रांची:फोरलेन सड़क योजना पर काम शुरू करा दिया गया है. वहीं दुर्गा सोरेन चौक से नामकुम होते हुए रामपुर रिंग रोड तक सड़क बनाने की दिशा में भी प्रयास शुरू करा दिया गया है. इस सड़क को भी फोरलेन बनाया जायेगा. पथ निर्माण विभाग तेजी से इस पर कार्रवाई कर रहा है. डीपीआर तैयार कर लिया गया है.
इस योजना पर 75 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे. इसमें भू-अर्जन की राशि भी शामिल है. सड़क किनारे बेहतर ड्रेनेज सिस्टम होगा. इसके ऊपर फुटपाथ का निर्माण कराया जायेगा. करीब नौ किमी लंबी इस सड़क में कई जगहों पर कल्वर्ट और ब्रिज का भी निर्माण कराया जायेगा. काफी समय से इसे बनाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन जमीन की उपलब्धता नहीं होने की वजह से इस दिशा में आगे नहीं बढ़ा जा सका है.
पहले यह रोड एनएच-33 का पार्ट था, लेकिन अब विकास से टाटीसिलवे होते हुए रामपुर तक की सड़क नेशनल हाइवे में तब्दील हो गयी है. ऐसे में यह सड़क एनएचएआइ के अधीन हो गयी है. इसलिए उसका निर्माण एनएचएआइ के माध्यम से ही हो रहा है. अब विकास से कांटाटोली, दुर्गा सोरेन चौक और नामकुम होते हुए रामपुर तक की सड़क पथ निर्माण विभाग के अधीन हो गयी है.
पहले चरण में पथ निर्माण विभाग विकास से दुर्गा सोरेन चौक तक की सड़क को फोरलेन कर रहा है. दूसरे चरण में दुर्गा सोरेन चौक से रामपुर तक सड़क बनायी जायेगी. जल्द ही योजना को तकनीकी स्वीकृति दी जायेगी. फिर मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छह जनवरी को शाम 06 बजे रांची पहुंचेंगे
इसके बाद सात जनवरी को चाईबासा से लोकसभा चुनाव (2024) का आगाज करेंगे. इससे पहले चाईबासा लोकसभा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ वह बैठक करेंगे. इस कमेटी में पार्टी के स्थानीय नेताओं को शामिल किया गया है.
इसके बाद श्री शाह टाटा कॉलेज चाईबासा मैदान में चुनाव की तैयारी में लगे पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. श्री शाह के कार्यक्रम को लेकर प्रदेश भाजपा की ओर से तैयारी पूरी कर ली गयी है. छह जनवरी को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत पार्टी के कई नेता श्री शाह का स्वागत करेंगे. श्री शाह रात में रांची स्थित होटल रेडिसन ब्लू में विश्राम करने के बाद सात जनवरी को चाईबासा जायेंगे.
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी समेत पार्टी के पदाधिकारी पांच दिनों से चाईबासा में कैंप कर रहे हैं. श्री शाह के कार्यक्रम को लेकर पार्टी को ओर से डोर-टू-डोर अभियान चलाया जा रहा है. हर मंडल में बैठक की गयी है. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि श्री शाह के कार्यक्रम को लेकर इस बार आदिवासी समाज में उत्साह दिख रहा है.
सभा में चाईबासा, सरायकेला व पोटका के पार्टी के नेता व कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे. भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनायी है. इसके तहत वैसी लोकसभा सीट जिस पर भाजपा पिछले बार चुनाव नहीं जीत पायी थी, वहां पर केंद्रीय नेताओं के प्रवास का कार्यक्रम तय किया गया है. अलग-अलग राज्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य नेताओं के प्रवास का कार्यक्रम तय किया गया है. इसी सिलसिले में श्री शाह का कार्यक्रम चाईबासा में तय किया गया है.
एयरपोर्ट से होटल रेडिसन ब्लू तक सख्त सुरक्षा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. एयरपोर्ट से रेडिसन ब्लू तक का रास्ता पुलिस छावनी में तब्दील रहेगा. तीन आइपीएस, छह डीएसपी, इंस्पेक्टर, दारोगा के अलावा दो हजार पुलिस जवानों की तैनाती झारखंड पुलिस की ओर से की गयी है. एसपीजी की टीम दिल्ली से रांची पहुंच चुकी है. एसपीजी की टीम ने रांची पुलिस के अफसरों व भाजपा के स्थानीय नेता के साथ गुरुवार को बैठक की. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रेडिशन ब्लू जाने वाले रास्ते का जायजा लिया.
मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
छह जनवरी
शाम 6.00 बजे : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
शाम 6.05 बजे : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से होटल रेडिसन ब्लू के लिए रवाना होंगे
शाम 6.15 बजे : होटल रेडिसन ब्लू में पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे.
सुबह 9.50 बजे : होटल रेडिसन ब्लू से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे.
सात जनवरी
10.00 बजे : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे.
10.05 बजे : बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से चाईबासा रवाना होंगे.
10.40 बजे : चाईबासा स्थित हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर से उतरेंगे
10.45 बजे : टाटा कॉलेज मैदान पहुंचेंगे.
10.45-11.30 बजे : चाईबासा लोकसभा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे.
11.30 से 12.15 बजे : टाटा कॉलेज मैदान में सभा को संबोधित करेंगे.
12.20 बजे : चाईबासा से रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे.
12.55 बजे : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे.
1.00 बजे : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगे
झारखंड: निलंबित IAS पूजा सिंघल 228 दिन के बाद जमानत पर चार जनवरी, 2023 को रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंंडा सेंट्रल जेल से बाहर निकली.
सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड में नहीं रहने की शर्त पर उन्हें एक महीने की जमानत दी है. उन्हें लेने के लिए उनके पति अभिषेक झा जेल पहुंचे थे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें झारखंड से बाहर बेटी के इलाज के लिए गुड़गांव, दिल्ली, दिल्ली एनसीआर तथा मुंबई में रहने की शर्त पर जमानत दी है. इस दौरान सिर्फ केस की सुनवाई के दौरान रांची जाने की अनुमति दी है.
पूजा सिंघल पर मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार का है आरोप
मालूम हो कि मनी लॉन्डिंग और भ्रष्टाचार के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय ने गत 11 मई, 2022 को गिरफ्तार किया था. इस गिरफ्तारी के बाद पूजा सिंघल को रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में रखा गया. इस दौरान तबीयत खराब होने की स्थिति में रांची के रिम्स में भी एडमिट हुई थी. इधर, तीन जनवरी, 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड पर उन्हें सशर्त एक महीने की जमानत दी. जमानत मिलने के बाद चार जनवरी, 2023 को 228 दिन बाद पूजा सिंघल जेल से बाहर निकली.
छह मई, 2022 को पूजा सिंघल के आवास और कई ठिकानों पर ईडी ने की थी छापामारी
मनेगा घोटाले मामले को लेकर ईडी ने गत छह मई, 2022 को पूजा सिंघल के आवास सहित उनसे जुड़ें दर्जनों ठिकानों पर एक साथ छापामारी की थी. इस छापामारी के दौरान पूजा सिंघल के पति के सीएम सुमन कुमार के ठिकानों से 19 करोड़ से अधिक की नगद बरामद की थी. इसके बाद ईडी ने पूजा सिंघल को 11 मई, 2022 को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था.
जा सकती है दिल्ली, गुड़गांव या मुंबई
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट से सशर्त बेल मिलने के बाद पूजा सिंघल गुरुवार को रांची से बाहर जा सकती है. पूजा सिंघल के वकील के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार झारखंड छोड़ देगी. संभावना है कि गुरुवार को रांची से दिल्ली, गुड़गांव या मुंबई जा सकती है.
जैन समुदाय के लोगों ने राज्यपाल रमेश बैस को सौंपा ज्ञापन
रांची : गिरिडीह के पारसनाथ को पर्यटन क्षेत्र घाेषित करने का जैन समुदाय के लोग विरोध कर रहे हैं. इसको लेकर राजधानी रांची में मौन जुलूस निकाला. वहीं, राज्यपाल रमेश बैस को ज्ञापन सौंपा. जैन समुदाय से जुड़े लोग पासरनाथ से जुड़े फैसले को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. इनलोगों ने पारसनाथ को धार्मिक स्थल रहने देने की मांग की है. जैन समुदाय के लोग चार जनवरी, 2023 को मुंबई में आंदोलन करने की बात कही है. वहीं, जैन पंचायत आगामी पांच जनवरी को मौन जुलूस निकालेगी.
सम्मेद शिखर को लेकर जैन समाज के लोगों ने रांची में निकाला मौन जुलूस
रांची : सम्मेद शिखरजी में उपजे विवाद के निबटारे को लेकर जैन समाज के लोगों ने राजधानी रांची में मौन जुलूस निकाला. बता दें कि जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री सम्मेद शिखर जी यानी पारसनाथ को इको टूरिज्म बनाये जाने पर जैन समाज ने कड़ी आपत्ति दर्ज करायी है. इसी को लेकर राजधानी रांची में मौनू जुलूस निकाला गया.
रांची: रांची के चान्हो के सीओ (अंचलाधिकारी) जफर हसनात को निलंबित कर दिया गया है. जफर हसनात पर चान्हो अंचल के रानीचांचो में छलपूर्वक खरीदी गयी 35 एकड़ जमीन के विक्रय दस्तावेजों को रद्द करने संबंधी आवेदन पत्र पर प्रतिवेदन व स्पष्टीकरण नहीं देने का आरोप है. इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा निलंबन की अधिसूचना जारी कर दी गयी है.
निलंबन की अधिसूचना जारी
रांची जिले के चान्हो के अंचलाधिकारी (सीओ) जफर हसनात (चतुर्थ ‘सीमित’ बैच) को निलंबित कर दिया गया है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. इन पर चान्हो अंचल के रानीचांचो में छल पूर्वक खरीदी गयी 35 एकड़ जमीन के विक्रय दस्तावेजों को रद्द करने संबंधी आवेदन पत्र पर प्रतिवेदन व स्पष्टीकरण नहीं देने का आरोप है.
ये है मामला
रानी चांचो स्थित खाता नंबर 143, प्लॉट नंबर 1159 की सरकारी जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा करने व बाउंड्री कराये जाने के मामले को लेकर एक साल पहले चान्हो में हंगामा हुआ था. बाद में 15 जनवरी 2022 को पाड़हा के लोगों ने सामूहिक रूप से इस जमीन पर की गयी बाउंड्री को क्षतिग्रस्त कर दिया था.
सुप्रीम कोर्ट में पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर सुनवाई आज
रांची : सेस्पेंड आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी. न्यायमूर्ति संजीव किशन कौल और न्यायमूर्ति अभय एस ओका की पीठ ने दिसंबर में जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए दो जनवरी की तिथि निर्धारित की थी. बता दें कि पूजा सिंघल की नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद हाइकोर्ट ने तीन नवंबर को जमानत याचिका खारिज कर दी थी. इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी. सुप्रीम कोर्ट में 12 दिसंबर को याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई के बाद कोर्ट ने ईडी को जमानत मांगने के आधार की जांच करने के लिए कहा था. साथ ही याचिका को सुनवाई के लिए जनवरी में पेश करने का निर्देश दिया था.
रांची : मनी लाउंड्रिंग और अवैध खनन मामले में गिरफ्तार पंकज मिश्रा का आज रिम्स में अल्ट्रासाउंड होगा. पंकज मिश्रा का इलाज फिलहाल रिम्स पेइंग वार्ड में चल रहा है. यूरिन में इंफेक्शन की समस्या से निजात दिलाने के लिए उन्हें दवाइयां देनी शुरू कर दी गयी है. वहीं, इंफेक्शन का कारण जानने के लिए ब्लड की जांच के लिए सैंपल भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को आयेगी. इसके अलावा अल्ट्रासाउंड की जांच सोमवार को की जायेगी. उसका इलाज सर्जरी विभाग के डॉ मृत्युंजय सरावगी की देखरेख में चल रहा है.
नये साल के जश्न में राजधानी रांची में शराब की रिकॉर्ड बिक्री हुई. शहर में 31 दिसंबर को 4.53 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई. इससे पहले रांची में एक दिन में इतनी शराब की बिक्री नहीं हुई थी. एक दिन में अधिकतम साढ़े तीन करोड़ रुपये की शराब की बिक्री का अब तक का रिकॉर्ड रांची के नाम था. एक जनवरी को लगभग तीन करोड़ रुपये से अधिक की शराब की बिक्री हुई. हालांकि इसके आधिकारिक आंकड़े जारी होने बाकी हैं.
ऐसे में दो दिनों में लगभग साढ़े सात करोड़ रुपये की शराब रांची में बिक गयी. दूसरी ओर पूरे झारखंड की बात करें, तो नये साल के स्वागत में लोग 45 करोड़ रुपये की शराब पी गये हैं. 31 दिसंबर को राज्य भर में 24 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड शराब की बिक्री हुई.
वहीं, एक जनवरी को लगभग 20 से 21 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई है. ऐसे में दो दिनों में 45 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई. पूरे दिसंबर माह की बात की जाये, तो राज्य में लगभग 330 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई है. नवंबर में 279 करोड़ व अक्तूबर में 309 करोड़ की शराब की बिक्री हुई थी.
रात 10 बजे के बाद भी खुली थीं शराब की दुकानें
झारखंड शराब व्यापारी संघ के महासचिव सुबोध कुमार जायसवाल ने कहा कि एक जनवरी को राजधानी में रात 10 बजे के बाद भी शराब की दुकानें खुली थी. उन्होंने कहा कि प्लेसमेंट एजेंसी नियम की अनदेखी कर रही है. इसके बाद भी घाटा पूरा होनेवाला नहीं है.
रांची: शिक्षा विभाग ने निर्णय लिया है कि अब हर महीने के तीसरे शनिवार को शिक्षकों के लंबित मामलों का निष्पादन किया जाएगा। शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। इसमें कहा गया कि जिलों के शिक्षा पदाधिकारी तीसरे शनिवार को ना तो क्षेत्र का दौरा करेंगे ना ही इस दिन कोई बैठक होगी। सभी आरआरडीई, डीएसई, आरईओ और बीईओ अपने-अपने मुख्यालय स्थित कार्यालय में ससमय उपस्थित रहेंगे।
शिक्षा सचिव ने कहा कि अपने विभिन्न दावों का निष्पादन के लिए शिक्षकों को परेशानी होती है। वह अवकाश लेकर विभागों या शिक्षा कार्यालयों का चक्कर लगाते हैं। जिसमें उनका समय और श्रम बेकार चला जाता है। कहा कि महीने के तीसरे शनिवार को स्कूल बंद होता है ऐसे में सभी शिक्षक और शिक्षितेर कर्मचारी तीसरे शनिवार को संबंधित कार्यालयों में जाकर अपनी शिकायतों और दावों का निपटारा कराएंगे। इस आदेश के बाद अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षा सचिव को बधाई दी। संघ ने मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने कहा कि विभाग की यह पहल सराहनीय है। लेकिन इस आदेश का पालन सही से हो। एक तय समय में शिक्षकों की समस्या का निपटारा हो यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
रांची। झारखंड में चुनाव में अभी दो साल का वक्त बचा है, लेकिन बीजेपी अभी से ही चुनावी चक्रव्यूह तैयार में जुटने वाली है। भाजपा ने अपनी जमीन को मजबूती देने की कोशिश शुरू कर दी है, इसी कड़ी में अमित शाह भी झारखंड आ रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सात जनवरी को चाईबासा आ रहे हैं। राज्य में चुनावी अभियान आरंभ करने के लिए उन्होंने कोल्हान प्रमंडल के मुख्यालय चाईबासा को चुना है। माना जा रहा है कि बीजेपी ने चुनावी घेराबंदी को लेकर पूरा रोड मैप तैयार कर लिया है। हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल राज्य के दौरे पर आए थे।
चाईबासा के कार्यक्रम के मुताबिक पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ अमित शाह बैठक भी कर सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री नागेंद्रनाथ त्रिपाठी कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हैं। अमित शाह द्वारा कोल्हान प्रमंडल मुख्यालय से पार्टी के अभियान की शुरूआत के खास मायने हैं। कोल्हान प्रमंडल की लगभग सभी 14 विधानसभा सीटों पर कभी भाजपा का दबदबा हुआ करता था, लेकिन पिछले चुनाव में पार्टी की स्थिति डांवाडोल हो गई।
राज्य के हर जिले में जल्द ही पार्टी की गतिविधियां तेज होगी। सभी जिलों में अलग-अलग केंद्रीय मंत्री प्रवास करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रणनीति बनाई जाएगी। प्रदेश भाजपा के नेता इससे संबंधित तैयारियों में लगे हैं। प्रवास कार्यक्रमों की सूची आने पर इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। जानकार बताते हैं कि चाईबासा की सभा खास मैसेज के लिए तैयार किया गया है।
इस मंच से कोल्हान में फिर से भाजपा जान फूंकने की तैयारी में हैं। कोल्हान प्रमंडल के तीन जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भाजपा का खाता तक नहीं खुला। तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को परंपरागत जमशेदपुर पूर्वी सीट पर पराजय का सामना करना पड़ा। लिहाजा इस बार यहां नये सिरे से होमवर्क की तैयारी है।
रांची। झारखंड में चुनाव में अभी दो साल का वक्त बचा है, लेकिन बीजेपी अभी से ही चुनावी चक्रव्यूह तैयार में जुटने वाली है। भाजपा ने अपनी जमीन को मजबूती देने की कोशिश शुरू कर दी है, इसी कड़ी में अमित शाह भी झारखंड आ रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सात जनवरी को चाईबासा आ रहे हैं। राज्य में चुनावी अभियान आरंभ करने के लिए उन्होंने कोल्हान प्रमंडल के मुख्यालय चाईबासा को चुना है। माना जा रहा है कि बीजेपी ने चुनावी घेराबंदी को लेकर पूरा रोड मैप तैयार कर लिया है। हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल राज्य के दौरे पर आए थे।
चाईबासा के कार्यक्रम के मुताबिक पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ अमित शाह बैठक भी कर सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री नागेंद्रनाथ त्रिपाठी कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हैं। अमित शाह द्वारा कोल्हान प्रमंडल मुख्यालय से पार्टी के अभियान की शुरूआत के खास मायने हैं। कोल्हान प्रमंडल की लगभग सभी 14 विधानसभा सीटों पर कभी भाजपा का दबदबा हुआ करता था, लेकिन पिछले चुनाव में पार्टी की स्थिति डांवाडोल हो गई।
राज्य के हर जिले में जल्द ही पार्टी की गतिविधियां तेज होगी। सभी जिलों में अलग-अलग केंद्रीय मंत्री प्रवास करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रणनीति बनाई जाएगी। प्रदेश भाजपा के नेता इससे संबंधित तैयारियों में लगे हैं। प्रवास कार्यक्रमों की सूची आने पर इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। जानकार बताते हैं कि चाईबासा की सभा खास मैसेज के लिए तैयार किया गया है।
इस मंच से कोल्हान में फिर से भाजपा जान फूंकने की तैयारी में हैं। कोल्हान प्रमंडल के तीन जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भाजपा का खाता तक नहीं खुला। तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को परंपरागत जमशेदपुर पूर्वी सीट पर पराजय का सामना करना पड़ा। लिहाजा इस बार यहां नये सिरे से होमवर्क की तैयारी है।