सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ ने हमारे देशभर के पत्रकारों को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ ने हमारे देशभर के पत्रकारों को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

नई दिल्ली

देश के पत्रकारों के शीर्ष संगठन, वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया, सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ ने हमारे देशभर के पत्रकारों को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सरकार से वर्किंग जर्नलिस्ट एक्ट को विस्तार देने और बरकरार रखने की मांग की है

प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया यूनियन (डब्ल्यूजेआई) ने हमारे देश के सभी पत्रकार ट्रेड यूनियनों से पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया है। डब्ल्यूजेआई ने मांग की है कि केंद्र और राज्य सरकारें यह सुनिश्चित करें कि मीडिया कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पत्रकारों के लिए कानून लागू हों।

वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया यूनियन के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार उपाध्याय, राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र भंडारी ने दिल्ली में यूनियन की हुई एक बैठक में यहां दोहराया कि लगभग डेढ़ दशक से मीडिया कर्मचारियों के वेतन में संशोधन नहीं किया गया है, इसलिए बिना किसी देरी के नए वेतन बोर्ड की स्थापना की जानी चाहिए।

डब्ल्यूजेयू ने यह भी मांग की है कि वर्किंग जर्नलिस्ट एक्ट को निरस्त करने के बजाय इसे बरकरार रखा जाना चाहिए और इसके दायरे का विस्तार किया जाना चाहिए। वर्किंग जर्नलिस्ट एक्ट अपने आप में अनूठा है, क्योंकि इसकी तुलना अन्य क्षेत्रों के श्रमिकों से नहीं की जा सकती। यूनियन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कुमार सक्सेना ने केंद्र सरकार से मांग की है कि प्रिंट मीडिया के अलावा इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया के सभी कर्मचारियों को वर्किंग जर्नलिस्ट एक्ट के तहत शामिल किया जाए ताकि उनके वेतन और सुविधाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

यूनियन ने केंद्र सरकार से , पत्रकार की परिभाषा तय करने व पत्रकारों के हितों की सुरक्षा तय करने को लेकर एक तीसरे प्रेस ( मीडिया ) आयोग का गठन करने व प्रेस काउंसिल के स्थान पर मीडिया काउंसिल की स्थापना करने की मांग की है ।

पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत सरकार ने देशभर में तीन दिन का राजकीय शोक की घोषणा की।

पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत सरकार ने देशभर में तीन दिन का राजकीय शोक की घोषणा की।

नई दिल्ली

पोप फ्रांसिस, जिनका असली नाम जॉर्ज मारियो बर्गोलियो था, मार्च 2013 में पोप चुने गए थे। वह अपने सादगी भरे जीवन, सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर मुखर रुख के लिए विश्व भर में जाने जाते थे। 21 अप्रैल 2025 को 88 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत सरकार ने देशभर में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। गृह मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि महामहिम पोप फ्रांसिस, सर्वोच्च धर्मगुरु का सोमवार, 21 अप्रैल 2025 को निधन हो गया। उनके सम्मान में भारत में तीन दिन का राजकीय शोक मनाया जाएगा।

गृह मंत्रालय के अनुसार, राजकीय शोक का पहला चरण दो दिनों का होगा, जो मंगलवार, 22 अप्रैल और बुधवार, 23 अप्रैल को लागू रहेगा। तीसरा दिन पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार के दिन मनाया जाएगा। इस दौरान पूरे भारत में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां इसे नियमित रूप से फहराया जाता है। साथ ही, इस अवधि में कोई भी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा।

उनके निधन से न केवल कैथोलिक समुदाय, बल्कि पूरी दुनिया में शोक की लहर है। भारत में भी उनके निधन पर कई नेताओं और संगठनों ने शोक व्यक्त किया है। देश में कई चर्चों के पादरियों ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।

देश की राजधानी दिल्ली की धरती से”महाकुंभ का महा-आगाज”

देश की राजधानी दिल्ली की धरती से”महाकुंभ का महा-आगाज”

राजधानी/नई दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली की धरती से”महाकुंभ का महा-आगाज””श्रेष्ठ नारी शक्ति के हाथों” लोगों ” हुआ लॉन्च””समाचार क्यारी आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं “जब सभी की एक साथ गूंजी आवाज, हौंसले हुए बुलंद निष्पक्ष, निर्भीक, निष्कलंक पत्रकारिता करके समाज को दिखाया नया रास्ता–नीलम कृष्ण पहलवान”चलो पंचकूला पहुंचो पंचकूला” का आह्वान कर पंचकूला की धरती से फिर एक बार लिखेंगे नया इतिहास –नीलम कृष्ण पहलवान नई दिल्ली –

समाचार क्यारी मीडिया समूह द्वारा मीडिया महाकुंभ राष्ट्र गौरव अवार्ड 2024 का शानदार आगाज करते हुए देश की राजधानी दिल्ली के नज़फगढ़ से दिल्ली की सर्वश्रेष्ठ पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान के शुभ कर कमलो से शुभंकर जारी किया गया। समाचार क्यारी मीडिया समूह के संपादक राजेश कुमार ने मुख्य अतिथि नीलम कृष्ण पहलवान को पटका पहनाकर पगड़ी के साथ सम्मानित किया। मीडिया महाकुंभ राष्ट्र गौरव अवार्ड 2024 का शुभंकर लोगो जारी करते हुए पार्षद नीलम ने सभी से पंचकूला पहुंचने का आह्वान किया साथ ही समाचार क्यारी को निष्पक्ष निष्कलंक निडर पत्रकारिता के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी ।

इस अवसर पर समाज के गणमान्य व्यक्तियों विभिन्न आर ड्बलयू के प्रधानों समाजसेवी संस्थाओं के सदस्यों को संपादक राजेश कुमार जी ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंटकर सम्मानित किया। समारोह के अंत में सभी ने देशभक्ति गीतों पर झूमकर नाच कर गाकर खुशियां मनाई

Design a site like this with WordPress.com
Get started