झारखंड सरकार द्वारा जनता की बिजली की समस्याओं के त्वरित निदान के लिए विभिन्न जिलों में ऊर्जा मेला लगाया गया।

झारखंड सरकार द्वारा जनता की बिजली की समस्याओं के त्वरित निदान के लिए विभिन्न जिलों में ऊर्जा मेला लगाया गया।

Jamshedpur

मानगो

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जमशेदपुर: मानगो डिमना बस्ती में आयोजित ऊर्जा मेला में कार्यपालक अभियंता श्री अजय कुमार, सहायक विद्युत अभियंता मानगो, कनीय विद्युत अभियंता मानगो, कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने कई उपभोक्ताओं की समस्या का निदान किया।

इस ऊर्जा मेला में शामिल होकर कार्यपालक अभियंता श्री अजय कुमार को जिला में योगदान देने के लिए बधाई दी। एवं मानगो क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से सहायक अभियंता को अवगत कराया।

मुख्य रूप से वास्तु विहार कॉलोनी, देव विला तथा सुंदर गार्डन में पोल तथा बंच केबल के माध्यम से बिजली आपूर्ति करने का आग्रह किया

वहीं सहायक विद्युत अभियंता ने आश्वासन दिया की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी ने भी पिछ्ले दिनों देव विला की समस्याओं का निदान करवाया था।

इस तरह के सराहनीय कार्य के लिए झारखंड सरकार तथा झारखंड बिजली वितरण निगम के सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं।माननीय मुख्यमंत्री तथा माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी का आभार।

Advertisement

रविवार से 7 मार्च तक के लिए जुबली पार्क बंद ,,,,जमशेदपुर में फाउंडर्स डे की तैयारी जोरों पर,

Jubilee Park closed from Sunday till March 7, preparations for Founder’s Day in full swing in Jamshedpur

जमशेदपुर

स्ट्रेट माइल रोड पर लगा लंबा जाम

जाम को हटाने के लिए ट्राफिक पुलिस के साथ-साथ साकची पुलिस और टाईगर मोबाइल के जवानों ने की कड़ी मशक्कत

जमशेदपुर:  जोरों से चल रही है जमशेदपुर में फाउंडर्स डे की तैयारी तैयारी को लेकर जुबली पार्क को बंद कर दिया गया है.

फाउंडर्स डे की तैयारी के लिए जुबली पार्क को 7 मार्च तक बंद करने का निर्णय लिया गया है ताकि पार्क के अंदर काम करने में दिक्कत ना आए पर इस फैसले से लोगों को परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है

आपको बताते चलें कि सोनारी से पार्क होते हुए साकची और मानगो की ओर जाने वाले वाहनो को अब स्ट्रेट माइल रोड होते हुए जाना पड़ रहा है. ऐसे में इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही अचानक से बढ़ गई है. सोमवार को पार्क बंद होने के दूसरे दिन ही स्ट्रेट माइल रोड पर लंबा जाम लग गया.

वाहनों की कतार जमशेद गोलचक्कर से लेकर मोदी पार्क तक दिखी. वहीं दूसरी ओर जुबली पार्क तक भी लोग जाम में फंसे रहे. जाम को हटाने के लिए ट्राफिक पुलिस के साथ-साथ साकची पुलिस और टाईगर मोबाइल के जवान भी लग गए. हालांकि किसी तरह जाम को हटाने का प्रयास किया जा रहा है.

Advertisement
Advertisement
Tata Kandra, Main Rd, Gamharia, Jamshedpur, Jharkhand 832108 https://www.hotelparasheights.com/m/
Advertisement

सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा बुजुर्ग दिव्यांग महिला को वृद्धा पेंशन दिलवाने में मदद की गई।

सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा बुजुर्ग दिव्यांग महिला को वृद्धा पेंशन दिलवाने में मदद की गई।

जमशेदपुर

जमशेदपुर : सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा सोनारी आदर्श नगर की रहने वाली बुजुर्ग दिव्यांग महिला को वृद्धा पेंशन दिलवाने में मदद की गई।

जानकारी देते हुए सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष पल्लवी दीप ने कहा डेढ़ साल पहले हमारी टीम इन्हें व्हीलचेयर प्रदान करने इनके घर आई थी उसी समय हमने इनसे वृद्धा पेंशन दिलवाने के लिए वादा किया था उसी समय से निरंतर अथक प्रयास के बदौलत आज इन्हें वृद्धा पेंशन दिलवा पाए।

वहीं सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष पल्लवी दीप ने बताया कि इनका इकलौता पुत्र कोरोना महामारी में चल बसा था इस कारण पेंशन के लिए आवश्यक भागदौड़ सामाजिक कार्यकर्ता मनोरंजन जी के प्रयास से संभव हो पाया एवं उनके बदौलत यह कार्य सफल हो सका।
मौके पर अध्यक्ष पल्लवी दीप, रीति झा एवं अन्य उपस्थित थे।

जमशेदपुर 3 फरवरी बागबेड़ा एवं छोटा गोविंदपुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना बागबेड़ा महानगर विकास समिति के आंदोलन की देन है..विनय सिंह

बागबेडा महानगर विकास समिति जमशेदपुर

जमशेदपुर: 3 फरवरी बागबेडा महानगर विकास समिति के संयोजक विनय सिंह ने कहा बागबेड़ा महानगर विकास समिति के द्वारा 2005 से क्रमबद्ध जन आंदोलन कर जल आंदोलनकारी सुबोध झा की अगुवाई में इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए 476 बार धरना प्रदर्शन घेराव भूख हड़ताल लोकसभा का बहिष्कार पंचायत चुनाव का बहिष्कार, रांची तक की पदयात्रा दिल्ली तक की पदयात्रा कर सरकार के द्वारा इस योजना को धरातल पर उतरी जा रही है।

IL&FE के द्वारा गलत काम किए जाने पर आईएस को लेक्टेट कराया गया। फिर से 237 करोड़ की योजना से बचे हुए कार्य को करने के लिए प्रीति एंटरप्राइजेज को पुणह 57 करोड की राशि से इस योजना को धरातल पर उतारना है।।

21 पंचायत के 113 गांव रेलवे क्षेत्र 33 बस्तियों में पाइप लाइन के माध्यम से पानी उपलब्ध कराना है।
विनय सिंह संयोजक बागबेड़ा महानगर विकास समिति ने कहा 10 तारीख के पहले अभियंता प्रमुख श्री रघुनंदन शर्मा ने कहा है प्रीति इंटरप्राइजेज को वर्क आर्डर दे दिया गया है ।वह यथाशीघ्र बागोड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना का काम शुरू करेंगे।

वहीं विनय सिंह ने कहा कुछ लोग सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए धरना उपवास का कार्यक्रम कर वाहवाही लूटना चाहते है। जनता जनार्दन को सारी जानकारी पहले से प्राप्त है। दिल्ली पद यात्रा के समय सरकार सड़क पर आकर आंदोलनकारियों से आग्रह कर इस योजना का निर्माण कार्य पूर्ण करने का लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित हुआ है। 10 फरवरी के पहले बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना धरातल पर उतरने जा रही है और गोविंदपुर क्षेत्रों में सड़क पर पानी बह रहे हैं । फटे हुए की मरम्मत की मांग को लेकर सचिव महोदय से मिलकर यथाशीघ्र पाइप की मरम्मत ई करण का कार्य गोविंदपुर में भी शुभारंभ होगा। अभी परसुडीह मकतमपुर क्षेत्रों में मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है।। भवदीय विनय सिंह संयोजक सूचना के अधिकार

मिडिया कप क्रिकेट टूनामेंट 2023 का आयोजन किया गया जिसमे कुल 8 टीम भाग लिया।

प्रेस क्लब जमशेदपुर के द्वारा आयोजित मिडिया कप क्रिकेट टूनामेंट 2023 का आयोजन किया गया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जमशेदपुर: प्रेस क्लब जमशेदपुर के द्वारा किनन स्टेडियम,गोपाल मैदान, टेल्को स्टेडियम में मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमे कुल 8 टीम भाग लिया।

मिडिया कप क्रिकेट टूनामेंट का आयोंजन होने से पत्रकारों मे काफी खुशी देखा गया वहीं मुख्य अतिथियों ने भी जमकर क्रिकेट का आनंद लिया।

Vinayak Real Estate Solution no की ओर से बिष्टुपुर में प्लॉट फॉर सेल कार्यक्रम का हुआ आयोजन.. तरह-तरह के ऑफर दी गई

जमशेदपुर: रविवार 23 जनवरी को Vinayak Real Estate Solution की ओर से बिष्टुपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स बिल्डिंग में प्लॉट फॉर सेल शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें तरह-तरह के ऑफर की सौगात दी गई

कार्यक्रम का शुभारंभ करने से पहले मीडिया रत्न से सम्मानित झारखंड क्राइम रिपोर्टर हिंदी दैनिक अखबार के संपादक भरत सिंह जी को एवं पत्रकार बिपिन मिश्रा जी को Vinayak Real Estate Solution की ओर से पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया

इक बंगला बने न्यारा

आपको बता दें कि आए दिन जमीनों की कीमतें आसमान छू रही है और हर कोई अपने सपनों का घर नहीं बना पा रहा हैं इन सबको देखते हुए विनायक रियल स्टेट सॉल्यूशन ने धमाकेदार ऑफर के साथ अपने नगर वासियों के लिए 3.5 लाख की कीमत में प्लॉट मुहैया करा रही है

वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए दीपक कुमार दुबे जी ने बताया कि यहां हर कोई अपने सपनों का घर बनाना चाहता है लेकिन आए दिन प्लॉट की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण हर कोई अपना सपना पूरा नहीं कर पाता है आज इस शिविर कार्यक्रम के माध्यम से विनायक रेल स्टेशन स्टेट सॉल्यूशन सभी के सपनों को साकार करेगी

ये है ऑफर

कम से कम पैसे देकर प्लॉट बुक करने की सुविधा

3.5 लाख जैसे कम कीमत में प्लॉट

1 लाख डाउन पेमेंट कर के अपना घर बना कर रह सकते हैं बाकी के पैसे ₹5000 की किस्त पर चुकाने की सुविधा

3 प्लॉट के साथ एक प्लॉट बिल्कुल मुफ्त

वहीं इस शिविर कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव कुमार पांडे हरहरगुट्टू, राजेश शर्मा सुनारी, विनोद शर्मा सुनारी, पीसी दास नरवा, भूपेंद्र सिंह नरवा, राजेश, परविंदर सिंह, पिंटू पाजी, सारिका, पीके गिरी एवं और भी अतिथि गणों का सहयोग रहा

जुस्को स्कूल साउथ पार्क का सक्षम श्रीवास्तव देश में तीसरे स्थान पर

पुरस्कार के रूप में सक्षम श्रीवास्तव को नगद ₹7000 की राशि के साथ सर्टिफिकेट व ट्रॉफी दी गई है

सक्षम श्रीवास्तव ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के ओलिंपियाड में हासिल की स्थान

जमशेदपुर: जुस्को स्कूल साउथ पार्क के दसवीं के छात्र साक्षम श्रीवास्तव ने शहर को गौरवान्वित किया है उसे पांचवें IPTSE ( intellectual property talent search examination ) मैं देश में तीसरा स्थान हासिल हुआ है

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट वार्षिकी की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित उक्त ओलंपियाड में देश के अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया जिसमें सक्षम श्रीवास्तव में विज्ञान के प्रति अपनी अकैडमी क्षमता के साथ ही अपनी आईक्यू लेवल का बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश में तीसरा स्थान हासिल किया है

जुस्को स्कूल साउथ पार्क के प्रिंसिपल मिली सिन्हा ने बताया कि दिसंबर माह में उक्त ओलंपियाड में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया था

सड़क हादसे में अधिवक्ता भगवती सिंह घायल

जमशेदपुर: बागबेड़ा लाल बिल्डिंग का रहने वाले अधिवक्ता भगवती सिंह शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे सड़क हादसे में घायल हो गए

घटना के बाद अधिवक्ता भगवती सिंह को इलाज के लिए MGM hospital में भर्ती कराया गया था जहां पर उनकी हालत गंभीर होने के कारण शाम 4:00 Tata main hospital ( TMH ) रेफर कर दिया गया उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है जहां पर उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है

घटना के बारे में बताया गया कि अधिवक्ता भगवती सिंह अपनी स्कूटी से कोर्ट की तरफ जा रहे थे इस बीच ही वर्मा माइंस के गाड़ाबासा एम एस ढाबा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई थी लेकिन किसी ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने की जरूरत नहीं समझी

घटना के समय उनके कुछ परिचित वहां से गुजर रहे थे तभी उनकी नजर पड़ी इसके बाद उठाकर MGM HOSPITAL में भर्ती कराया जहां से Tata main hospital ( TMH ) रेफर कर दिया गया घटना के बारे में परिचित सुरेश कुमार ने बताया कि अधिवक्ता की हाथ तीन जगहों से टूट गई है उनके सिर के साथ-साथ शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोटे आई है

घटना की जानकारी बागबेड़ा मे रह रहे परिवार के लोगों के साथ साथ जम्मू कश्मीर आर्मी में पोस्टर बेटे को भी दे दी गई है बताया गया कि वह भी शाम की फ्लाइट से शनिवार की सुबह तक रांची पहुंच जाएंगे

इधर अधिवक्ता के घर होने की जानकारी पाकर कई अधिवक्ता उनका हाल जानने के लिए टीएमएच पहुंचे

मुट्ठी भर गंजेड़ी मानगो को हिजड़ा बना कर रख दिया है। बाबर खान।


सब्बीर की हत्या पर बाबर खान ने जारी की अपनी प्रतिक्रिया।

मानगो और आजाद नगर थाना क्षेत्र के टैगोर मोबाइल को भी सख्त निर्देश दे पुलीस कप्तान।

प्रतिबंधित नशा के कारोबारी और नासाखोरी करने वाले पर कानूनी डंडा चलाए ज़िला प्रशासन,

नशाखोरों के अड्डे पर बोल्डोजर चले
प्रत्येक थाना क्षेत्र में पुलिस पब्लिक सामंजस्य समिति की बैठक आयोजित करें

जमशेदपुर-मांनगो:सोमवार दिनांक 16/123 को झामुमो नेता बाबर खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जिला प्रशासन निम्नलिखित सुझाव देते हुए कहा के मानगो में प्रशासन की लाचारी कहें या मानगो वासियों की बेबसी आज कुछ मुट्ठी भर गंजेड़ी, नशाखोर,मानगो वासीयों को हिजड़ा बना दिया।

वहीं बाबर खान ने कहां की आज स्थिति अजीबो गरीब हो गई है आम जनता चाह कर भी कुछ नहीं कर पाते प्रशासन को जो समय रहते कार्यवाही करनी चाहिए वह नहीं करते

बाबर खान ने कहा कि यदि 12 जनवरी की घटना पर प्रशासन सख्त होता तो शब्बीर की जान नहीं जाती। जिला के लगभग थाना में पर्याप्त मात्रा में पुलीस की कमी है। यदि समय रहते पुलिस मामले को संज्ञान में लेती तो ऐसा नहीं होता। और मोहम्मद शब्बीर की जान नहीं जाती। शब्बीर कोई अपराधी चरित्र का व्यक्ति नहीं था केवल मध्यस्था कराना लोगों के दुख तकलीफ में खड़ा होकर समधन करने का प्रयास करता था किस से वार्च्स की लड़ाई नहीं थी। बाबर खान ने कहा वो मेरा बहुत ही करीबी था और मेरा राजनीत समर्थक था। इस लिए में उसे के हर गीतिविधि से वाकिफ था। लेकिन सवाल ये है और कितने लोगों को नशा खोर निसाना बनयेंगें क्यू कि अपराधी बेलगाम ये हर शहर वासी जानते हैं लेकिन आज़ाद नगर और मानगो थाना क्षेत्र में गंजेड़ी पुलिस से बेखौफ होकर लागतार अंतक मचा रहे हैं। और इन नशेड़ी के आका कोन है। जिन के इसारे और सहये पर चिंहित लोगों पर हमला करवाते हैं। नसखोरी के आका को पुलिस खोज निकाले। तो मामले से जुड़ी सभी सचाई सामने आयेगी। वरना मानगो क्षेत्र का खुदा हाफिज।
बाबर खान ने कहा बहुत जल्दी ज़ाकिर नगर चौक में मौहम्मद शब्बीर के नाम श्रद्धांजलि सभा होगी। और नशाखोरी के खिलाफ बिगुल फूंका जायेगा।

मंत्री चंपई सोरेन की तबीयत में कोई सुधार नहीं नाजुक,विशेष विमान से ले जाया गया चेन्नई,न…

जमशेदपुर: राज्य के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपई सोरेन की तबीयत नाजुक देख सोमवार को विशेष विमान से चेन्नई डीएमएस अस्पताल ले जाया गया. बीते 14 जनवरी को मंत्री चंपई सोरेन की तबीयत बिगड़ने पर टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था, मगर शुगर लेवल में गिरावट होने एवं तबीयत में सुधार नहीं होने पर अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें डीएमएस चेन्नई रेफर कर दिया.

बता दें कि मंत्री पूर्व से ही डीएमएस चेन्नई में इलाज करा रहे हैं. तबीयत नाजुक होने के कारण उन्हें विशेष विमान से ले जाने की व्यवस्था की गई. इस दौरान जमशेदपुर उपायुक्त विजया जाधव, एसएसपी प्रभात कुमार, झामुमो नेता महावीर मुर्मू सरायकेला विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य, चंचल गोस्वामी सहित अन्य झामुमो नेता सोनारी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे.

उधर मंत्री के तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों में मायूसी छा गई है. लोग उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ को लेकर दुआएं कर रहे हैं.

देवघर में बैंक के सुरक्षाकर्मी को मारपीट कर जेल भेजने के मामले को लेकर बैंक यूनियनों में नाराजगी बिष्टुपुर में बुधवार को विरोध रैली

जमशेदपुर : पिछले दिनों देवघर में पीएनबी परिसर में सुरक्षाकर्मी अशोक कुमार यादव पर ड्यूटी के दौरान पुलिस पदाधिकारी रतन सिंह द्वारा सबके सामने दुर्व्यवहार और मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ था जिसकी चौतरफा आलोचना हुई थी.

पुलिस पदाधिकारी रतन सिंह ने पीड़ित सुरक्षाकर्मी अशोक यादव को किसी मामले में जेल भेज दिया था. इस घटना से बैंक यूनियनों में उबाल है. इसके लिए बुधवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर में यूएफबीयू (यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन) के नेतृत्व में इसके तहत आनेवाले विभिन्न बैंक यूनियन के सदस्य पोस्टल पार्क से सिग्नल और सिग्नल से पोस्टल पार्क तक एक विरोध रैली निकालेंगे. इस सिलसिले में बिष्टुपुर में यूएफबीयू के नेतृत्व में एक बैठक हुई जहां तय हुआ कि रैली के बाद सीएम हेमंत सोरेन, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री चंपाई सोरेन, पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त और एसएसपी को ज्ञापन सौंपा जाएगा

बैठक में यूएफबीयू के शीर्ष नेतृत्व ने देवघर घटना की कड़ी निंदा की. बीइएफआई की ओर से कामरेड सुजय राय, कामरेड डीएन सिंह, अनंत भूई, मनोतोष चक्रवर्ती, एआईबीईए की ओर से कामरेड सुजीत घोष, कामरेड आरबी सहाय, कामरेड दिव्यांशु गुप्ता, कामरेड मनोज, एनसीबीइ की ओर से कामरेड रामजी प्रसाद, सत्येन्द्र सिंह, रीतेश सिंह, कुन्दन कुमार, एआईबीओसी की ओर से कामरेड सुब्रत घोष और आईएनबीओसी की ओर से कामरेड गौतम घोष ने अपने विचार व्यक्त किए. यूएफबीयू जमशेदपुर के संयोजक रिंटू कुमार रजक ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अशोक यादव को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा. जिस तरह से उनको झूठे मुकदमों में फंसाया गया और मारपीट की गई उसकी जितनी भी आलोचना की जाए कम है.

एनएच पर ट्रेलर के धक्के से बाइक सवार की मौत

बालिगुमा पुल के पास सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एक गंभीर


जमशेदपुर: जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत बालीगुमा पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में बाइक सवार पोटो महाली और रवि महाली गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद वाहन तेजी से फरार हो गया. इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह दोनो घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने पोटो महाली को मृत घोषित कर दिया जबकि रवि की स्थिति को देखते हुए उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया.

परिजनों ने बताया कि दोनो बोड़ाम थाना क्षेत्र के हलुदबनी रहते है और एमजीएम थाना क्षेत्र के सिमुलडांगा में खेती बाड़ी का काम करते है. आज सुबह दोनो मोटरसाइकिल पर सवार होकर काम करने जा रहे थे तभी पुल के पास घाटशिला की ओर से आ रहे एक ट्रेलर ने उन्हे अपनी चपेट में ले लिया जिससे दोनो घायल हो गए. घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेलर मौके से फरार हो गया.

Design a site like this with WordPress.com
Get started