दुमका सेंट्रल जेल में कैदी ने फांसी लगाकर दी जान

दुमका सेंट्रल जेल में कैदी ने फांसी लगाकर दी जान

झारखंड/दुमका

झारखंड के दुमका सेंट्रल जेल में में बंद एक कैदी ने बाथरूम फांसी लगाकर आत्महत्या की है. मृतक पवन राय मसलिया थाना क्षेत्र का रहने वाला था. वह नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोप में जेल में बंद था. इस घटना ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था के साथ बंदियों की मानसिक स्थिति पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक गुरूवार, एक मई की दोपहर पवन राय नहाने के बहाने बाथरूम गया. जहां वह गमछे के सहारे फंदे से लटक गया. जब अन्य बंदियों की उस पर नजर पड़ी तो उसे तुरंत फंदे से उतारकर जेल अस्पताल लाया गया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया. वहीं, पवन राय अपनी 14 वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में 27 अप्रैल से जेल में बंद था. बताया जाता है कि 16 अप्रैल की शाम उसकी भतीजी शौच के लिए खेत में गई थी. उसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया, फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. घटना के दूसे दिन बच्ची का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी. वहीं, घटना के करीब दस दिन बाद पुलिस ने आरोपी पवन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

इधर, जेल सूत्रों की मानें तो गिरफ्तारी के बाद से ही पवन मानसिक रूप से बेहद परेशान था. उसने 28 अप्रैल से खाना-पीना बंद कर दिया था. हालांकि जेल अधीक्षक के समझाने-बुझाने के बाद 30 अप्रैल से उसने दोबारा खाना शुरू कर दिया था. इससे लगा कि जिससे लगा कि उसकी मानसिक स्थिति थोड़ी-बहुत सामान्य हो रही है, हालांकि इस बीच उसने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली. उसके बाद अब जेल प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है.

“राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन” झारखंड प्रदेश की टीम द्वारादुमका जिले में संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया।

“राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन” झारखंड प्रदेश की टीम द्वारा” दुमका जिले में संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया

दुमका

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन झारखंड प्रदेश की टीम द्वारा जिला के संयोजक श्री प्रदीप मिश्रा की अध्यक्षता में 1 अक्टूबर रविवार को 11:00 बजे से झारखंड प्रदेश के दुमका जिले में स्थित वीर कुंवर सिंह चौक के समीप श्री पागल बाबा मंदिर प्रांगण में एक संगठन आत्मक बैठक का आयोजन किया गया

उक्त बैठक में। टीम का विस्तार, उसकी कार्यशैली और आगामी कार्यक्रम के बारे में गहन विचार विमर्श किया गया साथ ही देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान से प्रेरित होकर मंदिर परिसर में ही स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस उल्लेखनीय अवसर पर राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार जी, प्रदेश की महिला संयोजक श्रीमती शीला रानी हेंब्रम जी, प्रदेश के लिए नव मनोनीत महिला अध्यक्षा श्रीमती शांति कुमारी जी, उपाध्यक्षा श्रीमती रीना सिंह जी के साथ प्रेस सलाहकार के रूप में कुमार विश्वजीत की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर दुमका जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए महिला और पुरुष सदस्य भी शामिल थे

Design a site like this with WordPress.com
Get started