इचागढ़

ईचागढ़ थाना क्षेत्र मे अफीम की खेती पर बड़ी करवाई की गई 6 एकड़ में लगा अफ़ीम को किया नष्ट
ईचागढ़ थाना क्षेत्र में इस साल की गई बड़ी मात्रा में अफ़ीम की खेती पर ईचागढ़ पुलिस द्वारा लगातार करवाई की जा रही है।
सोमवार को बड़ी करवाई करते हुए सोडो पंचायत के वीरडीह गाँव मे बड़े पैमाने पर की गई खेती को नष्ठ किया ।वीरडीह में जगह जगह कुँआ खोद कर अफ़ीम की खेती की गई थी।गाँव के किनारे किनारे करीब 6 एकड़ जमीन में अफ़ीम की खेती कि गई थी।
इस साल बड़े मात्रा में अफ़ीम की खेती पर छापेमारी कर अफीम की खेती को नष्ट किया गया पिछले दिनों भी जहाँ सालुकडीह,चोगाटाँड़,कुटाम तथा बोड़ा गाँव में करीब 10 एकड़ जमीन में लगा अफ़ीम खेती को नष्ठ किया गया था।
ईचागढ़ पुलिस ने थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर के आगवाई में जिला बल तथा आई आर बी बल के साथ संघन छापेमारी कर रही है। सुदूर गाँव के साथ ही जंगली क्षेत्र भूमि पर अफ़ीम खेती की अनुमान लगया जा रहा है मिली सूचना के अनुसार अफ़ीम खेती करनेवालो को अफ़ीम तस्करों द्वारा बकायदा पोस्ता का बीज ,खेती का प्रशिक्षण तथा अफ़ीम संग्रह का प्रशिक्षण दिया गया है वही लेपाटाँड़ पंचायत के पाटपुर में भी भारी मात्रा में अफ़ीम की खेती को नष्ट करने की खबर है





