गुरु गोविंद सिंह हाई स्कूल में बच्चों के बीच योग साधना एवं विद्यार्थी जीवन की दिनचर्या पर चर्चा की गई।

गुरु गोविंद सिंह हाई स्कूल में बच्चों के बीच योग साधना एवं विद्यार्थी जीवन की दिनचर्या पर चर्चा की गई।

जमशेदपुर/टेल्को

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जमशेदपुर टेल्को गुरु गोविंद सिंह हाई स्कूल में आनंद मार्ग के आचार्य प्रियतोषानंद अवधूत द्वारा बच्चों के बीच योग साधना एवं विद्यार्थी जीवन की दिनचर्या पर चर्चा की गई।मन को एकाकर करके परमात्मा में मिलना ही योग है.योग ऐसी साधना जो शारीरिक और मानसिक शक्तियों का संयोग हैं।

योग के माध्यम से आप खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। आचार्य प्रितोषानंद अवधूत ने कहा कि योग हर प्रकार की आयु के लिए योग्य हैं; खासकर विद्यार्थियों के लिए योग शरीर को लचीला, स्वस्थ और सुरक्षित बनाता है.शारीरिक और मानसिक खुशहाली की प्राप्ति के लिए योग एक मुख्य भूमिका निभाता है।योग विद्यार्थियों में सकारात्मकता का संचार करके, विद्यार्थियों को तनाव मुक्त माहौल देता है। योग विद्यार्थियों की स्वयं से पहचान कराकर आत्मिक शांति देता है।

योग के ही माध्यम से विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास संभव है। आचार्य प्रियातोषानंद अवधूत ने छात्रों के सर्वांगिक विकास के लिए कुछ महत्वपूर्ण योग आसन पद्मासन, योग मुद्रा ज्ञान आसान, ध्यान योग का अभ्यास कराया।

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free