केंद्र ने झारखंड सरकार को सम्मेद शिखर के मामले पर लिखा पत्र….

Jharkhand News

केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से सम्मेद शिखर मामले में जारी किये गये नोटिफिकेशन में संशोधन करने के लिए अनुशंसा करने को कहा है

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री चंद्रप्रकाश गोयल ने इस संबंध में राज्य सरकार को पत्र लिखा है

राज्य सरकार को लिखे गये पत्र में कहा गया है कि राज्य सरकार द्वारा भेजी गयी अनुशंसा के आलोक में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने पारसनाथ अभ्यारण्य को इको सेंसिटिव जोन (इएसजेड) घोषित किया था.

इसके लिए दो अगस्त 2019 को गजट (एसओ-2795) प्रकाशित किया गया था. गजट प्रकाशित होने के बाद से जैन समुदाय व अन्य द्वारा ज्ञापन दिया गया. इसमें यह कहा गया था कि पारसनाथ अभ्यारण्य जैन समुदाय का पवित्र तीर्थस्थल है. यहां इको टूरिज्म की गतिविधियों से जुड़े विकास कार्य किये गये हैं. इससे जैन समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है. जैन समुदाय की ओर से सौंपे गये ज्ञापन में पारसनाथ को इको सेंसिटिव जोन घोषित किये गये फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की गयी है. मंत्रालय को इससे संबंधित और भी ज्ञापन मिले हैं. इन ज्ञापनों को राज्य सरकार के पास भेजा जा रहा है.

पूर्व विधायक ममता देवी की परेसानी बढ़ी, एक और केस में मिली 2 साल की सजा…

हजारीबाग: लोक नायक जय प्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार में सजा काट रही रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी और राजीव जयसवाल को गोला- गोली कांड के एक और मामले में दो वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है।अपर न्यायाधीश चतुर्थ सह विषेष अदालत एमएलए-एमपी कुमार पवन की अदालत ने दोनों अभियुक्तों को दो वर्ष व पांच-पांच हजार रूपए की जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना की राशि अदा नही करने पर अतिरिक्त 3 माह की कारावास की सजा भुगतनी पड़ सकती है।

इस मामले में रामगढ़ के ही अन्य 11 अभियुक्त जिसमें दिलदार हुसैन, आदिल इनामी, वासुदेव प्रसाद, मनोज पुजहर, लाल बहादुर महतो, कौलेश्वर महतो, बालेश्वर भगत, अभिषेक कुमार सोनी, कुंवर महतो, सुभास चन्द्र महतो और जदु महतो शामिल हैं, इन सभी अभियुक्तों को अदालत ने साक्ष्य के अभाव में बरी किया है। बताते चलें कि बीते 13 दिसंबर 2022 को व्यवहार न्यायालय हजारीबाग में रजरप्पा थाना कांड संख्या 79/2016 में रामगढ़ विधायक सहित 13 आरोपियों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई गई थी। साथ ही 30 अगस्त 2022 को गोला थाना कांड संख्या 64/2016 में ममता देवी सहित आठ लोगों को तीन माह की सजा सुनाई गई थी।

क्या है पूरा मामला

बीते 29 अगस्त 2016 को आईपीएल कंपनी में धरना प्रदर्शन चल रहा था। इसी दौरान प्रशासन और रैयतों के बीच जमकर नोकझोंक हो गई थी। वही इस नोकझोंक के बीच रामगढ़ जिला के गोला अंचलाधिकारी के सरकारी वाहन को आग के हवाले कर दिए गए थे। इस घटना पर गोला अंचलाधिकारी के चालक कौलेश्वर राम मुंडा ने लिखित आवेदन के आधार पर गोला थाना में घटना के संदर्भ में कांड संख्या 65/2016 दर्ज किया गया था। वही इस पक्ष की ओर से कुल 17 गवाहों की गवाही व्यवहार न्यायालय में हुई।

पेपर लिक मामले को लेकर पटना में छात्रों द्वारा निकाला गया मार्च, पुलिस ने बरसाई लाठियां

BSSC पेपर लीक मामले को लेकर पटना में आज हजारों छात्रों ने मार्च निकाला.

BSSC पेपर लीक मामले को लेकर पटना में आज हजारों छात्रों ने मार्च निकालते हुए अभ्यार्थियों ने तीनों पालियों की परीक्षा को रद्द करने की मांग की. छात्रों ने कहा कि अगर पेपर लीक मामले का पुरजोर तरीके से विरोध नहीं किया गया,तो परीक्षा में धांधली करने वालों का मनोबल सांतवें आसमान में चला जाएगा.

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बीएसएससी के अभ्यार्थियों का जत्था जैसे ही डाक बंगला चौराहे के पास पहुंचा. पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया. पुलिस की लाठीचार्ज में कई छात्र घायल हो गये. बता दें कि छात्रों का यह मार्च पूर्व निर्धारित था. लेकिन छात्रा तय मार्ग से अलग डाकबंगला चौराहे की तरफ बढ़ रहे थे. इसी दौरान जब पुलिस ने छात्रों को रोकने की कोशिश की. जिसके बाद छात्र जोर-जोर से नारेबाजी करने लगे. इसके बाद पुलिस ने छात्रों पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसायी. यह मार्च छात्र नेता दिलीप के नेतृत्व में निकाली गयी थी.

पटना कॉलेज गेट के पास से निकाली गयी थी मार्च

अभ्यर्थियों ने विरोध मार्च पटना कॉलेज गेट से के पास से निकाला था. इसके बाद छात्रों की भीड़ मलाही पकड़ी, भिखना पहाड़ी होते हुए बीएसएससी कार्यालय तक के लिए पैदल मार्च करते हुए जा रहे थे. इसी दौरान छात्रों का जत्था तय मार्ग से भटककर डाकबंगला चौराहे के पास पहुंच गया. जिसके बाद पुलिस ने छात्रों पर लाठी चार्ज कर दिया.

निर्माणाधीन समाहरणालय का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश उपायुक्त धन्यवाद….

धनबाद:जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त संदीप सिंह ने मंगलवार को बरवाअड्डा हवाई अड्डे के समीप निर्माणाधीन समाहरणालय परिसर का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा की।

उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के लिए निर्मित कमरे, एप्रोच रोड, सभाकक्ष, पार्किंग, निकास एवं प्रवेश मार्ग के निर्माण, फायर फाइटिंग सिस्टम सहित सभी प्रकार के सिविल कार्य के प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

समाहरणालय का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त संदीप सिंह

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि नए समाहरणालय भवन का निर्माण आम नागरिकों की सहूलियत को केंद्र में रखकर करना महत्वपूर्ण है। संबंधित अभियंता को सामग्रियों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित अवधि में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

चांडिल: फर्जी दस्तावेज वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश,चार आरोपी गिरफ्तार”भेजे सलाखों के पीछे

चांडिल: चंडीगढ़ अनुमंडल पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचे जाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

आपको बताते चलें कि चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कार्यालय में आयोजित प्रेस वर्ता में जानकारी देते हुए बताया कि जमशेदपुर के सोनारी निवासी संजय घोष, कपाली कमारगोड़ा के राजू कर्मकार, पश्चिम बंगाल पुरुलिया निवासी वीरेन कर्मकार ,चांडिल तामुलिया के धासु कर्मकार को गिरफ्तार किया गया.

वही गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी के पास से पुलिस ने जाली दस्तावेज, आधार कार्ड, जमीन के कागजात आदि भी बरामद किए हैं. गिरफ्त में आए आरोपियों ने पुलिस अनुसंधान के क्रम में सभी आरोपियों ने जालसाजी की बात भी स्वीकार कर ली है.

माननीय गृह मंत्री के चाईबासा आगमन पर खरसावां- कुचाई में भाजपाईयों ने की बैठक

खरसावां :07 जनवरी को देश के गृहमंत्री अमित शाह के चाईबासा दौरे को लेकर खरसावां- कुचाई क्षेत्र से बड़ी संख्या में भाजपाईयों और आम जनता के शामिल होने को लेकर मंगलवार को भाजपाइयों ने खरसावां काली मंदिर परिसर में भाजपा नगर कमेटी, पथ निरीक्षण भवन में भाजपा प्रखंड कमेटी पूर्वी भाग तथा कुचाई के भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रखंड कमेटी की बैठक की गई.

कुचाई से सैकड़ो की संख्या में भाजपा नेता- कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने को लेकर रणनीति बनाई

भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक में झारखंड प्रदेश के महामंत्री बालमुकुंद सहाय, जिलाध्यक्ष विजय महतो, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कोषाध्यक्ष गणेश महाली कार्यसमिति सदस्य मुकेश गुप्ता, सासंद प्रतिनिधि सुशील कुमार सारंगी, उदय प्रताप सिंहदेव, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुजाहिद खान, दुलाल स्वासी, लाल सिंह सोय, नयन नायक, होपना सोरेन, कुचाई के भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा, संासद प्रतिनिधि सत्येन्द्र कुम्हार, घनश्याम मुंडा, नगेशवर पांडे, आसु मुंडा, अशवनी सिंहदेव, लुबूराम सोय, राहुल दास, मनोज मुदुईया, सोमा कलिन्दी, कमल महली, रामचंद्र मुंडा, कंचन मुंडा, जितेन घड़ाई, उत्तम मिश्रा, भीमसेन चौधरी गोवर्धन राउत, सुदीप घोड़ाइर्, समीर नायक, मथुरा पुष्टि, पहलवान पुष्टि, दीपक मंडल आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए.

महिला ASI को ही गलीछाप गुंडे ने दी धमकी, आरोपी को भेजा गया जेल

धनबाद:धनबाद में लगता है अपराधियों के हौसले कुछ ज्यादा ही बढ़ गये हैं। अब तक अपराधी पुलिस तक को धमकी देने लगे हैं। ताजा मामला धनबाद के बस्ताकोला का है, जहां एक युवक ने खुलेआम महिला पुलिस को जान मारने की धमकी दे दी। महिला पुलिसकर्मी को इस धमकी के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ तो लिया है, लेकिन एक तरफ अपराधियों के दुस्साहस को भी बयां कर दिया है।

आपको बताते चलें कि झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला गोशाला मोड़ के एक निजी फाइनेंस कंपनी के एजेंट संतोष कुमार के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। जब इसकी सूचना झरिया थाना की ASI परवीन बानो को मिली,तो वो पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले को शांत करने की कोशिश की, लेकिन कुछ स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया और झरिया थाना में पदस्थापित एएसआई परवीन बानो के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए, उन्हें गोली मारने की धमकी दी।

इसके बाद फाइनेंस कंपनी के एजेंट संतोष कुमार और हंगामा कर रहे युवकों को पकड़ कर पुलिस थाना ले आई। झरिया थाना की एएसआई परवीन बानो के मुताबिक सूचना मिली थी कि शराब पीकर सामुदायिक भवन के पास किसी व्यक्ति को पीटा जा रहा है। जब घटना स्थल पर पहुंचे दोनों युवक को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन ये लोग हमारे साथ ही हाथापाई करने लगे और गोली मारने की धमकी देने लगे। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

चाईबासा कांग्रेस भवन में मनाई गई मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती

चाईबासा: मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती मंगलवार को कांग्रेस भवन चाईबासा में मनाई गई । कांग्रेसियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ।

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जयपाल सिंह मुंडा आदिवासियों की आवाज थे : कांग्रेस

कांग्रेसियों ने एक स्वर में कहा कि जयपाल सिंह मुंडा आदिवासियों की आवाज थे , आज भी उनके विचार बहुत सामयिक है। जयपाल सिंह मुंडा ने न सिर्फ झारखंड आंदोलन को एक स्थायी रूप दिया, बल्कि संविधान सभा में भी पूरे देश के आदिवासियों का प्रतिनिधित्व करते हुए उनके हक के लिए संविधान में व्यवस्था करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

जयपाल सिंह मुंडा ने ही यह कहा था कि आदिवासी समाज में ही सबसे अधिक प्रजातांत्रिक व्यवस्था का उदाहरण है, जिसे अन्य लोगों को भी अनुसरण करना चाहिए। इस समाज में चाहें वह अमीर हो या गरीब सबकों समान अधिकार प्राप्त है।

जयंती पर याद किए गए मारंग गोमके

जयपाल सिंह मुंडा ने संविधान सभा में यह कहा था कि संविधान में विशेष व्यवस्था के तहत आदिवासियों को ऐसे संरक्षण दिए जाए ताकि वे जंगल से निकलकर विधायिका एवं अन्य जनमंच पर आ सके। उन्होंने अपने ऐतिहासिक भाषण में यह भी कहा था कि आदिवासी ही प्रथम श्रेणी के भारतीय नागरिक है।

वही मौके पर कांग्रेस के देवेन्द्र नाथ चंपिया , चंद्रशेखर दास , त्रिशानु राय , अनिता सुम्बरुई , रंजीत यादव , जया सिंकु , मुकेश कुमार , बिक्रम बिरुली , मोहन सिंह हेम्ब्रम , मतलूब आलम , गुरुचरण सोनकर , डॉ. क्रांति प्रकाश , विक्रमादित्य सुंडी , नंद गोपाल दास , नारायण मछुआ ,
बिजेंद्र मल्लिक , सुशील कुमार दास आदि उपस्थित थे ।

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 4-5 जनवरी को खरसावां में सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है

खरसावां:सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार के अनुसंगी संस्थान पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र कोलकाता के सौजन्य से 4 से 5 जनवरी को छऊ सेंटर, खरसावां में एक सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया है।

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रसिद्ध कला संस्थान द्वारा जनजातीय पारंपरिक नृत्य एवम संगीत की प्रस्तुति होगी।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन 4 जनवरी संध्या 6 बजे मुख्य अतिथि श्री अर्जुन मुंडा, माननीय केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री, भारत सरकार एवं विशिष्ट अतिथि श्री दशरथ गागराई, माननीय विधायक, खरसावां के कर कमलों से होगा।

जनजातीय एवं पारंपरिक नृत्य- संगीत से सुसज्जित इस उत्सव में खरसावां छऊ, सरायकेला छऊ, संथाली नृत्य, मानभूम छऊ, मागे, हो, नटवा और झूमर सहित कई टीमें भाग लेगी। छऊ नृत्य कला केंद्र खरसावां के सहयोग से संध्या 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित दो दिवसीय इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनजातीय एवं पारंपरिक कलाओं का आकर्षक मिश्रण होगा।

रविंदर सिंह रिंकू ने तख्त हरमिंदर साहिब पटना के प्रबंधक समिति के अध्यक्ष जगजीत सिंह सोही से मिलकर दी बधाई

सरायकेला:जमशेदपुर तख्त हरमिंदर साहिब पटना के प्रबंधक समिति के नए अध्यक्ष जगजीत सिंह सोही से आज बीर खालसा दल के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रविंदर सिंह रिंकू ने मिलकर अध्यक्ष पद पर चुने जाने और नव वर्ष की बधाई दी।

( भरत सिंह की रिपोर्ट )

रविंदर सिंह रिंकू ने विश्वास जताते हुए कहा कि जगजीत सिंह सोही जी अपने पद पर रहते हुए एक कुशल निर्देशन के तहत हरमिंदर साहिब की गरिमा को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे और समस्त सिख समुदाय को जोड़ कर चलने का कार्य बखूबी करेंगे।

पूरे सिख समाज की ओर से नए कार्यभार के लिए शुभकामनाएं दी गई

रविंद्र सिंह रिंकू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि एक कर्तव्य और निष्ठावान व्यक्ति इस पद पर आसित है जिससे पूरे समाज मे एक सकारात्मक सोच एवं ऊर्जा का प्रसार होगा और मैं पूरे सिख समाज की ओर से उन्हें इस नए कार्यभार के लिए शुभकामनाएं देता हूँ।

आदित्यपुर थाना एक्शन में थाना प्रभारी ने की स्पेशल ड्राइव की शुरुआत, शांति भंग करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा….

सरायकेला:आदित्यपुर थाना से लेकर रेलवे फाटक एवं विकास भवन के पीछे वाले सड़क और शहरी स्वास्थ्य केंद्र के निकट लगने वाले जाम को लेकर थाना प्रभारी ने सख्ती बढ़ा दी है. बुधवार से थाना प्रभारी राजन कुमार ने स्पेशल ड्राइव की शुरुआत की है. इसके तहत दैनिक सब्जी विक्रेताओं एवं मीट-मछली व मुर्गा बेचनेवालों को सड़क से अलग हटकर दुकान लगाने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा क्षेत्र के सभी प्रमुख चौक-चौराहों के सीसीटीवी कैमरे को दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी गई है. वहीं अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे भी लगाने की बात उन्होंने कही है. उन्होंने क्षेत्र के बैंकों एवं ज्वेलरी शॉप से अपने- अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त करवाने साथ ही सिक्योरिटी गार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

CCTV कैमरे दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया

थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि नए साल में हुड़दंग करनेवालों पर नजर रखने हेतु विशेष टीम गठित की गई है. किसी को भी किसी तरह की कोई परेशानी हो तो वे तत्काल इसकी सूचना उन्हें या जिले के अन्य वरीय पदाधिकारियों को दें. किसी कीमत पर शांति भंग करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा.

निलंबित IAS पूजा सिंघल को एक महीने की मिली अंतरिम जमानत

निलंबित IAS पूजा सिंघल को एक महीने की मिली अंतरिम जमानत

मेडिकल ग्राउंड पर पूजा सिंघल को अंतरिम जमानत मिली

मनी लांड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार झारखंड की निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट से मेडिकल ग्राउंड पर पूजा सिंघल को अंतरिम जमानत मिली. बेटी की बीमारी के आधार पर जमानत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने एक महीने की अंतरिम जमानत दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को बड़ी राहत दी है. मंगलवार को न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और अभय ओठा की पीठ ने मेडीकल ग्राउंड पर पूजा सिंघल को एक महीने की अंतरिम जमानत दी है. कोर्ट ने पूजा सिंघल को रांची आने की मनाही की है. वहीं, दिल्ली-एनसीआर में ही रहने का निर्देश दिया है.सुप्रीम कोर्ट से पूजा सिंघल को जमानत मेडीकल ग्रांउड पर मिला है. पूजा सिंघल को करीब सात महीने और 23 दिन बाद अंतरिम जमानत मिली है. कुछ दिन पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने मनी लाउंड्रिंग के आरोप में संजीवनी हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड के अधीन चल रहे पल्स हॉस्पिटल और पल्स डायग्नोस्टिक को अस्थायी रूप से जब्त करने का आदेश जारी किया था. गौरतलब हो कि पूजा सिंघल को 11 मई को इडी ने गिरफ्तार किया गया था. पूजा सिंघल को उनके खाते में जमा एक करोड़ रूपये का हिसाब नहीं देने के कारण गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद उन्हें इडी के विशेष जज पीके शर्मा के समक्ष पेश किया गया था.

Design a site like this with WordPress.com
Get started