आर आईटी पुलिस ने नाबालिग अपहरण मामले का किया खुलासा. युवती सकुशल बरामद

आर आईटी पुलिस ने नाबालिग अपहरण मामले का किया खुलासा. युवती सकुशल बरामद

सरायकेला/आदित्यपुर-2

आदित्यपुर: आरआईटी  पुलिस ने शादी के नियत से नाबालिग युवती के अपहरण किए जाने के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जबकि पुलिस ने अपहृत नाबालिग युवती को भी सकुशल बरामद कर लिया है.मामले के संबंध में जानकारी देते हुए सरायकेला पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने पुलिस मुख्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि नाबालिग युवती के अपहरण किए जाने के मामले को लेकर परिजनों ने स्थानीय और आरआईटी थाना में मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय उपाधीक्षक के नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया गया.

इसके बाद पुलिस ने तकनीकी रूप से अनुसंधान प्रारंभ करते हुए नाबालिग युवती को सकुशल बरामद कर लिया ,जबकि नाबालिग के अपहरण मामले के आरोपी रौनक वर्मा को छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अनुसंधान के क्रम में पता चला कि नाबालिग युवती के अपहरण मामले में रौनक वर्मा के सहयोगी रहे सन्नी कुमार और रोहित वर्मा को पुलिस ने 24 मई को गिरफ्तार किया. जिसके निशानदेही पर पुलिस ने अपहरणकर्ता रौनक वर्मा को गिरफ्तार करते हुए नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया. गिरफ्तार किए गए अपहरण में शामिल सहयोगी होने रौनक वर्मा के साथ मिलकर अपहरण कांड को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली. जिसके बाद पुलिस द्वारा तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

अधीक्षक द्वारा प्रेस वार्ता में बताया गया कि अपहरण मामले में तीन सहयोग करने वाले आरोपी अभी फरार चल रहे हैं. जिनमें मुख्य रूप से साहिल हेंब्रम, राहुल कुमार, राजीव नयन वर्मा शामिल है. जिनके गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा विशेष छापामारी अभियान चलाई जा रही है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस अभियान में  थाना प्रभारी सागर लाल महथा के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे.

संताली शिक्षक की पदस्थापना की जाए विद्यार्थियों ने कॉलेज के प्राचार्य को मांग पत्र सौंपा 

संताली शिक्षक की पदस्थापना की जाए विद्यार्थियों ने कॉलेज के प्राचार्य को मांग पत्र सौंपा 

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: सिंहभूम कॉलेज चांडिल में संताली ऑनर्स के विद्यार्थी अब संताली शिक्षक की मांग करने लगे हैं. कॉलेज में संताली शिक्षक की पदस्थापना की जाए इसके लिए विद्यार्थियों ने कॉलेज के प्राचार्य को मांग पत्र सौंपा है. 

पत्र में संताली ऑनर्स के विद्यार्थियों ने कहा है कि संताली विषय के शिक्षक नहीं होने के कारण संताली ऑनर्स के विद्यार्थियों को भाषा-साहित्य के अध्ययन में अत्यधिक परेशानी हो रही है. कॉलेज में संताली भाषा-साहित्य को पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या लगभग दो सौ है. शिक्षक नहीं रहने के कारण विद्यार्थियों को विषय से संबंधित जानकारी भली-भांति नहीं मिल पा रही है. विद्यार्थियों ने कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन से बात करते हुए अविलंब संताली शिक्षक की पदस्थापना कराने की मांग की है.

सिंहभूम कॉलेज चांडिल में संताली साहित्य में ऑनर्स कर रहे विद्यार्थी हरकत में आए और प्राचार्य को मांग पत्र सौंपा. विदित हो कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के एकमात्र डिग्री सह पीजी काॅलेज सिंहभूम कॉलेज चांडिल में संताली भाषा का एक भी शिक्षक नहीं है. हद तो यह है कि संताली के शिक्षक नहीं रहने के बावजूद कॉलेज में करीब दो सौ विद्यार्थी नामांकित हैं. इससे कॉलेज में पठन-पाठन पर प्रतिकूल.असर पड़ रहा है. शिक्षक के बिना पढ़ाए ही विद्यार्थी इंटरनल परीक्षा के साथ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा लिखते हैं और पास भी होते हैं. युवा अपनी भाषा-संस्कृति के साथ आगे बढ़ें, तरक्की करें सरकार की ये योजना यहां पूरी तरह से कारगर नहीं हो पा रही है.

वार्ड 30 स्थित पार्क में हुई चोरी मामले में निगम करेगा बड़ी कार्यवाई : सतीश शर्मा

वार्ड 30 स्थित पार्क में हुई चोरी मामले में निगम करेगा बड़ी कार्यवाई : सतीश शर्मा

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: शुक्रवार को भाजपा नेता सतीश शर्मा ने नगर निगम आदित्यपुर के प्रशासक गिरिजा शंकर प्रसाद से मिलकर वार्ड 30 स्थित पार्क की बदहाली एवं लगातार हो रही लाखो की सरकारी संपति की चोरी संबंधित ज्ञापन सौंपा।

सतीश शर्मा ने निगम के प्रशासक से कहा की वार्ड 30 में आदित्यपुर नगर निगम द्वारा जनता हित में लगभग 1 करोड़ 21 लाख की लागत से एक भव्य और सुंदर पार्क का निर्माण किया गया है। लेकिन निर्माण के बाद से नगर निगम द्वारा इसके रख रखाओ हेतु किसी भी प्रकार की पहल नही की गई। आज इस पार्क की स्थिति काफी बदतर हो गई है। आए दिन चोर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। लाखो रुपए की सरकारी संपत्ति का नुकसान हो चुका। पार्क में अंधेरा होने के कारण शाम होते ही असामाजिक तत्वों एवम नशेरियो का जमावड़ा लग जाता है। जिससे आज पास के लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पर रहा है।24 मई को रात्रि करीब 11 बजे स्थानीय लोगो की सूचना पर मैं पार्क पहुंचा तो देखा की पार्क में 2 हजार क्षमता के 4 टंकी को चोरों ने पार्क में बने भवन और शौचालय के छत से उतार कर ले जाने के प्रयास में थे। तत्काल थाना को खबर कर चारो टंकी को पुलिस की मदद से सुरक्षित स्थान पर रखवाया. सतीश शर्मा ने निगम के प्रशासक गिरिजा शंकर प्रसाद से लगातार हो रहे सरकारी संपत्ति की चोरी के रोकथाम एवं पार्क के देखभाल हेतु उचित कार्यवाई करने की मांग की।

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त के अध्यक्षता में विवाह निबंधन से सम्बन्धित समीक्षा बैठक सम्पन्न

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त के अध्यक्षता में विवाह निबंधन से सम्बन्धित समीक्षा बैठक सम्पन्न

सरायकेला-खरसावां

सभी पंचायत सेवकों को प्रशिक्षण प्राप्त करा पंचायत स्तर पर विवाह निबंधन पंजीकरण प्रारम्भ कराए- उपायुक्त

सभी प्रखंडो में इक्छुक वी.एल. इ. को #jharsewa आईडी प्रदान करें- उपायुक्त

समाहरणालय सभागार में जिला दण्डधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल के अध्यक्षता में विवाह निबंधन से सम्बन्धित समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रामकृष्णा कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री धनवीर लाकड़ा, प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, नजारात उप समहर्ता अभय द्विवेदी, जिला संख्यकी पदाधिकारी, ई डिस्ट्रिक्ट मनेजर हेमंत कुमार एवं अन्य उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उपायुक्त नें विवाह निबंधन पंजीकरण कार्य में प्रगति लाने हेतु पंचायत स्तर पर विवाह निबंधन पंजीकरण प्रारम्भ करने की बात कही। उन्होंने जिला स्तर पर सभी प्रखंड के मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षण प्रदान करने तथा पंचायत स्तर पर सभी पंचायत सेवकों को प्रशिक्षण प्रदान करने के निदेश दिए। उपायुक्त नें कहा विभिन्न माध्यम से विवाह निबंधन के प्रति लोगो को जागरूक करे ताकि नवविवाहित महिलाओ को समाज कल्याण के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। इस दौरान उपायुक्त नें सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को आपसी तालमेल स्थापित कर टीम वर्क के साथ कार्यक्रम करते हुए विवाह निबंधन कार्य में प्रगति लाने के निदेश दिए।

सभी प्रखंडो में इक्छुक वी.एल. इ. को #jharsewa आईडी प्रदान करें- उपायुक्त

समीक्षा क्रम में बताया गया कि जिले में एक ग्यारह सौ से अधिक सीएससी सेंटर संचालित है जिनमें कुल 292 वी.एल.ई. को #jharsewa आईडी उपलब्ध कराया गया है और 5 अववेदन लंबित है। जिसपर उपायुक्त नें संबंधित प्राधिकारी को लंबित आवेदनों के नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने तथा सभी प्रखंड में इच्छुक वी. एल. ई. को #jharsewa आईडी उपलब्ध कराने के निदेश दिए। उपायुक्त नें कहा #jharsewa आईडी प्राप्त करने हेतु प्रक्रिया एवं पात्रता की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित करे ताकि इच्छुक वी एल ई #jharsewa आईडी हेतु आवेदन कर सकें।

बिहार स्पंज आयरन कंपनी के खिलाफी श्रमिक संगठन अनिश्चितकालीन धरना शुरू 

बिहार स्पंज आयरन कंपनी के खिलाफी श्रमिक संगठन अनिश्चितकालीन धरना शुरू 

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: बिहार स्पंज आयरन कंपनी वर्तमान में वनराज स्टील के वादा खिलाफी के विरोध में बिहार स्पंज आयरन श्रमिक संगठन का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को शुरू हुआ। चांडिल प्रखंड के हुमिद स्थित धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष किए जा रहे अनिश्चितकालीन धरना के पहले दिन डेढ़ दर्जन से अधिक सदस्य शामिल हुए. 

इसको लेकर बिहार स्पंज आयरन श्रमिक संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल 12 मई को चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र सौंपा था. पत्र में अपनी मांगों को पूरा करने के लिए 20 मई तक का समय दिया था. मांगे पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की बात कही गई थी.कंपनी के स्थायी आदेशानुसार कंडिका 16क के अनुसार मजदूरी का भुगतान करने, अगस्त 2013 के नौ दिन का मजदूरी का भुगतान करने, 2013 के बोनस एवं एलटीए का भुगतान करने, पूर्व में कार्यरत स्थायी मजदूरों को पूर्ण योगदान दिलाने, 27 दिसंबर 2021 को श्रम अधीक्षक सरायकेला-खरसावां के उपस्थिति में किए गए त्रिपक्षीय वार्ता का अनुपालन करने और कंपनी के प्रभावित गांवों के ग्रमीणों को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग शामिल है. धरना देने वालों में सभी बिहार स्पंज आयरन कंपनी के कामगार रह चुके हैं. इनमें महिलाएं भी शामिल हैं. बिहार स्पंज आयरन श्रमिक संगठन की ओर से बताया गया कि मांगे पूरी होने तक धरना जारी रहेगा.

छात्रों ने किया मारिका इंडस्ट्रीज का औद्योगिक भ्रमण

छात्रों ने किया मारिका इंडस्ट्रीज का औद्योगिक भ्रमण

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: समर कैम्प के तीसरे दिन आदित्या इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों ने आज कोलकात्ता स्थित मारिका इंडस्ट्रीज प्रा0 लि0 का औद्योगिक भ्रमण किया।और वहाँ के आधुनिक उपकरणों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर आशीष सिंह, वैभव किशन, अमोल पॉल, सुधाकर सिंह सहित संस्थान के निदेशक प्रो0 डॉ0 बी0 कुमार, विजय कुमार, प्रियंका कुमार, सुजय कुमार, कुण्डल कश्यप आदि उपस्थित थे।

टैंकर से जलापूर्ति में मोटर से पानी भरने की शिकायत मिलने पर अपर नगर आयुक्त भड़के

टैंकर से जलापूर्ति में मोटर से पानी भरने की शिकायत मिलने पर अपर नगर आयुक्त भड़के

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में जरूरतमंदों के लिए की जा रही टैंकर से जलापूर्ति में मोटर से पानी भरने की शिकायत मिलने पर अपर नगर आयुक्त ने जेई रितेश कुमार की जमकर क्लास लगाई. दरअसल उन्हें शिकायत मिली थी कि वार्ड 17 में कुछ प्रभावशाली लोग जो पूर्व में सरकारी पदाधिकारी रह चुके हैं वे धौंस दिखाकर जबरन टैंकर में मोटर लगाकर अपनी छत की टंकी में पानी रिफलिंग कर ले रहे हैं. इसकी वजह से आम जरूरतमंद लोगों को पीने तक का पानी नहीं मिल पा रहा है. इस शिकायत पर अपर नगर आयुक्त ने  जब जेई से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि दो पूर्व पदाधिकारी ऐसा कर रहे

इस पर अपर नगर आयुक्त आग बबूला हो गए और कहा कि टैंकर से जलापूर्ति आम लोगों के लिए की जा रही है किसी खास पदाधिकारी या आला अफसरों के लिए नहीं. उन्होंने कहा कि अब न तो वार्ड पार्षद न हीं किसी मेयर और डिप्टी मेयर के कहने पर बल्कि सार्वजनिक स्थान चिन्हित कर टैंकर लगाएं और वहां से लाइन लगाकर समान रूप से जल वितरण करें. उन्होंने कहा कि दोबारा ऐसी सूचना मिली तो वे किसी को नहीं बख्शेंगे.

बिजली कटौती बंद करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने मुसाबनी डीवीसी पावर स्टेशन पर किया प्रदर्शन

बिजली कटौती बंद करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने मुसाबनी डीवीसी पावर स्टेशन पर किया प्रदर्शन

मुसाबनी

(मुसाबनी से गणेश प्रसाद की रिपोर्ट)

मुसाबनी: मुसाबनी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष संजय शह के नेतृत्व में गुरुवार को बिजली कटौती बंद करने की मांग पर मुसाबनी डीवीसी पावर स्टेशन कार्यालय के पास धरना प्रदर्शन किया।

इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता तापस चटर्जी मौजूद थे। उन्होंने अपने संबोधन में सरकार एवं डीवीसी के पदाधिकारियों से मांग किया कि प्रचंड गर्मी में बिजली की कटौती बंद करें। अन्यथा कांग्रेस पार्टी को अनियमित बिजली आपूर्ति के खिलाफ सड़क पर उतर कर जन आंदोलन चलाना पड़ेगा। नेताओं ने डीवीसी कार्यालय में पदस्थापित इंजीनियर को ज्ञापन सौंपा ।

ज्ञापन में कहा गया है कि दिन रात बिजली कटौती होने से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।इस प्रचंड गर्मी में बिना बिजली के लोगों की हालत खराब हो रही है। कांग्रेस कमेटी द्वारा बिजली कटौती बंद नहीं करने पर जन आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई है।

मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तापस चटर्जी, संजय शाह, लक्ष्मण चंद्र बाग, मनोज परिड़ा, मो. शाहनवाज आलम, कांति लाल दास, राजेंद्र प्रसाद, आरके मेरी, नमिता अधिकारी, अनिता सागर, सीमा कुमारी, चंपा लामा समेत दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

झारखंड के महिलाओं में अर्थव्यवस्था को मजबूत प्रदान करने की शक्ति है- माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू

झारखंड के महिलाओं में अर्थव्यवस्था को मजबूत प्रदान करने की शक्ति है- माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू

खूंटी

झारखंड/खूंटी: माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज बिरसा मुंडा स्टेडियम, खूंटी में आयोजित महिला स्वयं सहायता समूह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में हुईं शामिल। इस अवसर पर माननीया राष्ट्रपति ने स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का भ्रमण किया और उनके साथ सीधा संवाद किया।

इस अवसर पर हजारों महिलाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने कहा के झारखंड के महिलाओं में अर्थव्यवस्था को मजबूत प्रदान करने की शक्ति है उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी शक्ति को पहचाने किसी और से अपनी तुलना ना करें।

राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि झारखंड के आदिवासी महिलाएं देश के किसी भी हिस्से की आदिवासी महिलाओं से ज्यादा सशक्त हैं उन्होंने अपने परिवार को भी सशक्त बनाया है

वहीं सम्मेलन कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल श्री सी. पी. राधाकृष्णन, माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन, जनजातीय कार्य मंत्रालय के माननीय केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा,जनजातीय कार्य मंत्रालय के माननीया केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह सरूता, झारखंड सरकार में माननीया मंत्री श्रीमती जोबा मांझी, माननीय विधायक श्री कोचे मुंडा, माननीय विधायक श्री नीलकंठ सिंह मुंडा एवं माननीय विधायक श्री विकास सिंह मुंडा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री माननीय श्री कड़िया मुंडा समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।

विधायक सविता महतो व जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने आवासीय विद्यालय का शिलान्यास संयुक्त रुप से शिलापट्ट का अनावरण कर किया।

विधायक सविता महतो व जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने आवासीय विद्यालय का शिलान्यास संयुक्त रुप से शिलापट्ट का अनावरण कर किया।

सरायकेला/चांडिल

विधायक सविता महतो व जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने छात्रों के लिए आवासीय विद्यालय का शिलान्यास संयुक्त रुप से शिलापट्ट का अनावरण कर किया।

वहीं इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा, प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार गोप, तिरुलडीह थाना प्रभारी रितेश कुमार, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, एएसआई रंजीत प्रसाद, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष इन्द्रजीत महतो, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शक्ति महतो, नव किशोर, सपन महतो, कित्तीवास महतो, गोपेश्वर कुम्हार, मो दिलदार, बानेश्वर महतो, अंसार अंसारी, मंगल महतो, निरंजन महतो, धीरज महतो, बिदू महतो, सुनील महतो समेत काफी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष व झामुमो कार्यकर्ता की उपस्थिति में विधायक ने कहा ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है. उन्होंने कहा करीब 12 करोड़ की लागत से अल्पसंख्यक छात्रों के लिए आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है. आवासीय विद्यालय का निर्माण होने से क्षेत्र के छात्र- छात्राओं को पठन- पाठन के लिए बाहर नहीं जाकर हमारे विधानसभा क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल पाएगी।

विधायक ने यह भी कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में सभी मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने का प्रयास कर रही हूं. मैं पति स्व. सुधीर महतो के अधूरे सपनों को लगातार पूरा करने में लगी हूं. विधायक ने कहा आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य 18 महीने में पूर्ण हो जाएगा.

कार से चोरी मामले में चोरी के सामान के साथ एक युवक गिरफ्तार का पुलिस ने किया खुलासा.

कार से चोरी मामले में चोरी के सामान के साथ एक युवक गिरफ्तार का पुलिस ने किया खुलासा.

सरायकेला


चांडिल: चांडिल पुलिस का बड़ी सफलता हाथ लगी जहां पर कार से चोरी मामले में चोरी की गई सामान के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है

आपको बताते चलें कि सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल थाना पुलिस ने पारडीह काली मंदिर के समीप से जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत डिमना रोड निवासी अविषेक कुमार के कार से चेन, अंगूठी, मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासबुक तथा नगद 13 हजार रुपए चोरी मामले का खुलासा करते हुए मोहम्मद सद्दाम उर्फ लेफ़्टी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

पुलिस ने चुराए गए पर्स एवं प्रतिदिन काम आने वाले सामान, ओप्पो कंपनी का मोबाइल एवं चार हजार रूपये नगद बरामद किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर पास्कल टोप्पो ने बताया कि वादी द्वारा दर्ज कराए गए शिकायत के बाद तफ्तीश शुरू की गयी. तफ्तीश के क्रम में मोहम्मद सद्दाम उर्फ लेफ्टी की संलिप्तता पाई गई. जिसके बाद उसे कपाली ओपी अंतर्गत ताज नगर से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के क्रम में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। अपराधी द्वारा जुर्म कबूल करने के पश्चात पुलिस ने अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

नक्सलियों द्वारा बिछाई बम की चपेट में आने से एक और ग्रामीण की दर्दनाक मौत

नक्सलियों द्वारा बिछाई बम की चपेट में आने से एक और ग्रामीण की दर्दनाक मौत

पश्चिम सिंहभूम

पश्चिम सिंहभूम जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र टोंटो थाना क्षेत्र के लुईसा जंगलों में पुलिस जावनों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से नक्सलियों ने जंगलों में आईईडी बम बिछाया रखा है। जिसकी चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई

जानकारी अनुसार ग्रामीण जंगल में केंदू पत्ता चुनने गया था. इसी दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाये गए आईईडी की चपेट में आ गया और जोरदार विस्फोट हुई जिससे उसकी मौत हो गयी. मृतक का नाम काण्डे लागुरी बताया जा रहा है. यह क्षेत्र भाकपा माओवादी के नक्सलियों के गढ़ के रूप में जानाजाता है. यह घटना बुधवार को घटी है लेकिन दुरूह क्षेत्र होने के कारण जानकारी मिलने में थोड़ा विलंब हुआ. जानकारी मिलने के बाद जिला पुलिस और सीआरपीएफ के जवान गुरुवार को घटना स्थल के लिए रवाना हुए हैं.

वहीं मृतक ग्रामीण कांडे लागुरी टोंटो के लुईया गांव का रहने वाला है. काण्डे लागुरी दैनिक मजदूरी एवं पत्ता चुनने का काम किया करता था. प्रतिदिन की तरह दिन भी वह जंगल में पत्ता तोड़ने गया था. उसी क्रम में वह नक्सालियों द्वारा जमीन के नीचे छुपाये गए आईईडी प्रेशर बम की चपेट में आ गया. जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ और उसके शरीर के निचले हिस्से का दोनों पैर व पेट का भाग उड़ने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free