श्री शनिदेव भक्त मंडली ने लोगों के बीच चना गुड़ शरबत वितरण किया गया
सरायकेला/गम्हरिया
गम्हरिया: सामाजिक संस्था श्री शनि भक्त मंडली ट्रस्ट ने बुधवार को टीचर ट्रेनिंग मोड गम्हरिया मैं दूसरा कैंप लगाया गया. भीषण गर्मी में राह चलते लोगों के बीच चना गुड़ ठंडा मीठा शरबत वितरण किया गया.
इस कैंप में कुल 1400 लीटर 30 किलो चना 15 किलो गुड़ की खपत हुई. वही शनिदेव भक्त मंडली का तीसरा कैंप 5 जून को अकाशवानी चौक आदित्यपुर में लगाया जाएगा. इस शिविर में मौजूद रहे.मंडली संरक्षक ,मंडली सचिव उज्वल घोष,मंडली , मंडली उपाध्यक्ष पंकज रामा, मंटू सिंह मोदक, बिनय दास, धीरेन्द्र बेहरा, रतन सिंह मुंडा, सतीश चाचरा, गौरंगो धर,नरेश कुमार टुडू, बिस्वजीत नंदी,महेश्वर नंदी,आशीष बनर्जी, योगेन महतो, तारक नाथ चक्रबर्ती, देवब्रत सिंह कुशवाह,गजेन्द्र कुमार सिंह,राजेश कुमार वर्मा, पार्थो घोष, सत्यन घोष,दीपक महतो,सुनील महतो, मिलन संतरा, माणिक गोराई, मास्टर अनिमेष गोराई, सिथांगशु डे , सुभाशीष दास आदि ।
मानव के से बेहतर हाथी एक समाजिक प्राणी है।हाथी भी चांडिल डैम में जल क्रीड़ा करते हुए।
सरायकेला/चांडिल
दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी के चांडिल डेम में पहुंचे हाथियों का झुंड, किया जल कीड़ा।
मत्स्यजीवी में भय,कहीं हाथी उनके मछली पकड़ने वाले क्रेज को पहुंचाए ना क्षति
सरायकेला: दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी के चांडिल डेम में देखते देखते 10 से 15 के झुंड में हाथी पहुंचे। बहुउद्देशीय परियोजना के डेम के जलाशय में वे जल क्रीड़ा करने लगे ।
हाथियों के झुंड में छोटे छोटे बच्चे भी थे जो घंटो भर ये झुंड पानी में तैरते रहे। जिसको देख कर सैकड़ों पर्यटकों ने लुप्त उठाया । दो दिनों से गजराज का झुंड शाम ढलते ही, झुंड जंगल से उतर कर जलाशय में प्रवेश कर जाते हैं। नौका बिहार और डेम समिति संचालक व मत्स्य मित्र द्वारा जलाशय में क्रेज क्लचर के माध्यम से मछ्ली का उत्पादन करते हैं।जिसको देखते हुए।समिति के सदस्यों को डर लगा हुआ है।
वे आशंकित हैं कि हाथियों का झुंड द्वारा क्रेज को क्षति नही पहुंचाए ।चांडिल बांध विस्थापित मत्स्य जीवी स्वाबलंबी सहकारी समिति के अध्यक्ष ने कहा कि लगातार कई दिनों से हाथियों का झुंड जलाशय में जल क्रीड़ा करने पहुंचते हैं। जिसका डर लगा रहता है।कोई क्रेज को क्षति नही पहुंचाये। परंतु कोई समिति के लोग गजराजों को छेड़े तो उपद्रव मचा देंगे जिसे देखते हुए ।हमारे समिति के सदस्य सुरक्षा देखते हुए । नजर अंदाज कर देते हैं और घंटो भर जल क्रीड़ा करके पुन: जंगल में चले जाते हैं ।
इस संबंध में चांडिल वन्य क्षेत्र पदाधिकारी को सूचना दिया गया है।
सिख समाज की ओर से एस टाइप में पहली बार शबील लगाया गया
सरायकेला/आदित्यपुर
आदित्यपुर: गर्मी में राह चलते लोगों को भीषण गर्मी से पानी मिल जाए तो सोने में सुहागा वही मंगलवार को सिख समाज की ओर से एस टाइप में पहली बार शबील लगाकर राहगीरों की सेवा की गई.
इसके तहत चना का और मीठे ठंडी शर्बत का वितरण किया गया. आयोजक मंडली के बलदेव सिंह ने बताया कि यहां पहली बार शबील लगाया गया है.
गुरु अर्जुनदेव के शहीदी पर्व के अवसर पर अब हर वर्ष राहगीरों की सेवा की जाएगी. गर्मी में लोगों को पानी पिलाने से पुण्य का कार्य होता है. इस कार्य में कुलदीप सिंह, जगदीप सिंह, मंगल सिंह, भगवान सिंह, गुरजीत सिंह, मलकीत सिंह, मनजीत सिंह, सतनाम सिंह, राजा सिंह, हरमीत सिंह, जसमीत सिंह, जगजीत सिंह, पप्पू सिंह, सविंदर कौर, प्रितपाल कौर, हरभजन कौर का सराहनीय योगदान रहा.
सप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने समस्याओं का निवारण ऑन द स्पॉट किया
सरायकेला
सरायकेला खरसावां जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त डीसी अरवा राजकमल के द्वारा मंगलवार को समाहरणालय में सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया।
इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्र शहरी तथा ग्रामीण से आए लोगों ने जनता दरबार में आकर अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। इस दौरान उपायुक्त नें क्रमवार लोगो की समस्याओं से अवगत हुए और आवेदन सम्बन्धित विभागीय को हस्तात्रित करते हुए उन्हें आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा.मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में मुख्यमंत्री रूप से भूमि विवाद, पेंशन, खरसावां में रथयात्रा आयोजन, शिक्षा विभाग, विधुत विभाग समेत अन्य मामले से सम्बन्धित आवेदन प्राप्त हुए
सड़क दुर्घटनाओ को नियंत्रित करने एवं यातायात नियमों के अनुपालन सुनिश्चित करने को लेकर किया गया विचार विमर्श
उपायुक्त ने गुड सिमरन (अच्छे सहयोगी) सुमित चौधरी को प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित
जिले वासियों से उपायुक्त ने की अपील- सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने में प्रशासन कर रही है प्रयास, आपका सहयोग अपेक्षित कृपया यातायात नियमों का पालन अवश्य करें
समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल के अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले में हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के साथ यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने को लेकर बिंदुवार चर्चा की गई।
इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व माह अप्रैल में कुल 22 दुर्घटनाएं हुई जिनमें 15 लोगों की मौत 18 लोग घायल हुए है। इस दौरान उन्होंने जिले में हुए विभिन्न दुर्घटनाओं के बारे में क्रमवार जानकारी दी। वहीं ट्रैफिक इंस्पेक्टर के द्वारा जानकारी दी गई कि पिछले अप्रैल माह में जिले के विभिन्न जगहों पर यातायात नियमों के पालन हेतु चलाए जा गए वाहन जाँच में कुल लगभग 17 लाख 23 हजार 450 के जुर्माना वसूली की गई है।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सर्वप्रथम सड़क दुर्घटना में सहयोग कर दुर्घटना से प्रभावित व्यक्ति के सहयोग करने हेतु गुड समट्रियन के रूप में सुमित चौधरी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को गुड सेमीट्रियन (अच्छे सहयोगी) के विशेषताएं तथा उन्हें सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सहयोग राशि इत्यादि से अवगत कराते हुए उन्हें गुड सेमीट्रियन बनने हेतु प्रेरित करने की बात कही।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में हो रहे दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने तथा यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक करने तथा जिले के मुख्य चौक चौराहे एवं सड़क दुर्घटना संभावित क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाने के निदेश संबंधित पदाधिकारियों को दिए। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय को सड़क दुर्घटना संभावित क्षेत्र में ड्रंकन ड्राइव के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से कड़ी कार्रवाही करने के निर्देश दिए।
सभी सरकारी गैर सरकारी कार्यालय, संस्थान एवं विद्यालय, कॉलेज में यातायात नियमों के प्रति लोगो को करें प्रेरित, सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने में सभी का सहयोग आपेक्षित
बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूल कॉलेज कार्यालय संस्थान के संबंधित विभागीय पदाधिकारी प्रधानाचार्य अपने कार्यालय प्रांगण में आने वाले लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। ताकि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित किया जा सके। इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने में सभी का सहयोग अपेक्षित है कृपया यातायात नियमों का पालन कर खुद भी सुरक्षित रहें और अपनों को ही सुरक्षित रखें।
बैठक के अंत में उपायुक्त ने कहा पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय श्री चंदन कुमार वत्स द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने हेतु विशेष अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा की इनके प्रयास से चलाई जा रही अभियान से जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ रही है, विगत माह ब्लैक स्पॉट की संख्या 0 हुई है, साथ ही वैसी दुर्घटना संभावित क्षेत्र जहां अधिक दुर्घटनाएं होती थी उन क्षेत्रों में दुर्घटना की संख्या काफी कम हुई है। व्यक्ति किसी पहल को आगे बढ़ाते हुए दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के उद्देश्य से पदाधिकारी कार्य करें।
बैठक में उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, सिविल सर्जन डॉक्टर विजय कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला रामकृष्ण कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल रंजीत लोहरा, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय चंदन कुमार वत्स, ट्रेफिक इंस्पेक्टर, सभी अंचलाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।
धीराजगंज में युवक का शव बिजली के पोल से लटका मिला हत्या का आशंका
सरायकेला/आदित्यपुर
आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के धीराजगंज में एक युवक का शव बिजली के पोल से लटका मिला है. जानकारी के अनुसार धीराजगंज का रहने वाला 22 वर्षीय विक्की रजक का शव मंगलवार की सुबह धीराजगंज स्थित उसके मकान के बगल में एक बिजली के पोल से लटका मिला.
बताया जा रहा है कि मृतक का दो दिन पहले उसकी फुआ के लड़कों के साथ झगड़ा हुआ था. उसके फुफेरे भाइयों ने विक्की को मारने की धमकी दी थी. सोमवार को गले में धोती से टंगा पोल में लटका उसका शव मिला.इधर परिजनों का आरोप है कि जिन लोगों ने धमकी दी थी, उन्हीं लोगों ने विक्की को मारकर लटका दिया है. विक्की पेशे से दैनिक मजदूर था. कुछ साल पूर्व उसने प्रेम विवाह किया था. मृतक की पत्नी का नाम डिंपल लांबा बताया जा रहा है. इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं मृतक के परिजन थाने में शिकायत की है पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर छानबीन में जुट गई है.
पुलिस ओपी के सामने बैंक का चोरो ने तोड़ा ताला नहीं लगी भनक, कोलाबीरा में बैंक ऑफ इंडिया का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
सरायकेला
सरायकेला: जिले के सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलाबीरा ओपी के ठीक सामने बीते देर रात चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए बैंक ऑफ इंडिया में चोरी का प्रयास किया. चोरों ने ओपी के ठीक सामने स्थित बैंक के ग्रिल का ताला तोड़ने का भरसक प्रयास किया .लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी.
बताया जाता है सोमवार देर रात चोरों ने कोलाबीरा बैंक ऑफ इंडिया के मेन गेट का ताला तोड़ने का भरसक प्रयास किया, हालांकि चोर अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके. चोरों ने छत के ग्रिल का भी ताला तोड़ बैंक में प्रवेश किया. लेकिन बैंक मैनेजर के अनुसार चोर संभवत कुछ भी चुरा नहीं सके. मामले के संबंध में जानकारी देते हुए बैंक मैनेजर सुष्मिता साहू ने बताया कि मंगलवार तड़के सुबह 4:30 बजे उन्हें बैंक के पास रहने वाले कर्मचारियों ने चोरी संबंधित मामले की सूचना दी. जिसके बाद वे मौके पर पहुंची, उन्होंने पाया कि मेन गेट का ताला टूटा है और छत से भी चोर बैंक में प्रवेश किए हैं. लेकिन बैंक में चोरी की घटना को भी अंजाम नहीं दे सके हैं. बैंक मैनेजर द्वारा फौरन सरायकेला थाना पुलिस को भी मामले से अवगत कराया गया. इधर मौके पर पहुंची पुलिस अनुसंधान में जुट गई है. बताया जाता है कि चोरों ने बैंक के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त किया है.
बैंक के आसपास घरों के कुंडी चोरों ने बाहर से लगाएं
शातिर चोरों ने बैंक में ताला तोड़ने से पहले आसपास घरों के दरवाजों के कुंडी को बाहर से बंद कर दिया था, ताकि कोई भी घर से बाहर नहीं निकल सके. चोरों का मनोबल इतना बढ़ा था कि 20 मीटर की दूरी पर ठीक सामने स्थित कोलाबीरा आउटपोस्ट का भी उन्हें भय नहीं दिखा. घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस के सुस्ती के चलते चोरों ने यह प्रयास किया है. गौरतलब है कि सरायकेला थाना क्षेत्र में विगत कई दिनों से अवैध लॉटरी संबंधित धंधे संचालित होने से भी चोरी के मामलों में इजाफा देखा जा रहा है.
ओरल कैंसर-डेंटल हेल्थ चेकअप कैम्प में हुई 135 की जाँच
सरायकेला/आदित्यपुर
आदित्यपुर: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर यंग इंडियंस, जमशेदपुर चैप्टर के द्वारा मंगलवार को एसिया भवन, आदित्यपुर में फ्री ओरल कैंसर एवं डेंटल हेल्थ चेकअप कैम्प लगाया गया।
यहां चेकअप 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक चले इस शिविर में कुल 135 लोगों की जाँच की गई. और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया. कैम्प में डॉक्टर दीपक केडिया, डॉक्टर प्रियंका पाँडेय, डॉक्टर प्रियंका कुमारी एवं डॉक्टर पूजा कात्यान ने अपनी सेवाएं दी. शिविर के सफल आयोजन में यंग इंडियंस के उदित अग्रवाल, उमंग अग्रवाल, अंकित कावँटिया, स्नेहा गाँधी, निखिल खेतान, प्रशांत गाँधी, वेदांक गुटगुटिया, देवेश देबुका, विवेक देबुका, निखिल खैतान आदि का योगदान सराहनीय रहा.
सुरदा ग्राम सभा ने सूरदा माइन्स संचालन के लिए एसडीएम को सौंपा स्वीकृति पत्र
मुसाबनी
मुसाबनी: सुरदा माइंस के पर्यावरण स्वीकृति हेतु वन भूमि उपयोजन को लेकर वन अधिकार समिति की स्वीकृति हेतु ग्रामसभा की सहमति के बाद अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई बैठक में सुरदा ग्राम सभा ने सशर्त सहमति प्रदान कर दिया है।
सहमति पत्र में 4 बिंदुओं का जिक्र किया गया है। जिसमें माइंस का चालान निर्गत होने के बाद बैठाए गए शेष मजदूरों को तुरंत काम पर रखने, ग्रामसभा के साथ कंपनी का हुआ एकरारानामा 2 साल तक मान्य रखने, ग्रामसभा के साथ हुआ एकरारनामा में कंपनी प्रबंधन द्वारा टालमटोल करने की स्थिति में ग्राम सभा को माइंस बंद करने के अधिकार का भी जिक्र किया गया है। साथ ही कहा गया है कि ऐसी स्थिति में कंपनी प्रबंधन आर्थिक क्षति के लिए खुद जिम्मेदार होगा, सीएसआर एवं कंपनी संचालन को लेकर आने वाली समस्याओं के लिए कोर कमेटी के साथ प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक करने की बात कही गई है। सहमति पत्र में ग्राम प्रधान लखन टुडू, सचिव सोमाय टूडू सहित ग्रामसभा के 9 सदस्य, एंव अनुमंडल पदाधिकारी अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, एचसीएल आई सी सी के इकाई प्रमुख, एचआर हेड, सीएसआर प्रमुख, प्रोजेक्ट हेड माइंस मैनेजर सहित कुल 8 पदाधिकारियों की उपस्थिति में सहमति पत्र प्रदान किया गया।
मालूम हो कि पांच प्रभावित गांव के वन अधिकार समिति की सहमति सूरदा माइन्स के लिए चाहिए, जिसमें सिर्फ अब तक सुरदा ग्रामसभा ने ही सहमति दिया है। अभी बेनाशोल, सोहदा, तांबाजूड़ी,और पाथरगोड़ा द्वारा सहमति देना बाकी है। इन सभी ग्राम सभाओं की सहमति मिलने के बाद ही सूरदा माइन्स के संचालन का रास्ता प्रशस्त हो पाएगा। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इन सभी ग्राम सभाओं का स्वीकृति पत्र मिल जाएगा।
सावधान आदित्यपुर थाना रोड आने से पहले हो जाएं सतर्क
सरायकेला/आदित्यपुर
आदित्यपुर: अगर आप आदित्यपुर थाना क्षेत्र में रहते हैं और बाजार करने के उद्देश्य से थाना रोड में आते हैं तो सतर्क हो जाएं.ऐसा हम नहीं बल्कि विगत दिनों से घटित हो रहे घटनाओं के चलते लोग कहने को विवश हैं. दरअसल इन दिनों शाम के वक्त आदित्यपुर थाना के सामने सड़क किनारे लगने वाले सब्जी बाजार में मोबाइल चोर गिरोह ने ठिकाना बनाया है. जो सब्जी खरीदने आने वाले लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं.
ताजा घटनाक्रम रविवार 28 मई की है जहां शाम 7 से 8 के बीच थाना रोड पर डेरा जमाए मोबाइल चोर गिरोह ने 8 लोगों को अपना निशाना बनाते हुए उनके मोबाइल फोन चुरा लिए .ताज्जुब की बात है कि थाना गेट से सटे सड़क किनारे सब्जी बेचने के दौरान सभी 8 लोगों के मोबाइल फोन को चुराया गया है. मोबाइल चोर गिरोह का शिकार हुए पीड़ित आदित्यपुर-2 आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत वास्तु विहार कॉलोनी के पास रहने वाले दिलीप अग्रवाल ने बताया कि 28 मई की शाम थाना गेट के पास से उनका मोबाइल चोरों ने चुरा लिया. जिसमें उनके कई महत्वपूर्ण दस्तावेज थे. अब उन्हें भटकना पड़ रहा है. घटना से साफ होता है कि चोरों में पुलिस का तनिक भी खौफ नहीं है. मोबाइल चोरी घटना के पीड़ित सभी लोगों ने अगले दिन थाना पहुंचकर मोबाइल चोरी घटना की जानकारी पुलिस को दी है. हालांकि यह कोई पहली घटना नहीं है आए दिन आदित्यपुर थाना रोड और बाजार में मोबाइल चोरी की घटना अब आम है.
मोबाइल चोर गिरोह के शिकार हुए पीड़ित लोगों ने बताया कि वर्तमान में पुलिस द्वारा मोबाइल चोरी संबंधित मामले दर्ज करने के लिए शिकायत फॉर्मेट तैयार कराया गया है. जिसमें पुलिस मोबाइल चोरी के बजाय गिरने अथवा गुम होने कि शिकायत दर्ज करने की बात कहती है. जिसके आधार पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करती है. लोगों ने बताया कि पुलिस एफआईआर प्रक्रिया को जटिल बताते हुए गुम होने की रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहती है.
विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल हुए मंत्री चंपई सोरेन बिजली और नगर निगम योजना की हुई समीक्षा बैठक
सरायकेला/आदित्यपुर
आदित्यपुर: सोमवार को आदित्यपुर स्थित स्वर्णरेखा परियोजना कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई ,जिसमें मंत्री चंपई सोरेन मुख्य रूप से शामिल हुए और पेयजल ,नगर विकास विभाग ,विद्युत विभाग से संबंधित विकास योजना के पदाधिकारी भी मौजूद रहे.समीक्षात्मक बैठक में मंत्री चंपई सोरेन ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में चल रहे पेयजल एवं सीवरेज योजना को लेकर अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने संबंधित निर्देश दिए.
मंत्री ने विगत बैठक में कार्यों के अधूरा रहने पर नाराजगी जताते हुए नगर निगम के अधिकारी और एजेंसियों को साफ शब्दों में निर्देशित किया कि बरसात से पूर्व सभी सड़कों के गड्ढों को भरने और रीस्टोरेशन कार्य युद्ध स्तर पर किया जाए. बैठक के दौरान मंत्री चंपई सोरेन ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संचालित योजनाओं को समय से पूरा करें.
आयोजित बैठक में बिजली विभाग के योजनाओं की भी समीक्षा की गई जिसमें शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया गया.समीक्षा बैठक में मंत्री चंपई सोरेन ने भीषण गर्मी के मद्देनजर पेयजल किल्लत दूर करने के लिए पेयजल विभाग और नगर निगम को निर्देशित किया बैठक में खराब पड़े सभी चापाकल को दुरुस्त करने, पेयजल किल्लत वालो क्षेत्रों में टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.
विभागीय समीक्षा बैठक में मंत्री चंपई सोरेन के अलावा उपायुक्त अरवा राजकमल, डीडीसी प्रवीण गागराई, आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद, एडीसी सुबोध कुमार, एसडीओ राम कृष्ण कुमार, सरायकेला नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी राजेन्द्र गुप्ता, जुड़को ,जिंदल एजेंसी के पदाधिकारी मौजूद रहे.
मन का मिलन पखवाड़ा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया
सरायकेला/चांडिल
चांडिल: चांडिल अनुमंडलीय न्यायालय विधिक सेवा समिति की ओर से 29 मई से 14 जून तक मन का मिलन पखवाड़ा मनाया जा रहा है.
इसके तहत विभिन्न प्रकार के वादों जैसे पारिवारिक विवाद, जमीन से संबंधित विवाद, छुआछूत संबंधित विवाद, डायन प्रथा संबंधित विवाद, घरेलू हिंसा से संबंधित विवाद जैसे पुराने सुलहनीय प्रवृत्ति के विवाद आदि का निपटारा नि:शुल्क किया जाएगा. मन का मिलन पखवाड़ा को लेकर सोमवार को ईचागढ़ प्रखंड के बांदु गांव में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. मौके पर ईचागढ़ प्रखंड के पीएलवी कार्तिक गोप ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए मन का मिलन पखवाड़ा में ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को भाग लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि मन का मिलन पखवारा के तहत पुराने विवादों का निपटारा कर लोग न्यायालय का बार-बार चक्कर लगाने और बेवजह खर्चा से बच सकते हैं.
इस अवसर पर बिरेन पोद्दार, संजय मंडल, राजेश.पोद्दार, गयानाथ मंडल, आघनु मंडल, फकीर पोद्दार, विरेन पोद्दार, प्रभाकर मंडल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.