सरायकेला के सदर अस्पताल में अस्पताल कर्मियों का धरना जार
सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के सदर अस्पताल सरायकेला में अस्पताल कर्मियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर धरने पर बैठे दिखाई दिए और अभी करो अर्जेंट करो हम सब को परमानेंट करो, कर्मचारी एकता जिंदाबाद इसी तरह के नारेबाजी करते हुए दिखाई दिए
अस्पताल कर्मियों के अनुसार पिछले 15-16 वर्षों से निम्न मानदेय पर कार्यरत ANM/GNM एवं अन्य चिकित्सक कर्मी अपने जीवन की आहुति देकर सेवा करते आ रहे हैं लेकिन कर्मचारियों के भविष्य के प्रति सरकार का ध्यान नहीं गया है
वहीं मीडिया को जानकारी देते हुए एवं अस्पताल के कर्मियों ने बताया कि सरकार जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं करती तब तक धरना जारी रहेगा और साथ ही कहा कि हमें स्थायीकरण का आश्वासन नहीं चाहिए हमें लिखित में चाहिए क्योंकि हम लोग इतने कम वेतन में अपने परिवार का भरण पोषण नहीं कर सकते
जमशेदपुर: बागबेड़ा लाल बिल्डिंग का रहने वाले अधिवक्ता भगवती सिंह शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे सड़क हादसे में घायल हो गए
घटना के बाद अधिवक्ता भगवती सिंह को इलाज के लिए MGM hospital में भर्ती कराया गया था जहां पर उनकी हालत गंभीर होने के कारण शाम 4:00 Tata main hospital ( TMH ) रेफर कर दिया गया उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है जहां पर उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है
घटना के बारे में बताया गया कि अधिवक्ता भगवती सिंह अपनी स्कूटी से कोर्ट की तरफ जा रहे थे इस बीच ही वर्मा माइंस के गाड़ाबासा एम एस ढाबा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई थी लेकिन किसी ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने की जरूरत नहीं समझी
घटना के समय उनके कुछ परिचित वहां से गुजर रहे थे तभी उनकी नजर पड़ी इसके बाद उठाकर MGM HOSPITAL में भर्ती कराया जहां से Tata main hospital ( TMH ) रेफर कर दिया गया घटना के बारे में परिचित सुरेश कुमार ने बताया कि अधिवक्ता की हाथ तीन जगहों से टूट गई है उनके सिर के साथ-साथ शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोटे आई है
घटना की जानकारी बागबेड़ा मे रह रहे परिवार के लोगों के साथ साथ जम्मू कश्मीर आर्मी में पोस्टर बेटे को भी दे दी गई है बताया गया कि वह भी शाम की फ्लाइट से शनिवार की सुबह तक रांची पहुंच जाएंगे
इधर अधिवक्ता के घर होने की जानकारी पाकर कई अधिवक्ता उनका हाल जानने के लिए टीएमएच पहुंचे
राँची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश को रांची सिविल कोर्ट से बड़ी राहत मिली है.
आपको बताते चलें कि कांके थाना में दर्ज कांड संख्या 141/2021 में रांची MP-MLA की स्पेशल कोर्ट ने दीपक प्रकाश को सरेंडर के बाद जमानत दे दी है
जानकारी के मुताबिक कांके के सुकुरहुरटू इलाके में किसान आंदोलन के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और कांके विधायक समरी लाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
वहीं दीपक प्रकाश के अधिवक्ता सुधीर श्रीवास्तव के मुताबिक सांसद ने अदालत के समक्ष सरेंडर किया, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत की सुविधा प्रदान कर दी है. कांके विधायक समरी लाल को इस मामले में पहले ही बेल मिल चुकी है. दीपक प्रकाश की सरेंडर और बेल अर्जी पर ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट अनामिका किस्कु की कोर्ट में सुनवाई हुई.
रांची: मनी लॉन्ड्रिंग के केस में दोषी पूर्व मंत्री एनोस एक्का और उनकी पत्नी मेनन एक्का को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. हाईकोर्ट ने उनकी अपील याचिका खारिज करते हुए कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा है. हाईकोर्ट ने एनोस एक्का की अपील पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा था।
झारखंड के पूर्व विधायक एनोस एक्का और उनकी पत्नी मेनन एक्का को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने अपील खारिज करते हुए ईडी कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है। हाईकोर्ट ने पहले ही इस मामले पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।
झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस गौतम चौधरी की अदालत ने शुक्रवार को एनोस की याचिका पर आज फैसला सुनाया। एनोस एक्का ने कोर्ट और सीबीआई कोर्ट द्वारा अलग-अलग मामलों में दोषी करार दिया था। पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद उनकी और उनकी पत्नी की याचिका खारिज कर दी है।
आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई कोर्ट सजा सुना चुकी
सीबीआई की विशेष अदालत ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के जुर्म में 26 फरवरी 2020 को एनोस को 7 वर्ष सश्रम कारावास की सजा दे चुकी है। एनोस फिलहाल बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में बंद हैं। एनोस एक्का पर अक्तूबर 2009 में मनी लॉन्ड्रिंग का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट में ईडी ने कुल 56 गवाहों के बयान दर्ज करवाए हैं, जबकि एनोस ने अपने बचाव में 71 गवाहों के बयान दर्ज कराए हैं। कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान ईडी की टीम ने आरोपी एनोस द्वारा खरीदी गई अचल संपत्ति से जुड़े 116 बिक्री पट्टों को अदालत में चिह्नित करवाया गया है। ईडी के विशेष लोक अभियोजक कोर्ट में बहस करते समय इन दस्तावेजों को मुख्य सबूत बताया।
हत्या के मामले में मिली है उम्रकैद की सजा
पूर्व मंत्री एनोस एक्का 2014 में पारा शिक्षक मनोज कुमार की हुई हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। झारखंड हाईकोर्ट ने सितंबर 2019 में उन्हें जमानत दी थी। बता दें कि तीन जुलाई 2018 को जज नीरज श्रीवास्तव की कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई थी। शव मिलने के अगले ही दिन एनोस एक्का को अरेस्ट कर लिया गया था । इन्होंने 2005, 2009 और 2014 में कोलेबिरा विधानसभा सीट ‘चुनाव जीता था। 2005 और 2008 के बीच एक्का मधु कोड़ा सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
कपाली: सरायकेला जिले के कपाली क्षेत्र में शुक्रवार 20 जनवरी को रैफ ने फ्लैग मार्च निकाला. रैफ 106 बटालियन और जिला पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया
बताते चलें कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जिले के संवेदनशील थाना क्षेत्र में यह अभियान चलाया जा रहा है. खास कर ब्राउन शुगर एवं अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए रैफ और स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया
विगत कुछ दिनों पहले ही आदित्यपुर थाना क्षेत्र से इस अभियान की शुरुआत हुई थी. फ्लैग मार्च में रैफ 106 बटालियन के सहायक कमांडेंट प्रवीण कुमार, अमित कुमार सहित करीब 55 महिला एवं पुरुष बल के अलावे कपाली ओपी प्रभारी सुनील कुमार भोक्ता दलबल के साथ मौजूद रहे और क्षेत्र के सभी संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया.
मुसाबनी: माँ बगुलामुखी मंदिर में शनिवार को माँ बगुलामुखी देवी की जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनायी गई। इस अवसर पर भक्तों द्वारा पूजा अर्चना कर हवन किया गया।
मौके पर सप्तशती चंडी महायज्ञ के मुख्य यजमान चंद्र मोहन प्रजापति, गोपु गुप्ता द्वारा इस धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराया गया।
विश्व शांति के लिए भक्तों ने यज्ञ में हवन किया। इससे पूर्व कई साधको नेे मंदिर में पूजा अर्चना कर मां बगुलामुखी से सुख शांति एवं समृद्धि की कामना कि मंदिर के पुजारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने चंडीपाठ किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि माँ बगुला मुखी का पूजा अर्चना करने से भक्तों को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।
इस यज्ञ में सुभाष चंद्र पति, अभय मिश्रा, चितरंजन मुखर्जी, अविनाश षाड़ंगी , उमाकांत त्रिपाठी ,खगेंद्र नाथ त्रिपाठी ,योगेंद्र नाथ त्रिपाठी , किंकर पात्रो आदि शामिल हो कर यज्ञ को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सरायकेला: आपूर्ति विभाग से एक खबर सामने आई है जहां पर खरसावां से आई हुई महिला न्याय की गुहार लगाती हुई नजर आ रही है
सरायकेला खरसावां जिले के सरायकेला स्थित आपूर्ति विभाग कार्यालय में एक महिला न्याय की गुहार लगाने अपने छोटे बच्चे को गोद में लिए पहुंची है महिला ने अपना नाम सुखमनी बारिक बताया है
खरसावां निवासी सुखमणि बारीक का कहना है कि उन्हें राशन डीलरों द्वारा राशन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा वह भूखे रहने पर विवश हो चुके हैं
वही मीडिया के सामने महिला ने राशन न मिलने से हो रही परेशानियों को बयां करते हुए कहा कि उन्हें पिछले 5 महीनों से जन वितरण प्रणाली द्वारा राशन नहीं दिया जा रहा राशन डीलरों से राशन की मांगने करने पर कहा जाता है कि अभी राशन नहीं आया है
राशन डीलर का नाम-दीपक महिला समिति
वही आपूर्ति विभाग पदाधिकारी से पूछे जाने पर आपूर्ति विभाग ने बताया कि कार्ड धारकों को राशन मिलने में थोड़ी विलंब हो रही है क्योंकि एनएफएसए से जो राशन उठता है वह राशन पूरा नहीं उठ पाया है जिसके कारण कार्ड धारकों को राशन मिलने में थोड़ी विलंब हो रही है कार्ड धारक अपना राशन दिसंबर से लेकर 31 जनवरी तक उठा सकते हैं
साथ ही मीडिया को जानकारी देते हुए आपूर्ति विभाग पदाधिकारी ने बताया कि दिसंबर महीने का राशन का टारगेट 40763 क्विंटल है जिसके जगह पर 30628 क्विंटल अनाज उठाओ किया गया है बाकी अनाजों का उठाव जारी है
आपूर्ति विभाग पदाधिकारी ने जनवरी माह के टारगेट का भी जानकारी देते हुए बताया कि जनवरी माह की राशन का उठाव एनएफएसए द्वारा 45906 कुंटल है जिसमें कि अभी तक 35674 कुंटल का ही उठाव हो पाया है मतलब 80% उठाव हो पाया है 20% का उठाव अभी बाकी है
साथ ही यह भी जानकारी देते हुए पदाधिकारी ने बताया कि राशन डीलरों के लिए एवं राशन कार्ड धारकों की सहूलियत के लिए सतर्कता समिति का गठन किया गया है जिसका कार्य होगा के राशन डीलरों के पास जब राशन पहुंचे तब वह सभी कार्ड धारकों को राशन उठाने की सूचना प्रदान करें
गम्हरिया: सरायकेला जिला के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत शुक्रवार 20 जनवरी को वन विभाग ने गम्हरिया प्रखंड के बलरामपुर मौजा में वन भूमि में अतिक्रमण कर बने अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया. इस दौरान व्यापक सुरक्षा के इंतजामात किये गए थे. विभाग की ओर से दर्जनों अवैध निर्माण को खाली कराया गया.
अवैध नव निर्मित मकानों को खाली कराया गया साथ ही अवैध निर्मित मकानों के मालिक बन बैठे लोगों को नोटिस भी दी गई
जानकारी के मुताबिक हाल के दिनों में धड़ल्ले से भू माफियाओं द्वारा वन भूमि का अतिक्रमण कर उन्हें औने- पौने दामों में बेचा जा रहा था. इसकी सूचना मिलने के बाद वन विभाग हरकत में आई और विभाग के जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया. मौके पर डीएफओ सहित वन विभाग के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे. वहीं वन विभाग की इस कार्यवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि जमीन माफिया भूमिगत हो गए.
वहीं मौके पर प्रकाश चंद्र वन क्षेत्र पदाधिकारी तथा वनपाल, वनरक्षक एवं महिला वंरक्षी तथा गम्हरिया थाना एवं सरायकेला खरसावां एसडीपीओ भी मौजूद रहे
न्यायिक अधिकारी बार एसोसिएशन व पुलिस अधिकारी बैठक में हुए शामिल
आदित्यपुर: चांडिल अनुमंडल व्यवहार न्यायालय परिसर में आगामी 11 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सरायकेला के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने बैठक की
गुरुवार को हुई इस बैठक में न्यायिक अधिकारियों के साथ बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में वादों के निष्पादन की दिशा में प्रयास करने को कहा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग राष्ट्रीय लोक अदालत से लाभान्वित हो सके
वहीं सभी ने अधिक से अधिक बाद के निष्पादन के लिए पूर्ण प्रयास करने का आश्वासन दिया
बता दें कि नासा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है
मुसाबनी संवाददाता। संत जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल में गुरुवार को दो दिवसीय विज्ञान एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के जीएम खुशीराम हसदा की पत्नी विजया हसदा उपस्थित थी। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर एवं रिबन काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए विज्ञान से संबंधित शानदार मॉडल प्रस्तुत किए गए थे।
इसके साथ ही कई उत्कृष्ट क्राफ्ट भी इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए गए हैं। जिनकी सभी ने काफी प्रशंसा किया। इस प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं के अलावा उनके अभिभावकों को भी इसे देखने का अवसर प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विजया हांसदा ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए गए क्राफ्ट काफी उच्च कोटि के हैं। विद्यालय में इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों का मानसिक विकास होता है और उनके अंदर शिक्षा के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी अपने अंदर छुपे गुणों को प्रदर्शित करने मौका मिलता है। यह प्रदर्शनी 19 एवं 20 जनवरी को तक चलेगी।
इस प्रदर्शनी में मुख्य रूप से क्राफ्ट टीचर शालिनी सिन्हा, प्रणिता दासज़ सोमा, दिव्या, मनदीप सिंह, संचिता, मिस लीना, रेशमा, सुधा ने अहम योगदान अदा किया। इस क्राफ्ट प्रदर्शनी में विद्यालय की प्रिंसिपल सिस्टर फ्रांसिसका, सिस्टर अरुल मेरी, सिस्टर जानेथ सहित काफी संख्या में अभिभावकों ने भी भाग लिया।
नीमडीह प्रखंड परिसर में दिव्यांग सशक्तिकरण के तहत ए एल आइ एम के संस्थान को दिव्यांग ने समान दी गई।
चांडिल,सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल के अधीन चारों प्रखंड परिसर में ए,एल,आइ,एम,को की ओर से दिव्यांग को आवश्यक यंत्र प्रदान की गई।
चांडिल और इचागढ में कुल 64,चिन्हित लोग को समान दी गई।ट्राय साइकिल 19,व्हील चेयर। 15 हेयर रिंग कीट16,बैशाखी, सुरदास को सेंसर युक्त स्टीक इसी प्रकार नीमडीह और कुकुरू प्रखंड में कुल 73 दिव्यांग को कीट प्रदान की गई।ट्राय साइकिल 17, व्हील चेयर 13,बैशाखी 30, स्मार्ट स्टीक 10, ए,एल,आइ एम को की ओर से कीट दी गई।बाल विकास परियोजना के ओर वितरण की गई।
उक्त कार्यक्रम में नीमडीह प्रखंड के बाल विकास परियोजना के कर्मी बंसती टुडु अन्य कर्मी,भुनेश्वर से ओडिलोजि कर्मी गुरूदत्तो लेम्बको के उपस्थित
Simdega झारखंड में उग्रवादी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही ताजा मामला सिमडेगा का है यहां पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया ( PLFI ) के उग्रवादियों ने बुधवार देर रात बड़ा हादसे को अंजाम दिया है
उग्रवादियों ने पड़ेगा रेलवे स्टेशन के पास निर्माण कार्य में लगी जेसीबी और पोकलेन सहित कई वाहनों में आग लगा दी उग्रवादियों ने घटनास्थल पर पर्चा भी छोड़ा है जिसमें चेतावनी दी गई है कि किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य संगठन से वार्ता किए बिना ना किया जाए
ओड़गा का रेलवे स्टेशन के पास हुआ हमला
जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार देर रात जलडेगा थाना क्षेत्र अंतर्गत उरगा रेलवे स्टेशन के पास की है यहां पीएलएफआई के हथियारबंद दस्ते ने निर्माण कार्य में लगी जेसीबी और पोकलेन सहित कई वाहनों में आग लगाई वहां रखे पानी के टैंकर को भी आग के हवाले कर दिया, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ वहां पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है
PLFI ने दी यह चेताव
पीएलएफआई के स्टेज प्रभारी राजेश ग्रुप की ओर से जारी परिचय में घटना की जिम्मेदारी लेते हुए कहा गया है कि संगठन को सूचित किए बिना निर्माण कार्य किया जा रहा है इसलिए इस घटना को अंजाम दिया गया है और कहा गया है कि यदि संगठन से भविष्य में भी वार्ता नहीं की गई तो ऐसे ही कार्यवाही की जाएगी
झारखंड में सक्रिय है कई उग्रवादी संगठन
गौरतलब है कि झारखंड में उग्रवादियों के कई संगठन सक्रिय हैं भाकपा माओवादी, टीपीसी और PLFI जैसे कई उग्रवादी संगठन आए दिन हिंसक वारदातों को अंजाम देते रहते हैं हालांकि नक्सलियों से निपटने के लिए प्रदेश में झारखंड पुलिस सीआरपीएफ कोबरा बटालियन और झारखंड जगुआर के संयुक्त टुकड़ी ऑपरेशन ऑक्टोपस चला रही है और उसने उल्लेखनीय सफलता भी मिलती है पिछले साल सितंबर महीने में बूढ़ा पहाड़ को नक्सलियों से मुक्त कराया गया दर्जन भर से ज्यादा नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है
इसी बीच भाकपा माओवादियों ने 22 जनवरी को 24 घंटे का झारखंड बंद बुलाया है इसे लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है