पहली बार खेलो इंडिया महिला लीग राष्ट्रीय जूनियर व सब-जूनियर खो-खो प्रतियोगिता 2023 की मेजवानी झारखंड की राजधानी रांची में

दिनांक 16 जनवरी से 19 जनवरी 2023 तक

दोनों टीमों के विजेता बालिका टीमों को 12 लाख रुपए का नगद पुरस्कार राशि दिया जाएगाl

जूनियर बालिका टीम के हेतु


प्रथम पुरस्कार हेतु नगद राशि ₹275000/-
द्वितीय पुरस्कार हेतु नगद राशि ₹175000/-
तृतीय पुरस्कार हेतु नगद राशि ₹75000/-
व चतुर्थ पुरस्कार हेतु नगद राशि ₹75000/-

सब-जूनियर बालिका टीम हेतु


प्रथम पुरस्कार हेतु नगद राशि ₹275000/-
द्वितीय पुरस्कार हेतु नगद राशि ₹175000/-
तृतीय पुरस्कार हेतु नगद राशि ₹75000/-
व चतुर्थ पुरस्कार हेतु नगद राशि ₹75000/-

नगद पुरस्कार राशि 12 लाख रुपये को छोड़कर
उक्त दोनों जूनियर व सब-जूनियर खो-खो प्रतियोगिता के आयोजन में अनुमानित लगभग 25 लाख 93 हजार 2 सौ 40 रुपये का खर्च होना हैl जिसमें से खेलकूद युवाकार्य मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय खेल प्राधिकरण, भारतीय खो-खो महासंघ के माध्यम से 05 लाख रुपये का सहयोग राशि आयोजन हेतु देंगेl

भारतवर्ष के खेल जगत में अधिक से अधिक महिला खिलाड़ियों को जोड़ने/भागीदारी एवं महिला सशक्तिकरण को अत्यधिक मजबूती प्रदान करने के मुख्य उद्देश्य से खेलकूद एवं युवाकार्य मंत्रालय, भारत सरकार, भारतीय खेल प्राधिकरण एवं भारतीय खो-खो महासभा के निर्देशानुसार तथा खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय, झारखंड सरकार व झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी के सहयोग से झारखंड राज्य खो-खो संघ के तत्वधान में दिनांक 16 जनवरी से 19 जनवरी तक मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स अवस्थित अल्बर्ट एक्का खो-खो स्टेडियम, होटवार, रांची के प्रांगण में प्रथम बार खेलो इंडिया महिला लीग राष्ट्रीय जूनियर व सब-जूनियर खो-खो प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन किया जाना सुनिश्चित है उक्त प्रतियोगिता में विगत दिनों हुए 42वी जूनियर व 32वी सब-जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता 2022 के सर्वश्रेष्ठ विभिन्न बारह-बारह राज्यों के 24 बालिका टीम भाग लेंगे एक टीम में 15 बालिका खिलाड़ी, एक कोच, एक मैनेजर, एक राज्य टीम प्रमुख प्रबंधक होंगे तथा उक्त प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु विभिन्न राज्यों के 60 तकनीकी पदाधिकारी एवं फेडरेशन के 12 अधिकारी तथा 80 लोकल राज्य संघ के अधिकारी/तकनीकी पदाधिकारी व वॉलिंटियर अपने-अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व करेंगेl प्रतियोगिता में कुल संभावित 700 के करीब खिलाड़ी, ऑफिशियल एवं तकनीकी पदाधिकारी आएंगेl सभी राज्यों की टीमें 15 जनवरी 2023 को खेलगांव, होटवार, रांची पहुंचेंगेl

16 जनवरी 2023 को पूर्वाहन 10:00 बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह होगाl
और
19 जनवरी 2023 को दोपहर 1:00 बजे प्रतियोगिता का समापन समारोह होगाl

आज की प्रेस वार्ता को झारखंड राज्य खो-खो संघ के चेयरमैन -सह- राँची के लोकप्रिय विधायक श्री सी.पी.सिंह जी ने मुख्य रूप से संबोधित किया तथा उनके साथ राज्य संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री बी. सी. ठाकुर, महासचिव श्री संतोष प्रसाद, कार्यकारी सदस्य श्री तपन कुमार राउत उपस्थित थें l

प्रेस वार्ता के दौरान श्री सी. पी.सिंह जी ने भारतीय खेल प्राधिकरण एवं भारतीय खो-खो महासंघ के प्रति खेलों इंडिया महिला लीग राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हेतु झारखंड राज्य को पहला अवसर प्रदान करने के लिए आभार जताएl

निवेदक
संतोष प्रसाद
महासचिव
झारखंड राज्य खो-खो संघ
7979884608

जिला मुख्यालय सरायकेला में युवा कांग्रेस का यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम

सरायकेला: जिला युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश मुँदुईया के अध्यक्षता में सरायकेला स्थित परिसदन में यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में मौजूद पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रभारी दीनबंधु शर्मा ने मिशन 2024 के लिए सरायकेला खरसावां जिला युवा कांग्रेस को जागरूक करने का प्रयास किया। इससे पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का टिप्स दिए

पार्टी के जिला प्रभारी विशाल तिर्की, सहा प्रभारी मोहम्मद नौशाद, प्रदेश महासचिव आशुतोष राय,प्रदेश सचिव प्रमेंद्र कुमार मिश्रा ने भी यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि सह पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रुईदास चाकी, जिला महासचिव रितेश पासवान, सोशल मीडिया कोल्हान संयोजक प्रकाश महतो, खरसावां प्रखंड अध्यक्ष आशीष बनर्जी, राजनगर प्रखंड अध्यक्ष सुशील सुंडी, सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष सचिन हेम्ब्रम , माधव कुमार, मनोरंजन पान, प्रवीण लोहार आदि युवा कांग्रेसी की उपस्थिति रही।

फिर बढ़ाई गई स्कूल की छुट्टियां

बढ़ती ठंड को देखते हुए आगामी 14 जनवरी तक कक्षा KG से 5 तक के शैक्षणिक कार्य रहेंगे बंद

सरकारी एवं गैर सरकारी सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक सहित निजी प्राथमिक सभी विद्यालयों पर लागू

वर्तमान में अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए झारखंड राज्य के सरकारी गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) निजी विद्यालयों में एक से पांच तक के शैक्षणिक कार्य दिनांक 8 एक 2023 तक बंद रखने का निर्णय विभागीय आदेश संख्या 5 दिनांक 3 एक 2023 द्वारा लिया गया था

वहीं वर्तमान में शीतलहर का प्रकोप कम नहीं होने के कारण झारखंड राज्य के सरकारी एवं गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) निजी विद्यालयों में वर्ग की जी से वर्ग 5 तक का शैक्षणिक कार्य 14 एक 2023 तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है

सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में उक्त अवधि में शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर सभी अभिलेख उधतन करेंगे एवं ऑनलाइन डाटा एंट्री करेंगे गरीब बच्चों के खाद्य सुरक्षा के आलोक में सरकारी गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) विद्यालय में पोषक क्षेत्र के बच्चों को इस अवधि में पूर्व की तरह मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाएगा

3 दिनों बाद मिला पानी की समस्या से राहत, राहत दिलाने में नेताजी का बड़ा योगदान

आर.आई.टी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिरुडीह बस्ती में बीते 3 दिनों से लोग पानी की समस्या से जूझ रहे थे कोई कुंए से तो कोई दूर तालाब से पानी लाकर अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए मजबूर था ऐसे में बस्ती वालों को पानी के बगैर काफी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था

पानी हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा है 3 दिनों से पानी नहीं आने पर मिरुडीह के लोग काफी परेशान थे इन सभी परेशानियों को देखते हुए मिशन मोदी अगेन पीएम के सरायकेला अध्यक्ष सह जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद सिंह ने आदित्यपुर महापौर विनोद श्रीवास्तव और बीजेपी नेता गणेश महाली को मिरुडीह में चल रहे हैं इस पानी की समस्या से अवगत कराया

आदित्यपुर महापौर विनोद श्रीवास्तव और बीजेपी नेता गणेश माहली मिरुडीह में चल रहे परेशानियों को देखते हुए पानी का टैंकर मिरुडीह के लिए ध्रुव प्रसाद सिंह के नेतृत्व में भिजवाया ध्रुव प्रसाद सिंह के नेतृत्व में मिरूडीह वासियों को पानी दिया गया

पानी की समस्या दूर होने पर मीरुडीह वासियों ने ध्रुव प्रसाद सिंह का आभार व्यक्त किया और कहा कि हम बस्ती वाले लोग बीते 3 दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहे थे और आज ध्रुव प्रसाद सिंह ने हम सबकी परेशानियों को दूर कर दिया इनका तहे दिल से धन्यवाद

वहीं पूरे बस्ती को पानी की समस्या से निजात दिलाने में मुख्य रूप से आदित्यपुर मेयर विनोद श्रीवास्तव, बीजेपी नेता गणेश माहाली, मिशन मोदी अगेन के सरायकेला अध्यक्ष सह जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के सरायकेला प्रदेश कोषाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद सिंह, मिशन मोदी अगेन पीएम के सदस्य मधुसूदन कुमार, अवधेश कुशवाहा, गणेश शर्मा, मंडल इत्यादि साथी गणों का सहयोग रहा

वर्ग 5 के सभी छात्र छात्राओं का नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में नामांकन करने का निर्देश जारी…

दिनेश कुमार दंडपात प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह प्रखंड संसाधन केद्र

सरायकेला प्रखंड से सभी विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं प्रधान अध्यापिका को वर्ग 5 में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं का नामांकन जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2023 में करने का निर्देश जारी किया गया है

साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि अंतिम तिथि का प्रतिक्षण ना करते हुए जल्द से जल्द कार्य को पूर्ण कर संकुल साधन सेवी के माध्यम से प्रतिदिन प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं

वंही कहा गया है कि जिन जिन बच्चों का नामांकन नहीं होगा उन सब के नामांकन नहीं होने के कारण साथ अभिभावकों के मंतव्य के लिखित प्रतिवेदन कार्यालय को देना होगा क्योंकि अभिभावकों की शिकायत रहती है कि उन्हें उक्त परीक्षा के बारे में जानकारी नहीं दी जाती है

ज्ञात हो कि वर्तमान सत्र में सरायकेला प्रखंड में कुल 146 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में 545 छात्र छात्रा वर्ग 5 में अध्ययनरत है जिसका जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए नामांकन होना है

क्या है नवोदय विद्यालय और क्या है नवोदय विद्यालय की खूबियां

•प्रत्येक जनपद में सहस शैक्षिक आवासीय विद्यालय
•लड़कों एवं लड़कियों के लिए अलग-अलग छात्रावास
•निशुल्क शिक्षा भोजन तथा आवास
•माइग्रेशन स्कीम द्वारा व्यापक सांस्कृतिक आदान प्रदान
•स्पोर्ट्स स्काउट्स एवं गाइड्स तथा एनएसएस

बालाकोट में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया

जम्मू कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LAC) के पास सेना ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है. अधिकारियों ने रविवार को जानकारी देते बताया कि दोनों आतंकवादी शनिवार देर रात जिले के बालाकोट सेक्टर में मारे गए. दो आतंकियों को मारा जाना सेना के लिए बड़ी सफलता है, क्योंकि यह कार्रवाई हाल ही में हिंदुओं की हत्याओं के बाद हुई है.

तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी

अधिकारियों ने कहा कि सेना के जवानों ने एक सीमावर्ती गांव में संदिग्ध गतिविधि देखी और गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें दोनों आतंकवादी ढेर हो गए. अधिकारियों ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों के शव रविवार सुबह तब मिले, जब सेना ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया. बताया जा रहा है कि बीजी सेक्टर में बालाकोट के डेरी डब्सी इलाके में नियंत्रण रेखा के एक अग्रिम स्थान पर कुछ संदिग्ध हलचल देखी गई थी.

सर्च अभियान जारी

रक्षा सूत्र ने बताया कि शाम करीब 7.50 बजे पुंछ में एलओसी के बालाकोट सेक्टर में 19 मद्रास की 638 चौकी के पास संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद सेना ने करीब पांच मिनट तक गोलाबारी की. इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और अभियान जारी है. बताते चलें कि 24 घंटे के अंदर छह हिंदुओं की हत्याओं से इलाके में आक्रोश है. हिंदू संगठन धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पिछले रविवार को एक हिंदू परिवार के घरों में बंदूकधारियों के घुसने से पांच नागरिकों की मौत हो गई थी. एक दिन बाद, उन्हीं घरों के पास हुए विस्फोट में एक बच्चे की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए. हमले के बाद जम्मू-कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा ने कहा था कि मैं लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि इस घृणित हमले के पीछे जो लोग हैं उन्हें सजा नहीं मिलेगी.

चांडिल अंचल कर्मिंयों के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश, सीएनटी जमीन की मापी करने पहुंचे अंचलकर्मियों को ग्रामीणों ने लौटाया

चांडिल: शनिवार को सरायकेला – खरसवां  जिले चांडिल अंचल अंतर्गत आसनबनी में एक जमीन की मापी करने पहुंचे कर्मचारी और अमीन को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद अंचल के कर्मचारी और अमीन बैरंग लौट गए.

यह है मामला

जानकारी के अनुसार चांडिल अंचल के आसनबनी में एक विवादित भूखंड की मापी करने शनिवार को अंचल के कर्मचारी और अमीन पहुंचे थे. जहां जमीन मापी की जानकारी मिलने पर पारम्परिक प्रधान भूषण पहाड़िया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आपत्ति जताई और जमीन मापी का विरोध किया.

इस संबंध में तत्काल आसनबनी के ग्रामीणों ने चांडिल अंचलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा और उक्त जमीन के मापी पर असहमति जताया है. ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को बताया  कि ग्रामसभा को बगैर सूचना दिए जमीन की मापी करना गलत है. यह पांचवीं अनुसूची कानून का उल्लंघन है.

इस संबंध में भूषण पहाड़िया ने बताया कि चांडिल अंचल के आसनबनी मौजा में खाता संख्या 447 का 3.13 एकड़ जमीन उनके पूर्वज पोंडारी पहाड़िया की है, जो सीएनटी एक्ट के दायरे में आती हैं. उन्होंने बताया कि उक्त जमीन के मामले में न्यायालय ने पोंडारी के पक्ष में फैसला सुनाया है. इसके बावजूद ज्ञान तनेजा नाम के व्यक्ति द्वारा गलत कागजात प्रस्तुत कर अंचलाधिकारी को गुमराह किया जा रहा है और उक्त जमीन को हड़पने का प्रयास किया जा रहा है.

चाईबासा में अमित साह गृह मंत्री अमित शाह जय जोहार कहकर शुरू किया संबोधन…

विजय संकल्प को लेकर कोल्हान चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में पहुंचे देश के गृह मंत्री अमित शाह

कार्यक्रम में उपस्थित होने के पश्चात गृह मंत्री अमित शाह ने अपना संबोधन शुरू करते हुए कहा जय जोहार सभी वीर आदिवासी नेताओं और इस महान भूमि को मेरा सादर नमन यह मेरा सौभाग्य है कि आज मैं यहां चाईबासा में उपस्थित हुं

लोगों ने लगाया जय श्रीराम के नारे

वही भारतीय जनता पार्टी के विजय संकल्प महारैली कार्यक्रम में मिशन मोदी अगेन के जिला अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद सिंह भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में शामिल हुए और अपने सभी भाजपा कार्यकर्ता भाइयों का हौसला बढ़ाया

इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंच पर पहुंचकर सबसे पहले बिरसा मुंडा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी केंद्रीय गृह मंत्री जनजातीय पत्ता का टोपी पत्ता का माला प्रतीक चिन्ह समेत अन्य चीजें देकर स्वागत किया गया उनके पहुंचने के साथ ही चारों ओर से जय श्रीराम के नारे लगने लगे इसके बाद गृहमंत्री ने भारत माता की जय के साथ सभा को संबोधित किया उन्होंने कहा कि हमारी सरकार रघुवर दास के नेतृत्व में बनी मूलभूत चीजें करते हुए 5 साल गुजर गए आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में भ्रष्टाचार चरम पर है बिजोलिया दलाल हावी है उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा 2024 में कोल्हान से कमल लेकर नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेना है

NRHM अनुबंध स्वास्थ्य कर्मियों का आंदोलन का हुआ आगाज सेवा नियमितीकरण की मांग हुई तेज

सरायकेला:-झारखंड एनआरएचएम स्वास्थ्य कर्मी सेवा नियमितीकरण हेतु मुख्यमंत्री के नाम जिला उपायुक्त सरायकेला खरसावां को मांग पत्र सौंपा गया |

उक्त क्रम में सरायकेला खरसावां सदर अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्स बिंदिया कुजूर ने कहा कि पिछले 10-15 वर्षों से निम्न मानदेय पर कार्यरत एएनएम जीएनएम एवं अन्य चिकित्सा कर्मचारी अपने जीवन की आहुति देकर सेवा करते आ रहे हैं। कोविड-19 जैसे भयंकर महामारी में फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में कार्य करते हुए समाज को सेवा दिया है|
जिसे राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार भी सराहा है | लेकिन इन कर्मचारियों के भविष्य के प्रति सरकार का ध्यान नहीं गया है।

श्रीमती कुजूर ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यह आंदोलन का पहला पायदान है। यदि सरकार नहीं चेतेगी तो बाध्य होकर हमारा संघ 16 -01-2023 को माननीय मुख्यमंत्री आवास के सामने धरना प्रदर्शन 17-01- 2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेगा।

उन्होंने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री से नियमितीकरण के लिए प्रार्थना किया तथा संघ के साथियों से चट्टानी एकता बनाए रखने की अपील की उन्होंने कहा यद्यपि हम लोग प्रमुख सेवा से जुड़े हुए हैं हमारी हड़ताल से गरीब लोगों को ज्यादा कठिनाई का सामना करना पड़ेगा पर इसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी ।

चाईबासा में गरजे अमित साह गृह मंत्री अमित शाह जय जोहार कहकर शुरू किया संबोधन…

कार्यक्रम में उपस्थित होने के पश्चात गृह मंत्री अमित शाह ने अपना संबोधन शुरू करते हुए कहा जय जोहार सभी वीर आदिवासी नेताओं और इस महान भूमि को मेरा सादर नमन यह मेरा सौभाग्य है कि आज मैं यहां चाईबासा में उपस्थित हुं

•गृहमंत्री ने कहा आज झारखंड में आदिवासियों की जमीन हड़पने वाले सक्रिय हैं और हेमंत भाई आपने किसी जिम्मेदारी को पूरा नहीं कर रहे हैं अपनी वोट बैंक की राजनीति के लिए जो आप कर रहे हैं उसके लिए आपको माफी नहीं मिलेगी

•हमने रोड विद्युत शिक्षा हर क्षेत्र में काम किया था लेकिन हमारे बाद आई सरकार ने झारखंड को तबाह कर दिया इस राज्य का मुख्यमंत्री तो आदिवासी है लेकिन सरकार आदिवासी विरोधी सरकार हैं

•आज झारखंड में जनजातीय महिलाओं से जबरदस्ती शादी कर उनकी जमीन को हड़पा जा रहा है हेमंत जी वोट बैंक का लालच जनजातीय हितों से ऊपर नहीं हो सकता झारखंड की जनता जाग चुकी है और अब यह अन्याय नहीं साहा जाएगा

•यहां युवाओं और माताओं बहनों को धोखा देने का काम किया जा रहा है खदान रोजगार और शिक्षा के नाम पर धोखा दिया जा रहा है अगर नौकरियां देने की हिम्मत नहीं है तो कुर्सी खाली कर दो भाजपा झारखंड झारखंड में नौकरी देने का काम कर देगी

•हमने आदिवासी कल्याण के लिए बजट को 86000 करो रुपए किया है और एक करोड़ आदिवासी भाइयों के घर में पीने का पानी पहुंचाया है

•मोदी जी द्वारा जो फंड आदिवासियों के विकास के लिए भेजा जा रहा है उसको राज्य सरकार यू लूट नहीं सकती यहां जमीन हड़पने का जो घोर पाप हो रहा है उसकी हम निंदा करते हैं और भारतीय जनता पार्टी इसके खिलाफ संघर्ष करे

•मैं तो विकास कार्यों की एक लंबी सूची लाया हूं लेकिन एक बार हेमंत भाई भी बता दें कि उन्होंने वोट बैंक की राजनीति और आदिवासियों के हितों की अनदेखी के अतिरिक्त क्या किया है इस बार झारखंड की जनता परिवर्तन करने जा रही है और यहां की निकम्मी और भ्रष्ट सरकार को बदलने जा रही है

लोगों ने लगाया जय श्रीराम के नारे

इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंच पर पहुंचकर सबसे पहले बिरसा मुंडा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी केंद्रीय गृह मंत्री जनजातीय पत्ता का टोपी पत्ता का माला प्रतीक चिन्ह समेत अन्य चीजें देकर स्वागत किया गया उनके पहुंचने के साथ ही चारों ओर से जय श्रीराम के नारे लगने लगे इसके बाद गृहमंत्री ने भारत माता की जय के साथ सभा को संबोधित किया उन्होंने कहा कि हमारी सरकार रघुवर दास के नेतृत्व में बनी मूलभूत चीजें करते हुए 5 साल गुजर गए आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में भ्रष्टाचार चरम पर है बिजोलिया दलाल हावी है उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा 2024 में कोल्हान से कमल लेकर नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेना है

हमने आदिवासियों की बेटी को महामहिम राष्ट्रपति बनाया

गृह मंत्री ने हेमंत सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा 1932 के खतियान के आधार पर चाईबासा के लोगों को नौकरी मिलेगी क्या उन्होंने आगे कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उग्रवाद को खत्म किया जा रहा है नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई शुरू हो चुकी है आदिवासियों के सम्मान को बढ़ाते हुए आदिवासियों की बेटी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बना कर महामहिम द्रोपदी मुर्मू बनाया इधर हेमंत सोरेन मैंने डीएमएफटी फंड को एमपी एमएलए डीएमएफटी फंड का बना दिया

2024 के चुनावों में भाजपा को मिलेगी भारी मतों से जीत

अमित शाह ने कहा कि चाईबासा के लोगों का उत्साह देख कर लग रहा है 2024 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी प्रचंड वोटों से विजई होगी अंत में भारत माता की जय और वंदे मातरम के साथ उन्होंने सभा को खत्म किया और फिर सेना के हेलीकॉप्टर से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के लिए निकल गए

अवैध शराब के खिलाफ नीमडीह थाना को एक और सफलता हाथ लगी है…

निमडीह: सरायकेला खरसावां जिले के निर्मली थाना अंतर्गत बनेड़ा गांव में बन रहे अवैध शराब की मिट्टी को नष्ट किया गया

निमडीह थाना द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बदेड़ा पंचायत के बुद्धिमाशा गांव के बाहर अवैध महुआ शराब की चुलाई के विरुद्ध छापेमारी की गई

छापेमारी के दौरान करीब 15 लीटर अवैध महुआ बरामद किया गया साथ ही 600 किलोग्राम जावा महुआ एवं शराब भट्टी को नष्ट किया गया

वहीं पुलिस को आता देख शराब सिलाई कर रहे लोग जंगल की ओर भाग निकले

मीडिया को जानकारी देते हुए नीमडीह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि हमें अवैध शराब चुलाई किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर छापेमारी अभियान चलाया गया और 15 लीटर अवैध महुआ बरामद किया गया साथ ही 600 किलोग्राम जावा महुआ और शराब भट्टी को नष्ट कर दिया गया शराब चुलाई कर रहे लोग पुलिस को आता देख भाग निकले जल्द ही उन्हें भी हिरासत में ले लिया जाएगा

राष्ट्रीय आदिवासी कांग्रेस उपाध्यक्ष बलमुचू ने जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ की औपचारिक बैठक

केंद्रीय मंत्री अमित शाह जुमलेबाजी करने के लिए आ रहे चाईबासा: प्रदीप कुमार बालमुचू

हमने तो आदिवासियों को 32 का खतियान दिया, बीजेपी ने आदिवासियों को दिया क्या

चाईबासा:राष्ट्रीय आदिवासी कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार बालमूचू शुक्रवार को दिल्ली से कांग्रेस भवन चाईबासा पहुंचे। जहां कांग्रेस के नए जिला अध्यक्ष सेखर दास तथा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कृष्ण सोय तथा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोश खरोस के साथ गुलदस्ता देकर उन्हें स्वागत किया। जिसके बाद कांग्रेस भवन में प्रदीप कुमार बालमुचू ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ औपचारिक बैठक की। जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस जिला कमेटी मजबूत है। डरने की जरूरत नहीं। आपसी मतभेदों को भूलकर पार्टी संगठन को जिले में और मजबूत करने की दिशा में संगठित होकर काम करें।

उन्होंने इस दौरान प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा कि भाजपा के केंद्रीय मंत्री अमित शाह जमीन तलाशने के लिए चाईबासा आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह फ्री प्लानिंग के तहत चाईबासा आ रहे हैं। जिन जिन लोस क्षेत्रों में भीजपा हारी है उन्हीं क्षेत्रों पर अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए आ रहे हैं। लेकिन कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। यहां महागठबंधन मजबूत है। राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के बाद से कांग्रेस और मजबूत हुआ है हमें घबराने की जरूरत नहीं। अमित शाह जुमलेबाजी करने के लिए चाईबासा आ रहे हैं। उनकी जुमला बाजी नहीं चलेगी। यहां की जनता को भटकाने के लिए वह आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने तो आदिवासियों को 32 का खतियान दिया है। लेकिन भाजपा ने आदिवासियों को क्या दिया? उन्होंने कहा कि अमित शाह की केंद्र में मजबूत सरकार है। लेकिन आदिवासियों के लिए कुछ करने वाला नहीं। सरना कोड केंद्र सरकार का मामला है। आदिवासी बहुल क्षेत्र चाईबासा आ रहे हैं तो आदिवासियों को सरना कोड दें। उन्होंने कहा कि आदिवासियों को अध्यादेश जारी कर रिजर्वेशन की सुविधाएं दी जा रही है। आदिवासियों के हित में सरकार को इसका कानून बनाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने डीलिमिटेशन को आदिवासियों के लिए खतरा बताया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शेखर दास, वरिष्ठ कांग्रेसी कृष्ण सोय,
सांसद प्रतिनिधि त्रिशानू राय, जितेंद्र कुमार ओझा, अशोक सुंडी , राज कुमार रजक ,
बिरसा सिंह कुन्टिया, प्रेम पुरती,तुरी सुन्डी ,तरुन पुरती, बिपिन बिरुली,सावन बानरा, सुरेश हेम्बोम, विशाल सोय,बाली सोय,गोलू पुरती,पाण्डू कलुन्डिया,बबलू सोय,वीरसिंह बिरुली,सुको कुमार, संतोष सुन्डी एवं सुशील कुमार दास आदि उपस्थित थे ।

Design a site like this with WordPress.com
Get started