नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़,मारा गया कुख्यात नक्सली चंद्रवाहन उरांव, दो गिरफ्तारी की खबर

लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मारे नक्सली की पहचान चंद्रवाहन उराव के रूप में की गई। गिरफ्तार नक्सलियों का नाम चंद्रभान पहन और गोविंद बिरजिया है। जिले के एसपी आर राम कुमार ने बताया कि इलाके में नक्सलियों की तलाश जारी है सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह से ही लोहरदगा में जिला पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। जिला पुलिस और सीआरपीएफ 158वीं बटालियन का गश्ती दल जब लोहरदगा जिले के बगडू थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरगो गांव से होकर गुजरा तो पहले से घात लगाए उग्रवादियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। सुरक्षा बल के जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की मुठभेड़ के दौरान दो उग्रवादियों चंद्रभान पहन और गोविंद रजिया को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं एक अन्य चंद्रवाहन उरांव को मार गिराया।

मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए नक्सलियों के खिलाफ पांच पांच लाख का इनाम था। यह सभी कुख्यात नक्सली रविंद्र गंजू दस्ते के सदस्य बताए जाते हैं। बता दें कि 8 फरवरी 2022 को लोहरदगा में ऑपरेशन चलाया गया था। उस समय रविंद्र गंजू दस्ते को भारी नुकसान हुआ था। बुधवार को माओवाद संगठन के कुख्यात नक्सली अमन गंजू ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। बता दें कि झारखंड को नक्सल मुक्त बनाने के लिए ऑपरेशन ऑक्टोपस सितंबर माह से ही चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी बूढ़ा पहाड़ से नक्सलियों को खदेड़ बाहर करना है।

जनवरी से भारत में फैल सकता है कोरोना? वो चार वजह आखिर क्या है जिससे बढ़ा है खतरा…पढ़िए

नई दिल्ली । कोरोनावायरस से भले ही भारत में फिलहाल कोई बड़ा खतरा नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि आने वाले दिन खतरों से भरे हो सकते हैं। भारत में 40 दिन काफी अहम बताए जा रहे हैं। इस दौरान कोरोना देश और राज्यों में बढ़ सकता है।

भारत में कोरोना के नए वेरिएंट BF.7 को लेकर केंद्र सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है। इन सबके बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश के लिए अगले 40 दिन बहुत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि जनवरी में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
सरकारी सूत्रों ने ये भी कहा है कि अगर कोरोना की लहर आती है, तो इससे मौतों की संख्या बहुत ज्यादा होने की संभावना नहीं है।

कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी आ सकती है, लेकिन अस्पतालों में मरीजों की भीड़ नजर नहीं आएगी। दरअसल, भारत में ज्यादातर लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है और कोरोना संक्रमण के चलते लोगों में प्राकृतिक इम्युनिटी भी बन गई है।

भारत में कोरोना को लेकर 40 दिन काफी अहम बताए जा रहे हैं। इसकी बड़ी वजह यह है कि पुराने रिकॉर्ड, जिसके मुताबिक जब भी ईस्ट एशिया में करोना का खतरा आया है, उससे 30 से 40 दिनों के भीतर कोरोना ने भारत में दस्तक दी है। लिहाजा अब जब चीन सहित ईस्ट एशिया में कोरोना खतरा बढ़ा है तो भारत में भी जनवरी के आखिर तक कोरोना का खतरा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

आने वाला वक्त त्योहारों का है और नए साल में भारत में कई जगह पर टूरिस्ट आते जाते रहते हैं। लिहाजा फेस्टिव सीजन के मद्देनजर भी कोरोनावायरस बढ़ता दिख रहा है। हालांकि केंद्र और राज्य सरकारें कोरोनावायरस के लिए फिलहाल पूरी तरह सतर्क दिखाई दे रही है।

भारत में लोगों के शरीर में कोरोना के खिलाफ इम्यूनिटी पावर तो डेवलेप हुई है, लेकिन कोरोना के नए वेरिएंट बीएफ 7 ने कई बार इम्यूनिटी पावर को भी चकमा दिया है, लिहाजा खतरे की आशंका और भी बड़ी हुई है। हालांकि विशेषज्ञों का यही मानना है कि भारत में ओमीक्रोन के नए वेरिएंट से बहुत ज्यादा खतरा नहीं होने वाला है।

भारत में लोगों के शरीर में कोरोना के खिलाफ इम्यूनिटी पावर तो डेवलेप हुई है, लेकिन कोरोना के नए वेरिएंट बीएफ 7 ने कई बार इम्यूनिटी पावर को भी चकमा दिया है, लिहाजा खतरे की आशंका और भी बड़ी हुई है। हालांकि विशेषज्ञों का यही मानना है कि भारत में ओमीक्रोन के नए वेरिएंट से बहुत ज्यादा खतरा नहीं होने वाला है।

पीएम मोदी की मां हिराबेन की तबीयत में सुधार

पीएम मोदी की मां हीराबेन की तबीयत में सुधार हो रहा है हीराबेन की तबीयत बुधवार को अचानक खराब हो गई थी इलाज के लिए उन्हें यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया आदरणीय नरेंद्र मोदी अस्पताल पहुंचकर उनकी तबीयत का हाल जाना

नई दिल्ली:- पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है। उनका इलाज अहमदाबाद के संयुक्त राष्ट्र (यूएन) मेहता अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, हीराबेन की तबीयत में सुधार को देखते हुए उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। यूएन अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और जरूरी सुझाव दे रही है।

पीएम मोदी ने अपनी मां हीराबेन की तबीयत का हाल जान

बता दें कि बुधवार को हीराबेन की तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें यूएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मां की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंचे और एयरपोर्ट से सीधे यूएन अस्पताल गए। मोदी ने अस्पताल में करीब डेढ़ घंटा बिताया और डॉक्टरों से मां के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान पीएम मोदी के बड़े भाई सोमाभाई भी मौजूद थे।

बुधवार को हो सकती है अस्पताल से छुट्टी

बीती देर शाम अस्पताल की ओर से हीराबेन मोदी का मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया। बुलेटिन में बताया गया कि उनकी सभी रिपोर्ट सामान्य आई हैं। गुरुवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। हीराबेन अभी आईसीयू में हैं।

सीएम भूपेंद्र पटेल के अलावा कई मंत्री अस्पताल पहुंचे

इससे पहले, राज्य के सीएम भूपेंद्र पटेल और कई मंत्रियों, विधायकों ने यूएन मेहता अस्पताल पहुंचकर हीराबेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। इसके अलावा गुजरात सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे थे। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठाकोर समेत कई नेताओं ने हीराबेन मोदी के स्वास्थ्य में जल्दी सुधार की कामना की है।

राहुल, प्रियंका ने किया ट्वीट

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने भी हीराबेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना का संदेश दिया। राहुल ने ट्वीट कर कहा, “मां-बेटे के बीच का प्रेम अमूल्य है। इस कठिन समय में मेरा स्नेह और शुभकामनाएं आपके साथ हैं। मैं आशा करता हूं, आपकी माता जी जल्द स्वस्थ होंगी।” वही, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट कर कहा, “हम सब इस कठिन घड़ी में उनके साथ हैं।”

जिलास्तरीय सलाहकार समिति की बैठक, ACP-सीडी रेशियों में प्रगति का डीडीसी ने दिया निर्देश

धनबाद। उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डिआरडिए) के सभागार में जिला स्तरीय सलाहकार समिति (डीएलसीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने एनुअल क्रेडिट प्लान (एसीपी) तथा सीडी रेशियो में प्रगति करने का निर्देश सभी बैंक प्रबंधकों को दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छात्रों के बैंक अकाउंट को खोलने और उसके सत्यापन करने में बैंक विलंब न करें। बैंक अकाउंट नहीं खुलने के कारण सैंकड़ों छात्र छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित रह जाते हैं।

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के लिए सीधे लाभुक के बैंक खाते में राशि भेजी जाती है। बैंक योजना की राशि लाभुक के किसी भी लोन अकाउंट में एडजस्ट नहीं करें। विशेषकर ऐसी शिकायतें पूर्वी टुंडी से प्राप्त हुई है। बैठक में पीएमईजीपी की समीक्षा करने के दौरान सभी बैंक को आवेदनों को शीघ्र स्वीकृत करने का निर्देश दिया गया।

बैठक के दौरान एलडीएम श्री राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022 – 23 में सितंबर तिमाही तक फार्म क्रेडिट में जिले की उपलब्धि 78.47 प्रतिशत, क्रॉप लोन में 40.93%, कृषी क्षेत्र में 266.48 प्रतिशत, शिक्षा में 35.58%, हाउसिंग लोन में 33.70 प्रतिशत, प्रायोरिटी सेक्टर में 70.84%, नन प्रायरिटी सेक्टर में 64.80 प्रतिशत रही। जिले का सीडी रेशियो 31.54 प्रतिशत रहा। बैठक के दौरान डीडीसी ने मुद्रा लोन, प्रधानमंत्री स्वनिधि, एसएचजी बैंक लिंकेज, किसान क्रेडिट कार्ड सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की।

बैठक में नाबार्ड क्रेडिट प्लान 2023 – 24 पुस्तिका का विमोचन किया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, एलडीएम राजेश कुमार सिन्हा, जिला कृषि पदाधिकारी शिव कुमार राम, जीएम डीआईसी दिलीप कुमार, डीडीएम नाबार्ड रवि लोहानी, सांसद धनबाद के प्रतिनिधि अजय तिवारी, सांसद गिरिडीह के प्रतिनिधि राम प्रसाद महतो, विधायक टुंडी के प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, विधायक धनबाद के प्रतिनिधि रविंद्र कुमार सिन्हा, विधायक झरिया के प्रतिनिधि केडी पांडेय तथा सभी बैंकों के प्रबंधक व प्रतिनिधि उपस्थित थे।

हेमंत सरकार के 3 साल पूरे, देंगे आज सौगातो की झड़ी, डीबीटी से इनके खातों में आएंगे रुपए!

रांची:झारखंड की हेमंत सरकार का 29 दिसंबर को 3 साल पूरा हो गया है। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन प्रदेशवासियों को कई सौगातों की झड़ी देने वाले हैं। विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों को डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में रुपए भेजे जाएंगे। प्रदेश की राजधानी रांची में गुरुवार को र प्रोजेक्ट भवन में एक राज्यस्तरीय कार्यक्रम में 10 लाख किसान परिवारों को मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत राशि का लाभ दिया जाएगा। वहीं, प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत स्कूलों में अध्ययनरत 25 लाख छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति की राशि का लाभ तथा सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से जुड़े 5 लाख 60 हजार बच्चियों को सहायता राशि का लाभ डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में भेजे जाने की योजना है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम हेमंत सोरेन अपने सरकार के कार्यकाल के 3 साल पूरे होने पर प्रदेशवासियों को 1200 करोड़ की सौगात देंगे। इस दौरान कई मॉडल स्कूल भवनों का उद्घाटन

कई मॉडल स्कूलों समेत इन योजनाओं का होगा शुभारंभ, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग का ‘प्रगति पोर्टल’ भी लॉन्च होगा. वहीं, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के ‘स्पोर्ट्स इंटीग्रेटेड पोर्टल’ का शुभारंभ भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे. इस पोर्टल के शुरू होने से राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ी एवं प्रशिक्षकों को राज्य सरकार की खेल नीति का पूरा लाभ मिल सकेगा।

इसके अलावा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत कई मॉडल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का भी मुख्यमंत्री उद्घाटन करेंगे।

वहीं दूसरी ओरमुख्यमंत्री सुखाड़ योजना के तहत 461 करोड़ रुपये का आवंटन हो चुका है और 29 दिसंबर तक करीब 10 लाख किसानों के खाते में 3500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।इसके लिए 5.75 लाख किसान परिवार का डाटा डीसी स्तर से अप्रूव हो चुका है।

गौरतलब हो कि प्रदेश के 22 जिलों के 226 प्रखंड को सूखा क्षेत्र घोषित हैं।केंद्र सरकार से 9000 करोड़ रुपये की मांग की गयी है। बताया जाता है कि हर प्रखंड के 10 गांवों का स्थल निरीक्षण किया गया। साथ ही पांच गांवों की जियो ट्रैगिंग भी की गयी।उसके बाद इन क्षेत्रों को सुखाड़ घोषित करने की अनुशंसा केंद्र सरकार को भेजी गई।

बोड़ाम के सातनाला रोड में अचानक चलती कार में लगी आग

पटमदा के सातनाला रोड पर कार में लगी आग

हाथीखेदा मंदिर से जमशेदपुर लौट रहे थे कार सवार

पटमदा: बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे बोड़ाम थाना क्षेत्र के केंदडीह गांव के पास सातनाला रोड पर अचानक एक चलती कार में आग लगने से उसपर सवार लोग बाल-बाल बच गए। इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार पर 5 या उससे अधिक महिला-पुरूष सवार थे और सभी लोग हाथीखेदा मंदिर से पूजा कराने के बाद एक स्विफ्ट डिजायर कार से जमशेदपुर की ओर लौट रहे थे। बताते हैं कि अचानक केंदडीह गांव के पास कार से धुआं निकलते देख चालक ने कार को खड़ी की और आग लगते देख सभी लोग तुरंत कार से उतरकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। बताते हैं कि कार पर मोबाइल फोन समेत अन्य सामान गाड़ी में ही छूट गया और कार धू-धूकर जलती रही। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पटमदा के सर्किल इंस्पेक्टर हीरालाल महतो व बोड़ाम थाना के पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई की। इस संबंध इंस्पेक्टर ने कहा कि घटना में किसी तरह की जान माल की कोई क्षति नहीं हुई है। इस संबंध में सूत्रों का कहना है कि बोड़ाम सातनाला रोड पर इन दिनों जगह-जगह पर ग्रामीणों द्वारा पुआल (जिसमें धान का कुछ अंश बचा हुआ रहता है, ढूंढ़ी पुआल) सड़कों पर बिछा दिया गया है जो संभवतः उक्त कार के नीचे जमा हो गया था और उसकी वजह से ही आग लग गई थी। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई

गढ़वा: नहीं थम रहा तेंदुआ का आतंक, 24 घंटे में दूसरा हमला, फिर एक बच्चे की ले ली जान

गढ़वा: अनुमंडल क्षेत्र के रमकंडा प्रखंड में तेंदुआ ने एक बच्चे को हमला कर मार डाला है। यह घटना रमकंडा प्रखंड के बलिगढ़ पंचायत अंतर्गत कुशवार गांव की है। मृतक की पहचान कुशवार गांव निवासी स्व बलि घासी के पुत्र हरेंद्र घासी के रूप में हुई है। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बलीगढ़ पंचायत के मुखिया विनोद प्रसाद गुप्ता ने बताया कि 3 बच्चे घर के पास में ही खेल रहे थे। उसी दौरान तेंदुआ ने अचानक हमला बोल दिया। हरेंद्र घासी के गर्दन पकड़ कर उसको घसीटते हुए ले जा रहा था। पास में खड़े ग्रामीणों के द्वारा हल्ला मचाते हुए पीछा किया गया। जिसके बाद तेंदुआ बच्चे को छोड़कर जंगल की ओर भाग। हालांकि तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। घटना बुधवार शाम 6 बजे की है।

रंका अनुमंडल में तेंदुआ के हमले की यह तीसरी घटना है और चौबीस घंटे के अंदर यह दूसरी घटना है। लोगो के मन मे डर इस कदर बैठ गया है कि सभी लोग घर से भी निकलने में भी डरने लगे है। लगातार हो रही घटनाओं से सबसे अधिक बच्चों के मन मे डर देखा जा रहा है।
उधर पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की घटना से वे मर्माहत है। उन्होंने सरकार और वन विभाग से तेंदुए को आदमखोर घोषित करते हए मार गिराने की मांग किया है।

कांड्रा: खड़े ट्रक को मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर, मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल…..

कांड्रा ( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )थाना अंतर्गत लखना सिंह घाटी में बुधवार देर शाम खड़े ट्रक में मोटरसाइकिल सवार ने पीछे से ठोकर मार दी. इसमें रापचा पंचायत के पदमपुर निवासी राजू बास्के और गोपाल माझी गंभीर रूप से घायल हो गए. वहां से गुजर रहे जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने इसकी सूचना कांड्रा थाना और एंबुलेंस को दी

तत्काल कांड्रा थाना पुलिस पहुंच कर एंबुलेंस से दोनों घायलों को जमशेदपुर अस्पताल भिजवाया एवं दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया. बताते चले कि रोड़ किनारे जगह- जगह बिना इंडीकेशन के बड़े मालवाहक वाहन खड़े रहते हैं जिससे अक्सर दुर्घटनाय होती रहती है. पुलिस प्रशासन द्वारा ना इन वाहनों को हटाया जाता है ना ही कोई कारवाई की जाती है.

कांग्रेस का स्थापना दिवस में कार्यकर्ताओं ने लिया हाथ मजबूत करने का संकल्प

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जिला मुख्यालय में युवा कांग्रेसियों में दिखा उत्साह

सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित पब्लिक दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का हाथ मजबूत करने का लिया संकल्प।
इससे पहले मंच में कांग्रेस जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम का स्वागत हुआ।

पार्टी के सरायकेला नगर अध्यक्ष सम्यरंजन रथ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला के पार्टी पदाधिकारी सहित युवा कांग्रेस के पार्टी पदाधिकारियों का भी स्वागत किया। कार्यक्रम में पार्टी के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा की क्रांति का आगाज कांग्रेस ने की थी। आने वाला समय कांग्रेस का होगा। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रमेंद्र मिश्रा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश मुदूईया ने भी कार्यकर्ताओं को जागरूक करने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। यहां तक कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए मंच तक पहुंचे। और कांग्रेस का जयकारा के साथ सभा में शामिल हुए। सांसद प्रतिनिधि रुईदास चाकी, पूर्व जिला अध्यक्ष देवु चटर्जी, सुरेश धारी, रविंद्र मंडल, समरेंद्र तिवारी, संगीता प्रधान, लालबाबू सिंह आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

28 बुधवार दिसंबर को नियोजनालय गोलमुरी में लगेगा कौशल मेला उपायुक्त ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

गोलमुरी जशेदपुर में 28 दिसंबर को एक दिवसीय कौशल मेला का आयोजन किया जा रहा है।  

मेला को लेकर व्यापक जागरूकता लाने ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा इस मेला में शामिल हों, इस उद्देश्य से उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव द्वारा समाहरणालय से जागरूकता को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

यह प्रचार वाहन जिले के सभी प्रखंडों में जाकर युवाओं को कौशल मेला में शामिल होने को लेकर जागरूक करेगा 03 माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम रहना खाना किताबें व यूनिफार्म नि:शुल्क पूर्वी सिंहभूम जिलान्तर्गत आवासीय एवं गैर आवासीय कौशल प्रशिक्षण केन्द्रों में अलग-अलग ट्रेडों में 03 माह का निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें जिले एवं राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियां जिनकी आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष की हो वे निबंधन करा सकते हैं कौशल मेला पूर्वाहन 10.00 बजे लेकर अपराहन् 04.00 बजे तक आयोजित होगा। इच्छुक उम्मीदवार अभिरूची के अनुरूप ट्रेड का चयन कर निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं प्रशिक्षण अवधि में रहना खाना किताबें तथा यूनिफार्म की सुविधा भी निःशुल्क है

जनसंख्या फाउंडेशन के द्वारा चलाया गया हस्ताक्षर अभियान।

जनसंख्या फाउंडेशन समाधान के द्वारा देश में जनसंख्या नियंत्रण क़ानून को प्रभावी तरीके से लागू करने की मांग को लेकर सोमवार को आदित्यपुर के आकाशवाणी चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।सरायकेला-खरसांवा जिले से एक लाख लोगों का हस्ताक्षर कराकर प्रधानमंत्री को सौंपा जाएगा और उनसे यह मांग किया जाएगा कि देश में बढ़ती बेतहाशा जनसंख्या वृद्धि पर रोक लगाए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश संरक्षक अभय सिंह ने कहा कि भारत तभी आगे बढ़ेगी भारत तभी संवरेगी जब जनसंख्या पर नियंत्रण पाया जाएगा और साथ ही हम दो हमारे दो के अभियान को सिर्फ हिंदू धर्म के लोगों को ही नहीं पूरे देश को मानने का आग्रह किया।

जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह ने बताया कि आज देश की आबादी 144 करोड़ के करीब आधार कार्ड के माध्यम से हो चुकी है। ऐसे में जनसंख्या नियंत्रण कानून देश में प्रभावी तरीके से लागू होना अतिआवश्यक हो गया है। अधिवक्ता सुनील कुमार स्वाइन ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बन चुका है जिसका 2019 में संशोधन भी हो चुका है। अब आवश्यकता इस बात की है कि यह पूरे देश में प्रभावी ढंग से लागू हो। इस कानून के तहत आवश्यक कानूनी प्रावधानों को सख्ती से लागू किया जाय वहीं सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर जनसंख्या नियंत्रण हस्ताक्षर कार्यक्रम में अपनी सहमति दिखाई। 

यह अभियान कार्यक्रम को जिला संयोजक ध्रुव प्रसाद सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रदेश संरक्षक अभय सिंह प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह कोल्हान प्रमंडल प्रभारी घनश्याम पांडे जमशेदपुर जिला अध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव बीजेपी के वरिष्ठ नेता रमेश हांसदा सराय किला कार्यकर्ता प्रभु नाथ तिवारी जमशेदपुर कार्यकर्ता रानी ठाकुर सराय किला कार्यकर्ता प्रीति लोहार अवधेश कुशवाहा राजू सिंह मनोज कुमार अरुण श्रीवास्तव अभिषेक कुमार उपेंद्र झा रामेश्वर प्रसाद विनोद सिंह अरविंद सिंह विजय यादव आदि उपस्थित हुए।

– December 27, 2022 

Design a site like this with WordPress.com
Get started