वार्ड 32 के लोगों के लिए 15 हजार लीटर पानी टैंकर भेज वाया-पुरेंद्र

वार्ड 32 के लोगों के लिए 15 हजार लीटर पानी टैंकर भेज वाया-पुरेंद्र

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति ने वार्ड 32 के लोगों के लिए 15 हजार लीटर पानी टैंकर से भेजवाया. ज्ञात हो कि वार्ड 32 के लोगों के बीच पानी की एक-एक बूंद के लिए हाहाकार मचा हुआ है. 

बता दें कि करीब 1 माह पूर्व आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति द्वारा जल सेवा की शुरुआत वार्ड संख्या-17 से की गई थी. उन्होंने बताया कि मानसून शुरू होने तक यह सेवा जारी रहेगी. पुरेंद्र नारायण सिंह ने रविवार को नगर निगम द्वारा पेयजल वितरण नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक/अपर नगर आयुक्त से भीषण गर्मी और पेयजल संकट को ध्यान में रखते हुए रविवार को भी पेयजल वितरण जारी रखने की मांग की है.

बता दें कि रविवार को नगर निगम द्वारा सिर्फ शादी, विवाह, श्राद्ध व मांगलिक कार्य हेतु रसीद कटाने वाले को ही पानी दिया जाता है. रविवार को नगर निगम द्वारा नि:शुल्क सेवा नहीं दी जाती है, जिसके कारण रविवार को पूरे नगर निगम क्षेत्र में विशेषकर बस्तियों में पानी के लिए.हाहाकार मच जाता है. रविवार को पेयजल वितरण के दौरान पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे देव प्रकाश, अधिवक्ता संजय कुमार, अरविंद कुमार सिंह, संतोष महतो उपस्थित थे.

बालासोर ट्रेन हादसे के मृतकों को कांग्रेस ने मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि

बालासोर ट्रेन हादसे के मृतकों को कांग्रेस ने मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि

मुसाबनी

मुसाबनी: मुसाबनी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष संजय शह के नेतृत्व में रविवार शाम कांग्रेसजनो ने उड़ीसा के बालासोर मे हुए भीषण रेल हादसे मे मृत यात्रियों को मुसाबनी बस स्टैंड में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजली दी। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखा गया।

पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेताओं ने सरकार से मृतकों के आश्रितों तथा घायलों को तत्काल आर्थिक मदद एवं इस दुर्घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग सरकार से की है। कहा भीषण दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति कांग्रेस उनको दिल से श्रद्धांजलि अर्पित करती है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है।

इसमें मुख्य रूप से संजय साह, लक्ष्मण चंद्र बाग, शाहनवाज आलम, मोहम्मद इब्राहिम ,जकरिया सालिब,करमू बेहरा ,आरकी मेरी दास,वर्षा दास, नमिता अधिकारी, नताशा मुखी,अनिता सागर,समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम बक्स, जिला अध्यक्ष आनंद हेम्ब्रम सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

आरआईटी थाना क्षेत्र के काशीडीह में सजता हैं जुआ का बाजार/मुर्गा लड़ाई, पुलिस बनी हैं मूकदर्शक

आरआईटी थाना क्षेत्र के काशीडीह में सजता हैं जुआ का बाजार/मुर्गा लड़ाई, पुलिस बनी हैं मूकदर्शक

सरायकेला

सरायकेला: सरायकेला जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिरुडीह से सटे काशीडीह में जुआ का बाजार सज रहा है.कई दिनों से सप्ताह के सातों दिन यहां सुबह से लेकर शाम तक हबा-डब्बा जुआ खिलाने वाले महफिल सजा रहे हैं. खुले मैदान में रोजाना सैकड़ों लोग जुआ पर दांव लगाने पहुंच रहे हैं. लेकिन स्थानीय पुलिस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं, जो संदिग्ध साबित होता है.

आप को बताते चलें कि आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीडीह जंगल फाटक से सटे खुले मैदान में गुरुवार को छोड़कर सप्ताह के 6 दिन सुबह से शाम तक मुर्गा पाड़ा और हब्बा -डब्बा का खेल खिलाया जाता है. बताया जाता है कि यहां दांव लगाने दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं. खुले मैदान में जुआ का खेल धड़ल्ले से जारी है. लेकिन पुलिस की कार्रवाई नहीं करना कुछ और इशारा करता है.सरेआम जुआ खेला जाने संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर वायरल हुआ है. जिसमें साफ दिख रहा है कि दिन के उजाले में जुआ का बाजार सज रहा है और बड़ी संख्या में लोग यहां खेलने पहुंच रहे हैं. रोजाना हजारों लाखों के दांव यहां लगाए जाते हैं.बताया जाता है कि रविवार को यहां विशेष तौर पर तैयारी के साथ जुआ खिलाया जाता है जिसकी सेटिंग ऊपर तक है.

निगरानी के की जाति है वॉलिंटियर की तैनाती

बताया जाता है कि जिस मैदान में जुआ खिलाया जाता है वहां घेराबंदी कर 10 से 15 वॉलिंटियर के रूप में युवकों को तैनात किया जाता है.जो हर एक गतिविधि पर नजर बनाए रखते हैं. इन युवकों द्वारा केवल जुआ खेलने वाले लोगों को ही वहां खड़ा रहने दिया जाता है, बाद में केवल देखने वालों को दूर दूर तक भटकने तक नहीं दिया जाता. इतना ही नहीं ये वॉलिंटियर यहा भी देखते हैं कि कोई मोबाइल फोन से वीडियो या फोटो तो नहीं ले रहा ,ऐसा करने वाले के साथ मारपीट की जाती है और फौरन उनके वीडियो और फोटो को डिलीट भी कराया जाता है.

दोषी पाए जाने पर होगी कार्यवाही–डीआईजी (कोल्हान)

मामले को लेकर कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा से जब बातचीत की गई तो उन्होंने इस पर आश्चर्य जताया ,डीआईजी ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर जुआ का खेल चलाया जा रहा है. जिसकी जांच होगी और दोषी पाए जाने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी .गौरतलब है कि तकरीबन दो वर्ष पूर्व यहां वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने दबिश दी थी जिसके बाद काफी दिनों तक खेल बन्द रहा था .लेकिन अब एक बार फिर यहां जुआ का खेल बदस्तूर जारी है.

बंद पड़े अभिजीत प्लांट से स्क्रैप टपाते 6 चोरों को सरायकेला पुलिस ने दबोचा

बंद पड़े अभिजीत प्लांट से स्क्रैप टपाते 6 चोरों को सरायकेला पुलिस ने दबोचा

सरायकेला: पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने खरसावां स्थित बंद पड़े अभिजीत प्लांट से चोरी कर स्क्रैप ले कर भाग रहे 6 चोरों को धर-दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में चुराए गए स्क्रैप तार को बरामद किया है।

मामले के संबंध में सरायकेला थाना में प्रेस वार्ता आयोजित कर थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि 2 जून की रात सरायकेला थाना पुलिस गश्ती दल रात्रि गश्त पर थी। तभी अहले सुबह 5 बजे गुट्टूसाईं विद्यालय के पास दो पिकअप वैन में कुछ लोगों को सवार देखा। पुलिस गश्ती दल द्वारा पकड़ कर पूछताछ करने पर पिकअप वैन में सवार लोग अलग-अलग जवाब देने लगे। जहां पुलिस को शक हुआ। जिसके बाद पुलिस गश्ती टीम ने दोनों पिकअप वैन की जांच की तो पाया कि दोनों वाहनों में स्क्रैप के केबल लदे हुए हैं।पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया और अनुसंधान प्रारंभ किया गया। जिसमें पाया गया कि सभी 6 शातिर चोरों ने खरसावां के अभिजीत प्लांट से लोहे के केबल चुराए हैं।

पुलिस के गिरफ्त में आए इन शातिर चोर में मुख्य रूप से गुलाम वारिस, नौशाद अंसारी, मोहम्मद जलाल, अब्दुल रियाज, मोहम्मद एजाज काजी खैरुल शामिल है।खरसावां स्थित बंद अभिजीत प्लांट चोरों के लिए चारागाह साबित होता आया है। लंबे समय से यहां बंद प्लांट से स्क्रैप आदि की चोरी होती रही है। कई एक मामले में पुलिस को सफलता हासिल हुई है। बावजूद इसके अक्सर चोरी की घटनाएं यहां घटित होती रहती है। गौरतलब है कि बंद पड़े प्लांट से अब तक लाखों की संपत्ति चोरी हो चुकी है।

एचडीएफसी बैंक एटीएम लूट के 3 आरोपी गए जेल, हवलदार, सिपाही को एक-एक हजार का रिवार्ड दिया थाना प्रभारी ने।

एचडीएफसी बैंक एटीएम लूट के 3 आरोपी गए जेल, हवलदार, सिपाही को एक-एक हजार का रिवार्ड दिया थाना प्रभारी ने।

एचडीएफसी बैंक एटीएम लूट के तीनों आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि 2 घंटे तक तीनों लीटर बाइक से रेकी कर एटीएम लूटने घुसे थे. थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों बाइक से भागने लगे तो पीसीआर वैन से धक्का मारकर गिराया औऱ पकड़ा गया है. लुटेरे एटीएम को खोल चुके थे. तीनों को टाइगर मोबाइल के जवानों ने घेरकर पकड़ा.

इस घटना में जाबांजी दिखाने के लिए हवलदार सुरेंद्र यादव, सिपाही मोहन भेंगरा और चालक हरिशयचंद्र तिरिया को एक-एक हजार का रिवार्ड थाना प्रभारी ने दिया है. साथ ही प्रशस्ति पत्र देने के लिए अनुशंसा किये हैं. गिरफ्तार आरोपियों में रंजीत झा एवं परमजीत सिंह आरआईटी थाना क्षेत्र और तीसरा युवक का नाम दीपक सिंह है जो एस टाइप का रहनेवाला है को जेल भेजा गया है. एटीएम में करीब 10 लाख रुपये मौजूद थे जो पुलिस की ततपरता लूटने से बच गए.

बता दें कि टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग पर स्थित आशियाना चौक के शिवरंजनी कॉम्प्लेक्स में लगे एचडीएफसी बैंक के एटीएम को शुक्रवार की देर रात करीब 2 बजे के आसपास लूटने का प्रयास किया था. अदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार को सूचना मिली कि कुछ युवक एटीएम को तोड़कर लूटने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने तत्काल एएसआई राजू राणा, हवलदार सुरेंद्र यादव, टाईगर मोबाइल के जवानों के साथ टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर स्थित शिवरंजनी अपार्टमेंट पहुंचे. पुलिस की गाड़ी देख लुटेरे युवक छिप गए थे. थाना प्रभारी ने पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ पूरे परिसर की घेराबंदी कर तीनों एटीएम लुटेरों को दबोच लिया. इस ऑपरेशन में एएसआई राजू राणा भी मौजूद थे।

लुटेरे के पास से गैस कटर, हथौड़ा सहित छोटे छोटे औजार बरामद किया गया है. सभी आरोपी का आपराधिक इतिहास है जिसको खंगाला जा रहा है. उन्होंने बताया कि इससे पूर्व उनके द्वारा एक और एटीएम में चोरी का प्रयास किया गया था. जहां असफल होने के बाद उन्होंने एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर निशाना साधा, हालांकि यहां वे विफल रहे. बता दें कि एटीएम में बैंक का सिक्योरिटी गार्ड नहीं होने पर थाना प्रभारी ने कड़ी आपत्ति जताई है।

उन्होंने कहा कि कई बार बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में बैंकों में रात्रि सेवा के दौरान गार्ड रखने की नसीहत दी गई है, बावजूद इसके बैंक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि आज भी बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक किया है और एटीएम की सुरक्षा के लिए निर्देश दिए हैं।

हैंडबॉलऔर वॉलीबॉल प्रतियोगिता मे डीएवी एनआईटी के चार छात्रों का चयन

हैंडबॉलऔर वॉलीबॉल प्रतियोगिता मे डीएवी एनआईटी के चार छात्रों का चयन

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: नेशनल स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा नई दिल्ली और मध्यप्रदेश के भोपाल में आयोजित होने वाले हैंडबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिता मे
डीएवी एनआईटी के चार छात्रों का चयन हुआ है. आगामी 6 से लेकर 11 जून तक आयोजित होने वाले इन प्रतियोगिताओं में अपनी सफलता का परचम लहराने को लेकर छात्र कड़ी मेहनत कर रहे हैं. 

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएवी एनआईटी के प्रिंसिपल ओपी मिश्रा ने बताया कि नई दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है.इस प्रतियोगिता में स्कूल के तीन छात्र श्रेयस प्रधान, रोशन कुमार यादव और देवेश कुमार परफॉर्म करेंगे. उन्होंने बताया कि श्रेयस प्रधान एवं रोशन कुमार यादव 11वीं के छात्र हैं, जबकि देवेश कुमार 12वीं का छात्र है. वही मध्यप्रदेश के भोपाल में आयोजित होने वाले वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 12वीं का छात्र आशीष झा परफॉर्म करेगा. उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और भरोसा जताया कि चयनित सभी छात्र स्कूल का नाम रौशन करेंगे. बता दें कि इस प्रतियोगिता में देश भर के हजारों स्कूलों के छात्र हिस्सा ले रहे हैं. अकेले डीएवी के 950 स्कूल के छात्र शिरकत करेंगे.

जायलो कार एवं एंबुलेंस आपस में भिड़ गए एंबुलेंस जायलो कार के ऊपर पलट गई

जायलो कार एवं एंबुलेंस आपस में भिड़ गए एंबुलेंस जायलो कार के ऊपर पलट गई

चांडिल

चांडिल: चांडिल-कांड्रा सड़क पर प्रखंड कार्यालय के समीप चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल का एंबुलेंस विपरीत दिशा से जा रही जायलो कार से टकरा गई. टकराने के बाद एंबुलेंस जायलो के ऊपर ही पलट गई।

इस दुर्घटना में एंबुलेंस के चालक समेत दो घायल हो गए. जायलो कार पर सवार चार व्यक्ति सुरक्षित बताए जा रहे हैं. घटना शनिवार की दोपहर कटिया गांव के पास हुई है. जायलो सवार लोगों ने बताया कि एंबुलेंस आगे से ही अनियंत्रित होकर आ रही थी, जिसके कारण वे अपने वाहन की रफ्तार धीमी कर सड़क के किनारे कर ली थी।

घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई. इसके बाद चांडिल थाना और अस्पताल को इसकी सूचना दी गई. सूचना मिलते ही चांडिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची.दुर्घटना में एंबुलेंस का चालक सोमनाथ राउत समेत एंबुलेंस में सवार एक अन्य युवक को चोट लगी है. चांडिल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में घायल चालक व युवक का इलाज चल रहा है।

अस्पताल के उपाधीक्षक एचएस शेखर ने बताया कि दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. चालक के हाथ व शरीर के अन्य स्थानों में चोट लगी है. अस्पताल में इलाज होने के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर किया जाएगा. दूसरे युवक को हल्की चोट लगी है. उसे इलाज के बाद घर भेज दिया गया है. जायलो कार सवार लोगों को भी चोट नहीं लगी है।

भगवान जगन्नाथ:-बलभद्र एवं मां शुबद्रा भव्य रथ यात्रा 20 जून को

भगवान जगन्नाथ:-बलभद्र एवं मां शुबद्रा भव्य रथ यात्रा 20 जून को

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: शनिवार को रेलवे कॉलोनी स्थित शिव दुर्गा मंदिर में भगवान जगन्नाथ , बलभद्र एवं मां शुबद्रा सहित सुदर्शन एवं मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा सह प्राण प्रतिष्ठा सम्पन हुई। कल देवस्नान पूर्णिमा होगी ।

इस साल रथ यात्रा हेतु नया रथ का निर्माण किया गया है। आगामी 20 जून को भव्य रूप से रथ यात्रा निकाली जाएगी।शनिवार को प्राण प्रतिष्ठा पूजन में मुख्य रूप से ज्ञानेंद्र कुमार जेना, अशोक महाकुड, सतीश शर्मा, श्रीनिवास यादव, पूर्व पार्षद पांडी मुखी, अभिलाष मिश्रा, मोहित कुमार, संतोष बेहेरा, संजीत महतो,सत्यजीत साहू, शांतुनु चक्रवर्ती, रोबिन तराई, कृष्ण साहू, चंद्रशेखर साहू, गोविंद बिसाई, राजू मुखी,अभिषेक, विराज,आदि उपस्थित थे।

एनआईटी जमशेदपुर में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया विश्व साइकिल दिवस

एनआईटी जमशेदपुर में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया विश्व साइकिल दिवस

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर एनआईटी जमशेदपुर शनिवार को संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली द्वारा घोषित जून विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर कल सुबह सुबह ही छात्रों शिक्षकों एवं कर्मचारियों का गहमागहमी शुरू हो गया। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर काफी बड़ी संख्या में संस्थान के प्रशासनिक भवन के सामने सैकड़ों की संख्या में संस्थान कर्मी सुबह छः बजे ही हीं अपने अपने साइकिल के साथ इकट्ठा हो गए।

साइकिल रैली को संस्थान के निदेशक डॉ गौतम सूत्रधार ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया एवं इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सबों कोअपने दैनिक क्रियाकलाप में साइकिल का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने साइकिल के प्रयोग से स्वास्थ्य और पर्यावरण को होने वाले फायदे के बारे में जागरूकता फैलाने का आवाहन करते हुए कहा कि साइकिल चलाने से हम अपने को चुस्त और दुरुस्त तो रखते हीं हैं साथ हीं राष्ट्र के निर्माण में भी आपकी भागीदारी होती है । डॉक्टर सूत्रधार ने कहा कि प्रत्येक साल हम लोग करो डालर का पेट्रोल एवं डीजल अपने वाहन में इस्तेमाल करते हैं, यदि हम अपने रोजमर्रा के काम में साइकिल का इस्तेमाल करें तो देश का करोड़ो डॉलर डीजल पेट्रोल के इस्तेमाल से बचा सकते हैं.

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक डॉ. जैनेंद्र कुमार ने सभी प्रतिभागियों को फेस मास्क एवं शीतल पेय देकर स्वागत किया । इस आशय की जानकारी संस्थान के जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार भगत ने दी।

दीनदयाल उपाध्याय ग्रमीण कौशल योजना “रोशनी’ पर सेमिनार का हुआ आयोजित

दीनदयाल उपाध्याय ग्रमीण कौशल योजना “रोशनी’ पर सेमिनार का हुआ आयोजित

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: केंद्र सरकार की दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना “रोशनी” को लेकर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन आदित्यपुर स्थित ऑटोक्लस्टर सभागार में आयोजित किया गया. जिसमें ग्रामीण युवक-यवतियों को कौशल विकास से जोड़कर जीविकोपार्जन संबंधित जानकारियां प्रदान की गई.

झारखंड सरकार के जेएसएलपीएस विभाग द्वारा संचालित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना अंतर्गत “रोशनी” से संबंधित जानकारियां ग्रामीण युवक -युवतियों को सेमिनार के माध्यम से प्रदान की गई. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में सरायकेला उपायुक्त अरवा राजकमल, उप विकास आयुक्त प्रवीण गागराई, जिला सहकारिता पदाधिकारी अशोक तिवारी, जे एस एल पी एस की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अशियानी मार्की प्रमुख रूप से मौजूद रहे.

कार्यक्रम में ग्रामीण कौशल से संबंधित विभिन्न योजनाओं से बेरोजगार युवक-युवतियों को जोड़ने पर फोकस किया गया. इस दौरान योजना का लाभ लेकर जीविकोपार्जन कर रहे युवतियों ने अपने अनुभव कार्यक्रम में साझा किए.जे एस एल पी एस की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अशियानी मार्की ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना और जेएसएलपीएस के तहत 18 से 35 वर्ष के युवाओं को प्रमुख रूप से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और जीविका पार्जन कराना योजना का मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के अंतर्गत सखी मंडल, स्वयं सहायता समूह, स्वरोजगार और तकनीकी दक्षता जैसे ट्रेनिंग प्रदान किया जा रहा है. जिसका लाभ बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवेश में रहने वाले युवक-युवतियों उठा रहे हैं। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि केंद्र सरकार समेत राज्य सरकार के योजना को शत-प्रतिशत लाभुकों से जोड़ने को लेकर विभाग लगातार कार्य कर रहे हैं. कार्यक्रम में जिले के सभी 9 प्रखंडों से चयनित लाभार्थी के दौरान उपस्थित रहे.

आदित्यपुर के अस्पतालों में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था करने की मांग।

आदित्यपुर के अस्पतालों में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था करने की मांग।

सरायकेला/आदित्यपुर

सरायकेला आदित्यपुर कोल्हान मानव अधिकार संगठन ने स्वास्थ्य मंत्री विनोद गुप्ता को आदित्यपुर में आपातकालीन चिकित्सा को लेकर ज्ञापन सौंपा।

आदित्यपुर-गम्हरिया क्षेत्र में करीब चार लाख की आबादी के लिए आपातकालीन चिकित्सा की कोई व्यवस्था नहीं है. यहां सरकारी व गैर सरकारी कई अस्पताल व नर्सिंग होम हैं, लेकिन उनमें किसी दुर्घटना के शिकार व्यक्ति की जान बचाने या इलाज के लिए कोई व्यवस्था नहीं है. सभी लोगों को पडोसी जिले के जमशेदपुर में एमजीएम अस्पताल या टीएमएच भागना पड़ता है.

लौहनगरी जमशेदपुर के युवा पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में स्थित टाटा मैटालिकस कंपनी मे कर रहे है कर्मचारियों को जागरूक

लौहनगरी जमशेदपुर के युवा पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में स्थित टाटा मैटालिकस कंपनी मे कर रहे है कर्मचारियों को जागरूक

खड़गपुर

गीता थिएटर के युवा टीम पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में स्थित टाटा मैटालिकस कंपनी के 04 प्रमुख विभागों में बांग्ला भाषी “अमी सोब जानी” नामक नुक्कड़ नाटक का सफल मंचन किया गया। यह नुक्कट नाटक समाजिक संस्था स्वच्छता पुकारे के नेतृत्व में गीता थिएटर की कलाकारों द्वारा किया गया था।
जिसमें नशा पान, प्लास्टिक उपयोग ना करने के साथ -साथ पर्यावरण संरक्षण, रोड़ वं कंपनी सेफ्टी से संबंधित विषयों को सम्मिलित किया गया था।

नाटक में एक के बाद एक तीन दृश्यो को दिखाया गया ,पहले दृश्य में वृक्ष को दिखाया गया जो आम मानस से पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक होने के लिए विनती करता है दृश्य में वृक्ष मानव जाति से जल,वायु और मट्टी संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए इन सभी चीजों का महत्व हमारे जीवन में क्या-क्या है उन सभी को बताता है और कहता है की इनमें से एक भी चीज अगर नष्ट हो गई तो कैसे हमारा अस्तित्व खत्म हो सकता है तथा दूसरे दृश्य में दिखाया जाता है कि कैसे हम छोटी सी लापरवाही के कारण सड़क एवं कंपनी-कारखाने में अपनी जान खो देते हैं और हमारे पीछे हमारे परिवार की क्या स्थिति हो जाती है, वही तीसरे एवं अंतिम दृश्य में दिखाया जाता है कि कैसे एक खुशहाल परिवार प्लास्टिक उपयोग एवं नशा करने के कारण बिखर जाता है।

अंत में नाटक की सूत्रधार प्रेम दीक्षित ने पूरे नाटक का सारांश उपस्थित दर्शकों के सामने रखा और इन सभी विषयों के प्रति जागरूक एवं सतर्क रहने के लिए उपस्थित कंपनी कर्मचारियों को शपथ ग्रहण करवाया।

नुक्कड़ नाटक में गीता थिएटर के 08 युवा कलाकार थे जिसमें से नाटक में वृक्ष की भूमिका समीर नंदन, धरती माता वं मछली वाली की भूमिका रिया सांडिल, कंपनी में काम करने वाले लापरवाह कर्मचारी की भूमिका मनीष साहू और रंजन, प्लास्टिक उपयोग करने वाली की भूमिका स्नेहा कुमारी, जागरूक करने वाली महिला की भूमिका सुमन कुमारी,नशा करने वाले युवा की भूमिका में तुषार दासगुप्तो एवं राहुल दास ने बखूबी निभाई।
इस 32 मीनट के नुक्कड़ नाटक को बांग्ला भाषा में संजय दत्ता द्वारा लिखा गया था जिसका निर्देशन गीता कुमारी द्वारा किया गया था।

जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक मंचन कार्यक्रम के दौरान कंपनी द्वारा गर्मी के मौसम का पूरा ध्यान रखते हुए समय सुची तैयार किया गया जिसके कारण 04 नुक्कड़ नाटकों को 02-02 की सूची मे तैयार किया पहले दो नाटकों का मंचन प्रातः 8 बजे से 10 के बीच तथा 3 से 5 के बीच मंचन करावाया गया।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free