सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस पर आर आई टी थाना परिसर में एकता व अखंड़ता की शपथ ली गई।

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस पर आर आई टी थाना परिसर में एकता व अखंड़ता की शपथ ली गई।

सरायकेला/आरआईटी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई. इस अवसर। थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने एकता व अखंड़ता की शपथ ली और साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को भी शपथ दिलाई गई. राष्ट्रीय एकता दिवस पर आरआईटी थाना प्रभारी सागर लाल महथा की नेतृत्व में सभी पुलिस कर्मी को शपथ दिलायी गयी. जिसमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने तथा इस संदेश को आमजनों तक पहुंचाने के अलावा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का संकल्प लिया।

मौके पर मुख्य रूप से आरआईटी थाना प्रभारी सागर लाल महथा, सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार, प्रमोद एक्का, भोला नाथ बिरुआ, दुर्गा तिर्की, सुजीत कुमार सिंह, दिलीप खलको, सादन सरदार, अवधेश कुमार पांडेय, सतीश बालमुचु, एएसआई शाहबाज अंसारी, सशीभूषण गोप, रामजतन प्रसाद, आरक्षी उमा शंकर सिंह, संतोष राय, मुन्ना राय, पंकज शुख्ला, विकाश पांडेय, कादिर हुसैन, जोगेंद्र प्रमाणिक, संजय सरदार, हवलदार किंडो मुंडा, उद्यम सिंह समेत सशस्त्र बल उपस्थित रहे.

आरआईटी: मिरूडीह में महालक्ष्मी पूजा की धूम, सभी भक्तों ने सुख समृद्धि की कामना की।

आरआईटी: मिरूडीह में महालक्ष्मी पूजा की धूम, सभी भक्तों ने सुख समृद्धि की कामना की।

सरायकेला/आरआईटी

( सोनू कुमार सिंह )

सरायकेला जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र मिरूडीह बस्ती में बड़े ही हर्षोल्लास व सौहार्दपूर्ण वातावरण में महालक्ष्मी पूजा की गई। यह पूजा प्रत्येक वर्ष शरद पूर्णिमा के पावन दिवस पर संपन्न होती है। पंडित ने अपने मुखारविंद से मंत्रोच्चारण करते हुए विधिवत रूप से पूजा अर्चना की शुरूआत की। जिसमें समस्त ग्रामीणों, खासकर महिला श्रद्धालुओं बच्चों का खास भीड़ देखने को मिला।

इस अवसर पर प्रत्येक घरों से महिलाएं सुबह से ही बड़े ही शांत मन से मां लक्ष्मी की पूजा करते हुए देखे गए। सभी महिलाएं एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में माथा टेकते हुए अपने परिवार व क्षेत्र के सुख समृद्धि हेतु कामना करते हुए देखा गया। कहा जाता है शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर मां लक्ष्मी की पूजा अशेष फलदायी होता है। पूजा के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया वहीं देर संध्या के समय खिचड़ी भोग वितरण किया गया.देर रात तक लोगों ने काफी आनंद से गीत गाते रहे क्योंकि इस दिन वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण लगने के कारण सभी लोग भजन कीर्तन में आनंदित होते रहे।

इस मौके पर शंकर, आकाश, गगन महतो, शंभू दास,निताय माहतो, संदीप महतो, प्रशांत महतो, संतोष महतो,मोहीत माहतो,सुरज माहतो, मंटू महतो,रूपेस माहतो,रितेस माहतो समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

मां संतोषी पूजा के अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा,,भक्तिमय हुआ मीरुडीह का क्षेत्र,,

मां संतोषी पूजा के अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा,,भक्तिमय हुआ मीरुडीह का क्षेत्र,,

सरायकेला/मीरुडीह

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: सरायकेला जिले के आर आई टी थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरूडीह बस्ती में मां संतोषी पूजा के अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा

आपको बताते चलें कि इस कलश यात्रा में भारी संख्या में महिलाएं व पुरुषों ने भाग लिया यह कलश यात्रा मीरूडीह के 9 नंबर रोड से निकाली गई और सीतारामपुर डैम से कलश में पानी भरकर वापस 9 नंबर रोड में आकर कलश यात्रा का समापन किया गया

कलश यात्रा के समापन के बाद पंडित के मंत्रोच्चार से पूजा आरंभ की गई पूजा में भगवान के प्रति लोगों की आस्था देखते बनी वहां पूजा में मौजूद सभी लोगों ने माता की आरती की और अपने परिवार के सुख समृद्धि के लिए माता से आशीर्वाद मांगा वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो यह संतोषी मां की पूजा पिछले 12 सालों से की जा रही है

लूटपाट और पिस्तौल का भय दिखाने वाले युवक को किया गिरफ्तार

लूटपाट और पिस्तौल का भय दिखाने वाले युवक को किया गिरफ्तार

आदित्यपुर: आरआईटी थाना अंतर्गत बाबा आश्रम- बंता नगर रोड में ड्यूटी से लौट रहे युवक अशोक कुमार एवं उसके साथ मौजूद महिला कर्मी को लूटपाट की नीयत से पिस्तौल का भय दिखाने वाले अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधकर्मी का नाम अमरजीत ठाकुर है, जो ट्रांसपोर्ट कॉलोनी रोड नम्बर 25 का रहने वाला है और पूर्व में भी रंगदारी और आर्म्स एक्ट मामले में जेल जा चुका है.

अपराधी ने घटना को अंजाम देने में विफल रहने के बाद पुलिस मौके पर फेंका गया पिस्तौल और पल्सर मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया है.बंता नगर निवासी अशोक सिंह सोनारी से अपना क्लीनिक बंद कर महिला कर्मी के साथ अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान बंता नगर- बाबा कुटी से मोबाइल पर बात कर रहा था. तभी पल्सर मोटरसाइकिल सवार युवक ने अशोक सिंह को रोककर उसके साथ गाली गलौज करते हुए हथियार का भय दिखाकर मोबाइल एवं बैग छीनने का प्रयास करने लगा किसी तरह हिम्मत जुटाकर विरोध करते हुए युवक के हाथ से रिवाल्वर छीन लिया.इसी दौरान अशोक सिंह ने युवक के बाइक की चाबी निकाल ली. जिसके बाद अपराधी धक्का देकर भाग निकला. उसके बाद आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची गश्ती दल ने रिवाल्वर एवं पल्सर गाड़ी को चाबी सहित जप्त कर लिया. पूछताछ के क्रम में पता चला कि युवक का नाम अमरजीत ठाकुर उर्फ बोकन था, जो ट्रांसपोर्ट कॉलोनी रोड नंबर 25 का रहने वाला है. जिसे छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया.

Design a site like this with WordPress.com
Get started