मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने की समीक्षा बैठक।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने की समीक्षा बैठक।

पूर्वी सिंहभूम/जमशेदपुर

सभी योग्य लाभुकों को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से आच्छादित करें:– उपायुक्त

ग्रामीण पशुपालकों की आर्थिक स्थिति में सुधार, स्वनियोजित कर आत्मनिर्भर बनाने में राज्य सरकार की यह योजना काफी अहम – उपायुक्त

(सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के सफल क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया । जिला स्तरीय समिति की बैठक में माननीय विधायक घाटशिला एवं जुगसलाई के प्रतिनिधि, जिला पशुपालन पदाधिकारी – सह – जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस मौजूद रहे। 

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के पशुपालकों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने, ग्रामीण स्तर पर युवाओं को स्वनियोजित कर आत्मनिर्भर बनाने एवं उनके पलायन को रोकने के उद्देश्य से राज्य सरकार की यह योजना काफी अहम है। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से गौ पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, बत्तख पालन को बढ़ावा दिया जा रहा। योजना के तहत किसानों/ पशुपालकों को 50 से 90 फीसदी तक सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा, इस योजना का लाभ किसानों के साथ साथ विधवा, दिव्यांग भी ले सकते हैं । बैठक में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत जिले में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए पशुपालन प्रभाग से 1879 एवं गव्य प्रभाग से 352 कुल 2231 आवेदकों का चयन किया गया। 

बैठक में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अवयव और स्वरुप एवं क्रियान्वयन के लिए निर्धारित प्रक्रियाओं, लाभुकों का चयन व योजना के लिए किये गये कार्यों पर चर्चा हुई। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने पदाधिकारियों को सख्त निर्देश किया कि योजना का लाभ पात्रता रखनेवाले योग्य लाभुकों को मिले इसका विशेष रूप से ध्यान रखें ताकि पारदर्शिता के साथ एवं सुचारु रुप से योजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके । उन्होने स्पष्ट कहा कि लक्ष्य के अनुरुप उपलब्धि हासिल करें, एक भी सुयोग्य लाभुक लाभ लेने से वंचित नहीं रहें इसे सुनिश्चित करेंगे।

Vinayak Real Estate Solution no की ओर से बिष्टुपुर में प्लॉट फॉर सेल कार्यक्रम का हुआ आयोजन.. तरह-तरह के ऑफर दी गई

जमशेदपुर: रविवार 23 जनवरी को Vinayak Real Estate Solution की ओर से बिष्टुपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स बिल्डिंग में प्लॉट फॉर सेल शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें तरह-तरह के ऑफर की सौगात दी गई

कार्यक्रम का शुभारंभ करने से पहले मीडिया रत्न से सम्मानित झारखंड क्राइम रिपोर्टर हिंदी दैनिक अखबार के संपादक भरत सिंह जी को एवं पत्रकार बिपिन मिश्रा जी को Vinayak Real Estate Solution की ओर से पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया

इक बंगला बने न्यारा

आपको बता दें कि आए दिन जमीनों की कीमतें आसमान छू रही है और हर कोई अपने सपनों का घर नहीं बना पा रहा हैं इन सबको देखते हुए विनायक रियल स्टेट सॉल्यूशन ने धमाकेदार ऑफर के साथ अपने नगर वासियों के लिए 3.5 लाख की कीमत में प्लॉट मुहैया करा रही है

वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए दीपक कुमार दुबे जी ने बताया कि यहां हर कोई अपने सपनों का घर बनाना चाहता है लेकिन आए दिन प्लॉट की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण हर कोई अपना सपना पूरा नहीं कर पाता है आज इस शिविर कार्यक्रम के माध्यम से विनायक रेल स्टेशन स्टेट सॉल्यूशन सभी के सपनों को साकार करेगी

ये है ऑफर

कम से कम पैसे देकर प्लॉट बुक करने की सुविधा

3.5 लाख जैसे कम कीमत में प्लॉट

1 लाख डाउन पेमेंट कर के अपना घर बना कर रह सकते हैं बाकी के पैसे ₹5000 की किस्त पर चुकाने की सुविधा

3 प्लॉट के साथ एक प्लॉट बिल्कुल मुफ्त

वहीं इस शिविर कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव कुमार पांडे हरहरगुट्टू, राजेश शर्मा सुनारी, विनोद शर्मा सुनारी, पीसी दास नरवा, भूपेंद्र सिंह नरवा, राजेश, परविंदर सिंह, पिंटू पाजी, सारिका, पीके गिरी एवं और भी अतिथि गणों का सहयोग रहा

सरदार माधो सिंह बालिका मध्य विद्यालय के प्रांगण में कंबल वितरण किया गया।

सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट ने एक बार फिर जरूरतमंद बच्चों के लिए सहायता का हाथ बढ़ाया

जमशेदपुर : मंगलवार 17 जनवरी को सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से बिष्टुपुर स्थित सरदार माधो सिंह बालिका मध्य विद्यालय के प्रांगण में कंबल वितरण किया गया।

कंबल का वितरण स्कूल में पढ़ने वाले उन बच्चों के माता-पिता के बीच किया गया जो एकल है एवं पिछले मॉनसून के बाढ़ में घर का सारा सामान बर्बाद हो गया है।

संरक्षक रीता मिश्रा ने कहा हर साल की भांति इस साल भी जरूरतमंद को चिन्हित करके कंबल वितरण किया जा रहा है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष पल्लवी दीप, संरक्षक रीता मिश्रा , जूली सिंह, संगीता मिश्रा, पूनम सिंह , रीति झा , प्रधानाध्यापिका रविंदर कौर , शिक्षिका रजनी संधू , अनीता घटोरी ,रानी जब्बल , अर्चना कुमारी, हरनीत कौर ,बलजीत कौर, निशा चावला, गुंजा कुमारी,अमनदीप, सविंदर , बलबीर कौर , हरदीप कौर इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

मुट्ठी भर गंजेड़ी मानगो को हिजड़ा बना कर रख दिया है। बाबर खान।


सब्बीर की हत्या पर बाबर खान ने जारी की अपनी प्रतिक्रिया।

मानगो और आजाद नगर थाना क्षेत्र के टैगोर मोबाइल को भी सख्त निर्देश दे पुलीस कप्तान।

प्रतिबंधित नशा के कारोबारी और नासाखोरी करने वाले पर कानूनी डंडा चलाए ज़िला प्रशासन,

नशाखोरों के अड्डे पर बोल्डोजर चले
प्रत्येक थाना क्षेत्र में पुलिस पब्लिक सामंजस्य समिति की बैठक आयोजित करें

जमशेदपुर-मांनगो:सोमवार दिनांक 16/123 को झामुमो नेता बाबर खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जिला प्रशासन निम्नलिखित सुझाव देते हुए कहा के मानगो में प्रशासन की लाचारी कहें या मानगो वासियों की बेबसी आज कुछ मुट्ठी भर गंजेड़ी, नशाखोर,मानगो वासीयों को हिजड़ा बना दिया।

वहीं बाबर खान ने कहां की आज स्थिति अजीबो गरीब हो गई है आम जनता चाह कर भी कुछ नहीं कर पाते प्रशासन को जो समय रहते कार्यवाही करनी चाहिए वह नहीं करते

बाबर खान ने कहा कि यदि 12 जनवरी की घटना पर प्रशासन सख्त होता तो शब्बीर की जान नहीं जाती। जिला के लगभग थाना में पर्याप्त मात्रा में पुलीस की कमी है। यदि समय रहते पुलिस मामले को संज्ञान में लेती तो ऐसा नहीं होता। और मोहम्मद शब्बीर की जान नहीं जाती। शब्बीर कोई अपराधी चरित्र का व्यक्ति नहीं था केवल मध्यस्था कराना लोगों के दुख तकलीफ में खड़ा होकर समधन करने का प्रयास करता था किस से वार्च्स की लड़ाई नहीं थी। बाबर खान ने कहा वो मेरा बहुत ही करीबी था और मेरा राजनीत समर्थक था। इस लिए में उसे के हर गीतिविधि से वाकिफ था। लेकिन सवाल ये है और कितने लोगों को नशा खोर निसाना बनयेंगें क्यू कि अपराधी बेलगाम ये हर शहर वासी जानते हैं लेकिन आज़ाद नगर और मानगो थाना क्षेत्र में गंजेड़ी पुलिस से बेखौफ होकर लागतार अंतक मचा रहे हैं। और इन नशेड़ी के आका कोन है। जिन के इसारे और सहये पर चिंहित लोगों पर हमला करवाते हैं। नसखोरी के आका को पुलिस खोज निकाले। तो मामले से जुड़ी सभी सचाई सामने आयेगी। वरना मानगो क्षेत्र का खुदा हाफिज।
बाबर खान ने कहा बहुत जल्दी ज़ाकिर नगर चौक में मौहम्मद शब्बीर के नाम श्रद्धांजलि सभा होगी। और नशाखोरी के खिलाफ बिगुल फूंका जायेगा।

विद्यादायिनी पूजा अवार्ड 2023 का आयोजन इस वर्ष भी किया जाएगा

घाटशिला:झारखंड उदय न्यूज़ व क्रिएशंस के संयुक्त तत्वावधान में लगातार 11वें वर्ष विद्यादायिनी पूजा अवार्ड 2023 का आयोजन इस वर्ष भी किया जाएगा

जानकारी देते हुए झारखंड उदय की ओर से रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष से ही विद्यादायिनी पूजा है वोट को विधानसभा स्तरीय बनाया गया है

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

रवि प्रकाश सिंह ने कहा कि इस वर्ष हमारे निर्णायक मंडल सदस्य घाटशिला विधानसभा के विभिन्न स्थल पर स्थित सरस्वती पूजा पंडाल का निरीक्षण करेंगे साथ ही सरस्वती पूजा के दिन 26 जनवरी को घाटशिला के अलावा मुसाबनी डुमरिया गालूडी धालभूमगढ़ की पूजा कमेटी का मुआयना होगा इसके बाद फरवरी के प्रथम सप्ताह में सरस्वती पूजा कमेटियों को सम्मानित भी किया जाएगा

साथ ही रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि पंडाल प्रतिमा वातावरण व प्रकाश सज्जा वर्ग में सर्वश्रेष्ठ 03 पंडालों को सम्मानित किया जाएगा इस दौरान रंगारंग कार्यक्रमों के साथ-साथ पुरस्कार वितरण समारोह होगा

रवि प्रकाश सिंह ने पूरे घाटशिला विधानसभा के सभी सरस्वती पूजा कमेटियों से आग्रह किया है कि वह उनके निर्णायक मंडल सदस्यों को मोड़ने के दौरान सहयोग करें एवं सरस्वती पूजा के दिन शाम 5:00 बजे से रात 9:00 बजे के बीच निर्णायक मंडल सदस्य पंडाल में पहुंचे

Design a site like this with WordPress.com
Get started