मुसाबनी: मकर पर्व के शुभ अवसर पर अखान यात्रा के दिन लाटिया – बादिया फुटबॉल मैदान पर लाटिया युवा संघ की ओर से एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

खेलकूद कार्यक्रम में विशेष आकर्षण के रूप में मुर्गा उड़ाव रहा
प्रतियोगिता के संबंध में लाटिया निवासी व मुख्य आयोजनकर्ता बुद्धेश्वर मुर्मू ने बताया की मकर संक्रांति के दूसरे दिन आखान यात्रा के शुभ अवसर पर लाटिया गांव के नायके (पुजारी ) खेला राम सोरेन के द्वारा पूजा अर्चना के बाद ग्राम प्रधान की ओर गांव के शुख समृद्ध के लिए अछूत को एक मुर्गा उड़ाव के माध्यम से गांव से बाहर किया जाता है । उड़ाए गए मुर्गा को जिंदा पकड़ने वाले को कमिटि के द्वारा पुरस्कृत किया जाता है ।

उक्त कार्यक्रम में बादिया मौजा की ओर से पुरुष तीरंदाजी का आयोजन किया गया और तीरंदाज में निशान लगने वाले को ग्राम प्रधान द्वारा पुरस्कार किया गया है। इस अवसर पर महिला तीरंदाजी में सुनीता सोरेन, बच्चों के गणित रेश में प्रथम बारियार टुडू,हिमांशु महाली, बिस्कुट रेेश में मंत्रिशा शर्मा, सुई धागा रेश में तनुश्री हेंब्रम,स्नेहा पातर, 100 मीटर रेस में अमित हेंब्रम, बुधराई मार्डी, बंदर रेश में हिमांशु माहाली व मोसो सोरेन ने प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त किया

सभी विजेता प्रतिभागिता को कमिटि द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया ।

इस अवसर पर शंकर सेन महाली, चंद्रशेखर माहाली, डोमन महाली, जगदीश महाली, शेखर महाली,कृष्णा महाली,सुरेश महाली,मनोज महाली, पिरु महाली , तापस महाली आदि का सहयोग रहा ।



















