दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्मदिन मनाया गया, काटा केक-पूर्व सांसद सुनील महतो की मनाई गई जयंती

मुसाबनी: झारखण्ड मुक्ति मोर्चा मुसाबनी प्रखंड कमिटि ने बुधवार को अपने केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्य मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 79 वां जन्म दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटा गया।केक सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को खिलाया गया। सभी ने अपने नेता की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ की ईश्वर से कामना किया साथ ही उनके झारखंड राज्य की बेहतरीन व झामुमो के निष्ठा व समर्पण के भाव को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने अपने हरदिल अज़ीज़ पार्टी के पूर्व सांसद स्वर्गीय सुनील महतो की 57 वीं जन्मजयंती भी मनाई। और उनके त्याग व बलिदान को याद कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य कान्हू सामन्त, मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, कान्हू टुडू,प्रियनाथ बास्के, साधु हेंब्रम, सुनील किस्कु,बुकाई मुर्मु,ईश्वर महाली, सुनील मार्डी,चंदन महाली,विक्रम मुर्मू ,
सोमाय सोरेन ,दामा बेसरा, जे डी, मोहन सोरेन, चेतन मुर्मू दाखिन हांसदा, मातु मार्डी आदि उपस्थित थे।

मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर सबर जनजातियों के साथ उत्सव मनाया गया…

बुधवार दिनांक 11 जनवरी 2023 को सार्थक संकल्प फाउंडेशन द्वारा मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर भाटीन पंचायत के सबर टोला खड़िया कोचा मे सबर जनजातियों के साथ उत्सव मनाया गया।

मकर संक्रांति को लेकर ग्राम वासियों में खुशी की लहर देखी गई

वहीं ग्राम वासियों के बीच नए वस्त्र साड़ी ,धोती, एवं मिठाइयों का वितरण किया गया मिठाई एवं धोती पाकर ग्रामवासी काफी खुश हुए

इस अवसर पर संस्था के लीगल एडवाइजर श्री अजय कुमार सिंह राठौर शामिल हुए कार्यक्रम का संचालन संस्था की अध्यक्ष श्रीमती अनीता सिंह के देखरेख में हुआ । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के श्री कमल सिंह राठौर ,श्री राकेश सिंह ,अशोक सिंह बृज शर्मा एवं श्रीमती सुनीता सचदेव आदि सभी सदस्यों का योगदान रहा।

सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत जागरूकता रथ एवं जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर किया गया रवाना

जिला परिवहन पदाधिकारी ने जिलेवासियो से यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के अपील क़ी

आज दिनांक 11 जनवरी 2023 को समाहरणालय परिसर से परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री संदीप कुमार दोराईबुरु, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रंजन, कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री प्रमोद कुमार झा एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रदीप कुमार भगत ने ने संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा सप्ताह सप्ताह- 2023 अंतर्गत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रंजन ने कहा सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत दिनांक 11 जनवरी से 17 जनवरी 2023 तक आमजनों तथा छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उदेश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे उन्होंने कहा क़ी सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत रन फॉर सेफ्टी, प्रभात फेरी, विद्यालयों में सड़क सुरक्षा से सम्बंधित सेमिनार तथा क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता, बड़े वाहनों के चालकों के आँख एवं स्वास्थ्य की जाँच इत्यादि आयोजित किया जाएगा।

इस दौरान उन्होंने जिलेवासियो से अपील करते हुए सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए यातायात एवं सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने क़ी बात कही।

बताते चलें कि सड़क सुरक्षा सप्ताह शुभारंभ कार्यक्रम के तहत आज सड़क सुरक्षा समिति (टीम) द्वारा नृपराज प्लस टू विद्यालय सरायकेला से बिरसा चौक सरायकेला तक प्रभात फेरी आयोजित कर लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का हमेशा पालन करने का सन्देश दिया गया।

मौके पर उपरोक्त के अलावा सड़क सुरक्षा प्रबंधक श्री कुंदन वर्मा ,सड़क अभियान्त्रिकी विश्लेषक श्री आशुतोष कुमार सिंह, आई टी सहायक श्री धृत कुमार एवं अन्य उपस्थित रहे।

सांसद प्रतिनिधि ने लिया जिला में खाद्य आपूर्ति की जानकारी

सरायकेला: सिंघभुम सांसद गीता कोड़ा के प्रतिनिधि रुईदास चाकी एवं सरायकेला खरसावां जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश मुदुईया पहुंचे खाद आपूर्ति विभाग

सांसद प्रतिनिधि रूईदास चाकी ने जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार से मुलाकात की एवं जिला में खाद्य आपूर्ति की स्थिति का जानकारी ली।

सांसद प्रतिनिधि रुइदास चाकी ने स्पष्ट किया कि जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने आश्वासन दिया है। जल्द ही ग्रीन कार्ड धारियों को कई लाभ मिलेंगे।फ्री राशन मामले में भी उन्होंने कई जानकारी दी।

Covid-19 महामारी के फंड से संबंधित शासी निकाय की बैठक संपन्न…

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार 11-01-2033 को झारखंड मंत्रालय में कोविड-19 महामारी फंड से संबंधित शासी निकाय की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि वर्तमान में आपदा प्रबंधन विभाग के आपदा प्रबंधन प्रभाग द्वारा कोविड-19 के रोकथाम हेतु राज्य आपदा मोचन निधि से कुल 1 अरब 14 करोड़ 5 लाख 97 हजार 600 रुपए उपलब्ध करायी जाएगी। इसी प्रकार श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड के द्वारा कोविड-19 के प्रथम लहर में “मुख्यमंत्री दीदी किचन” के संचालन हेतु भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, झारखंड रांची के निधि से कुल 38 करोड़ 74 लाख 72 हजार 72 रुपए उपलब्ध कराए जाने की सहमति दी गई।

इस अवसर पर मंत्री श्री रामेश्वर उरांव, मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव वित्त विभाग अजय कुमार सिंह, प्रधान सचिव राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के०के०सोन, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, सचिव आपदा प्रबंधन विभाग अमिताभ कौशल, सचिव ग्रामीण विकास विभाग अबू बकर सिद्दीकी, निदेशक राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार श्री उमाशंकर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

समाहरणालय सभाकक्ष में फोर्टीफाइड राइस से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

प्रशिक्षण कार्यशाला में फोर्टीफाइड राइस से संबंधित सभी भ्रांतियों को दूर करते हुए इसके फायदे क़ी दी गई जानकारी

सरायकेला: समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्री रामकृष्ण कुमार की अध्यक्षता में फोर्टीफाइड राइस से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण कार्यशाला मे राज्य स्तर से प्रशिक्षणकर्ता के रूप में आए श्री अभिषेक पांडे द्वारा राइस फोर्टिफिकेशन के महत्व, फोर्टिफिकेशन राइस बनाने की प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण, लाइसेंसिंग +f कंडेंसमेन्ट से संबंधित बिस्तर पूर्वक जानकारी साझा क़ी गई।

इस दौरान फोर्टीफाइड राइस से संबंधित सभी तरह के भ्रान्ति/ मिठक के बारे में चर्चा करते हुए स्पष्ट किया गया कि प्लास्टिक राइस जैसी भ्रांति गलत है।

बिंदुवार जानकारी साझा करते हुए फोर्टिफिकेशन राइस में उपलब्ध पोषक तत्व, विटामिन B12, फोलिक एसिड एवं आयरन के बारे मे जानकारी साझा क़ी गई। साथ ही बताया गया कि चावल संपूर्ण आहार के रूप मे लिया जा सकता है इसके उपयोग एनीमिया जैसी बीमारी को दूर करने में मदद करता है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला श्री मृत्युंजय कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी सह उप समाहर्ता सामान्य शाखा श्रीमती सुधा वर्मा, जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुश्री आदिति सिंह, चेयर ऑफ़ कॉमर्स के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण तथा सभी राइस मिलर संचालक उपस्थित रहे

गौड़ सेवा संघ का संकल्प दिवस 23 को सरगीडीह में,मेगा हेल्थ कैंप के साथ सभी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के सदस्य होंगे सम्मानित

राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि,मंत्री चंपाई सोरेन,जोबा माझी,दशरथ गागराई,सुखराम उरावं व दीपक बिरुवा समेत अन्य होंगे विशिष्ट अतिथि
मुख्यमंत्री को समाज के प्रमुख समस्याओ से अवगत कराते हुए उन्हें मांग पत्र सौंपा जाएगा

सरायकेला: खरसावां प्रखंड के बागरायडीह में मंगलवार को ग्राम प्रधान बलदेव प्रधान की अध्यक्षता में सरायकेला पूर्वी व खरसावां पूर्वी के गौड़ बहुल गावों के ग्रामीणों की बैठक हुई।

बैठक में मुख्य रुप से गौड़ सेवा संघ के सह सचिव बलराम प्रधान व समाजसेवी दिलीप प्रधान उपस्थित हुए। बैठक में बताया गया 29 दिसंबर को चाईबासा में गौड़ सेवा संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष चतुर्भुज बारीक की अध्यक्षता में आयोजित केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से 23 जनवरी को सरगीडीह में संकल्प दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है जिसके आलोक में गौड़ सेवा संघ की तैयारी बैठक हुई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि संकल्प दिवस के दिन मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा लोगो का स्वास्थ्य जांच किया जाएगा साथ ही गंभीर बीमारियो का इलाज कराने की प्रबंध की जाएगी।

संकल्प दिवस में समाज के संस्थापक स्वर्गीय सम्मानित जनो का श्रद्वांजलि देने के साथ उनके परिजनो को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावे समाज के ग्राम प्रधान,पंचायत जनप्रतिनिधियो,समाजसेवी,बुद्विजीवी व खेल,कला,संस्कृति के साथ विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के सदस्यो को विशेष रुप से सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को समाज के प्रमुख समस्याओ से अवगत कराते हुए उन्हें मांग पत्र सौंपा जाएगा। समाजसेवी दिलीप प्रधान ने बताया कि गौड़ सेवा संघ के केन्द्रीय पदाधिकारी समाज के बायलोज को सार्वजनिक करे ताकि उनके अनुसार चुनाव करते हुए समाज के संगठन को प्रभावी ढंग से मजबूत बनाया जाए। बैठक में निर्णय लिया कि क्षेत्रीय गौड़ सेवा संघ के नेतृत्व में हजारो महिला व पुरुष जुलुस की शक्ल में सरगीडीह रवाना होंगे। समाज के अधिक से अधिक लोगो को सरगीडीह पहुंचकर संकल्प दिवस को सफल बनाने की अपील की गयी।

मौके पर नागेश्वर प्रधान,जगत किशोर प्रधान,संजय प्रधान,सुग्रीव प्रधान,घासीनाथ प्रधान,अजीत प्रधान,उमाकांत प्रधान,राजेन्द्र प्रधान,जगबंधु प्रधान,मुकेश प्रधान,गणेश प्रधान,रामचंद्र प्रधान,विष्णु प्रधान,श्रीवच्छ प्रधान व रुद्र प्रधान समेत सैकड़ो समाज के सदस्य उपस्थित थे।

देवघर में बैंक के सुरक्षाकर्मी को मारपीट कर जेल भेजने के मामले को लेकर बैंक यूनियनों में नाराजगी बिष्टुपुर में बुधवार को विरोध रैली

जमशेदपुर : पिछले दिनों देवघर में पीएनबी परिसर में सुरक्षाकर्मी अशोक कुमार यादव पर ड्यूटी के दौरान पुलिस पदाधिकारी रतन सिंह द्वारा सबके सामने दुर्व्यवहार और मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ था जिसकी चौतरफा आलोचना हुई थी.

पुलिस पदाधिकारी रतन सिंह ने पीड़ित सुरक्षाकर्मी अशोक यादव को किसी मामले में जेल भेज दिया था. इस घटना से बैंक यूनियनों में उबाल है. इसके लिए बुधवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर में यूएफबीयू (यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन) के नेतृत्व में इसके तहत आनेवाले विभिन्न बैंक यूनियन के सदस्य पोस्टल पार्क से सिग्नल और सिग्नल से पोस्टल पार्क तक एक विरोध रैली निकालेंगे. इस सिलसिले में बिष्टुपुर में यूएफबीयू के नेतृत्व में एक बैठक हुई जहां तय हुआ कि रैली के बाद सीएम हेमंत सोरेन, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री चंपाई सोरेन, पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त और एसएसपी को ज्ञापन सौंपा जाएगा

बैठक में यूएफबीयू के शीर्ष नेतृत्व ने देवघर घटना की कड़ी निंदा की. बीइएफआई की ओर से कामरेड सुजय राय, कामरेड डीएन सिंह, अनंत भूई, मनोतोष चक्रवर्ती, एआईबीईए की ओर से कामरेड सुजीत घोष, कामरेड आरबी सहाय, कामरेड दिव्यांशु गुप्ता, कामरेड मनोज, एनसीबीइ की ओर से कामरेड रामजी प्रसाद, सत्येन्द्र सिंह, रीतेश सिंह, कुन्दन कुमार, एआईबीओसी की ओर से कामरेड सुब्रत घोष और आईएनबीओसी की ओर से कामरेड गौतम घोष ने अपने विचार व्यक्त किए. यूएफबीयू जमशेदपुर के संयोजक रिंटू कुमार रजक ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अशोक यादव को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा. जिस तरह से उनको झूठे मुकदमों में फंसाया गया और मारपीट की गई उसकी जितनी भी आलोचना की जाए कम है.

साल की पहली कैबिनेट आज, नियोजन नीति, पारा शिक्षक सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा

रांची:झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज शाम होगी। नये साल की इस पहली कैबिनेट (Jharkhand Cabinet Meeting) को लेकर काफी उम्मीदें लोगों की है। आज की बैठक में 20 से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। माना जा रहा है कि पथ निर्माण और वित्त से जुड़े कुछ अहम प्रस्तावों पर आज की बैठक में चर्चा के बाद मुहर लगेगी।

नियोजन नीति के रद्द होने के बाद आज राज्य सरकार कुछ विकल्पों पर मंत्रिमंडल की बैठक में विचार कर निर्णय ले सकती है। वहीं पारा शिक्षकों की भर्ती को लेकर भी कुछ अहम फैसला लिया जा सकता है।

मंत्रिमंडल एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के मुताबिक कैबिनेट की बैठक रांची में आज शाम होगी। यह बैठक अपराह्न 4 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष मंं होगी। वहीं कई निर्माण कार्यों पर भी आज की बैठक में मुहर लगेगी।

आदित्यपुर के सापड़ा में सरायकेला एवं जमशेदपुर आबकारी विभाग को बड़ी सफलता, शराब माफिया शिवा मंडल का अवैध शराब भट्टी ध्वस्त

आदित्यपुर अवैध शराब के खिलाफ सरायकेला और जमशेदपुर आबकारी विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब माफिया शिवा मंडल के आदित्यपुर थाना अंतर्गत सांपड़ा में दबिश देते हुए अवैध भट्ठी को ध्वस्त कर दिया है. इस दौरान विभाग ने करीब 50 ड्रम में मौजूद दस हजार केजी जावा महुआ को मौके पर ही विनष्ट कर दिया. वहीं करीब 200 लीटर तैयार महुआ बरामद किया है.

विभाग ने मौके से शराब बनाने में प्रयुक्त समान जप्त किया है जिसे अपने साथ ले गयी है. करीब तीन घंटे तक चली इस कार्रवाई में शिवा मंडल के काले सम्राज्य को विभाग ने तहस- नहस कर दिया. हालांकि विभाग की दबिश पड़ते ही सारे कारोबारी मौके से भाग निकले.

उत्पाद अधीक्षक अजय कुमार ने बताया, कि विभाग को लगातार सूचना मिल रही थी, कि सापड़ा और उत्तमडीह में अवैध शराब का कारोबार संचालित हो रहा है. जिसके बाद जमशेदपुर आबकारी विभाग के सहयोग से बृहद टीम बनाकर छापेमारी की गई. इस दौरान उक्त भट्टी का खुलासा हुआ जिसे ध्वस्त करते हुए करीब दस हजार किलो जावा महुआ नष्ट किया गया एवं दो सौ लीटर तैयार महुआ के साथ अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त 50 ड्रम, 25 डेकची, 30 बोड़ा, 8 चूल्हा, कोयला, दो सायकल आदि सामानों को जप्त किया गया है. उन्होंने बताया कि शराब कारोबारी के खिलाफ फरार अभियोजन का मामला दर्ज कर छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी है. किसी को भी कहीं पर अवैध शराब भट्टी संचालन होने की जानकारी है, तो वे विभाग को दे सकते हैं, उनका नाम गुप्त रखा जाएगा. उधर विभाग के इस कार्यवाई के बाद इलाके के शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. इस कार्रवाई में सरायकेला उत्पाद अधीक्षक अजय कुमार, एक्साइज इंस्पेक्टर निर्भय सिन्हा, एक्साइज इंस्पेक्टर रामदास भगत, सब इंस्पेक्टर महेंद्र कुमार, संदीप कुमार, मिथिलेश कुमार के साथ दोनों जिला से लगभग 30 सदस्य टीम में शामिल थे.

जोशीमठ आपदा 68 और घरों में आई दरारें सुरक्षित घरों को गिराने का आदेश…

Joshimath Crisis: जोशीमठ में सोमवार को 68 और घरों में दरार देखी गयी. इसे लेकर लोगों में जहां डर का माहौल है, वहीं प्रशासन सजग हो गया है. उत्तराखंड के मुख्य सचिव एसएस संधू ने कहा कि एक-एक मिनट अहम है. संधू ने अधिकारियों से लोगों को घरों से निकालने के काम में तेजी लाने को कहा है, ताकि वे सुरक्षित रहें. इलाके में प्रशासन ने अनाउंसमेंट शुरू कर दिया है और लोगों से गिराए जाने वाले भवनों से दूर रहने की अपील की है.

लगभग 4,000 लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में स्थानांतरित कर दिया गया है. गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से NDTV ने यह खबर दी है. अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि जोशीमठ का 30 फीसदी हिस्सा प्रभावित है. एक विशेषज्ञ समिति द्वारा एक रिपोर्ट तैयार की जा रही है और इसे प्रधानमंत्री कार्यालय को सौंपा जाएगा.

इधर, लोग असुरक्षित घोषित किये गये अपने घरों को छोड़कर जाने के इच्छुक नहीं हैं. प्रशासन ने असुरक्षित 200 से अधिक घरों पर लाल निशान लगा दिया है. प्रभावित मकानों की संख्या अब 678 हो गयी है. दरकते जोशीमठ में एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं. मुख्य सचिव ने कहा है कि दरार पड़ चुके घरों को जल्द ही ढहाने का काम शुरू किया जायेगा.

जोशीमठ के मुद्दे पर फौरन दखल देने की मांग को लेकर याचिका दायर करने वाले वकील से सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि वे मंगलवार को सर्वोच्च अदालत के समक्ष अपनी बात रखें. सीजेआइ जस्टिस डीवाइ चंद्रचूड़ की पीठ ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की ओर से पेश हुए वकील परमेश्वर नाथ मिश्रा से यह कहा. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने याचिका दाखिल की है. वकील परमेश्वर नाथ ने याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया, जिस पर पीठ ने उन्हें प्रक्रिया का पालन करने और मंगलवार को फिर से उल्लेख करने के लिए कहा.

एनडीआरएफ की एक टीम तैयार है

उत्तराखंड के जोशीमठ में किसी भी राहत और बचाव अभियान में स्थानीय प्रशासन की मदद के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम को तैयार रखा गया है. प्रदेश की राजधानी देहरादून से लगभग 300 किलोमीटर दूर स्थित क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र से एनडीआरएफ के बचाव दल शनिवार को स्थान पर पहुंच गये थे. एनडीआरएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि एनडीआरएफ की एक टीम जोशीमठ में जरूरत पड़ने पर जिला प्रशासन की सहायता के लिए तैयार है. विशेषज्ञ ज़मीन पर हैं और प्रशासन उनके निर्देशानुसार कार्रवाई करेगा. एनडीआरएफ इसके अनुसार सहयोग करेगी.

68 और घरों में दरार

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, चमोली के एक बुलेटिन के अनुसार, जोशीमठ में सोमवार को 68 और घरों में दरार देखी गयी, जिसके बाद जमीन धंसने से प्रभावित मकानों की संख्या 678 हो गयी है, जबकि 27 और परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है.

आदिवासी कुड़मि समाज की ओर से 9 सूत्री मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम सरायकेला उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन,

काफी बड़ी संख्या में निकाली गई रैली

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: आदिबासि कुड़मि समाज केंद्रीय समिति के पूर्व निर्धारित निर्देश के आलोक में सरायकेला-खरसावां जिला समिति द्वारा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में सरायकेला जिला समाहरणालय में श्रीमान जिला उपायुक्त महोदय के माध्यम से भारत सरकार के माननीय प्रधानमंत्री महोदय के नाम 09 सूत्री माँग पत्र सौंपा गया।

उनकी मांगों में मुख्य रूप से

•कुड़मि जनजाति समुदाय को अनुसूचित जनजाति की सूची में सूचीबद्ध करना
•भारत की जनगणना के भाषा सूची में स्वतंत्र रूप से कुड़मालि (KUDMALI) भाषा कोड लागू करने एवं धर्म के कॉलम में सारना (SARNA) धर्म कॉलम लागू करना
•कुड़मालि भाषा को जनजातीय भाषा की मान्यता देते हुए संविधान की आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध करना
•कुड़मालि भाषा की पढ़ाई प्राथमिक विद्यालय स्तर से लेकर महाविद्यालय और सभी विश्वविद्यालय स्तर तक कराते हुए सभी स्थानों पर यथोचित संख्या में कुड़मालि अध्यापकों और प्राध्यापकों की नियुक्ति करना
•कुड़मालि भाषा के लिए विद्यालय स्तर से लेकर महाविद्यालय और विश्वविद्यालय स्तर तक वर्तमान में प्रयुक्त त्रुटिपूर्ण कुरमाली (KURMALI) शब्द में संशोधन कर कुड़मालि (KUDMALI) करना
• कुड़मालि एकेडेमिक बोर्ड और कल्चरल बोर्ड का गठन करना
•प्रत्येक गाँव, टोला, मोहल्ला के जाहिरा थान, सारना थान, गोड़ाम (ग्राम) थान आदि पारंपरिक धर्म स्थलों की घेराबंदी और सौंदर्यीकरण करने एवं इसके लिए उक्त स्थल के पारंपरिक ग्राम प्रधान एवं पारंपरिक पुजारी को ही प्रतिनियुक्त करना
•चुआड़ विद्रोह के महानायक क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो, संताल हुल के वीर शहीद चानकु महतो, मेड़ि विद्रोह के वीर शहीद कालिया मोहंता व भीम मोहंता (ओड़िशा), सविनय अवज्ञा आंदोलन के वीर शहीद गोकुल महतो, मोहन महतो, शीतल महतो, सहदेव महतो व गणेश महतो (प. बंगाल), भारत छोड़ो आंदोलन के वीर शहीद चुनाराम महतो व गोविंद महतो (प. बंगाल) आदि महापुरुषों की जीवनी और वीर गाथाओं को सरकारी पाठ्यक्रम में शामिल करना
•ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर पुस्तकालय खुलवाये जाने की महत्वपूर्ण मांग की गई है।

इसके अलावे छोटानागपुर पठार अंतर्गत झाड़खंड के गुसटिधारि कुड़मि समुदाय, जिन्हें वर्तनी त्रुटि और ध्वन्यात्मक दोष के कारण भू-अभिलेखों में विभिन्न नामों यथा – कुड़मि, कुड़मी, कुर्मि, कुर्मी, कुरमि, कुरमी से अंकित किया गया है, जो मूल रुप से “कुड़मि” हैं, के लिए तथ्यात्मक आधार पेश करते हुए पूर्व के जनगणनाओं में हुए त्रुटियों का संशोधन कराते हुए आगामी भारत की जनगणना में जाति के कॉलम में – कुड़मि (Kudmi) और मातृभाषा के कॉलम में – कुड़मालि (Kudmali) दर्ज कराने की भी अपील की गई है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष प्रसेनजीत महतो महतो, जिलाध्यक्ष मनोज महतो, सदस्य पंचानन महतो, राजेश महतो, गणेश महतो, डॉ. विभीषण महतो, प्रकाश महतो, दीपक महतो, रीना महतो, सूरज महतो, सुरेश महतो, राजकिशोर महतो, सुकदेव महतो, फाल्गुनि महतो, अनूप महतो, शशिभूषण महतो, धनंजय महतो आदि समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started