झारखंड/सरायकेला
विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय सह प्रभारी संपूर्ण भारत भरत सिंह की ओर से जल्द ही जागो हिंदू जागो कार्यक्रम का आयोजन सरायकेला खरसावां जिले के विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा जिसमें की धर्म परिवर्तन हिंदू भाई बहनों के निर्माम हत्या विवाह के बाद जबरन धर्म परिवर्तन करवाना एवं हिंदू राष्ट्र के निर्माण में अहम योगदान देने के लिए भारत के संपूर्ण भाई बहनों को उक्त कार्यक्रम के माध्यम से आवाहन भी किया जाएगा।

दिनांक.02.06.2026:- हाल ही के दिनों में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय द्वारा झारखंड के प्रदेश प्रभारी भरत सिंह को उनके पद से प्रोन्नति देते हुए विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय सह प्रभारी संपूर्ण भारत से मनोनीत किया गया। इसके बाद से ही प्रभारी भरत सिंह की जिम्मेदारियां संगठन के प्रति अथवा हिंदुत्व के प्रति और भी काफी बढ़ गई हैं।
राष्ट्रीय सह प्रभारी संपूर्ण भारत भरत सिंह ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि जल्द ही संगठन की ओर से झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में शीघ्र ही एक जागो हिंदू जागो कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें सदस्यता अभियान के साथ-साथ सदस्यों को उचित पद भी दिया जाएगा। साथ ही जिम्मेदार पदाधिकारी को विभिन्न जिम्मेदारियां भी दी जाएगी ताकि राष्ट्र के विकास में विश्व हिंदू रक्षा परिषद अपना जिम्मेदारियां निभाते हुए राष्ट्र की प्रति समर्पित रहेगी।
वहीं विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय सह प्रभारी संपूर्ण भारत भरत सिंह ने निम्न विषयों पर राष्ट्र हित में
हिंदू राष्ट्र बनाने में अपनी अहम जिम्मेदारियां निभा सके। साथ ही राष्ट्र में कानून व्यवस्था की भी सराहनीय करते हुए उन्होंने हर नागरिक से कहा कि अपने अधिकार के साथ जिम्मेदारियां भी निभाने का प्रयास करें। साथ ही कानून गाइडलाइंस के साथ चलकर कानून का सम्मान करें।
- सभी राज्यों में ‘धर्म स्वतंत्रता अधिनियम’ का सख्ती से पालन हो
- अंतरधार्मिक विवाह में 30 दिन का कानूनी नोटिस अनिवार्य हो
- हर जिले में महिला काउंसलिंग हेल्पलाइन स्थापित हो
- ASI हर 100 साल पुराने मंदिर की सूची बनाकर सुरक्षा दे
- अतिक्रमण मुक्त: मंदिरों की जमीन से अवैध कब्जे कानूनी प्रक्रिया से हटें
- जीर्णोद्धार: स्थानीय समाज + सरकार मिलकर जर्जर मंदिरों का संरक्षण करें
- पर्यटन विकास: ऐतिहासिक मंदिरों को टूरिज्म सर्किट से जोड़कर रोजगार बढ़े।
इन सभी बिंदुओं पर जागो हिंदू जागो कार्यक्रम के जरिए सरकार से मांग की जाएगी इसके साथ-साथ और भी कई मुद्दे हैं जिन पर गहनता से चर्चा करते हुए सरकार एवं प्रशासन से उचित कदम उठाने की मांग भी की जाएगी।
इसके साथ-साथ कार्यक्रम में तमाम हिंदू भाई बहनों से संगठन से जुड़कर संगठन को और मजबूत एवं प्रतिभाशाली बनाने में अपना संपूर्ण योगदान देने का आवाहन भी किया जाएगा।
राष्ट्रीय सह प्रभारी
संपूर्ण भारत
भरत सिंह
