कोडरमा में सड़क हादसा, पिकनिक मना कर लौट रहे तीन युवकों की मौत

कोडरमा कोडरमा झारखंड के कोडरमा जिले में नव वर्ष 2023 की खुशिया मातम में बदल गई. जिले में हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई. हादसा तिलैया डैम- काको रोड पर हुआ. सभी युवक पिकनिक मनाकर लौट रहे थे, उसी वक्त वाहन पलट गया. जिससे यह हादसा हुआ. तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने सदर अस्पताल भेज दिया है. हादसे के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है.

दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गईकोडरमा जिले के तिलैया डैम ओपी क्षेत्र अंतर्गत तिलैया डैम- काको रोड में स्वर्ण जयंती गेट तिलैया डैम से कुछ दूरी पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित हो कर पलट गया और इस घटना में दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.घटना के संबंध में बताया जाता है कि काको गांव के सात युवक एक पिकअप वैन में जेनरेटर और म्यूजिक सिस्टम के साथ तिलैया डैम पिकनिक मनाने गए हुए थे. पिकनिक मना कर घर लौटने के क्रम में बड़की धामराय के पास एक गड्ढे में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में वाहन में सवार दो युवक पिकअप वैन से नीचे गिर गए और उनपर पिकअप वैन में डीजे के लिए लदा जेनरेटर गिर गया. जिससे के नीचे दबने से दोनों युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.

कोडरमा जिले के तिलैया डैम ओपी क्षेत्र अंतर्गत तिलैया डैम- काको रोड में स्वर्ण जयंती गेट तिलैया डैम से कुछ दूरी पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित हो कर पलट गया और इस घटना में दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.घटना के संबंध में बताया जाता है कि काको गांव के सात युवक एक पिकअप वैन में जेनरेटर और म्यूजिक सिस्टम के साथ तिलैया डैम पिकनिक मनाने गए हुए थे. पिकनिक मना कर घर लौटने के क्रम में बड़की धामराय के पास एक गड्ढे में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में वाहन में सवार दो युवक पिकअप वैन से नीचे गिर गए और उनपर पिकअप वैन में डीजे के लिए लदा जेनरेटर गिर गया. जिससे के नीचे दबने से दोनों युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.

इनकी हुई मौत 

मृतक की पहचान 20 वर्षीय विजय यादव व रंजन कुमार यादव के रूप में की गई है. जबकि एक युवक प्रेम यादव की इलाज के लिए अस्पताल जाने के क्रम में मौत हो गई. तीनों युवक ग्राम कांको के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं. फिलहाल घटना के बाद डैम ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

Breaking news…. दिल्ली नर्सिंग होम में बड़ा हादसा 6 लोग जिंदा जले

New Delhi:नए साल में दिल्ली में बड़ा हादसा हो गया ग्रेटर कैलाश इलाके के एक सीनियर सिटीजन केयर होम में आग लग गई आग लगने से अस्पताल में भर्ती दो सीनियर सिटीजन महिलाएं जिंदा जलकर मर गई वही एक की हालत गंभीर बनी हुई है वहीं 6 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया है यह घटना सुबह करीबन 5:15 बजे की है उस वक्त अस्पताल में भर्ती मरीज अथवा ज्यादातर स्टाफ सोए हुए थे सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां अथवा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची राहत बचाव कार्य में जुट गई तकरीबन 1 घंटे की मशक्कत के बाद फायर विकेट की टीम ने आग पर काबू पा लिया और स्थिति को नियंत्रण में ले आए अस्पताल में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है पुलिस किट्टी मौके का मुआयना कर रही है

इससे पहले फिनिक्स अस्पताल में भी लगी थी आग

आपको बता दें कि इससे पहले 17 दिसंबर को दिल्ली के ग्रेटर कैलाश पार्ट 01 स्थित फिनिक्स अस्पताल में आग लगने से अफरा तफरी मच गई थी हालांकि अस्पताल के बेसमेंट में आग लगी थी. जिसके बाद फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची थी और आग पर काबू पाया था. वहीं 25 नवंबर को चांदनी चौक के इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में भीषण आग लगी थी फायर ब्रिगेड की 150 गाड़ियां 5 दिनों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था इस हादसे से करीबन 200 दुकान प्रभावित हुई थी जबकि 5 इमारते हैं पूरी तरह से या आंशिक रूप से जल गई थी और 3 इमारतें आग में ढह गई थी

wish you a very happy new year

आपको और आपके परिवार को नववर्ष 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं ll ईश्वर से यही कामना है कि आने वाला प्रत्येक नया दिन आपके जीवन में अनेकानेक सफलताएँ एवं अपार खुशियाँ लेकर आए ll इस अवसर पर ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वह वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, प्रगति, आदर्श, स्वास्थ्य, प्रसिद्धि और समृद्धि के साथ साथ आजीवन आपको जीवन पथ पर गतिमान रखे l

Happy New year

नए वर्ष की हर एक पल हर एक दिन हर एक क्षण आप सभी के लिए मंगलमय और खुशियों भरा हो ऐसी कामना करता है झारखंड क्राइम रिपोर्टर परिवार झारखंड क्राइम रिपोर्टर परिवार की ओर से आप समस्त झारखंड वासियों एवं देशवासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

शिक्षकों की समस्याओं पर विभाग गंभीर, अब हर शनिवार शिक्षकों की परेशानियों का निपटारा

रांची: शिक्षा विभाग ने निर्णय लिया है कि अब हर महीने के तीसरे शनिवार को शिक्षकों के लंबित मामलों का निष्पादन किया जाएगा। शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। इसमें कहा गया कि जिलों के शिक्षा पदाधिकारी तीसरे शनिवार को ना तो क्षेत्र का दौरा करेंगे ना ही इस दिन कोई बैठक होगी। सभी आरआरडीई, डीएसई, आरईओ और बीईओ अपने-अपने मुख्यालय स्थित कार्यालय में ससमय उपस्थित रहेंगे।

शिक्षा सचिव ने कहा कि अपने विभिन्न दावों का निष्पादन के लिए शिक्षकों को परेशानी होती है। वह अवकाश लेकर विभागों या शिक्षा कार्यालयों का चक्कर लगाते हैं। जिसमें उनका समय और श्रम बेकार चला जाता है। कहा कि महीने के तीसरे शनिवार को स्कूल बंद होता है ऐसे में सभी शिक्षक और शिक्षितेर कर्मचारी तीसरे शनिवार को संबंधित कार्यालयों में जाकर अपनी शिकायतों और दावों का निपटारा कराएंगे। इस आदेश के बाद अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षा सचिव को बधाई दी। संघ ने मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने कहा कि विभाग की यह पहल सराहनीय है। लेकिन इस आदेश का पालन सही से हो। एक तय समय में शिक्षकों की समस्या का निपटारा हो यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

Continue reading “शिक्षकों की समस्याओं पर विभाग गंभीर, अब हर शनिवार शिक्षकों की परेशानियों का निपटारा”

DC का निर्देश: नए साल का जश्न मनाने से पहले जान लें उपायुक्त की ये अपील….अन्यथा हो सकती हैं परेशानी

धनबाद:नव वर्ष को लेकर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त संदीप सिंह ने जिलावासियों को शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्होंने जिलावासियों से नए साल में पर्यटन स्थल पर सुरक्षित व सतर्क रहने की अपील की है।

उपायुक्त ने कहा कि कुछ जगह से कोविड-19 के मामले बढ़ने की सूचनाएं मिली है। इसलिए लोग सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार भीड़भाड़ वाले क्षेत्र, पर्यटन स्थल, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, बाजार इत्यादि में मास्क लगाएं व 2 गज की दूरी का पालन करें।

उन्होंने बताया कि जिले के सभी पर्यटन स्थल व पिकनिक स्पॉटों में विधि व्यवस्था पूरी कर ली गयी है। साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले के और बाहर से जिले में आने वाले सभी सैलानियों से अपील है कि वे सभी शांति पूर्वक नव वर्ष की खुशियां मनाएं। साथ ही किसी भी तरह की आपदा पड़ने पर जिला प्रशासन को अविलंब सूचना दें, जिला प्रशासन सहायता करने के लिए हमेशा तत्पर है।

जिले के सभी फॉल, डैम, पार्क सहित सभी पिकनिक स्पॉट को लेकर प्रशासन भी सतर्क है। खासकर साल के पहले दिन, 1 जनवरी, को पिकनिक स्पॉट पर उमड़ने वाली भीड़ को लेकर धनबाद जिला प्रशासन ने पुख्ता तैयारी कर ली है।

नए साल के उमंग में खलल न पड़े इसको लेकर भी जिला प्रशासन ने सभी पिकनिक स्पॉट के साथ प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस पदाधिकारी व अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है। सभी थानों को, खासकर जिनके इलाके में पर्यटन स्थल व पार्क आदि है, वहां विशेष गश्ती अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

सराइकेला पुलिस ने ठाना है अवैध शराब कारोबारी को जड़ से मिटाना है, एक ही दिन में कुचाई थाना को दूसरी सफलता

गुजरते वर्ष 2022 को अलविदा कहते कहते एक ही दिन में कुचाई थाना को दूसरी सफलता हाथ लगी

जहां एक तरफ पूरा देश गुजरते हुए वर्ष और आने वाले नए वर्ष की स्वागत की खुशियां मना रहा है वहीं दूसरी ओर कुचाई थाना पुलिस बल अवैध शराब कारोबारियों को मिटाने में लगी है

आपको बताते चलें कि 31 दिसंबर शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर रुचाव गांव के पास सोना नदी किनारे अवैध शराब के कारोबारी की जाने की सूचना मिली थी जिसे कुचाई थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता ने अपने दल बल के साथ छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब पट्टी को नष्ट कर दिया और वंही 31 दिसंबर शनिवार को एक और गुप्त सूचना के आधार पर कुचाई थाना द्वारा अवैध शराब की दुकान पर छापेमारी की गई

जानकारी के अनुसार कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत कुचाई चौक के समीप मंगल सिंह सोय एवं नंदी जमोड़ा द्वारा अवैध शराब बेचे जाने की सूचना मिली थी गुप्त सूचना के आधार पर कुचाई थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता अपने दल बल के साथ कुचाई चौक स्थित मंगल सिंह सोय एवं नंदी जमुना की दुकान पर पहुंची पुलिस बल को आते देख दोनों दुकान संचालक भाग निकले

उक्त अभियान के दौरान कुचाई थाना द्वारा दोनों दुकानों से कुल 38 पिस अंग्रेजी शराब और 5-5 लीटर देसी महुआ शराब जप्त किया गया

मीडिया को जानकारी देते हुए कुचाई थाना प्रभारी विष्णु चरण भक्ता ने बताया कि कुचाई चौक के समीप दो दुकानों में अवैध शराब बेचे जाने की गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर छापेमारी की गई। थाना प्रभारी विष्णु चरन भोक्ता ने बताया कि फिलहाल फरार हुए दोनों दुकान संचालक की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें भी हिरासत में ले लिया जाएगा

आस्था व उल्लास के साथ हुई नई साल की आगाज

नई साल की पूर्व संध्या में लोगों में दिखा भक्ति व उल्लास

(सरायकेला से दीपक दारोघा की रिपोर्ट)

सरायकेला: नई साल के पूर्व संध्या में जिला मुख्यालय सरायकेला और आसपास का क्षेत्र भक्ति, आस्था व उल्लास भरा रहा। देर रात हुई नई साल की आगाज।


लोगों ने आस्था के साथ 2022 को विदा किया और उल्लास के साथ नई साल 2023 का स्वागत में सक्रिय दिखे। खरकाई नदी किनारे स्थित मनोरम स्थल श्मशान काली मंदिर में भक्तों श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने भक्ति आस्था के साथ माता की पूजा अर्चना की। और नई साल के स्वागत के लिए तत्पर दिखे।


दूसरी और संजय नदी के किनारे साहेबगंज गांव के निकट में लोक गीत-संगीत में मशगूल दिखे। लोगों ने यहां वसुदेव कुटुंबकम के तर्ज पर मिलन समारोह आयोजित कर खुशियां मनाई।

नीमडीह सीओ संजय पांडे की मनमानी से त्रस्त जनता ने डीसी को भेजा त्राहिमाम संदेश

सरायकेला: नीमडीह अंचल अधिकारी संजय पांडे की मनमानी व अनियमितता से त्रस्त जनता व ग्रामीण जन प्रतिनिधियों ने सरायकेला खरसावां उपायुक्त को भेजा त्राहिमाम संदेश।


उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन में बताया गया है कि ग्रामीण नीमडीह अंचल अधिकारी संजय पांडे की मनमानी, अनियमितता से त्रस्त हैं। यही भी बताया गया है कि (सीओ) समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते हैं तथा देर रात तक कार्यालय खोले रखते हैं। विभिन्न कार्यों को निष्पादन नहीं करके उलझन पैदा करते हैं। जिसके कारण जनता को असुविधा होती है। ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी संजय पांडे की स्थानांतरण की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने व फरियाद करने वालों में हरिपद महतो, विष्णु चरण महतो, लुपुन्गडी उप मुखिया दुर्गा चरण महतो सहित आदि जनता व ग्रामीण जनप्रतिनिधि शामिल है।

खरसावां गोलीकांड शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने कल खरसावां आएंगे मुख्यमंत्री

खरसावां शाहिद पार्क मे किए गए तैयारीयों का कोल्हान के DIG ने किया निरिक्षण, दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर किए गए तैयारियां का मॉक ड्रिल किया गया

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से किए गए तैयारियों के मॉक ड्रिल, विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सुरक्षा बल के साथ बैठक कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

खरसावां गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन कल 1 जनवरी 2023 को खरसावां शाहिद पार्क में उपस्थित होंगे, इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा किए गए तैयारियां का आज DIG कोल्हान श्री अजय लिंडा ने निरिक्षण कर विधि व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा के मध्य नजर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी आम जनों के साथ सहयोग के भाव से पेश आए। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने कार्यों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करें ताकि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न किया जा सके।

कल दिनांक 1 जनवरी 2023 को खरसावां शहीद दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर किए गए तैयारियों का आज उपायुक्त श्री अनन्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक श्री आनंद प्रकाश ने मॉक ड्रिल किया। मौके पर हेलीपैड, वाहन पार्किंग, शहीद पार्क, निरीक्षण भवन खरसावां एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया वहां उपस्थित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, सुरक्षा बल तथा किए गए साफ-सफाई समेत विभिन्न कार्यों की जानकारी ली गई।

इस क्रम में उपायुक्त श्री अनन्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक श्री आनंद प्रकाश ने निरीक्षण भवन खरसावां परिसर में कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु प्रतिनियुक्त किए गए सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारीगण के साथ बैठक किया। बैठक में माननीय मुख्यमंत्री समेत राज्य के कई गणमान्य जनप्रतिनिधि के आगमन को देखते हुए किए गए तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर कार्यक्रम का सफल संचालन हेतु रणनीति बनाई गई, बैठक में उपायुक्त ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस बल से वार्ता करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले गणमान्य अतिथियों समेत पर्यटकों के बेहतर सुविधा एवं सुरक्षा प्रदान करने साथ ही उन्हें एक अच्छे वातावरण में कार्यक्रम संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा शांतिपूर्ण एवं अच्छे वातावरण में कार्यक्रम को संपन्न कराने हेतु जनमानस के साथ सहयोगात्मक रूप से पेश आएं पदाधिकारी ताकि लोक आस्था के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराया जा सके।

बैठक में उपस्थित पुलिस अधीक्षक श्री आनंद प्रकाश ने कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सुरक्षा मानकों पर विशेष ध्यान देने एवं सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी गण को अपनी जिम्मेदारियां ईमानदारी पूर्वक निभाने की बात कही, उन्होंने कहा सभी प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी/ सुरक्षा बल फुल ड्रेस में रहेंगे, सभी फेस मास्क का उपयोग अवश्य करेंगे तथा लगातार वायरलेस के माध्यम से कॉमनिकेशन बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा सभी पुलिस सुरक्षा बल अपने संबंधित मजिस्ट्रेट के साथ समन्वय स्थापित कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

लोक आस्था को ध्यान में रखते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराने मे जिला प्रशासन का सहयोग करे- उपायुक्त

उपायुक्त ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए उपायुक्त ने कहा खरसावां गोलिकांड शहीदों के सम्मान में प्रत्येक वर्ष 01 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाने का परंपरा है जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री समेत कई जनप्रतिनिधि तथा दूर-दूर से पर्यटक शामिल होते हैं। जिसे देखते हुए खरसावां में उपस्थित होने वाले गणमान्य अतिथियों एवं पर्यटकों के बेहतर सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आज सभी प्रतिनिधि दंडाधिकारी पुलिस बल एवं वरीय पदाधिकारीगण के उपस्थिति में किए गए तैयारियों का मुद्रित किया गया है, जिसमे कई बिन्दुओ पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर आवश्यकता दिशा निदेश दे दिया गया है। इस दौरान उपायुक्त ने राज्य समेत देश के कई कोने से आने वाले पर्यटकों से अपील करते हुए कहा कि लोक आस्था को ध्यान में रखते हुए एक शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न किया जाए इस हेतु जिला प्रशासन एवं समिति सदस्यों का सहयोग करें, उनके द्वारा दी गई मार्गदर्शन का पालन करें।

कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा अभियान एसपी , ASP -SDPO सरायकेला श्री हरविंदर कुमार सिंह , ITDA निदेशक श्री संदीप कुमार दोराइबुरु, ADC श्री सुबोध कुमार, SDO सरायकेला श्री राम कृष्ण कुमार समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मिल गया रिबीका पहाड़ीया का सिर! साहिबगंज के तालाब से मानव सिर मिला

साहिबगंज:साहिबगंज की रिबिका पहाड़िन की हत्या कर अंग भंग कर शरीर के टुकड़ों को जहां तहां फेंकने का मामला अभी लोगों के जेहन में ही है कि उसी साहिबगंज में उस हत्याकांड के महज 14 दिनों बाद तालाब से एक मानव सिर मिला है जिससे इलाके में सनसनी फैल गयी है। साहिबगंज के बोरियो के पुराना शिवालय स्थित तालाब से एक मानव सर बरामद होने से लोग एक बार फिर सन्न हो गये हैं।

मामले की सूचना मिलते ही बोरियो थाना प्रभारी जगरनाथ पान अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर तालाब से मानव सर को जब्त कर धड़ की तलाश और आगे की कार्रवाई में जुट गए। लेकिन मामले में बोरियो थाना प्रभारी जगन्नाथ पान का यह भी कहना है कि तालाब के समीप मानव सिर होने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को जब्त किया गया है। कान में बाली लगी हुआ है। उन्होंने सम्भावना जतायी कि प्रतीत होता है कि यह किसी महिला का सिर है। संभवतः यह रिबिका पहाड़िन का सिर भी हो सकता है जिसकी तलाश की जा रही थी।

ज्ञात हो कि बोरियों के दिलदार अंसारी एवं उसके परिजनों ने रेबिका पहाड़िन रिबीका पहाड़ीया की हत्या कर शव को कई टुकड़ों में काटकर कर फेंक दिया था, जिसमे सिर के अलावा शरीर के कई अंग बरामद नहीं हो पाया था।

देवघर डीसी को बड़ा झटका, निर्वाचन संबंधी कार्यों से हटाये गये

देवघर आखिरकार देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री को झटका लग ही गया। चुनाव आयोग ने देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ को चुनाव कार्य से हटा दिया है। अब देवघर के जिला निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में डीडीसी ही सभी निर्वाचन संबंधी कार्य करेंगे। नियम के अनुरुप जिले के डीसी ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी होते हैं। चुनाव कार्य कलेक्टर सह जिला निर्वाचन अधिकारी ही निभाते हैं, लेकिन देवघर डीसी ऐसा नहीं कर पायेंगे।

भारत निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी की है। भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव अरविंद आनंद ने जारी पत्र में कहा है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950(43) की धारा 13क की उपधारा(1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए झारखंड सरकार के परामर्श से आयोग ने पांच दिसंबर, 2003 की अपनी अधिसूचना संख्या 508/Jhar/2003 में संशोधन किया है। देवघर डीसी की सांसद निशिकांत दुबे ने शिकायत की थी।

मधुपुर विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव के दौरान गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने चुनाव आयोग को शिकायत दर्ज करायी थी। शिकायत के मद्देनजर आयोग ने उक्त आशय का निर्देश जारी किया है। इस तरह देवघर डीसी को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने अपनी स्थिति साफ कर दी है। मधुपुर उपचुनाव के दौरान बीजेपी ने देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री और मधुपुर एसडीओ पर जेएमएम कार्यकर्ता की तरह काम करने का आरोप लगाया था।

इतना ही नहीं, एनडीए नेताओं के घरों से बीजेपी का झंडा उतरवाने का भी आरोप लगाया था। यहां यह भी बता दें कि झारखंड के मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन के बाद देवघर के मधुपुर में उपचुनाव कराया गया था। इस उपचुनाव में दिवंगत हाजी हुसैन के बेटे हफीजुल हसन ने एनडीए की तरफ से बीजेपी प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह को हराया था।

चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक… कार से भीषण टक्कर में 9 की मौत.. कई घायल

गुजरात के नवसारी में शनिवार की अहले सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में कार और बस की सीधी टक्कर हो गई जिसमें 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर बेस्मा गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि चलती गाड़ी में बस चालक को हार्ट अटैक आ गया इस वजह से वह गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और कार में टक्कर मार दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला इनमें से घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है, वहीं मृतकों के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि शवों को निकालने के लिए दोनों गाड़ियों को काटना पड़ा। इसकी वजह से घायलों को राहत पहुंचने में थोड़ी देरी हुई है।

पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में पता चला है कि बस ड्राइवर को पहले से दिल की बीमारी थी । हालांकि गाड़ी लेकर निकलते समय स्वस्थ महसूस कर रहा था लेकिन शनिवार कल सुबह कड़ाके की ठंड की वजह से शायद उसे दिल का दौरा पड़ गया। इस कारण गाड़ी को नियंत्रण न कर सका और इतनी बड़ी दुर्घटना हो गई।

Design a site like this with WordPress.com
Get started