगीत के माध्यम से अरविंद कुमार सिंह के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

ईचागढ़

ईचागढ़ विधानसभा चुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह उर्फ़ मलखान सिंह की जीत सुनिश्चित करने को लेकर मानभूम के स्टार कलाकार बादल पाल ने ईचागढ़ के कई क्षेत्र में पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के पक्ष में गीत संगीत के माध्यम से चुनाव प्रचार किया।

आपको बताते चलें कि पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह तीन बार ईचागढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं वे पुनः चौथी बार जनता की सेवा के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में इचागढ़ से खड़े हुए हैं जिसकी तैयारी जोरों पर है एवं तरह-तरह के चुनाव प्रचार किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज बृहस्पतिवार को मरहूम के स्टार कलाकार ने एक बार पुणे पूर्व विधायक अरविंद सिंह को भारी से भारी मतों से जीत दिलाने के उद्देश्य से गीत संगीत के माध्यम से इचागढ़ के कई क्षेत्र में जा जाकर मतदाताओं को पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। आपको बताते चलें कि पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह 1990 से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र वीडियो की सेवा करते आ रहे हैं।

आपको बताते चलें कि पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के पक्ष में चलाए जा रहे हैं जनसंपर्क अभियान से कार्यकर्ताओं एवं खासकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है वहीं कार्यकर्ता भी डोर टू डोर जाकर विभिन्न नारों के जरिए मतदाताओं में उत्साह भरने का काम कर रहे हैं। इस गीत संगीत प्रचार कार्यक्रम के अवसर आदरडीह के गांव वासी, सुदर्शन गोराई,मधु गोराई,अंकुर सिंह, आदि उपस्थित थे।

ईचागढ़ विधानसभा: निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने टीकर में किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

ईचागढ़ विधानसभा: निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने टीकर में किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

ईचागढ़

ईचागढ़ विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने मंगलवार को टीकर में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया. इस बीच वहां के लोगों और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और पूरा सहयोग करने का भी आश्वासन दिया. मौके पर प्रत्याशी अरविंद सिंह ने भी लोगों से कहा कि वे उनके सुख-सुख में बराबर के भागीदार बनें रहेंगे.

कई गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान
टीकर में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करने के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने चुनीडीह, अतारग्राम, पुरानडीह, नवाडीह आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस बीच लोगों का उन्हें अपार समर्थन मिला. विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने कहा कि वे उनके साथ हैं.

जनता का दुख-दर्द समझने वाले को वोट दें- अरविंद सिंह

गांवों में जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रत्याशी अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने लोगों से कहा कि उन्हें आज नेताओं को पहचानने की जरूरत है. उन्हें देखना होगा कि उनके सुख-सुख में कौन शरीक होता है. कौन उनकी मदद करता है. इसके बाद ही किसी तरह का फैसला लेना होगा.

मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत घर भ्रमण कार्यक्रम आगमी 21 जुलाई 203से श्रीगणेश होगा।

मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत घर भ्रमण कार्यक्रम आगमी 21 जुलाई 203से श्रीगणेश होगा।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड परिसर स्थित सभागार में मतदाता पुनरीक्षण बीएल ओ की बैठक हुई। बैठक में मतदाता सूची भौतिक सत्यापन हेतु घर घर भ्रमण के कार्यक्रम की जानकारी दी।हर बुथ में एक मतदाता नहीं छुटे, मृतक,शादी हुई बेटी का नाम हटाने और बहु और नए मतदाता को जोड़ने मतदाता के कलर फोटो ,आदि बातें पर जोड़ दिया गया।

उक्त मौके पर चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा, नीमडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी संकाराचार्ज समांड, अंचलाधिकारी संजय पांडे, पर्यवेक्षक, आदि उपस्थित थे।

घर भ्रमण कार्यक्रम दो चरण में संपन्न होगा।पहला चरण 21जुलाइ से शुरू होगा। मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024के दौरान प्रत्येक घर का भ्रमण 21.7.2023से21.8.2023 द्वतीय भ्रमण 17-10-203से30-11-2023तक चलेगा। नीमडीह प्रखंड में 72 बुथ है एवं सात सुपरभाइजर है। प्रत्येक बुथ में एक बीएल लो। बीएललो को ने मतदाता सूची में नाम दर्ज के लिए एक साल में चार तिथि तय की गई है।उम्र निर्धारण के लिए एक जनवरी,अप्रैल, जुलाई, अक्टूबर को आधार मानकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने सकते हैं।

Design a site like this with WordPress.com
Get started