दगा देगा फिर मानसून ,एक जुलाई से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज।

दगा देगा फिर मानसून ,एक जुलाई से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज।

राजधानीरांची

तापमान में होगी बढ़ोत्तरी, बारिश कुछ दिनों के लिए हो जायेगी गायब।

झारखंड में मौनसून तो पहुंच गया है लेकिन अभी भी जोरदार बारिश का इंतजार है। इधर मौसम विभाग की एक जानकारी ने परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि पहली जुलाई के बाद से राज्य के मौसम में फिर से बदलाव होगा और तापमान बढ़ोतरी होगी। यह सिलसिला जुलाई के प्रथम सप्ताह तक जारी रहेगा और तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी रहेगा।

हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को भी सामान्यता बादल छाए रहेंगे और दो या अधिक बार मध्यम दर्जे की बारिशहोने की संभावना है। 30 जून और 1 जुलाई को आंशिक बादल छाए रहेंगे और मेघ गर्जन के साथ बारिशहोगी, जबकि 2 जुलाई को आंशिक बादल छाए रहने के बाद भी तापमान में उत्तरोतर बढ़ोतरी होगी।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

तापमान का आकंड़ा

संताल परगना में बारिश की कमी की वजह से एक बार फिर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। गोड्डा का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जबकि रांची का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 1 से 27 जून के दौरान सामान्य से 56 प्रतिशत कम बारिश हुई। इस दौरान राज्यभर में औसत रूप से 160.2 का रिकॉर्ड है, लेकिन इस वर्ष अब तक सिर्फ 71.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। सबसे खराब स्थिति गोड्डा की है, जहां सामान्य से 90 प्रतिशत कम, चतरा में 72, धनबाद में 75, गिरिडीह में 78, जामताड़ा में 72, पाकुड़ में 85 और रांची में 56 प्रतिशत कम बारिश हुई। सबसे अच्छी बारिश अब तक सिमडेगा में हुई।

ऐसा रहेगा राजधानी का तापमान

29 जून: सामान्यत: बादल छाए रहेंगे और दो या अधिक बार मध्यम दर्जे की बारिशकी संभावना, अधिकतम 28 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस।
30 जून: आंशिक बादल छाए रहेंगे मेघ गर्जन के साथ बारिशकी संभावना, अधिकतम 30 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस।
01 जुलाई: आंशिक बादल छाए रहेंगे मेघ गर्जन के साथ बारिशकी संभावना, अधिकतम 32 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस।
02 जुलाई: आंशिक बादल छाए रहेंगे, अधिकतम 32 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस।

आसमान में काले बादल मौसम ने अचानक करवट ली झमाझम बारिश

आसमान में काले बादल मौसम ने अचानक करवट ली झमाझम बारिश

सरायकेला/चांडिल

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चांडिल: बुधवार को दोपहर चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान में काले बादल छा गए. शाम होते ही झमाझम बारिश हुई. बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों ने गर्मी से राहत की सांसद ली. 

वैसे इस वर्ष गर्मी शुरू होते ही बीच-बीच में बारिश हो जा रही है. बुधवार को दोपहर बाद अनुमंडल क्षेत्र के लगभग सभी स्थानों पर बारिश हुई. इसको लेकर मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया .मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मौसम का मिजाज गुरुवार को भी ऐसा ही बना रहेगा. मौसम में बदलाव साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण हुआ है. ऐसे में बारिश के साथ वज्रपात होने की संभावना बनी रहती है. इस दौरान सतही हवा तेज बहती है, जो मौसम को ठंडा करती है. बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. सामान्य से कम तापमान रहने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है. गर्मी के मौसम में गर्मी नहीं पड़ने से किसानों को खेती में असर पड़ने का डर सता रहा है. किसानों के अनुसार गर्मी होने के बाद बारिश होने से खेती अच्छी होती है.

Design a site like this with WordPress.com
Get started