सरायकेला के नए डीसी रवि शंकर शुक्ला ने संभाला पदभार

सरायकेला के नए डीसी रवि शंकर शुक्ला ने संभाला पदभार

सरायकेला

सरायकेला-खरसावां जिले के नए उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने शुक्रवार को पदभार संभाल लिया. पद संभालने के बाद उन्होंने कहा कि नागरिकों का जिला प्रशासन के प्रति विश्वास को मजबूत बनाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का तय समय सीमा में काम पूरा हो, योग्य लाभुकों को योजनाओं का लाभ मिले, इन सभी बातों को ध्यान में रखकर काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधि और मीडिया से प्राप्त सुझावों को भी अमल में लाने का काम करेंगे. साथ ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओ को पूर्णरूप से धरातल पर उतारने का प्रयास करेंगे.जिले का कमान सौंपने के लिए राज्य सरकार को धन्यवाद दिया।

पदभार सौंपते हुए पुराने डीसी अरवा राजकमल ने बुके देकर उनका स्वागत किया. दोनों ने एक दूसरे के साथ जिले की तमाम गतिविधियों पर भी चर्चा की. उन्होंने नए उपायुक्त को विभागीय पदाधिकारियों से परिचय कराया. अरवा राजकमल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिले में कार्यकाल का अनुभव अच्छा रहा. उन्होंने सरायकेला-खरसावां जिले के लोगों का आभार जताया और नए डीसी को अपना पूर्ण सहयोग देने की अपील की।

भर्ती कराए बच्चों को देखने पहुंचे रमेश हंसदा डॉक्टर से की बात बेहतर इलाज हो।

भर्ती कराए बच्चों को देखने पहुंचे रमेश हंसदा डॉक्टर से की बात बेहतर इलाज हो।

सरायकेला

शुक्रवार को भाजपा नेता रमेश हांसदा ने सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचकर भर्ती कस्तुरबा गांधी आवासीय बिधालय के छात्राओं की स्वास्थ्य की जानकारी ली, गुरुवार को आठ छात्राओं का अचानक सीने में जलन और सांस लेने की तकलीफ़ की शिकायत पर गुरुवार को सदर अस्पताल सरायकेला में भर्ती कराया गया था।

वहीं भाजपा नेता रमेश हांसदा अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर से बच्चों की जानकारी ली और कहा कि बच्चो में खुन की कमी भी हो सकता है, भाजपा नेता ने सिविल सर्जन को ज्ञापन देकर कस्तुरबा गांधी आवासीय बिधालय के सभी बच्चियों के खुन की जांच करने की मांग की और आवासीय विद्यालय में पी रहे पानी की भी जांच की मांग की उन्होंने इलाज कर रहे डॉक्टरों से बात की और बेहतर इलाज के लिए कहा।साथ में सरायकेला के पूर्व उपप्रमुख माईकल महतो, चिन्मय महतो,सपन महतो,विशू महतो मौजूद थे

जवाहर नवोदय विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तीसरी वर्षगांठ मनाई।

जवाहर नवोदय विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तीसरी वर्षगांठ मनाई।

सरायकेला

सरायकेला: केन्द्रीय विद्यालय सरायकेला खरसावां विद्यालय परिसर एवं जवाहर नवोदय विद्यालय में संयुक्त रूप से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तीसरी वर्षगांठ मनाई गई. इस समारोह में केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य मुकेश कुमार वर्मा तथा जवाहर नवोदय विद्यालय, सरायकेला के प्राचार्य बीके महन्ती की उपस्थिति में विद्यालय की शिक्षिका सांतना मैती तथा अभिषेक कर ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्य, उपलब्धि और आवश्यकता के बारे में अभिभावकों को अवगत कराया. साथ उन्होंने अपने प्रस्तुति में बताया कि वर्तमान समय में किस तरह यह नीति हमारे देश के शिक्षा के स्तर में सुधार ला रहा है।

साथ ही इस मौके पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया.इनका रहा सक्रिय योगदान
इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे जैनेन्द्र कुमार, भी मनोज, अनिल कुमार, एके मौर्य, मो. कमरू‌द्दीन, प्रकाश कुईरी एवं नीलम कुमारी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

सिविल सर्जन ने आयुष्मान पखवाड़ा’ जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी।

सिविल सर्जन ने आयुष्मान पखवाड़ा’ जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी।

सरायकेला

सरायकेला खरसावां जिला में 21 जुलाई से 04 अगस्त तक आयुष्मान पखवाड़ा मनाया जा रहा है. पखवाड़ा के व्यापक प्रचार प्रसार तथा लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को सदर अस्पताल सरायकेला से एक रथ रवाना किया गया।

सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने इस जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर डीपीएम निर्मल कुमार दास, डॉ चन्दन कुमार, अर्चना तिग्गा एवं अन्य चिकित्सक मौजूद थे. सिविल सर्जन ने बताया कि जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न ग्राम-पंचायतों में भ्रमण कर योजना अंतर्गत मिलने वाले लाभ एवं योजना से जुड़ने की प्रक्रिया के संबंध मे जानकारी साझा कर लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगी.उन्होंने कहा कि “आयुष्मान पखवाड़ा” अभियान के तहत ऐसे लाभार्थियों को चिह्नित किया जाएगा जो आयुष्मान भारत योजना के पात्र हैं, लेकिन अभी तक उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन सका है।

पखवाड़ा के दौरान लाभुकों को सूचित करते हुए सहिया और स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है, ताकि शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को आयुष्मान कार्ड से जोड़ा जा सके. उन्होंने कहा कि गुलाबी, पीला और हरा राशन कार्डधारी के लाभुक ई-केवाईसी के माध्यम से बिल्कुल नि:शुल्क अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं. इस योजना से आच्छादित परिवार एक साल में पांच लाख रुपये तक का बिल्कुल मुफ्त में उपचार सभी निबंधित अस्पतालों में करा सकते हैं।

सरायकेला के नए एसपी डॉ. विमल कुमार का प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां प्रतिनिधिमंडल ने किया स्वागत।

सरायकेला के नए एसपी डॉ. विमल कुमार का प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां प्रतिनिधिमंडल ने किया स्वागत।

सरायकेला

सरायकेला जिले में नव पदस्थापित आईपीएस डॉ. विमल कुमार ने गुरुवार को जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचकर अपने पद पर योगदान दिया. इस दौरान प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां के प्रतिनिधि मंडल ने नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार को शुभकामनाएं दी गई।

चांडिल स्थित जोयदा मंदिर में पूजा पाठ करने के बाद पुलिस मुख्यालय पहुंचकर योगदान देने के साथ पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी विमल कुमार ने पत्रकारों से बातचीत के क्रम में अपने प्राथमिकताओं को गिनाते हुए कहा कि पहले ये जिले में चल रहे पुलिस क्रियाकलापों का अध्ययन करेंगे, इसके बाद एक्शन प्लान तैयार होगा। इसके साथ ही जिले में अवैध -धंधे में संलिप्त लोगों को सख्त शब्दों में हिदायत देते हुए इन्होंने कहा कि अवैध -धंधे में शामिल लोग गलत काम छोड़ें अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी .इसके अलावा उन्होंने पत्रकारों को अपने अन्य भावी योजनाओं से भी अवगत कराया

इस मौके पर निवर्तमान एसपी के अलावा एसडीपीओ हरविंदर सिंह, मुख्यालय डीएसपी चंदन वत्स और चांडिल एसडीपीओ संजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

पंचायत समिति सदस्य, उप प्रमुख ने वार्डन कुव्यवस्था के संदर्भ में उपायुक्त से की शिकायत।

पंचायत समिति सदस्य, उप प्रमुख ने वार्डन कुव्यवस्था के संदर्भ में उपायुक्त से की शिकायत।

सरायकेला

नीमडीह प्रखंड के पंचायत समिति सदस्य, उप प्रमुख सैफाली महतो ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के प्रवेश कक्षा में वार्डन की अनियमितता की लिखित शिकायत उपायुक्त सरायकेला खरसावां जिला से की।

नीमडीह प्रखंड के पंचायत समिति के सदस्य, उप प्रमुख सैफाली महतो ने कहा कि स्कूल सवर्ग परिवार, एक परिवार एक बालिका का नाम चर्चा में है। नीमडीह प्रखंड में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नामांकन में अनियमितता की जांच करने की मांग की गई। सदस्यों का कहना है कि वार्डन की मनमानी के कारण विद्यालय में बालिकाओं की नामांकन में अनियमितता होने का बात कही। समिति सदस्य ने कहा कि विद्यालय में एक परिवार के एक से अधिक बालिका का नामकरण स्कूल में हुआ।
नीमडीह प्रखण्ड के उप प्रमुख सेफाली महतो , पंचायत समिति संग कस्तुरबा गांधी आवसीय बालिका विद्यालय में शिकायत पर जांच के लिए पहुंची । छठे वर्ग एवं वर्ग 11वीं की छात्राओं के नामांकन में वार्डन के मनमानी, व अनियमिता से वार्डेन ने छात्राओं की नामांकन की गई। पंचायत समिति सदस्य, बालिका का कहना है कि वर्ग छठी कक्षा से छात्रों को अनुमोदन कर जिला शिक्षा पदाधिकारी का कार्यालय सरायकेला-खरसावां को स्वीकृति हेतु भेज दिया गया है । बताया कि हमने इस विषय पर जिला में अवगत कराया किन्तु कोई सुनवाई नही हुई। फिर पंचायत समिति संग पुनः आज जिला परिषद अध्यक्ष को लिखित
आवेदन दिया गया हैं।

वहीं हाल वर्ग 11वॉ के स्वीकृति सुची वाडेन द्वारा निर्गत किया गया हैं उस में एक विकलांग छात्रा का नाम सुची में नहीं है। जो कि धुधि ओर पुर्ण रूप से बहरा हैं उसका भी आवेदन पत्र अध्यक्ष महोदय को सौंपा गया। अभी हम लोगों को पता चल रहा कि पारा शिक्षक का दो बच्ची इस विद्यालय में पढ़ रहा हैं। और किसी का तीन बच्ची पढ़ रहा है। वाडेन के अनियमितता के कारण गरीब का बच्चो कस्तुरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय में पढ़ने का मौका नही मिल रहा हैं ।

आईपीएस डॉ बिमल कुमार बने सरायकेला के नए एसपी

आईपीएस डॉ बिमल कुमार बने सरायकेला के नए एसपी

सरायकेला

सरायकेला: झारखंड सरकार गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने झारखंड के सात जिलों में एसपी बदल दिए हैं. बुधवार को सरकार अवर सचिव शैलेश कुमार सिन्हा ने इस बाबत नोटिफिकेशन जारी किया.नव प्रतिनियुक्त आईपीस बिमल कुमार को सरायकेला खरसावां का नया एसपी बनाया गया है. इसके अलावा दुमका, रांची ग्रामीण एसपी, गिरिडीह, पलामू, देवघर, बोकारो और साहेबगंज में भी नए एसपी को भेजा गया है।

आईपीएस विमल कुमार बतौर डीएसपी जमशेदपुर और सरायकेला में योगदान दे चुके हैं.सरायकेला-खरसावां जिला के नए एसपी डॉ. बिमल कुमार बुंडू प्रखंड के रेलाडीह गांव के निवासी हैं, इनके पिता सेवानिवृत्त शिक्षक पंचानन साहू हैं।

झारखंड मुक्ति मोर्चा सदस्यता अभियान की मंत्री चंपाई सोरेन ने की शुरुआत।

झारखंड मुक्ति मोर्चा सदस्यता अभियान की मंत्री चंपाई सोरेन ने की शुरुआत।

सरायकेला

डेढ़ लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित-मंत्री चंपाई सोरेन

सरायकेला

सरायकेला: झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर सरायकेला खरसावां जिला में भी पार्टी चुनावी मोड में आ गई है। रविवार को गम्हरिया प्रखंड कमेटी विस्तार कार्यक्रम के मौके पर सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई, जिसमें मंत्री चंपाई सोरेन मुख्य रूप से शामिल हुए।गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सरायकेला खरसावां जिले में सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए अभियान को गति प्रदान किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।इस मौके पर कई नए सदस्यों ने पार्टी के प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के नीति सिधान्तो को जन-जन तक पहुंचाने का काम कार्यकर्ताओं को करना है।कहा कि हेमंत सरकार की उपलब्धियों को जन- जन तक पहुंचाने का काम करें, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य गठन से लेकर अब तक सर्वाधिक भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने शासन किया बावजूद इसके आदिवासी मूलवासीयों को ठगने और उनके अधिकारों से इन्हें वंचित रखा गया। मंत्री ने मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के साथ में घटित घटना के विरोध में डबल इंजन की सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि नैतिकता के आधार पर डबल इंजन प्रकार को मणिपुर में तत्काल इस्तीफा देना चाहिए, लेकिन सत्ता के लोभ में घिरे भाजपा सरकार को इसका ख्याल नहीं है।

डेढ़ लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित

झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी द्वारा राज्य समेत जिले भर में सदस्यता अभियान की शुरुआत की जा चुकी है। मंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि सरायकेला खरसावां जिले से डेढ़ लाख सक्रिय सदस्यों को बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि पार्टी को मजबूती प्रदान हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी के नीति सिद्धांतों को अधिक से अधिक प्रचारित कर लोगों को जोड़ने का काम करें।इस मौके पर जिला अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो, सरायकेला जिला परिषद सदस्य सोनाराम बोदरा, गम्हरिया प्रखंड प्रमुख अमृता टुडू, जिप सदस्य पिंकी मंडल, जिप सदस्य पिंकी लायक, गोपाल महतो, राम हांसदा, कृष्णा बास्के, मंत्री के निजी सहायक चंचल गोस्वामी, अमृत महतो, परमेश्वर प्रधान आदि सक्रिय कार्यकर्ताओं पदाधिकारी मौजूद रहे।

ज्ञानचंद्र जयसवाल को लघु उद्योग भारती सरायकेला-खरसावां जिला का मिला कमान।

ज्ञानचंद्र जयसवाल को लघु उद्योग भारती सरायकेला-खरसावां जिला का मिला कमान।

सरायकेला

सरायकेला: लघु उद्योग भारती जिला सरायकेला खरसावां इकाई के नये अध्यक्ष ज्ञानचंद्र जयसवाल को बनाया गया हैं.रामगढ में लघु उद्योग भारती के प्रांतीय अधिवेशन में इसकी विधिवत् घोषणा की गयी हैं।

रविवार को पूर्वोत्तर भारत के प्रभारी सह पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश मित्तल तथा झारखंड प्रभारी इंदर अग्रवाल की उपस्थिति में आयोजित इस अधिवेशन में झारखंड प्रदेश कमिटी के साथ विभिन्न जिलों के जिला इकाई की घोषणा की गयी. सरायकेला-खरसावां जिला में अध्यक्ष के अलावे चार उपाध्यक्ष जिसमें पिंकेश महेश्वरी, विनोद शर्मा, उदय सिंह, अनुराग जयसवाल शामिल है. इसके अलावे सपन मजूमदार को महामंत्री मनोनित किया गया। कोषाध्यक्ष सीए बीएन हाजरा को बनाया गया है। जबकि मनोज सहाय, सैकत घोष, कुमार रविन्द्र सरावगी, बलवंत सिंह बंसल को सचिव मनोनित किया गया है।

उद्यमियों की समस्याओं का समाधान का करेंगे प्रयास: ज्ञान

लघु उद्योग भारती के नव मनोनित जिला अध्यक्ष ज्ञान चंद्र जयसवाल ने उन्हे जिला का दायित्व मिलने पर पूर्वोत्तर भारत के प्रभारी सह पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी मित्तल तथा प्रांतीय प्रभारी इंदर अग्रवाल का आभार व्यक्त किया है। उन्होने कहा कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र एक बड़ा औद्योगिक इलाका है, उद्यमियों की समस्याओं का समाधान कराने और उद्यमी हित में काम करने का प्रयास करेंगे। लघु उद्योग भारती के उद्देशों को पुरा करने का कोशिश रहेगा।

11 सदस्यीय कार्यकारिणी का भी विस्तार

ज़िला में 11 सदस्यों की कार्यकारिणी होगी, जिसमें राकेश प्रसाद, जुगल चिरानिया, रवि सरावगी, नीरज तोदी, बिमल कुमार साहू, निलेश सेठ, धनंजय मिश्रा, अरविंद पंडित, नरेन्द्र प्रताप सिंह, मनोज सिंह आदि शामिल है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे आदित्यपुर के उद्यमी हंसराज जैन को प्रांतीय संरक्षक मंडली में जगह मिली है। संरक्षक में पूर्वराज्यसभा सांसद महेश पोद्दार अमोद सिंह, योगेन्द्र तुलस्यान शामिल है। प्रदेश ईकाई में आदित्यपुर के उद्यमी सह एसिया के पूर्व महासचिव दशरथ उपाध्याय तथा चतुर्भूज केडिया को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनित किया गया है। इसके अलावे आदित्यपुर के उद्यमी संजय शर्मा, प्रदीप जैन प्रांतीय संयुक्त महामंत्री बने है। इसके अलावे सरोज कांत झा प्रांतीय कोषाध्यक्ष, अखिलेश्वर नारायण राय सचिव बने है। इसके अलावे राहुल खुराना, विकास चंद्रा को आदित्यपुर से प्रांतीय कार्यकारिणी में जगह मिली है।

सिविल कोर्ट के इंसपेक्टिंग जज सरायकेला कोर्ट पहुंचे,बार एसोसिएशन द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया।

सिविल कोर्ट के इंसपेक्टिंग जज सरायकेला कोर्ट पहुंचे,बार एसोसिएशन द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया।

सरायकेला

सरायकेला: झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं सरायकेला जिला सिविल कोर्ट के इंसपेक्टिंग जज रत्नाकर भेंगरा रविवार को सरायकेला कोर्ट पहुंचे. यहां जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, महासचिव देवाशीष ज्योतिषी, संयुक्त सचिव (प्रशासन) भीम सिंह, कोषाध्यक्ष नायकी हेम्ब्रम ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया. न्यायाधीश ने यहां बार के पदाधिकारियों के साथ लगभग 20 मिनट तक विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।

इस दौरान जिला बार एसोसिएशन ने जिला कोर्ट में स्टाफ की कमी से न्यायिक कार्य में होने वाली परेशानी, लोक अभियोजक कार्यालय के पीछे अधिवक्ताओं के सिरिस्ता की जगह ऊंची नहीं होने से बरसात में परेशानी होने, चांडिल कोर्ट परिसर में सरकार द्वारा बनाए गए सुविधा भवन बंद रहने से होने वाली परेशानी से अवगत कराया

उन्होंने बताया कि अनुबंध कर्मचारियों की बहाली प्रक्रिया में है. जल्द ही राज्य स्तर पर सभी कोर्ट के लिए तृतीय पद की बहाली निकाली जाएगी. उच्च न्यायालय इस पर गंभीरता से विचार कर रहा है. जिला बार एसोसिएशन द्वारा उन्हें एक स्मृति चिन्ह भेंट किया गया. बता दें कि न्यायधीश का इस जिले का यह दूसरा निरीक्षण था. जिला बार एसोसिएशन ने विश्वास जताया है कि न्यायधीश के इस दौरे से परिसर में सुविधा में बढ़ोतरी होगी।

नीमडीह ब्लॉक मैदान में 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर होगा आयोजन।

नीमडीह ब्लॉक मैदान में 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर होगा आयोजन।

सरायकेला

सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह रघुनाथपुर डाक-बंगला में गुरुवार को संयुक्त आदिवासी सामाजिक संगठन चांडील अनुमंडल की एक तैयारी बैठक संपन्न हुई।

बैठक में आगामी 9 आगस्त विश्व आदिवासी दिवस की आयोजन को सफल बनाने पर विशेष चर्चा हुई।संयुक्त आदिवासी सामाजिक संगठन के प्रवक्ता सुधीर किस्कू एवं मानिक सिंह सरदार ने संयुक्त रूप से अपने बयान में कहा कि इस साल विश्व आदिवासी दिवस नीमडीह प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित खेल मैदान में आयोजन किया जाएगा। जहां मुंडारी, संथाली, कुडूक नृत्य के संगम पर मंच सजेगी।उन्होंने सभी आदिवासी समाज से अपील किए की विश्व आदिवासी दिवस समारोह में सपरिवार शामिल होकर कार्यक्रम की सोभा बढ़ाएं।

मौके पर निरंजन सिंह, हरिकृष्ण सिंह, जयराम सिंह, भीम सिंह, फणिभूषण सिंह, ज्योति लाल हांसदा, जनार्दन सिंह, सुरेंदर सिंह, चंद्रमोहन सिंह, श्याम सिंह, जगदीश सिंह, मायाराम हांसदा,दीपक सिंह, पशुपति सिंह, जनमेंजय सिंह के अलावा कई सारे आदिवासी अगुवा गण उपस्थित थे।

मणिपुर घटना को लेकर मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि ऐसे सरकार को फौरन इस्तीफा दे देना चाहिए।

मणिपुर घटना को लेकर मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि ऐसे सरकार को फौरन इस्तीफा दे देना चाहिए।

सरायकेला

सरायकेला: मणिपुर राज्य में दो आदिम जनजाति महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया जाने मामले को लेकर पूरे देश में उबाल है. इधर घटना की निंदा करते हुए मंत्री चंपई सोरेन ने भी मणिपुर में भाजपा की डबल इंजन सरकार के विरुद्ध कड़ी प्रतिक्रिया दी है. मंत्री ने कहा कि ऐसे सरकार को फौरन इस्तीफा दे देना चाहिए.मणिपुर में महिलाओं के साथ घटित हुई घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने सरायकेला जिले के आदित्यपुर स्थित कार्यालय में कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है. उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार का दंभ भरने वाली राज्य सरकार को फौरन नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए, उन्होंने कहा कि घटना पर देश के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा संज्ञान लेने पर केंद्र की सरकार चीर निद्रा से जागी है।

मंत्री ने कहा कि आदिवासी महिलाओं के साथ घटित हुई यह घटना 140 करोड़ आबादी वाले देश के लिए शर्मसार घटना है. उन्होंने कहा कि आज भारत चांद तक पहुंचने के जुगत में है, आधुनिक युग में महिलाओं के प्रति ऐसी सोच रखकर घटना को अंजाम देना नीच मानसिकता को दर्शाता है. जिससे साबित होता है कि सरकार वहां विफल है.
जिस देश की राष्ट्रपति महिला आदिम जनजाति से वहां ऐसी घटना का होना बड़ी बात है।

मंत्री चंपई सोरेन ने मणिपुर कि भाजपा समेत केंद्र की सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि जिस देश में राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद पर एक आदिवासी महिला आसीन है, वहां आदिवासी महिलाओं के साथ ऐसी घटना होना बड़ी शर्मनाक बात है. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सभी जिम्मेदार को फौरन संज्ञान लेना चाहिए .मंत्री ने कहा कि बीते 77 दिनों से भी अधिक समय से वहां हिंसा के बीच स्थिति बेकाबू हो रही है. ऐसे में केंद्र सरकार वहां हिंसा को रोकने में पूरी तरह विफल है।

Design a site like this with WordPress.com
Get started