सरायकेला
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
आत्मा भवन, सरायकेला के सभागार में “एंटी नारकोटिक एक्टिविटी” के तहत शनिवार को Awareness Program For Farmer सह रबी कार्यशाला का आयोजन किया गया।

वहीं कार्यशाला में जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जो भी किसान भाई अफीम गांजा इत्यादि अवैध नशीले फसल की खेती करते हैं, वे उस खेती को छोड़ कर अन्य कृषि फसल की खेती करें तथा नशा मुक्त समाज निर्माण के अग्रणी बने। उन्होंने बताया कि नशा परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है। अफीम की खेती परिवार एवं समाज को बर्बाद कर देती है। अफीम की खेती करने वाले किसान भाई नशे की खेती छोड़कर अन्य कृषि फसलों की खेती करें और समाज को जागरूक करें। जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा वैकल्पिक व्यवसायिक फसलों की जानकारी दी गई साथ ही कृषि विभाग एवं सरकार द्वारा किसान हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जिला मत्स्य पदाधिकारी, सरायकेला खरसावां, कृषि विभाग के विजय कुमार, मुकेश कुमार, अमरेंद्र कुमार साहू, गुणधार दास, अमित इत्यादि सहित प्रखंड कृषि पदाधिकारी, बीटीएम, एटीएम, किसान मित्र एवं प्रगतिशील किसान उपस्थित थे।
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT




