न्यू ऐंजल पब्लिक स्कूल हेसला में होली मिलन समारोह का आयोजन

न्यू ऐंजल पब्लिक स्कूल हेसला में होली मिलन समारोह का आयोजन

रामगढ़

अरगड्डा नईसराय मुख्य मार्ग हेसला में स्थित न्यू ऐंजल पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के सभी क्लास के बच्चे , शिक्षक , प्रधानाध्यापक स्कूल के संस्थापक मौजूद रहे। सभी बच्चों ने एक दूसरे को अबीर लगाकर होली मनाया । साथ ही स्कूल के सभी टीचरों को भी बच्चों के द्वारा एवं शिक्षक ने बच्चों को अबीर लगाकर होली का त्यौहार मनाया।

इस होली मिलन समारोह में 200 बच्चों भाग लिया था। बच्चें उत्साह से उत्प्रोत थे। बहुत ही अच्छे ढंग से विद्यालय परिवेश में होली मिलन समारोह आयोजन किया गया। इस मौके पर शिक्षक गण एवं अन्य कई लोग उपस्थित थे।

रफ्तार के सौदागर बनने के चक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल एवं एक ने गंवाई अपनी जान

रफ्तार के सौदागर बनने के चक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल एवं एक ने गंवाई अपनी जान

झारखण्ड/रामगढ़

भदानीनगर बनगढ़ा में सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल एक की मौत

ऐसे युवा गाड़ी को तेज रफ्तार चलाने के चक्कर में घर वालों को अपनी मौत का दे जाते हैं ऐसा गम जिसके तले पूरा परिवार जीवन भर तड़पता रहता है

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा रामगढ़ मुख्य मार्ग भदानीनगर बनगढ़ा में तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायलों को भदानी नगर ओपी पुलिस रामगढ़ सदर अस्पताल ईलाज के लिए भेजी जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। तीनों युवक भदानी नगर ओपी क्षेत्र के रहने वाले हैं। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि तेज रफ्तार के कारण यह दुघर्टना घटी है। वही घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। दो युवक अभी भी गम्भीर रूप से घायल हैं।

Design a site like this with WordPress.com
Get started