गबन के आरोप में फरार आरोपी सौमित्रो के घर SDPO ने दी दबिश

सरायकेला: सरायकेला खरसवां जिला के आदित्यपुर आई टाइप निवाशी आरोपी सौमित्रो के घर सरायकेला SDPO हरविंदर सिंह ने सीआईडी केस से संबंधित गबन मामले के फरार चल रहे आरोपी के घर दबिश दी.

आपको बताते चलें कि पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे SDPO हरविंदर सिंह ने गबन मामले के फरार आरोपी सौमित्रो शीट के घर कुर्की करने पहुंचे थे हालांकि आरोपी अपने पैतृक घर पर नहीं मिला SDPO हरविंदर सिंह ने बताया कि सीआईडी से जुड़े गबन मामले में आरोपी के घर की कुर्की जब्ती का आदेश था.

वही इसी आलोक में कार्रवाई की जानी थी लेकिन पुलिस अनुसंधान के क्रम में पता चला कि आरोपी का घर एक अन्य मामले में पूर्व में ही कुर्की हो चुका है और घर में केवल बुजुर्ग माता-पिता है. पुलिस अनुसंधान के क्रम में यह भी पता चला है कि आरोपी सौमित्रो सीट को पिता ने कानूनी प्रक्रिया के तहत पैतृक संपत्ति से भी बेदखल कर दिया है.

मकर संक्रांति के मौके पर परमानंद देवा देवी ट्रस्ट ने मुसाबनी के लॉकेशरा में सबर बच्चों के बीच वस्त्र का किया वितरण

मुसाबनी:परमानंद देवा देवी ट्रस्ट के सौजन्य से मकर संक्रांति के मौके पर मुसाबनी प्रखंड के लॉकेशरा सबर बस्ती में दर्जनों सबर बच्चों के बीच नए वस्त्र,गर्म कपड़े व स्वेटर एवं बिस्कुट का वितरण किया गया।

प्रखंड प्रमुख एवं आदिम जनजाति संघ के जिला अध्यक्ष रानी समरीन के पहल पर ट्रस्ट के अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल के सौजन्य से जरूरतमंद बच्चों के बीच मकर संक्रांति पर वस्त्र एवं गर्म कपड़े उपलब्ध कराए गए थे।

किसी कारणवश ट्रस्ट के अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर सके। इनके अनुपस्थिति में प्रखंड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम, पंसस भरत चन्द्र भकत, हरिशरण महाकुड़, आदिवासी आदिम जनजाति संघ के जिला अध्यक्ष रानी सबरीन,समाजसेवी बाबू लाल सिंह,जय प्रकाश अग्रवाल, शंकर अग्रवाल आदि के द्वारा बच्चों के बीच नए कपड़े एवं स्वेटर का वितरण किया गया इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

पुलिस ने 4 जोड़ी बैल किया जप्त, व्यापारी ने दिखाया खरीद का कागजात, पुलिस कर रही है जांच

मुसाबनी: पेट्रोलिंग के क्रम में शुक्रवार को मुसाबनी डुमरिया मुख्य पथ पर रायपहाड़ी गांव के समीप थाना के एसआई अंकित कुमार द्वारा हांक कर ले जाए जा रहे हैं 4 जोड़ी बैल को जप्त कर लिया गया। जिन्हें थाना लाया गया है।

थाना लाने के बाद बदिया निवासी बैल मालिक शेख इनाम थाना पहुंचे और उन्होंने जोजोबेड़ा के ग्राम प्रधान राजा मार्डी से 55 हज़ार रुपये में चार बैल खरीदने का कागजात प्रस्तुत किया।

थाने में रखी जप्त की हुई बैल

इसके साथ ही और चार बैल के बड़ा कंजिया के नरेंद्र सरदार से खरीद का कागजात भी दिखाया गया। इस मामले में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर के के पंडा ने बताया कि खरीद बिक्री का कागज बैल व्यापारी द्वारा प्रस्तुत किया गया है। इन बैलों को किसान को बेचने की बात कही है। इस मामले में अभी किसी पर मामला दर्ज नहीं हुआ है। और प्रस्तुत कागज़ात व बयान के सत्यता की जांच की जा रही है। इस मामले में जल्द ही पुलिस जांच कर लेगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्ब

मकर संक्रांति पर्व को लेकर बाजार में उमड़ी भीड़, पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

तीन दर्जन बाइक में ताले नहीं लगे थे उनको पुलिस ने उठा ले गए थाना ।

मुसाबनी:मकर संक्रांति पर्व को लेकर बाजार में खरीदारी को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। वही जगह-जगह बाइक सैकड़ों की तादाद में खड़े हैं।

मुसाबनी बाजार में कोई पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण यह सभी वाहन बाइक राम भरोसे ही खड़े रहते हैं। परंतु पुलिस भी काफी सतर्क नजर आ रही है।

थाना प्रभारी राजा दिलावर, एसआई मृत्युंजय पांडे बाजार क्षेत्र का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। इस क्रम में थाना प्रभारी व जवानों द्वारा खड़ी की गई बाइक के हैंडल को जांचा जा रहा है, और जो हैंडल लॉक नहीं मिल रहा उन्हें जप्त कर थाना लाया जा रहा है।

इस बारे में थाना प्रभारी ने बताया कि मकर संक्रांति के त्योहार के कारण भीड़ का फायदा उठाकर बाइक चोरी की घटना होने का अंदेशा बना रहता है, इसलिए यह सतर्कता बरती जा रही है। जो लोग लापरवाही बरतते हुए अपने बाइक का हैंडल तक लॉक नहीं कर रहे वह चोरी को दावत दे रहे हैं। अब उनकी बाइक जप्त की जा रही है, कागज़ दिखाकर ही वह अपनी बाइक ले जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति पर लगने वाले मेलों में भी पूरी नजर रखी जाएगी, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना ना घटे। वहीं उन्होंने आम लोगों से अपील किया कि जहां पर अपनी बाइक खड़ी करें उसका हैंडल अवश्य लॉक करें। लापरवाही ना बरतें और पुलिस को सहयोग करें। मुसाबनी बाजार समिति के अध्यक्ष राजू सरदार ने थाना प्रभारी को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह का सराहनीय कार्य से लोगों में काफी उत्साह है

झामुमो ने प्रेस कांफ्रेंस पर भाजपा के बयान पर किया पलटवार ,

मुसाबनी – बुधवार को भाजपा प्रदेश आलाकमान के निर्देश पर भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह मुसाबनी प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से झामुमो और विधायक की आलोचना करने और आरोप लगाने पर झामुमो में भी उबाल है।

गुरुवार को मुसाबनी प्रखंड झामुमो कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झामुमो के केंद्रीय सदस्य कान्हु सामंत ने कहा कि एक साथ 22 उधोगों के शिलान्यास करने की बात विधायक द्वारा कहने पर भाजपा बौखलाहट में है। आरोप लगाने से पहले भाजपा को यह सोचना चाहिए कि वर्ष 2018 के फरवरी महीनें में झारखंड में उधोग लगाने को लेकर हाथी को उड़ानें वाले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास राखा आकर माइंस खोलने को लेकर भूमि पूजन किया था। उसका क्या हुआ। वर्ष 2018 में ही धलभूमगढ़ में एयरपोर्ट खोलने को लेकर नारियल भी फोड़ा उसका क्या हुआ। मुसाबनी टाउनशिप की जनता को लीज दिलाने का झूठा वादा तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किया था। उसमें क्या किया। बिजली बिल के एंवज में गलत तरीके से एचसीएल से पूरा शहर हैंड ओवर करवा लिया । झारखंड में 22 साल में 16 साल भाजपा ने ही शासन किया। उधोग लगाने के नाम पर 200 करोड़ रुपए हाथी उड़ाने के उपर खर्च कर दिया गया। झामुमो की सरकार में तो राखा स्थित जियाडा की जमीन पर एक जूस फैक्ट्री बनकर तैयार है। जिसका जल्द ही उद्घाटन होगा। कोरोना के कारण दो डेढ़ साल बर्बाद हो गये। यदि यह महामारी नहीं आता तो राखा में खुलने वाले कुल 24 उधोगों में और भी कई उधोग खुल जाते या खुलने की कगार पर रहता।

उन्होंने कहा कि राजनीति में प्रतिस्पर्धा हो और वह भी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हो तो बेहतर होगा। प्रतिस्पर्धा करने की बजाय प्रमुख के चेहरे को आगे कर बेतुका बयान बाजी भाजपा बंद करें। इस प्रेसवार्ता में प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, सचिव सोमवार सोरेन, उपाध्यक्ष साधु हेम्ब्रम ,दामु महाली, संजीवन पातर, पूर्व मुखिया लखन मुर्मू उपस्थित थे।

प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई

मुसाबनी-स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर स्वामी विवेकानंद चौक बादिया में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोगों ने फूलमाला चढ़ाकर उन्हें नमन किया।

मौके पर लोगों ने प्रतिमा पर धूप द्वीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया।

विवेकानंद के प्रेरक विचारों एवं उपदेशों पर चिंतन किया गया, वर्तमान युवा पीढ़ी को संगठित भाव से उनके बताए मार्ग पर चल कर राष्ट्रभक्ति, संस्कार जागृत कर समाज कल्याण के कार्यों को गति देने का आह्वान किया गया

कार्यक्रम के बाद प्रसाद के रूप में चॉकलेट का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का संचालन, संयोजक भवेश पातर ने किया। आई.आर.बी. 2 झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएन के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, मनोज प्रजापति आदि ने
स्वामी विवेकानंद के जीवनी पर प्रकाश डाला।इस मौके पर सुनील कुमार सिंह,शक्तिमय मंडल,चंदन कुमार झा,धीरज कुमार राय, सांसद प्रतिनिधि जयंत घोष,गणेश नायर,मनोज प्रजापति,चंद्रशेखर दास, पप्पू सिंह, रामदेव हेम्ब्रम, भरत चंद्र भकत, भोलानाथ दास, राजेश प्रजापति, सुशांत पात्र, हबलु गोप,अमितेश दास, मुक्तेश्वर पातर, तोता महली, सुनील पातर, माणिक दास, भवेश पातर एवं आशीष दत्ता के साथ सरस्वती विद्या मंदिर बादिया विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकायें एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

मकर संक्रांति के मौके पर परमानंद देवा देवी ट्रस्ट ने सबर बच्चों के बीच वस्त्र का किया वितरण

मुसाबनी-परमानंद देवा देवी ट्रस्ट के सौजन्य से गुरुवार को मुसाबनी प्रखंड के लॉकेशरा सबर बस्ती में दर्जनों सबर बच्चों के बीच नए वस्त्र,गर्म कपड़े व स्वेटर एवं बिस्कुट का वितरण किया गया।

प्रखंड प्रमुख एवं आदिम जनजाति संघ के जिला अध्यक्ष रानी समरीन के पहल पर ट्रस्ट के अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल के सौजन्य से जरूरतमंद बच्चों के बीच मकर संक्रांति पर वस्त्र एवं गर्म कपड़े उपलब्ध कराए गए थे।

किसी कारणवश ट्रस्ट के अध्यक्ष कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर सके। इनके अनुपस्थिति में प्रखंड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम, पंसस भरत चन्द्र भकत, हरिशरण महाकुड़, आदिवासी आदिम जनजाति संघ के जिला अध्यक्ष रानी सबरीन,समाजसेवी बाबू लाल सिंह,जय प्रकाश अग्रवाल, शंकर अग्रवाल आदि के द्वारा बच्चों के बीच नए कपड़े एवं स्वेटर का वितरण किया गया इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

उरुगुटू के शौर्या प्लास्टो से फैल रहे प्रदूषण की जांच करने पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी राम कृष्ण कुमार ग्रामीणों ने दी कंपनी को क्लीन चिट

राजनगर:सरायकेला- खरसावां जिला के राजनगर प्रखंड क्षेत्र के उरुगुटू स्थित शौर्या प्लास्टो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से फैल रहे प्रदूषण की शिकायत मिलने पर गुरुवार को SDO रामकृष्ण कुमार उरुगुटू गांव पहुंचे और गांव का मुआयना कर ग्रामीणों, ग्राम प्रधान, मुखिया आदि का मंतव्य लिया

इस दौरान जांच की वीडियोग्राफी भी करायी गयी. जांच टीम ने पूरे कंपनी परिसर का निरीक्षण किया साथ ही कंपनी के मशीनों का अवलोकन किया. इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों के बयानों की वीडियोग्राफी करायी गयी और उन्हें कंपनी का विजिट भी कराया गया.

इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने ग्रामीणों से वार्ता कर फैक्ट्री से फैल रहे प्रदूषण के संबंध में जानकारी ली

ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में उन्हें कंपनी से किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है. चार माह पूर्व कंपनी से काफी प्रदूषण फैल रहा था, जिसकी शिकायत मंत्री से की गई थी, मगर अब ऐसी बात नहीं है. अब कंपनी से प्रदूषण नहीं फैल रहा है. ग्रामीणों ने कहा इसी तरह की व्यवस्था हमेशा बनी रहे उन्हें कोई परेशानी नहीं है.

जांच के बाद SDO राम कृष्ण कुमार ने बताया कि मंत्री के आदेश के बाद कंपनी का भौतिक सत्यापन किया गया एवं पूरे जांच की वीडियोग्राफी कराई गई है सारी रिपोर्ट मंत्री को सौंपी जाएगी उसके बाद जो आदेश आएगा आगे की कार्रवाई की जाएगी

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य उर्फ टुलु मंत्री के आप्त सचिव चंचल गोस्वामी, बीडीओ डांगुर कोड़ा, सीओ धनंजय राय, थाना प्रभारी चंदन कुमार एवं कंपनी के अधिकारी भी मौजूद रहे.

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर सरायकेला में पदयात्रा, शामिल हुए अनुमंडल पदाधिकारी…

पदयात्रा में शामिल हुए अनुमंडल पदाधिकारी राम कृष्ण कुमार

सरायकेला: खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड सरकार के सौजन्य से सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन के द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आज पदयात्रा का आयोजन किया गया

युवा दिवस के अवसर पर इनडोर स्टेडियम गेस्ट हाउस से एक पदयात्रा का शुभारंभ किया गया जो सरायकेला शहर के विभिन्न मार्गों से गुजर कर बिरसा स्टेडियम सरायकेला में संपन्न हुआ. इस पदयात्रा में दुगनी आर्चरी अकादमी, खरसावां आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ी सहित विभिन्न खेल संघों के खिलाड़ी एवम सदस्य शामिल थे.

स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आयोजित इस पद यात्रा का उद्घाटन करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी श्री राम कृष्ण कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए ना केवल आदर्श बल्कि प्रेरणा स्रोत रहे हैं. आज उनकी जन्मतिथि पर संपूर्ण राष्ट्र उनका स्मरण कर नतमस्तक है. हम उनके सिद्धांतों का अनुसरण कर ही विकास के मार्ग पर अग्रसर हो सकते हैं.

पैदल यात्रा मे अनुमंडल पदाधिकारी के साथ- साथ जिला ओलंपिक संघ के सचिव सिकंदर महतो, जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद दिलदार, जिला कराटे संघ के सचिव गणेश कालिंदी, प्रशिक्षक बीएस राव, संजय सुंडी, रविंद्र पड़िहारी,भूटान स्वांसी,बसंत पंचायत, कुशो मिंज सहित कई सदस्य शामिल थे

बड़ा सड़क हादसा, राजनगर में पिकअप वैन पलटा, सात की मौत,

सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिला के राजनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक और बड़ी घटना घटी है. जहां अनियंत्रित पिकअप वैन पलटने से 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनभर लोग घायल हुए हैं.

मामले की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना राजनगर- चाईबासा मार्ग की बताई जा रही है. जहां खैरबनी गांव के समीप चाईबासा की ओर से मजदूरों को लेकर आ रहा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें महिला मजदूर सहित सात की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई

पिकअप वैन में करीब 20 मजदूर सवार थे, जो चाईबासा से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे. 8 मजदूरों की स्थिति नाजुक बनी हुई है. सभी को इलाज के लिए राजनगर सामुदायिक केंद्र लाया गया. जहां से स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में दर्जनभर यात्री घायल हुए हैं. फिलहाल राजनगर थाना पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है.

चाईबासा नक्सली मुठभेड़,विस्फोट में कोबरा के साथ जवान घायल

चाईबासा में पुलिस बलों की नक्सलियों के साथ बुधवार 11 जनवरी 2023 को मुठभेड़ हो गयी. इसमें पुलिस बल के 6 जवान घायल हो गये. घायल पुलिसकर्मियों के नाम अजय लिंडा, शाहरुख खान, भरत सिंह राय, मुकेश कुमार सिंह, आलोक दास (बीडीडीएस) और बीरपाल सिंह तोमर हैं. मुठभेड़ नक्सल प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम जिला के टोंटो थाना क्षेत्र में स्थित जंगल में हुई. पुलिस का दावा है कि माओवादियों को भारी नुकसान हुआ है.

पुलिस को उग्रवादियों के जुटने की गुप्त सूचना

कोल्हान क्षेत्र के टोंटो थाना अंतर्गत ग्राम तुम्बाहाका जंगल के समीप भाकपा (माओवादी) के नक्सलियों के एकत्र होने की सूचना मिली थी. पुलिस को सूचना मिली थी कि उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं. इसके बाद पश्चिमी सिंहभूम जिला की पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई की रणनीति बनायी.

नक्सलियों के खिलाफ शुरू किया गया था सर्च ऑपरेशन

बुधवार 11 दिसंबर 2023 को कोबरा 209 बटालियन, 203 बटालियन, झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 बटालियन, 174 बटालियन एवं 197 बटालियन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर अभियान संचालित किया जा रहा था. इसी क्रम में बुधवार को दोपहर में करीब एक बजे पुलिस सर्च ऑपरेशन पर निकली थी.

जमरो कैंप में जन कल्याण केंद्र का शुभारंभ किया गया, स्थानीय ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन…

सरायकेला: सरायकेला खरसावाँ जिले के कुचाई थाना अन्तर्गत जमरो कैम्प में आज ज़िला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के सामूहिक प्रयास से स्थानीय ग्रामीण जनता के समस्याओं के समाधान हेतु जन कल्याण केंद्र का सुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर पुलिस प्रशासन , ज़िला प्रशासन एवं सीआरपीएफ़ 193 बटालियन के अधिकारी मौजूद थे

आपको बताते चलें कि आज भी कुछ ऐसे ग्रामीण क्षेत्र है जहां ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने बीमारियों का और बीमारी से संबंधित समस्याओं का सही उपचार नहीं करवा पाते और इसी कारन वश गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाते हैं और असमय ही उनकी मृत्यु हो जाती है इन्हीं सारी समस्याओं को को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए उन्हें बीमारी से बचाने के लिए उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए ग्रामीणों की सहूलियत के लिए जनता के स्वास्थ संबंधी उपचार हेतु स्वास्थ शिविर का आयोजन भी किया गया।

वही कार्यक्रम में सरायकेला जिला एसपी आनंद प्रकाश एवं कुचाई थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता सक्रिय दिखाई दिए

बढ़ती ठंड एवं शीतलहरी को देखते हुए ग्रामीणों को ठंड से बचाने के लिए ग्रामीणों के बीच कम्बल वितरण किया गया कंबल का वितरण कुचाई थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता ने अपने हाथों से किया और साथ ही ग्रामीणों को ठंड से बचे रहने के दिए दिशा निर्देश

ग्रामीण खिलाड़ियों के बीच सरायकेला SP आनंद प्रकाश के हाथों से हॉकी वितरण किया गया SP आनंद प्रकाश जी के हाथों से खेल के उपकरण हॉकी लेकर खिलाड़ियों में खेल के प्रति और भी उत्साह देखा गया

ज़िला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया गया। ग्रामीणों में प्रशासन एवं सरकारी योजनाओं के प्रति असीम उत्साह देखने को मिला।

Design a site like this with WordPress.com
Get started