आखिरकार तीन वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आयोजित हुई मधुपुर नगर परिषद की बहुप्रतीक्षित बोर्ड बैठक।

आखिरकार तीन वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आयोजित हुई मधुपुर नगर परिषद की बहुप्रतीक्षित बोर्ड बैठक।

बैठक में शहर के विकास को लेकर कई अहम और ठोस निर्णय लिए गए

मधुपुर

मधुपुर नगर परिषद की बहुप्रतीक्षित बोर्ड बैठक आखिरकार तीन वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आयोजित हुई, जिसमें शहर के विकास को लेकर कई अहम और ठोस निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष दरक्शां परवीन ने की, जबकि उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज समेत सभी वार्ड पार्षदों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और विकास प्रस्तावों को मजबूती से सदन में रखा। बैठक के दौरान शहर में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए नियमित फॉगिंग कराने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

इसके साथ ही खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने और सफाई व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए हैंड ट्रॉली खरीदने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। नगर परिषद ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के भुगतान को लेकर भी सख्त रुख अपनाया।

अब लाभुकों को भुगतान बोर्ड की स्वीकृति के बाद ही किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। वहीं, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को लेकर भी परिषद ने गंभीरता दिखाई और इसमें सुधार के लिए एक महीने का समय निर्धारित किया गया। साथ ही टैक्स वृद्धि जैसे मुद्दों पर भी सहमति बनाते हुए नगर के राजस्व को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया।

Design a site like this with WordPress.com
Get started